Blog

  • आज का राशिफल, 3 दिसंबर 2024

    आज का राशिफल, 3 दिसंबर 2024

    आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। साथ ही आज शाम 4 बजकर 42 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज रंभा तृतीया व्रत है।

    मेष राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा।काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे।परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा।

    वृष राशि: आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। किसी सोंचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा।बात करे सेहत की तो आपको सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज भाई बहनों के बीच अनबन की स्थिति न बनने देने की कोशिश करें।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा।प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।आज दांपत्य जीवन के अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे, आपका एक छोटा-सा प्रयास घरेलू जीवन अच्छा हो सकता है इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है।आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। फैमिली का माहौल अगर खराब है तो अपनी समझदारी से और हंसमुख स्वभाव से परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करेंगे।

    सिंह राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा।आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे।अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे, आप से प्रतिस्पर्धा करने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दांत खट्टे होंगे।

    कन्या राशि: आज आपको ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें।आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे।

    तुला राशि:आज आपको अपनी गलतियों का अनुभव होगा। बच्चों के प्रति आपका प्रेम उनका प्रिय बना देगा।आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को व्यापारिक मामलों को लेकर साझेदार से मीटिंग करेंगे। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में सम्पन्नता रहेगी।

     वृश्चिक राशि: आज का दिन शुभ है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा।समाज में लोगों से अच्छा तालमेल बनेगा। अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। प्रशासनिक पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से खुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति हासिल होगी। पारिवारिक सुख सुविधाएँ बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा।अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों की थोड़ी लापरवाही निराशा का पात्र बना सकती है, मेहनत जारी रखें।

    मकर राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा।

     कुंभ राशि: आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है।किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है।

     मीन राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा।आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है।

  • Jalandhar News: गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला

    Jalandhar News: गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के उच्ची घाटी इलाके में गैंगस्टर के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जब पुलिस गैंगस्टर को अरेस्ट करने गई तो इस दौरान मोहल्लावासियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं पुलिस द्वारा गैंगस्टर को काबू कर लिया गया है। गैंगस्टर के साथी पुलिस कस्टडी से उसे छुड़ाना चाहते थे।

    इस मामले को लेकर जालंधर के एसएसपी हर कमल प्रीत सिंह खख के साथ फोन पर बात की गई। एसपी ने कहा कि एक नामी बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी गई थी और उसके साथ 5 से 7 और आरोपी पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि नामी बदमाश विजय मसीह पर कई मामले दर्ज हैं।

    हालांकि पुलिस वालों पर हमले को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि ऐसी घटना होने से मना कर दिया। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। सुबह इस मामले को लेकर पूरा खुलासा करेंगे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पुलिस पार्टी पर मोहल्ला वासियों ने आगे से हमला किया था और पुलिस वालों की घायल होने की सूचना भी प्राप्त हुई है। फिलहाल पुलिस आगे आरोपियों पर कार्यवाही कर रही है और कल इस मामले को लेकर एसएसपी खुलासा करेंगे।

    गौर हो कि गैंगस्टर विजय मसीह नामी बदमाश है, जो पिछले काफी समय से पंजाब के अलग-अलग इलाकों में नशा तस्करों के साथ साथ हथियारों की सप्लाई कर रहा था। विजय मसीह पर 27 के करीब पर्चे दर्ज हैं, तथा वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

  • Punjab News : पुलिस पर हमला करने वाले गिल गैंग के 6 गुर्गे काबू

    Punjab News : पुलिस पर हमला करने वाले गिल गैंग के 6 गुर्गे काबू

    लुधियाना। पुलिस ने  एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी मना रहे एकयुवकों पर हमला करने मामले में कार्रवाई करते हुए गिल गैंग के 6 गुर्गों को काबू किया है। मामले संबंधी ACP सुमित सूद ने बताया कि गैंगस्टर विशाल गिल के साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। गैंगस्टर विशाल गिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों पर हमला कर दिया था।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची, जिसके बाद बदमाशों को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला गया। पुलिस मुलाजिमों के बदमाशों ने थप्पड़ और ईंटें मारी थी। जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थई। जिसमें वे पुलिस टीम से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में थाना टिब्बा के एसएचओ भगतवीर ने कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों को पकड़ लिया है। फिलहाल विशाल गिल को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

    अभी तक अनमोल गिल, कार्तिक बग्गन, दिव्याशु, चिराग यगोता, सुवंश जलान और युगियांशु को ही गिरफ्तार किया है जबकि विशाल गिल अभी भी फरार है। पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसके बाद बदमाशों की पहचान हुई। वारदात को अंजाम देने आए युवकों में गैंगस्टर विशाल गिल सबसे आगे था। विशाल का पिछला रिकार्ड भी पुलिस खंगाल रही है। इन बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। जिस दुकान पर यह हमला हुआ है पता चला है कि वहां युवकों को शराब भी पिलाई जाती है। इस कारण मामले की जांच कर दुकानदार पर भी बनता एक्शन लिया जाएगा।

  • Punjab News : चुनाव से पहले लोकल बॉडी विभाग में Transfer का दौर शुरू, पढ़ें सूची

    Punjab News : चुनाव से पहले लोकल बॉडी विभाग में Transfer का दौर शुरू, पढ़ें सूची

    चंडीगढ़ : नगर निगम चुनावों के मद्देनजर लोकल बॉडी विभाग में तबादलों का दौर जारी हो गया है। वहीं, आज विभाग की ओर से जारी की गई तीन लिस्टों में नगर निगम और कौंसिल में 53 अफसरों को पंजाब के अलग-अलग जिलों में एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। कुछ ही दिनों मे कोड ऑफ़ कंडक्ट भी लगने वाला है। पंजाब की जनता में भी निगम चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।

    वही, अगर राजनितिक गलियारों की बात करे तो सभी पार्टियों ने इस चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है। राजनीति सूत्रों की मने तो इस बार होने वाले निगम चुनाव के नतीजे पंजाब में 2 साल बाद आने वाली सरकार की स्थिति ब्यान करेंगे।

  • Punjab News : इस इलाके में दिखी आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News : इस इलाके में दिखी आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    लुधियाना : शहर के माया पूरी इलाके में एक प्लाट में रखे सामान में आग लगने का मामला सामने आया है। इलाके में आग की लपटे देख कर लोगों मे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कठिनाई से आग पर काबू पाया। जिसकी वजह प्लाट में चार दीवारी किए बिना माल का स्टॉक करना था।

    अगर दमकल विभाग की टीम आग पर जल्दी काबू न पाती, तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के अधिकारी ने बताया कि खुले प्लाट में माल रखना ठीक नही है। इस मामले की जाँच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जब इस घटना के संबंध में माल के मालिकों से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह इस प्लाट में अपना माल जमा कर लोड करवा देते है। जिसका वह प्लाट के मालिक को किराया भी अदा करते है। फ़िलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है।

  • निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से 3 मजदूर मलबे में दबे, दो की मौत, एक गंभीर घायल

    निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से 3 मजदूर मलबे में दबे, दो की मौत, एक गंभीर घायल

    यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में मकान निर्माण का कार्य कर रहे 2 मजदूर शेड गिरने से उसके नीचे दब गए। हादसे में 2 मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान की छत डालते समय शटरिंग खिसक गई। जिससे ये हादसा हो गया। मृतकों की पहचान महेश पांडे और हितकारी लाल के नाम से हुई, दोनों गांधीनगर के रहने वाले हैं। जबकि अरविंद मिश्रा निवासी जोड़ियां गुरुद्वारा घायल है।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की गंभीरता से जांच में जुट गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाए तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।

    फर्कपुर थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि ममीदी गांव में प्रवीण कुमार के मकान का निर्माण चल रहा है। पानी का रिसाव होने के कारण शटरिंग की बलियां नीचे बैठ गई। जिससे शटरिंग खिसक गई। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

  • CM Flying Team ने RO प्लांट पर की छापे मारे, पानी के लिए सैंपल, देखें वीडियो

    CM Flying Team ने RO प्लांट पर की छापे मारे, पानी के लिए सैंपल, देखें वीडियो

    रोहतक। जिले में सीएम फ्लाइंग टीम ने गांव बिरही कलां सहित दूसरे कई स्थानों पर पर वाटर आरओ प्लांट पर छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार आरओ प्लांट पर दोपहर को रेड शुरू की गई थी और शाम साढ़े 6 बजे तक कार्रवाई की गई है। इस दौरान सीएम फ्लाइंग टीम ने निरीक्षण करते हुए कई अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान टीम द्वारा पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। टीम द्वारा अलग-अलग वाटर आरओ प्लांट पर रेड करते हुए करीब साढ़े 6 घंटे निरीक्षण कर कार्रवाई की गई है।

    बतादें कि सीएम फ्लाइंग टीम ने बिरही कलां, बरसाना, समसपुर सहित दूसरे स्थानों पर वाटर आरओ प्लांट पर रेड कर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बिजली कनेक्शन, पानी कहा से उपलब्ध किया जा रहा है, बिजली की चोरी तो नहीं की जा रही, प्रदूषण तो नहीं फैलाया जा रहा, आदि कई चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया और अनियमितताएं मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई भी की गई है।

  • TV देखने से बहन ने डांटा, भाई ने की जीवन लीला समाप्त

    TV देखने से बहन ने डांटा, भाई ने की जीवन लीला समाप्त

    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां, प्रयागराज के करछना क्षेत्र में बड़ी बहन की डांट से क्षुब्ध एक किशोर ने सोमवार को नदी में कूदकर जान दे दी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कटका गांव निवासी लल्लू राम विश्वकर्मा का पुत्र सोनू (14) आज सुबह स्कूल जाने की तैयारी करने के बजाय टीवी देख रहा था, जिस पर उसकी बड़ी बहन रोशनी ने गुस्सा होकर टीवी बंद कर दिया और उसे डांटते हुए तैयार होकर स्कूल जाने के लिए कहा।

    इसके बाद कुछ देर बाद ही सोनू घर से निकला और गांव के पास में बह रही टोंस नदी पर बने पुल से कूद गया। उसे नदी में कूदते हुए राहगीरों ने देख शोर मचाया। नाविकों के पहुंचने से पहले वह गहरे पानी में समा गया। पुलिस ने नाविकों की मदद से शव की तलाश में जुट गई। जिसके बाद करीब एक घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ।

  • फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी 34 देशों की फिल्में

    फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी 34 देशों की फिल्में

    अयोध्या। ‘आवाम का सिनेमा’ के बैनर तले आयोजित होने जा रहे 18वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए दुनिया भर के फिल्मकारों ने अपनी फिल्में भेजी हैं। तीन दिवसीय समारोह आगामी 7 से 9 दिसंबर को गुरु नानक अकादमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, उसरू, रायबरेली रोड में आयोजित होने जा रहा है। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन समारोह प्रातः 11.30 बजे शुरू होगा।

    संस्थापक निदेशक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि 18वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के लिए 34 देशों से 360 से अधिक फिल्में इस वर्ष आई थीं, जिनमें से ज्यूरी सदस्यों के गहन परीक्षण के बाद अलग-अलग श्रेणी में नॉमिनेट की गई हैं। इनमें से चुनिंदा फिल्में तीन दिवसीय फिल्म समारोह में प्रमुखता से दिखाई जाएंगी। 18वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल की ज्यूरी में इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों से छह दिग्गज हस्तियां शामिल थीं, जिसमें लॉस एंजिल्स, यूएसए से फिल्म निर्मात्री, लेखिका, निर्देशिका बुवाना राम, ईरान से फ़िल्म एवं प्रोडक्शन डिज़ाइनर डिज़ाइनर एवं फ़िल्म निर्मात्री सना नोरूज़बेगी, इटली से पियानोवादक और संगीतकार अल्बर्टो बेलाविया, बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता ऋषि भूटानी, अभिनेता, निर्देशक प्रोफेसर विनय विक्रांत, फिल्म निर्माता और निर्देशक और अयोध्या फिल्म समारोह के ज्यूरी चेयरमैन डॉ. मोहन दास शामिल थे।

    समारोह में नई फिल्में प्रदर्शित करने के साथ तीन दिवसीय अयोध्या फिल्म महोत्सव का उद्देश्य अयोध्या के फिल्म रसिकों को दुनिया भर में चल रही हलचलों से अवगत कराना है। महोत्सव में देश-विदेश की फिल्मों को निःशुल्क देखने के लिए सभी के लिए खुला आमंत्रण है।

     

  • Punjab News : ड्रग कारोबारी की 26 लाख की संपत्ति जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News : ड्रग कारोबारी की 26 लाख की संपत्ति जब्त, देखें वीडियो

    नूरपुर बेदी। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत गौरव यादव डीजीपी पंजाब व डीएसपी अजय सिंह और पुलिस प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए उनके द्वारा नशे के कारोबार से बनाई गई चल-अचल आदि अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत नूरपुरबेदी ब्लॉक के एक गांव में नशे का कारोबार करने वाले एक परिवार की संपत्ति और गाड़ी जब्त की गई है।

    इस संबंध में डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि नूरपुरबेदी ब्लॉक के गांव कोलापुर का रहने वाला व्यक्ति बलवीर सिंह है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व अन्य आरोपों के तहत कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ एनडीपीएस समेत कुल 3 मुकदमे दर्ज हैं। बेटे प्रत सिंह की पत्नी मंजीत कौर के खिलाफ भी एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज है
    और वे लंबे समय से नशीली दवाएं बेच रहे हैं और बलवीर सिंह जो अभी भी जेल में हैं और उनकी पत्नी और बेटा जमानत पर हैं और आज सक्षम प्राधिकारी और प्रशासक दिल्ली के आदेश के तहत उनकी संपत्ति को 68 अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है।

    कुल 26 लाख की संपत्ति और वाहन जब्त किए गए हैं। ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और उन्होंने अन्य लोगों से भी पुलिस को यथासंभव सहयोग करने की अपील की है ताकि ऐसा हो सके। नशे को जड़ से ख़त्म किया जा सकता है।