Blog

  • जालंधरः नकली सर्टिफिकेट बनाने वाले दंपति गिरफ्तार

    जालंधरः नकली सर्टिफिकेट बनाने वाले दंपति गिरफ्तार

    120 फर्जी सार्टिफिकेट, 7 लैपटॉप, 4 प्रिंटर और लाखो की नगदी बरामद

    जालंधर (हर्ष/वरुण)। थाना 7 की पुलिस ने फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर लोगों को बेवकूफ बनाने वाले दो शातिर आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गोल्डन एवेन्यू फेस 2 निवासी पुष्कर गोयल और रजनी गोयल के रूप में हुई है। 

    डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया  गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी सिमरजीत सिंह की देखरेख में थाना सात के प्रभारी राजेश कुमार ने पुष्कर गोयल और उसकी पत्नी रजनी गोयल को गोल्डन एवेन्यू फेस टू उनके घर से गिरफ्तार किया है। और उनके पास से अलग-अलग कॉलेजों के 120 फर्जी सर्टिफिकेट, 7 लैपटॉप 4 प्रिंटर और 5 लाख 4 हजार 810 भी बरामद किए हैं। 

    पुलिस को पूछताछ के दौरान  आरोपियों ने बताया कि पिछले 2 साल में 1500 लोगों को फर्जी सर्टिफिकेट बना कर दे चुके हैं और यह काम लुधियाना निवासी गगनदीप सिंह उर्फ पवित्र सिंह के साथ मिलकर करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि इस स्कैम में जुड़े लोग और अन्य खुलासे हो सके।

  • बड़ा फेरबदलः ADC और 9 SDM सहित 29 की ट्रांसफर

    बड़ा फेरबदलः ADC और 9 SDM सहित 29 की ट्रांसफर

    पुलिस प्रशासन में तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज चंडीगढ़ में एडीसी और 9 एसडीएम सहित 29 कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें अधिकतर अधिकारी एवं कर्मचारी 3 साल से अधिक समय से एक ही जगह पर बैठे हुए हैं। देखें लिस्ट

  • पंजाबः करोड़ों की हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः करोड़ों की हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    लुधियाना : पंजाब के लुधियाना ने एक बार फिर पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। एसटीएफ लुधियाना रेंज ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान आरोपी से से 1 किलो 250 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी से बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब छह करोड़ रुपए बताई जा रही है।

    आरोपी महिला मित्र के घर से करता था नशा तस्करी

    अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी की तालाशी ली। तालाशी दौरान आरोपी से 1 किलो 250 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान नरिंदर सिंह उर्फ ​​मुन्ना के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अपने महिला मित्र के घर से नशा तस्करी का काम करता था।

    आरोपी नरिंदर खुद नशे का आदी

    उन्होंने बताया कि आरोपी खुद नशे का आदी था और वह पिछले लंबे समय से नशा तस्करी कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट में पेश कर आरोपी का रिमांड हासिल किया जाएंगा, ताकि आरोपी से पूछताछ की जाए। आरोप यह नशा कहां से लाता है और किसको सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपी से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • नगर निगम तथा सब रजिस्ट्रार दफ्तर में हुआ गठजोड़…

    नगर निगम तथा सब रजिस्ट्रार दफ्तर में हुआ गठजोड़…

    NOC के बदले अब क्लासिफकेशन की तर्ज पर हो रही प्लाटों की रजिस्ट्रियां

    सरकार का खजाना रहेगा खाली

    जालंधर/अनिल/वरुण। पंजाब सरकार की ओर से अवैध कालोनियों में प्लाटों की बिना एनओसी के रजिस्ट्री दर्ज करने पर सख्ती से रोक लगाने का नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने जुगाड़ निकाल लिया है जिससे हररोज सरकार को लाखों रुपयों का रगड़ा लगाया जा रहा है। यह नैक्सिस नगर निगम के बिल्डिंग विभाग तथा सब रजिस्ट्रार दफ्तर के बीच काम कर रहा है। जिस प्लाट की एनओसी नहीं होती उस प्लाट को क्लास्फिकेशन जारी करवा कर रजिस्ट्री दर्ज करवाई जा रही है जबकि अवैध कालोनी में प्लाट की एनओसी हासिल करने के लिए 487 रुपये प्रति गज यानि एक मरले के करीब 11 हजार रुपये तथा कमर्शियल प्लाट की एनओसी हासिल करने के लिए 900 रुपये प्रति गज यानि एक मरले का करीब 20 हजार 700 रुपये सरकारी फीस है। पंजाब सरकार द्वारा 13 जून 2022 को जारी आदेशों के अनुसार 9 अगस्त 1995 से पहले किसी भी प्राप्टी या प्लाट की रजिस्ट्री दिखाने के बाद एनओसी हासिल करने की जरुरत नहीं और इसके बाद शहरी तथा देहाती क्षेत्र की अबादी में काटी गई सभी अवैध कालोनियों में प्लाट की रजिस्ट्री  संबधित विभाग से एनओसी हासिल करने के बाद ही की जानी थी इस आदेश के बाद पूरे सूबे में सब रजिस्ट्रार दफ्तर लगभग सूने हो गए थे मगर सरकार के इन आदेशों की धज्जियां उड़ाने के लिए नया जुगाड़ तैयार कर लिया गया है।

    पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार जिला जालन्धर के शहरी क्षेत्र के आधीन प्लाट की एनओसी जारी करने के लिए नगर निगम कमिशनर को कंपीटैंट अथारिटी बनाया गया था इसी तरह देहाती क्षेत्र में काटी गई अवैध कालोनियों के प्लाटों की एनओसी जारी करने के लिए एडिशनल चीफ एडमिनस्ट्रेशन को कंपीटैंट अथारिटी बनाया गया था मगर नगर निगम में इन आदेशों को दरकिनार कर बिल्डिंग विभाग के एटीपी, एमटीपी, एसटीपी, सुपरीडैंट अपने स्तर पर ही फुल्लियां पतासों की तरह क्लासिफिकेशन जारी कर रहे हैं। जानकारी अनुसार नगर निगम से किसी भी अवैध कालोनी के प्लाट की क्लासिफिकेशन हासिल करना टेड़ी खीर है अगर आप इसके लिए 10 हजार रुपये ढीले करें तो यह क्लासिफिकेशन महज 10 मिंट में जारी कर दी जाती है जिसके आधार पर सब रजिस्ट्रार दफ्तर में कई रजिस्ट्रियां तक दर्ज हो गई। जबकि प्रत्येक मरले की एनओसी जारी करने के एवज में सरकार के खजाने में करीब 11 हजार रुपये जमा होने थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस गौरखधंधे में हररोज पंजाब सरकार को 10 लाख का रगड़ा लगाया जा रहा है।

    मेरे ध्यान में मामला आया है मगर बिना एनओसी के किसी भी प्राप्टी की रजिस्ट्री दर्ज नहीं की जा रही जिसका रकबा 09 अगस्त 1995 के बाद नहीं बदला। इसके अलावा जो प्लाटों की क्लासिफकेशन जारी की जा रही है उसके लिए कमिशनर नगर निगम जालन्धर को पत्र भेजा गया गया है तथा ज्वाब मांगा गया है।

                                                                                                                                                   – कुलवंत सिंह
                                                                                                                                                      सब रजिस्ट्रार-1

  • पंजाबः नशे के खिलाफ ACP के रेड करने पर भड़कीं आप विधायक, जाने क्या कहा 

    पंजाबः नशे के खिलाफ ACP के रेड करने पर भड़कीं आप विधायक, जाने क्या कहा 

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज पुलिस के जिले के कई इलाकों में रेड की। हलका दक्षिणी में एसीपी ज्योती यादव ने कई लोगों के घरों में रेड की। वहीं इस मुहिम के तहत एसीपी जब आप पार्टी के विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना के हलके में पहुंची तो मौके पर विधायक खुद वहां पर आ गई। इस मुहिम को लेकर विधायक छीना ने मौके पर एसीपी ज्योति यादव की क्लास लगा दी। 

    आप विधायक बोली, किससे पूछकर मेरे हलके में की रेड

    विधायक ने उनसे पूछा कि आप उनके इलाके में रेड करने आई है तो किससे पूछ कर आई हैं। यदि रेड करनी है तो कम से कम एक बार हलका की विधायक से तो संपर्क करते। विधायक ने कहा कि पुलिस हलके में रेड करने आई है अच्छी बात है, लेकिन हलके की विधायक को साथ लेकर रेड की जाए तो ज्यादा बेहतर है। इसका यह कारण है कि हलके में जहां कहीं नशा बिकता है या कोई संदिग्ध लोग है उनके खिलाफ लोग पुलिस को बताने से गुरेज करते हैं, जबकि लोगों द्वारा चुने गए विधायक से लोग खुल कर बात कर लेते हैं। इलाके में पुलिस का इस तरह आना और लोगों के घरों में घुसना कहीं न कहीं लोगों में भी डर पैदा कर देता है। इसलिए हलके के गणमान्यों और लोगों द्वारा चुने गए विधायक को साथ लेकर जाना चाहिए।

    सीपी के कहने पर चलाई गई मुहिम

    एसीपी ज्योति यादव ने विधायक के सामने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें सीपी साहिब ने कहा था कि आप जाओ सर्च अभियान चलाओ। एसीपी रुरल ने भी यही बात कही है। इस बात पर छीना ने एसीपी से कहा कि आप सोए हैं क्या जो आपको पुलिस कमिश्नर साहिब के आदेश समझ नहीं आए। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने खास तौर पर कहा कि हलके के विधायकों को साथ लेकर सर्च चलाओ ताकि लोग पुलिस के साथ सहयोग कर सकें।

  • किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द करवाएं अपना आधार सत्यापन

    किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द करवाएं अपना आधार सत्यापन

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी सत्यापन करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत किसान पीएम किसान पोर्टल या ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी सत्यापन विकल्प द्वारा स्वयं अपना आधार प्रमाणीकरण निःशुल्क कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में आधार से लिंक मोबाईल पर ओटीपी आएगा जिसका उपयोग कर आधार सत्यापन पूर्ण होगा।

    राघव शर्मा ने कहा कि यदि किसी किसान का आधार मोबाईल से लिंक नहीं है या ओटीपी नहीं आ रहा है तो वह नजदीकी लोकमित्र केंद्र से सम्पर्क कर बायोमैट्रिक मशीन द्वारा भी आधार प्रमाणीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा 15 रूपये शुल्क तय किया गया हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया 20 जुलाई तक पूर्ण की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत आगामी किश्त का लाभ ई-केवाईसी करवाने के बाद ही संभव है। इसके अलावा योजना के लाभार्थी की भूमि संबंधी जानकारी भी अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अपने क्षेत्र के पटवारी से सम्पर्क स्थापित करके अपनी भूमि संबंधी जानकारी पूर्ण करवाएं ताकि उसे पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट किया जा सके।

    डीसी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त आधार नंबर पर आधारित प्रणाली के माध्यम से जारी की जा रही है जोकि सीधे किसानों के आधार से लिंक बैंक खाते में प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि आगामी किश्त का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते को 15 जुलाई तक आधार से लिंक करवाना सुनिश्चित करें।

  • गीत संगीत से दी सरकारी योजनओं की जानकारी

    गीत संगीत से दी सरकारी योजनओं की जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित: सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्यणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक करने के लिए चलाए गए विशेष प्रचार-प्रसार के तीसरे दिन आज फोक मीडिया दलों ने लोगों को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से जागरूक किया।

    इस कड़ी में आज नटराज कला मंच ने जसाणा व मंदली नूरघाड़ी, पूर्वी कला मंच ने सासन व जलग्रां टब्बा तथा आरके कला मंच ने थपलां व अंबोटा में नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के जरिए अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विशेष तौर पर संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक किया।

    फोक मीडिया दलों ने जानकारी देेते हुए बताया कि कम्प्यूटर एप्लिकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल नारी, विधवा, दिव्यांग के बीपीएल परिवारों से संबंधित अभ्यार्थियों या जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रूपये से कम हो उन्हें विभिन्न कम्प्यूटर कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाता है। योजना के तहत 1350 रूपये प्रतिमाह प्रशिक्षण की फीस, दिव्यांग अभ्यार्थियों के लिए 1500 रूपये प्रशिक्षण फीस तथा प्रशिक्षण के दौरान 1000 रूपये प्रतिमाह प्रति प्रशिक्षणार्थी छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सफल अभ्यार्थी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाता है।

    कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोज़गार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना कार्यान्वित की जा रही। इस योजना के तहत हेल्थ फिटनेस सेंटर से लेकर होटल व रेस्तरां जैसी व्यापारिक गतिविधियां आरंभ की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एक करोड़ रूपये तक की मशीनरी व संयंत्र में निवेश पर 25 प्रतिशत का निवेश उपदान दिया जा रहा है जबकि महिलाओं के लिए यह उपदान 30 प्रतिशत और विधवा महिलाओं को 35 प्रतिशत उपदान का प्रावधान है।

    इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एकल परिवार में रहने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना संचालित की गई है। इस योजना के तहत तीन हज़ार रूपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है। इस योजना के लिए 4 लाख रूपये तक प्रति वर्ष की आय सीमा निर्धारित की गई है।

    इस अवसर पर ओईल की प्रधान किरण जसवाल व उप प्रधान अजय कुमार, अंबोटा के प्रधान जगजीत सिंह व उप प्रधान रमन ठाकुर, जसाणा की प्रधान अनीता देवी, मंदली नूरघाड़ी की सुनीता कुमारी, नूरजलग्रां टब्बा के प्रधान सुदेश कुमारी, सासन के उप प्रधान जीत कुमार, वार्ड सदस्य सुमन देवी, मदन लाल, देवराज, चमन लाल, सरोज वाला, सतपाल, शान्ति देवी, रेखा, रेशमा सहित पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • एक माह में बनकर तैयार होगा मातृ-शिशु अस्पतालः डीसी

    एक माह में बनकर तैयार होगा मातृ-शिशु अस्पतालः डीसी

    आरकेएस ने पारित किया 1.60 करोड़ रुपए का बजट 

    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह बात बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं चेयरमैन आरकेएस गर्वनिंग बॉडी राघव शर्मा ने कही। बैठक में आरकेएस का वित्तिय वर्ष 2022-23 के लिए 1 करोड़ 60 लाख 14,570 रूपए का बजट भी पारित किया गया। 

    उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में करीब 22 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन मातृ-शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) ब्लॉक एक माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एमसीएच ब्लॉक के बनने के उपरांत क्षेत्रीय अस्पताल की तीसरी मंजिल में पीपीपी मोड में चल रहे डायलिसिस विंग को धरातल तल पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से इस संबंध में विचार किया जा रहा था तथा अस्पताल में उचित स्थान उपलब्ध होने पर अब इसे धरातल तल पर लाया जाएगा। इससे डायलिसिस करवाने आए रोगियों को लाभ मिलेगा। 

    डीसी ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों की सुविधा के लिए बैठने के लिए बैंचों की संख्या को बढ़ाया जाएगा,वहीं अस्पताल में तीन नए प्राइवेट रूम रोगियों के लिए तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रोगियों को ओपीडी में लंबी लाइनों को व्यवस्थित करने के लिए इलैक्ट्रोनिक टोकन सिस्टम को लागू किया जाएगा, जबकि अस्पताल के प्रवेश द्वार पर दिव्यांग रोगियों के लिए दो वाहनों की पार्किंग स्पेस की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों की शिकायतों के निवारण के लिए मेडिकल अधीक्षक कार्यालय में शिकायत पटि्टका लगाई जाएगी तथा रोगियों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए अस्पताल में दो कक्ष की व्यवस्था की जाएगी। 

    राघव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में नई लिफ्ट को लगाया जाएगा, जिसका शीघ्र एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में संसाधनों को जुटाने के लिए दानी सज्जनों को जोड़ा जाएगा, वहीं प्रतिष्ठित उद्योगपतियों व बैंकर्स को भी प्रेरित कर सीएसआर के माध्यम से अस्पताल में जनसुविधाओं को जुटाया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में पिछले वर्ष स्वीकृत मरम्मत व रखरखाव के लंबित कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरकेएस की पांच सदस्यीय समिति रखरखाव के कार्यों का फिजिकल निरीक्षण करेगी। 

    उन्होंने कहा कि समूचे अस्पताल में वाईटवाश किया जाएगा तथा आपातकाल सेवाएं कक्ष को भी खुला करके वहां पर बिस्तर क्षमता को बढ़ाया जाएगा। बैठक में आरकेएस सदस्य सचिव डॉ. मेजर रमन शर्मा ने पिछले वर्ष के दौरान हुए कार्यो का ब्यौरा पेश किया, वहीं अगले वित्तिय वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट को भी बैठक में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजू बहल, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, आरकेएस सदस्य व मंडी समिति अध्यक्ष बलबीर बग्गा, आरकेएस सदस्य जतिंद्र कंवर, नीरज जैतक, रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद, उपनिदेशक शिक्षा प्रारंभिक देवेंद्र चंदेल, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिद्धू सहित आरकेएस गवर्निंग बॉडी के सरकारी व गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

  • आईटीआई ऊना में कौशल आपके द्वार योजना हुई शुरू

    आईटीआई ऊना में कौशल आपके द्वार योजना हुई शुरू

    ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में कौशल आपके द्वार योजना आरंभ की गई। यह जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविद्र सिंह बनियाल ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आम जनमानस को उनके घर द्वार पहंुच कर विद्युत प्लविंग तथ वैल्डिंग आदि कार्यों की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि योजना की सुविधा लेने के लिए जरूरतमंद लोगों को संस्थान प्रबंधन को फोन पर करवाये जाने वाले कार्य तथा अपने पते की जानकारी देनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रातः 10.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक 223203 व 9418783414 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

    रविंद्र सिंह ने बताया कि आईटीआई ऊना में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु आपके घर द्वार पहुंच कर उपकरणों की मुरम्मत का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान से आठ किलोमीटर की परिधि में मुरम्मत कार्य करने के लिए उपभोक्ता को 100 रूपये तथा इससे ज्यादा के लिए 10 रूपये प्रति किलोमीटर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा वैल्डिंग संबंधी मुरम्मत कार्य करवाने के लिए उपभोक्ता को आठ किलोमीटर की परिधि में 400 रूपये तथा इससे ज्यादा के लिए 20 रूपये प्रति किलोमीटर अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा।

    उन्होंने बताया कि मुरम्मत कार्य करवाने वाले उपभोक्ता को मुरम्मत के दौरान बदले जाने वाले उपकरणों का खर्च भी स्वयं वहन करना होगा। उन्होंने बताया कि कौशल आपके द्वार योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किए गए कार्य से मिलन वाली कुल राशि का 90 प्रतिशत दिया जाएगा।

  • नप बद्दी के अध्यक्ष ने किया वार्ड नंबर 8 और 9 का दौरा

    नप बद्दी के अध्यक्ष ने किया वार्ड नंबर 8 और 9 का दौरा

    मौके पर हल् की गंदगी व सफाई की समस्याएं

    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद के अध्यक्ष जस्सी राम ने बुधवार को वार्ड नंबर 8 व 9 का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने गंदगी और सफाई को लेकर समस्याओं का समाधान किया। जस्सी राम ने बताया कि पिछले कई दिनों से साई मार्ग पर सीवरेज के मेनहोल लीक होने की समस्या उनके सामने थी जिसे आज हल कराया गया है।

    लेबर चौक के पास सीवरेज का मेन होल लीक कर रहा था। जिससे कि आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत आ रही थी। आज उसी समस्या को ठीक करवाने खुद नगर परिषद के अध्यक्ष जस्सी राम मैदान में आए और खुद जेसीबी लगवा कर उस सीवरेज की समस्या को ठीक किया। जस्सी राम ने बताया कि सीवरेज ब्लॉक हो गया था जिसे खुलवाने के लिए स्पेशल अंबाला से टीम बुलाई गई है और जेसीबी से खोद वाकर इस मेन होल को ठीक किया जाएगा और लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

    उन्होंने कहा इससे पहले वार्ड नंबर 8 में गंदगी की परेशानी से आकर लोग उनसे मिले थे कि उनके वार्ड में कूड़ा नहीं उठाया गया और  वह उस वार्ड में जाकर सारा कूड़ा उठाकर आए हैं और उन्होंने जनता से अपील की है कि कूड़े को सिर्फ कूड़ेदान में ही फेंके और उन्हें किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह उनसे संपर्क करें और उस समस्या को जल्द ही किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि बददी को स्वच्छ शहर बनाया जाएगा जिसमें जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।