Blog

  • Punjab News: गन्ने की पेराई 25 नवंबर से होगी शुरू, इस साल 62 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन की उम्मीद

    Punjab News: गन्ने की पेराई 25 नवंबर से होगी शुरू, इस साल 62 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन की उम्मीद

    Highlights:
    1. पंजाब में गन्ने की पेराई 25 नवंबर से शुरू होगी।
    2. इस साल गन्ने की खेती के क्षेत्र में 5% की वृद्धि हुई है।
    3. राज्य में 62 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन की उम्मीद है।

    चंडीगढ़, 7 नवंबर 2024: पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में गन्ने की पेराई का सीजन 25 नवंबर से शुरू होगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन ने राज्य गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक के दौरान दी, जो बुधवार को उनके कार्यालय में आयोजित की गई थी। इस साल पंजाब में गन्ने की खेती के क्षेत्र में 5% की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में, इस साल गन्ने की फसल 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगाई गई है, जो पहले 95,000 हेक्टेयर था। पंजाब में 15 चीनी मिलें हैं, जिनमें से नौ सहकारी और छह निजी मिलें हैं। ये मिलें इस सीजन में लगभग 700 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करेंगी और 62 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जाएगा।

    किसानों को सहूलियत देने की तैयारी

    कृषि मंत्री खुडियन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेराई की शुरुआत से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें समय पर भुगतान भी सुनिश्चित किया जाए। पेराई के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों से बचाने के लिए सभी विभागीय प्रक्रियाओं को सुसंगठित और कुशल तरीके से संचालित किया जाएगा।

    कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव

    गन्ने की खेती का बढ़ता हुआ क्षेत्र राज्य के कृषि क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने गन्ना उत्पादन को बढ़ावा दिया है। पंजाब में गन्ना किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकारी और सहकारी चीनी मिलें सहयोग कर रही हैं। खुडियन ने यह भी बताया कि पिछले साल की तुलना में गन्ने की फसल का क्षेत्र 5% अधिक बढ़ा है, जो कि राज्य में गन्ना उत्पादन की सकारात्मक वृद्धि को इंगित करता है।

    समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की योजना

    बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर मिल सके। इसके लिए सभी मिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों को भुगतान के मामलों में किसी प्रकार की देरी न करें। पिछले कुछ सालों में सरकार ने गन्ना किसानों को बेहतर कीमतें दिलाने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।

    सरकारी और निजी मिलों का सहयोग

    राज्य में 15 चीनी मिलें हैं, जिनमें से नौ सहकारी और छह निजी मिलें हैं। सरकार ने गन्ना उत्पादन और चीनी उत्पादन में वृद्धि के लिए दोनों प्रकार की मिलों को विशेष सहयोग और सुविधाएं प्रदान की हैं। गन्ना नियंत्रण बोर्ड की इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि चीनी मिलों को निर्बाध संचालन में कोई दिक्कत न हो और वे पूरी क्षमता के साथ गन्ने की पेराई कर सकें।

    बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

    इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण अनुराग वर्मा, पंजाब कृषि आयुक्त नीलीमा, व्यय सचिव वीएन झाडे, शुगरफेड के प्रबंध निदेशक डॉ. सेनू दुग्गल, कृषि निदेशक जसवंत सिंह, पंजाब गन्ना आयुक्त दिलबाग सिंह, और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान स्टेशन कपूरथला के निदेशक गुलजार सिंह संघेरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    चीनी उत्पादन के साथ किसानों की आय में वृद्धि

    इस साल चीनी उत्पादन के लिए राज्य के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार ने आवश्यक सभी व्यवस्थाएं की हैं। गन्ने की खेती के बढ़ते क्षेत्र के साथ, किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। खुडियन ने भरोसा जताया कि इस साल का पेराई सीजन न केवल चीनी उत्पादन के मामले में सफल रहेगा, बल्कि किसानों की आय को भी बढ़ावा देगा। राज्य सरकार की ओर से यह फैसला पंजाब के किसानों के लिए राहत का संदेश है, जो कि उनके आय को बढ़ाने में सहायक साबित होगा।
  • Jalandhar News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ को लेकर CP Swapan Sharma ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ को लेकर CP Swapan Sharma ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज पुलिस और कौशल बंबीहा गैंग के दो गुर्गों में मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। वहीं इस मामल में पुलिस कमिश्नर का बयान सामने आया है, जहां उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर अहम खुलासे किए है। मामले की जानकारी देते हुए सीपी शर्मा ने बताया कि एक इंटेलिजेंस बेस ऑपरेशन था। जिसमें पिछले काफी दिनों से उनकी टीम एक व्यक्ति की तालाश में थी।

    आज गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को काबू करने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान राजेश्वर के रूप में हुई है। सीपी शर्मा ने बताया कि आरोपी पर पहले से 6 से 7 मामले दर्ज है। घायल राजेश्वर को एबुलेंस के जरिए अस्पताल में ले जाया गया। सीपी ने बताया कि 3 साल से पीओ चल रहा था।

    आरोपी के कब्जे से 2 वैपन बरामद हुए है। सीपी ने कहा कि आरोपी जालंधर में अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था। पूछताछ में आरोपी से ओर खुलासे होने की संभावना है। बता दें कि आज पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। डीजीपी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि दोनों आरोपी पंजाब और हरियाणा में गिरोहों को रसद सहायता और हथियार भी मुहैया करा रहे थे।

  • Punjab News : अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News : अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    मोगा : जी टी रोड पर बने दर्शन कैंप के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र 35-40 के करीब है। उसके पास कोई पहचान पत्र नही मिला है। जानकारी के अनुसार किसी राहगीर ने समाज सेवा सोसायटी को फोन कर सूचना दी।

    सूचना मिलते ही सेवा सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। उ्न्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि जी टी रोड पर बने दर्शन कैंप के पास शव मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस मुलाजिमों के सहयोग से शव को सिविल अस्पताल में शव को रखवा दिया है। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए पहचान के लिए सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है।

  • Control Room पर मिली kidnapping की सूचना, पुलिस ने Joint Operation चला पकड़े आरोपी, देखें वीडियो

    Control Room पर मिली kidnapping की सूचना, पुलिस ने Joint Operation चला पकड़े आरोपी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः इलाके में उस समय सनसनी फैल गई। जिस समय कंट्रोल रूम में फोन आया कि चंडीगढ़ से एक युवक की किडनैपिंग हुई है और एक हिमाचल नंबर की गाड़ी पंचकूला की तरफ आ रही है। तभी पंचकूला पुलिस ने कार्रवाई करते एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया और युवक को किडनेपरों से छुड़वाया।

    मामला यूं था कि पिंजौर के रतपुर कॉलोनी के रहने वाले सनी अरोड़ा चंडीगढ़ के मनी माजरा के ऑटो स्टैंड के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। सनी अरोड़ा मनी माजरा से पिंजौर तक ऑटो चलाते हैं। तभी सनी अरोड़ा ने बताया कि एक हिमाचल नंबर की कार उसके पास आकर रुकी और चारों युवको ने मुंह पर कपड़ा बाधा हुआ था।

    तभी युवकों ने उस युवक को गाड़ी में धकेल दिया और गाड़ी में पीटते रहे। जिसके बाद अपहरण करने वाले युवकों ने किसी भी सिग्नल पर गाड़ी नहीं रोकी तो पीछे से आ रही एक कार में सवार युवकों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित किया। तभी पंचकूला पुलिस ने कार्रवाई करते सेक्टर-7 की तरफ से आ रही एक हिमाचल नंबर की गाड़ी को रोकने की कोशिश की। जिसने सीआईए की गाड़ी को टक्कर मार दी और फरार हो गए। जिसके बाद सीआईए की टीम ने अपहरण करने वालो की गाड़ी को ओवरटेक रोक लिया और आरोपियों को हिरास्त में लेकर युवक को छुड़वाया।

    सफेद गाड़ी HP14Cb 5518 पर किडनैपर किडनैपिंग करने आए थे। और जब सीआईए और चंडी मंदिर पुलिस स्टेशन ने गाड़ी की तलाश ली। तो गाड़ी में नशे का काफी सामान और नशे के इंजेक्शन भी गाड़ी के अंदर से मिले। मौके पर सीआईए 26 के इंचार्ज दिलीप कुमार, क्राइम 19 से इंचार्ज योगेंद्र सिंह, एसीपी शुक्रपाल व एसीपी मनप्रीत सूदन व पंचकूला की डीसीपी हिमाद्री कौशिक भी मौके पर पहुंची।

  • बॉलीवुड अभिनेता सलमान के बाद शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान के बाद शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी

    मुबंईः बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक ओर जहां सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार धमकाया जा रहा है, दूसरी ओर अब शाहरुख खान को भी धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था, जो रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

    जिस फैजान नाम के शख्स ने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी है, जब उसका कॉल ट्रेस किया गया, तो वो रायपुर का निकला। अब पुलिस की टीम रायपुर के लिए रवाना हो गई है। मुंबई पुलिस ने तुरंत ही इस मामले को दर्ज कर लिया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की 308(4) और 351(3)(4) धारा लगाई गई है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अफसर ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इस धमकी भारी कॉल के बाद इंडस्ट्री में इस बात को लेकर खौफ मचा हुआ है।

    हालांकि, यह पहली बार नहीं है। साल 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसी बीच शाहरुख खान को फैजान नाम के शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। यूं तो पुलिस उसकी तलाश में रायपुर रवाना हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, बांद्रा पुलिस स्टेशन में ही धमकी भरा कॉल किया गया था।

    इस दौरान 50 लाख रुपये की मांग की गई। इस दौरान जब 50 लाख रुपये देने से इनकार किया गया, तो उसने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी। 5 नवंबर को मामले में FIR दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा। इस दौरान जब उससे उसका नाम पूछा गया तो बोला वो मेरे लिए यह सबकुछ मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिन्दुस्तानी है। दरअसल शाहरुख खान का घर ‘मन्नत’ मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में है।

  • Punjab News: DAP के मामले में मुख्य खेतीबाड़ी अफसर पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Punjab News: DAP के मामले में मुख्य खेतीबाड़ी अफसर पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    फिरोजपुरः पंजाब में डीएपी खाद की कमी को लेकर किसानों द्वारा लगातार रोष पाया जा रहा है। हाल ही में बीते दिन अबोहर में किसानों द्वारार डीएपी खाद गिदड़बाहा ले जाने को लेकर जमकर हंगामा किया गया था। वहीं कृषि मंत्री ने डीएपी मामले को लेकर फिरोजपुर के मुख्य खेतीबाड़ी अफसर जगीर सिंह को सस्पेंड किया है।

    इस दौरान वह कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डायरेक्टर दफ्तर मोहाली में डयूटी देंगे। वहीं, फाजिल्का के मुख्य कृषि अधिकारी संदीप कुमार को अगले आदेश तक उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृषि मंत्री के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। दरअसल, पिछले दिनों एसडीएम रणवबीर सिंह की ओर से फिरोजपुर ने इस गोदाम पर छापेमारी की थी और 161.8 मीट्रिक टन खाद पाई गई।

    हालांकि, डीसी फिरोजपुर ने डीएपी की कमी के चलते सभी जगह पर जांच करने के आदेश दिए हुए हैं। फिरोजपुर मुख्य कृषि अधिकारी का चार्ज फाजिल्का के मुख्य कृषि अधिकारी संदीप कुमार को सौंप दिया गया है। अनुराग वर्मा ने डीसी फिरोजपुर से इस मामले में संबंधित गोदाम मालिकों के खिलाफ जिला अटार्नी की सलाह के बाद इसेशनल कोमोडीटीज एक्ट के अधीन केस दर्ज करा दिया गया है।

    उधर, बरनाला से खबर है कि डीएपी को लेकर पैदा हुआ गतिरोध समाप्त हो गया है। बरनाला जिले के लिए पांच हजार कट्टा डीएपी पहले ही बरनाला में भेज दी गई थी और अब 2500 कट्टे का इंतजार कर यह भी किसानों को मुहैया करवा दी जाएगी।

    बुधवार को रेल गाड़ी में 24 हजार कट्टे डीएपी मोगा आई थी और इनमें से 12800 कट्टे बरनाला जिले के थे और बाकी कट्टे मोगा की कोआप्रेटिव सोसायटियों और प्राईवेट फर्मों को भेजी जानी थीं। मगर मोगा के किसान 3000 कट्टे बरनाला को भेजने और बाकी कट्टे मोगा में देने की मांग पर अड़े हुए थे और इसी हिसाब से पहले कोआप्रेटिव सोसायटियों और फिर प्राईवेट कंपनियों को डीएपी भेजने के बाद बरनाला को सप्लाई दी जानी थी।

    मगर बाद दोपहर बरनाला से आए किसानों ने प्राईवेट फर्मों को जाने वाली डीएपी की गाड़ियों को रोक दिया और वह गाड़ियोंके आगे लेट गए थे। पुलिस ने इन्हें बल का प्रयाेग कर हटाया था और बाद में गाड़ियां रवाना की गई थीं। आज सुबह फैसला हुआ है कि बरनाला को 7500 कट्टे डीएपी दी जाएगी।

  • Punjab News: दिनदहाड़े चोरी, Helmet पहने युवक घर का गेट खोलकर Inverter Battery लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिनदहाड़े चोरी, Helmet पहने युवक घर का गेट खोलकर Inverter Battery लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    मोहालीः दिनदहाड़े घर से इन्वर्टर बैटरी चोरी करने का मामला सामने आया है। जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। घटना मोहाली के 3बी1 की है। जिसमें शातिर चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक एक्टिवा पर दो युवक आते है, दोनों ने हेल्मेट पहन रखा है। जो एक घर के बाहर आकर रुकते है।

    जिनमें एक युवक एक्टिवा से उतरता है और घर का गेट खोलकर अंदर चला जाता है। जिसके बाद उसका साथी भी अंदर जाता है और इन्वर्टर बैटरी उठाकर एक्टिवा में रख कर फरार हो जाते है। बता दें कि इलाके में पहले भी कई चोरियां हो चुकी है। चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं दिनदहाड़े चोरी की वारदातें पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते है।

  • Akshay Kumar और Govinda फिर दिखेंगे एक साथ, करेंगे जमकर कॉमेडी

    Akshay Kumar और Govinda फिर दिखेंगे एक साथ, करेंगे जमकर कॉमेडी

    नई दिल्लीः अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल यह तीनों की कॉमेडी को लोगों ने काफी पसंद किया है। 2006 में आई फिल्म ‘भागम भाग’ में यह तीनों ने साथ काम किया जिसने थिएटर्स में जमकर धमाल मचाया ओर ‘भागम भाग’ बड़ी हिट तो साबित हुई।

    इब इस फिल्म के सीक्वल बनाने की बाते चल रही हैं। कई ‘भागम भाग’ फैन्स फिल्म का सीक्वल बनाने की डिमांड कर रहे थे। ताजा खबर ये है कि ऑलमोस्ट 20 साल बाद आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग’ का सीक्वल बनने के दरवाजे खुल गए हैं।

    सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार अब परेश रावल और गोविंदा के साथ ‘भागम भाग’ का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्र ने बताया, ‘हेरा फेरी, भागम भाग और गरम मसाला अक्षय कुमार की तीन सबसे ख़ास फिल्में हैं और उन्होंने पहले ही ‘हेरा फेरी’ और ‘भागम भाग’ के लिए फ्रैंचाइजी राइट्स सॉर्ट कर लिए हैं।

    अक्षय अपने साथ ‘भागम भाग’ में नजर आए गोविंदा और परेश रावल के साथ फिर से काम करना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार स्क्रिप्टिंग का काम शुरू हो चुका है और इस फिल्म के लिए एक आईडिया पर काम शुरू हो चुका है।

     

  • Jalandhar News: केंद्र द्वारा पराली के दोगुने जुर्माने पर किसान नेताओं का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: केंद्र द्वारा पराली के दोगुने जुर्माने पर किसान नेताओं का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सुप्रीम कोर्ट के पराली जलाने के मामले में सख्त निर्देश के बाद अब केंद्र सरकार ने भी प्रदूषण की समस्या और पराली जलाने के मामले एक्शन लिया है। दरअसल, आज ही पराली जलाने के मामले में केंद्र सरकार ने नया फरमान जारी करते हुए पराली को आग लगाने के मामले में जुर्माने को दोगुना कर दिया है। केंद्र सरकार के नए फैसले के मुताबिक, अगर किसान पराली जलाते हैं और उनके पास 2 एकड़ से कम भूमि है तो 5 हजार रुपये, 2-5 एकड़ वाले किसानों को 10 हजार रुपये और 5 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों को 30 हजार रुपये पराली जलाने पर जुर्माना देना होगा। वहीं इस मामले को लेकर जालंधर हरसुरिंदर सिंह दोआबा कमेटी पंजाब प्रधान ने कहा कि वह दिल्ली सरकार से पूछना चाहते है कि ऐसी कौन-सी चिमनी लगी है जो पंजाब से सीधा धुंआ दिल्ली की ओर छोड़ती है। उन्होंने कहा कि जो प्रदूषण इस बार चैक किया गया, उसमें ढाई प्रतिशत धुंआ पराली में पाया गया है, जबकि 51 प्रतिशत इंडस्ट्री का धुंआ, वहीं ट्रांसपोर्ट सहित अन्य धुंआ पाया गया।

    किसान नेता ने दिल्ली सरकार और पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ढाई प्रतिशत धुंए पर ही क्यों इतना ज्यादा जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों पर ही ये अत्याचार किया जा रहा है। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धान की फिक्र सरकार को नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि 7 प्रतिशत काट किसानों पर लगाई जा रही उस पर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन पहले धान की खरीद पर ध्यान दे उसके बाद किसानों पर कार्रवाई करें। किसान नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किए थे जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पहले किसानों को प्रति क्विंटल 100 रुपए अदा किए जाए, उसके बाद किसानों पर पराली जलाने के मामले में जुर्माने लगाए जाए। किसान नेता ने कहा कि प्रशासन द्वारा उक्त फैसले को लेकर अभी तक किसानों को पैसे तो अदा नहीं किए गए लेकिन जुर्माने लगाने के आदेश जारी कर दिए गए है।

    वहीं दोआबा किसान वेल्फेयर सोसायटी के वाइस प्रधान मनप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब में पराली जलाने के मामले एक दो जगह पर ही सामने आए है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अधिकतर किसानों ने पराली को आग नहीं लगाई। लेकिन सरकार किसानों पर प्रदूषण का आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री से ज्यादा प्रदूषण फैल रहा है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के चलते पानी का स्तर काफी नीचे जा रहा है, लेकिन उस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। वहीं नए जुर्माने के आदेश को लेकर वाइस प्रधान ने कहा कि सरकार ने पराली के लिए बीलर शुरू किए थे और कहा था कि वह इसे उठाएंगे। किसान नेता ने कहा कि किसानों ने पराली की गांठे बनाकर रख ली, लेकिन प्रशासन द्वारा आज तक जिसने भी बिलर लिए है, वहां पर सरकार द्वारा उक्त पराली को उठाया नहीं गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा अभी तक जहां से बिलर उठाए गए, वहां पर प्रशासन द्वारा अभी तक उन्हें पैसा नहीं मिला।

    दिलबाग सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार को पंजाब में पराली जलाने का फ्रिक ज्यादा रहता है। उन्होंने कहा कि पंजाब से 400 किलोमीटर दूर धुंआ कैसे पहुंच रहा है, इसका किसी को नहीं पता। उन्होंने कहा कि धान की खरीद पर प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि जमीनदार को सरकार मारने का यत्न कर रही है। किसान ने कहा कि जमीनदार का सरकार को दुख सुनना चाहिए, लेकिन कोई किसानों से बात करने को तैयार नहीं है। किसान ने कहा कि धान की खरीद में देरी होने के चलते आलू और गेंहू की फसल को लेकर उन्हें देरी हो रही है। लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही।

     

     

  • Punjab News: किसानों के खातों में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक Transfer किए; लाल चंद कटारूचक का बड़ा ऐलान

    Punjab News: किसानों के खातों में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक Transfer किए; लाल चंद कटारूचक का बड़ा ऐलान

    Highlights:
    1. पंजाब सरकार ने किसानों के खातों में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की।
    2. 111 लाख मीट्रिक टन में से 105 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद प्रक्रिया पूरी।
    3. एक दिन में 6.18 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड लिफ्टिंग हुई।

    चंडीगढ़, 7 नवंबर 2024: पंजाब सरकार ने इस साल धान खरीद सीजन में अपने प्रतिबद्ध रुख को दर्शाते हुए किसानों के हितों की रक्षा के लिए विशेष प्रयास किए हैं। फूड, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि अब तक सरकार ने 22,047 करोड़ रुपये किसानों के खातों में जमा कर दिए हैं। राज्य की मंडियों में अब तक 111 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) धान की आवक हुई है, जिसमें से 105 एलएमटी की खरीद की जा चुकी है। फूड सप्लाई मंत्री ने अनाज भवन में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि इस खरीद सीजन में राज्य में लगभग 62% धान की लिफ्टिंग भी पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक दिन में 6.18 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग की गई, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। कुल मिलाकर अब तक 64.55 लाख मीट्रिक टन धान उठाया जा चुका है।

    धान खरीद में पंजाब का एक और सफल सीजन

    लाल चंद कटारूचक ने बताया कि पंजाब में 5086 राइस मिलों में से 4792 मिलों ने धान आवंटन के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 4579 मिलों को धान आवंटित किया गया है। यह साबित करता है कि यह पंजाब सरकार का लगातार छठा सफल खरीद सीजन बनने जा रहा है। इस बार पंजाब को 185 एलएमटी धान खरीदने का लक्ष्य मिला है, और राज्य सरकार ने 190 एलएमटी धान के लिए पूरे प्रबंध किए हैं, जिसमें बरदाना और वित्तीय सहायता शामिल है। मंत्री ने बताया कि पिछले साल केंद्र सरकार ने किसानों की फसल पर मूल्य कटौती की थी, लेकिन पंजाब सरकार ने अपने खर्च पर 190 करोड़ रुपये का भुगतान करके किसानों को वित्तीय संकट से बचाया। राज्य सरकार ने राइस मिलरों को भी बड़ी राहत दी है, चाहे वह सीएमआर सुरक्षा का मुद्दा हो या अन्य कोई।

    किसानों और अरथियों के हितों की सुरक्षा

    राज्य सरकार ने इस बार यह सुनिश्चित किया है कि मंडियों में आने वाले किसानों की एक-एक फसल की खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस प्रक्रिया पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दे रहे हैं ताकि किसानों, अरथियों और मिलरों के हितों की सुरक्षा की जा सके। भंडारण स्थान की समस्या का समाधान करने के लिए भी सरकार ने केंद्र सरकार से पत्राचार किया है। मंत्री ने बताया कि भंडारण समस्या को हल करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि पंजाब से अधिक मात्रा में चावल को उठाने के लिए रेक की संख्या को दोगुना किया जाए।

    भाजपा पर निशाना, सीसीएल को लेकर सफाई

    केंद्रीय कैश क्रेडिट (सीसीएल) के मामले में मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह फंड राज्य को किसानों से खरीदी गई फसल उठाने के बदले में दिया जाता है। यह कोई विशेष सुविधा नहीं है, बल्कि किसानों के अधिकार के तहत आता है। उन्होंने भाजपा नेताओं से अपील की कि वे इस मुद्दे पर राजनीति न करें और केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं ताकि अधिक रेक पंजाब से चावल उठाने के लिए भेजी जा सके। अब तक भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने पंजाब में 18 लाख मीट्रिक टन के लिए भंडारण स्थान की व्यवस्था की है। मंत्री ने कहा कि एफसीआई को और अधिक प्रयास करने होंगे ताकि राज्य में और भंडारण स्थान उपलब्ध हो सके।

    भविष्य में और मजबूती से बढ़ेगा खरीद अभियान

    फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए इस सीजन को सफल बनाने में जुटे हैं। मंत्री ने उनकी सराहना की और भरोसा जताया कि इस सीजन के बाकी बचे समय में भी पंजाब सरकार का धान खरीद अभियान सफल रहेगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख सचिव विकास गर्ग, निदेशक पुनीत गोयल, अतिरिक्त निदेशक डॉ. अंजुमन भास्कर, और संयुक्त निदेशक अजयवीर सिंह साराओ सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।