Blog

  • बारिश का कहर, 22 की मौत, Red Alert जारी

    बारिश का कहर, 22 की मौत, Red Alert जारी

    नई दिल्ली : देश में लगातार भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी सामान्य बारिश का अनुमान लगाया गया है, लेकिन अतिवृष्टि की आशंका नहीं है। दिल्ली में भी हल्की बारिश के आसार हैं।  राजस्थान में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 13अगस्त को भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के दो जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को छिटपुट बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई और शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव के चलते यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 12.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

     लोधी रोड पर 13.6 मिलीमीटर, पालम पर 10.5 मिलीमीटर और नजफगढ़ में 30 मिमी बारिश हुई। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 56 के साथ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया। आईएमडी ने मंगलवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

  • बड़े टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, जाने मामला

    बड़े टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, जाने मामला

    नई दिल्ली : इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ 21 अगस्त से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। लेकिन इससे पहले ही इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलते हुए चोटिल हो गए। इसी वजह से इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट सीरीज को देखते हुए गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को ‘द हंड्रेड’ के मौजूदा सीजन से बाहर कर दिया है।

    यह घटना तब हुई जब वह दौड़ने के लिए दौड़े और दर्द के कारण अपनी बायीं हैमस्ट्रिंग को दबाते हुए दिखे। स्टोक्स को तुरंत मैदान से बाहर लेना जाना पड़ा। वोक्स के ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट से हटने के पीछे कारण वर्क लोड मैनेजमेंट को बताया गया है।

     रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस वोक्स ‘द हंड्रेड’ में बर्मिंघम फीनिक्स की तरफ से खेल रहे थे। अब टीम ने स्टार ऑलराउंडर को बाकी बचे सीजन के लिए अनुपलब्ध कर दिया गया है। दूसरी तरफ वह बेन स्टोक्स को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई।

       
  • घड़ी Showroom में चोरी की वारदात, 3 करोड़ की घड़ियां उड़ा ले गए चोर

    घड़ी Showroom में चोरी की वारदात, 3 करोड़ की घड़ियां उड़ा ले गए चोर

    नई दिल्ली : गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-2 से एक बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। यहां एक घड़ियों के शोरूम से चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर 3 करोड़ रुपये की घड़ी चोरी कर ली है। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने वाले इंदिरापुरम एसएचओ और कनवानी चौकी के प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। घटना को लेकर दावा किया गया कि कई चोरों के एक ग्रुप ने अंजाम दिया है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में 2 ही चोर दिख रहे हैं। चोरों ने शोरूम का शटर तोड़कर वहां रखी करोड़ों रुपये की घड़ियों को चुरा लिया है।

    एक पुलिस अधिकारी ने मामले में बताया कि नकाबपोश लोगों ने यहां सीआईएसएफ रोड पर दो पुलिस चौकियों के बीच स्थित एक शोरूम से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य की ब्रांडेड घड़ियां चुरा लीं। जिसके बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। करीब 8-10 नकाबपोश बदमाशों ने नोएडा के श्याम सुंदर गुप्ता के घड़ी शोरूम में घुसकर करीब 3 करोड़ रुपये की घड़ियां लूट लीं। यह शोरूम शिप्रा और कनावनी पुलिस चौकियों के बीच स्थित है। ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि आधे घंटे के भीतर उन्होंने घड़ियों का पूरा स्टॉक पांच बैगों में भर लिया और भाग गए।

  • आज का राशिफल, 13 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 13 अगस्त 2024

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि अष्टमी और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 33 मिनट ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा आज भौमव्रत और दुर्गाष्टमी व्रत है।

    मेष राशि:आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई नया के सहाथ लगेगा। आज कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और शांति से काम करेंगे।आज किसी मामले को लेकर विचारों में भावुकता रहेगी।आज खास लोगों के बीच किसी नई गतिविधि को लेकर गंभीर चर्चा होगी, जो कि सकारात्मक रहेगी।

    वृष राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है।आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।आज व्यवसायिक काम समय पर बनते जाएंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने के आसार हैं। आज ऑफिस में सहयोगियों की कार्यकुशलता से टारगेट समय पर हासिल हो जाएगा।

     मिथुन राशि:आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदी में लाभ की आज बेहतर स्थिति है। आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों के लिए आपका रुझान बढ़ेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। आज रोजमर्रा कामों से हटकर कुछ नया सीखने में समय बीतेगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो के लिए दिन अच्छा है।आज आपकी धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। थोड़ी से बात पर परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सॉल्युशन मिल जायेगा।

     सिंह राशि: आज व्यवसाय में अतिरिक्त आय का कोई साधन बनने वाला है। इस राशि वालों अहर आपका पार्टनरशिप करने का प्लान है तो ये डील आपके लिए फायदेमंद होगी। अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों में बीतेगा। आज आपजो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आप का स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के सरकारी नौकरी में लोग अपने कार्यभार से संतुष्ट रहेंगे। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी।

    कन्या राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी संभव है। आज ध्यान रखें कि अगर प्रयासरत कार्यों में कोई व्यवधान आता है तो इसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमी होगी। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे।लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज सम्मानित और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से आपको कई नए विषयों की जानकारी मिलेगी।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करेंगे तो फायदा होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम हल होगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा।

     वृश्चिक राशि:आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपका प्रभुत्व बना रहेगा।आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी।

     धनु राशि:आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा।परिस्थितियों को गुस्से में हल न करें, धैर्य रखेंगे तो सब जल्दी ही ठीक हो जायेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आपकी चिंता बढ़ सकती है जिसे आप किसी की सहायता से सुलझा लेंगे।

     मकर राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छत्रों को आज बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आज आप लेनदेन को स्थगित रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी।

    कुंभ राशि:आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे।कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है।आज आपका खुशनुमा दिन बीतेगा। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है।

    मीन राशि:आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं।मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। परिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।

  • अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन

    एड्स  का कोई इलाज नही हैं परंन्तु इसे रोका जा सकता है: डॉ‐ रमेश रत्तू
     
    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर  युवाओं को एर्च. आइ. वी., एड्स  महामारी व टी‐वी‐ के उपचार के प्रति किया जागरूक: डॉ‐ रमेश रत्तू
     
    ऊना/ सुशील पंडित: जिला एड़स नियन्त्रण कार्यक्रम विंग स्वास्थ्य विभाग ऊना, सनराईज एन‐जी‐ओ‐ व सहयोग एन‐जी‐ओ लक्ष्य हस्तक्षेप परियोजना ऊना द्वारा सयुंक्त तत्वधान से हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स  नियन्त्रण समिति शिमला स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग  व  निर्देशानुसार  अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़ा ;12 अगस्त से 31 अगस्त तकद्ध मनाये जाने पर  दिनॉक 12 अगस्त 2024 को  जागरूकता अभियान के तहत  रैली व शिविर  का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग 200 प्रतिभागीयों द्वारा शिविर में भाग लिया।  जिसमें  मुख्य अतिथि के रूप  में  जिला एड्स  नियन्त्रण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग ऊना डॉ‐ रमेश रत्तू तथा  रैड क्रॉस सोसाईटी जिला ऊना के पदाधिकारी ऐडवोकेट विजय डोगरा ने विशेष अतिथि के रुप में शिरकत की।
    डॉ‐ रमेश रत्तू अपने सम्वोधन  में कहा कि  साल  1999 में संयुक्त राष्ट्र   महासभा की सिफारिश के बाद पहली बार 12 अगस्त 2000 को अंतर्राष्टीय युवा दिवस मनाया  गया था तब से लेकर आज तक हर साल 12 अगस्त को  अंतर्राष्टीय युवा दिवस मनाया  जाता है । युवा दिवस का मुख्य उद्देश्य  सामाजिक , आर्थिक व राजनैतिक मुद्दों से लेकर तमाम अन्य विषयों पर युवाओं की भागीदारी और उनके विचारों पर चर्चा करना है अर्थात युवाओं के विचार भी जाने जाते है व साथ ही उनसे सलाह भी ली जाती है ।
     हर साल अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का विषय ध् थीम संयुक्त राष्ट्र  महासभा तय करती है।  इस के बाद  इसी थीम को आधार बनाकर विश्व भर के अलग-अलग  हिस्सों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है इस साल का थीम है  श्सतत विकास के लिए युवा डिजिटल श् । उन्हौने कहा कि वैश्विक बदलाव लाने के लिए युवा उस देश की सबसे बड़ी ताकत होती है और  उदाहरण देते हुए कहा कि  दुनियाभर के युवाओं ने जलवायु परिवर्तन, मानवाधिकारों के उल्लंघन और  महामारी कोविड-19 इत्यादि जैसे विभिन्न मुद्दों पर परिवर्तन लाने या रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।
    उन्होने कहा कि सनराईज एन‐जी‐ओ‐ व सहयोग एन‐जी‐ओ‐ लक्ष्य हस्तक्षेप परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील स्थानो पर जा कर ऐसी महिलाओं व पुरूषों का पता लगाना जो कि एक से अधिक लोगों के साथ  असुरक्षित यौन  संबंध बनाते हैं व एक ही सुई से कई लोग अपने आप को नशे के ईन्जैकशन लगाते हो, ऐसे लोगों को  ैज्प्ए भ्प्ट के बारे में जागरूक करना, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रेरित करना तथा पीड़ितों को दवाई व अन्य सहायता के लिए  स्वास्थ्य विभाग से जोड़ना इत्यादि ।
    परियोजनाओं के  कर्मचारी सरकार के आदेशानुसार 12 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक पंचायतों में जाकर लोगो व युवाओं को एर्च. आइ. वी., एड्स  महामारी व टी० बी० की रोकथाम के प्रति  जागरूक करेगे । इस मौके पर रैड क्रॉस सोसाईटी जिला ऊना के पदाधिकारी ऐडवोकेट विजय डोगरा ने विशेष अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होने एच. आई. वी., एड्स व टी‐वी‐ महामारी पर  बोलते हुए कहा कि जैसे आप जानते हैं कि जिला ऊना बॅार्डर ऐरिया होने के कारण उच्चतम जोखिम पर है।
    जिला  ऊना के युवा पड़ोसी राज्यों में रोजगार हेतु वाहर जाते है जैसे कि ड्राइवर, मुनीम व अन्य पदों पर काम करने वाले इसके साथ-साथ बहारी राज्यो से भी रोजगार हेतु काफी संख्या में प्रवासी लोग भी यहंा आते है जैसे कि ठेकेदारी, मजदूरी व ईट के भटठो पर काम करने के लिए इत्यादि । उन्होने सभी प्रतिभागीयों व आयोजकों से कहा कि इस पखवाडा के सफल के प्रथम दिवस पर हमें प्रण करना चाहिए कि इस महामारी की रोकथाम के लिए हर संम्भव प्रयास करना चहिए। जिससे हम अपने युवाओं को बुरी लत से बचा कर वेहतर समाज का निर्माण कर सके । रैड क्रॉस सोसाईटी भी समाज में बुराईयो के खिलाफ कार्य कर रही है ।
    सनराईज एन‐जी‐ओ परियोजना निदेशक महेन्द्र पाल डोगरा ने बताया कि बॅार्डर ऐरिया होने के कारण कुछ लोग सैक्स करने के लिए भी यहा आते है जैसे कि महिला सैक्स र्वकर, पुरष सैक्स र्वकर ;एफ‐एस‐ डब्लू, एम‐एस‐एम‐द्ध इसके साथ-साथ  लोग नशा करने व बेचने भी आते है। इस प्रक्रिया से वह  नेशेडी वन जाते है और पैसे वचाने के चक्कर में एक ही सुई से कई लोग अपने आप को नशे के ईन्जैकशन लगाते है और  अज्ञानतावश कुछ लोग एड्स  के शिकार हो जाते हैं साथ ही उनके परिवार वाले व आस पास के लोगों पर भी इस बीमारी के हो जाने का खतरा बढ़ जाता हैं।
    इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है परंतु इसको रोका जा सकता है,  यह तभी संभव है जब सारा समुदाय खासकर युवा पीढी इसको   रोकने में सहयोग करेगी। बीते सालों में इस बीमारी से काफी लोगों की मौते भी हो चुकी है और उनकी इस अज्ञानता का दंड उनके बच्चों को  सहना पड़ा है । इस विषय पर उन्होंने आगे कहा  कि हमे अपना व अपने परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर करवाना चाहिए व बीमारी का पता लगने पर इसका इलाज  तुरंत करवाना चाहिए।  किसी के साथ  यौन  सम्वन्ध बनाने के लिए सुरक्षित यौन  संसाधनों का प्रयोग भी करना चाहिए।  सरकार द्वारा पीड़ित लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की  गई है, उन सब का हमें लाभ उठाना चाहिए।
    इस मौके पर जिला एड्स  नियन्त्रण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग ऊना डॉ‐ रमेश रत्तू ने  जागरूकता अभियान के तहत रैली को हरी झंण्डी दिखाकर शिविर स्थान लाल सिगी पुराना होशियारपुर रोड से डी‐ सी‐ ऑफिस चौक रवाना किया गया । तदोपरान्त सभी प्रतिभागीयों को रिफ्रेशमेन्ट दी गई।
    इस मौके पर सनराईज एन‐जी‐ओ परियोजना निदेशक महेन्द्र पाल डोगरा, परियोजना प्रबन्धक श्रीमति रीना शर्मा, लेखाकार कुमारी मानसी, परामर्शदाता कुमारी अंजना व  श्रीमति उपासना परियोजना के अन्य कर्मचारी सलोचना कुमारी ,सीमा कुमारी, संजीव कुमार,शुवम कुमार, सुनीता, सीमा, ज्योती , ,बलविन्दर, अन्जु, सोनी , संत चरण इत्यदि  वा सहयोग एन‐जी‐ओ‐ के परियोजना प्रबन्धक मुनीश राणा  और लगभग 200  युवाओं ने भाग लिया ।
  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदनाएं

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदनाएं

    ऊनासुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार का दिन ऊना जिला के लिए बेहद दुखदाई रहा, जब भारी बारिश और बाढ़ के कारण दो अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की जान चली गई। इनमें से 11 लोगों की मौत जैजों गांव (हिमाचल-पंजाब सीमा) के पास एक वाहन के बाढ़ में बहने से हुई। इनमें से 9 शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 2 की तलाश जारी है।
    मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चूंकि जैजों क्षेत्र पंजाब राज्य के अंतर्गत आता है, इसलिए शवों का पोस्टमार्टम होशियारपुर में किया गया। ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई और शवों को उनके पैतृक गांव लाने में सहायता की। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद 9 शवों को देहलां और भटोलीकलां लाया गया, जिनमें 5 मृतक देहलां और 4 भटोलीकलां के निवासी थे।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार पीडि़त परिवारों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हादसा पंजाग राज्य की सीमा में होने के चलते पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से राहत राशि प्रदान करने की बात कही है।
    उपमुख्यमंत्री ने जैजों दुर्घटना स्थल का दौरा किया इसके उपरांत, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों क्षेत्र में दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां हादसे में 2 लापता लोगों की तलाश में जुटी पंजाब राज्य आपदा रिस्पांस बल की टीम से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जैजों में खड्ड पर पुल निर्माण के मुद्दे पर पंजाब सरकार से बात करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। यह पुल हिमाचल के लोगों के लिए आवागमन के साथ-साथ हरोली में 2200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ड्रग पार्क के कनेक्शन के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।
  • Punjab : इस इलाके से सड़क पर खड़ी एक्टिवा चोरी, देखें CCTV

    Punjab : इस इलाके से सड़क पर खड़ी एक्टिवा चोरी, देखें CCTV

    अमृतसर। शहर में दिन व दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जहां, छेहरटा पुलिस स्टेशन के तहत खंडवाला इलाके से एक एक्टिवा चोरी होने की खबर सामने आई है। यह चोरी की घटना पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक एक्टिवा पर युवक व महिला सवार होकर आते।


    जिसके बाद जहां सड़क पर बाइक व एक्टिवा खड़ी रहती हैं। वहीं पर रूककर कुछ देर तक आपस में बाते कर रहे हैं। इसके बाद युवक सड़क पर एक्टिवा में चाबी लगाता है और वहां से निकल पड़ता है। पहले केवल युवा ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे लेकिन अब युवाओं के साथ-साथ महिलाएं भी चोरी की घटनाओं में शामिल हो रही हैं।

  • ऊना में भारी तबाही, अचानक हुए नुक़सान के कारणों का पता लगाए सरकार : जयराम ठाकुर

    ऊना में भारी तबाही, अचानक हुए नुक़सान के कारणों का पता लगाए सरकार : जयराम ठाकुर

    कम बारिश के बाद भी जीवन की क्षति बहुत हुई

    ऊना /सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज ऊना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बाथड़ी का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। बाढ़ की वजह से भारी नुक़सान हुआ है। उपजाऊ भूमि सहित व्यावसायिक और आवासीय भवनों को बहुत क्षति हुई है। बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। पीड़ितों का उनका दर्द असहनीय है। राज्य सरकार को आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है।  उन्होंने कहा कि न कोई लैंड स्लाइड हुई, न ही कोई पहाड़ दरका इसके बाद भी इस तरह की तबाही चिंता का विषय है। सरकार को अचानक हुए इस हादसे की जांच कर इसके कारण तलाशने चाहिए जिससे इस तरह की घटाओं से बचा जा सके।

    जयराम ठाकुर ऊना के टाहलीवाल-माहिल सड़क पर जेंजो गांव में  खड्ड में हुए हादसे में जान गंवाने वाले सुरजीत के परिजनों से मिलने के लिए लोअर देहला गांव पहुंच कर परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार बारिश इतनी नहीं हुई लेकिन जीवन की क्षति बहुत ज़्यादा हुई। आपदा की स्थिति में जीवन की क्षति को बचाने की दिशा में हमें और प्रयास करने होंगे। उन्होंने  प्रदेशवासियों से लोगों से सतर्कता बरतने, खड्ड के तेज बहाव, नदी, नालों से भी सावधान रहने का निवेदन किया। इस मौक़े पर उनके साथ ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, बंज़ार विधायक सुरेंद्र शौरी, बल्ह विधायक इन्द्र सिंह गांधी और द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर समेत स्थानीय नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Punjab : 87 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab : 87 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    मोहाली : पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी सूची के मुताबिक स्थानीय निकाय में विभाग में तैनात 87 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले कर नई नियुक्तियां की हैं। अतः जिन अधिकारियों के तबादले व नियुक्तियां हुई हैं, उनके नामों की लिस्ट निम्न है। देखें लिस्ट

  • Punjab : इलाके में टावर अपग्रेड करने को लेकर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab : इलाके में टावर अपग्रेड करने को लेकर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के समराला चौक के शिवाजी नगर बीएसएनएल टावर अपग्रेड करने को लेकर मोहल्ला वासियों ने जमकर हंगामा व विरोध किया है। बताया जा रहा है कि समराला चौक के पास शिवाजी नगर के गली नं. 3 में बीएसएनएल टावर अपग्रेड करने को लेकर मोहल्ला वासियों ने जमकर विरोध जताया। जिसे बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची। इसके बाद मोहल्ला वासियों ने अपनी समस्या पुलिस को बताई।

    जिसके बाद विरोध जताते हुए मोहल्ला वासियों ने कहा कि मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने बिना किसी के परमिशन टावर अपने घऱ के उपर टावर लगा रखा है। जिससे मोहल्ला में बीमारी फैलना का हमेशा डर बना रहता है। जिसके बाद कहा कि पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि बिना परमिशन अब मोहल्ले में कोई टावर न लगाया जाए।