Blog

  • Punjab News : चुनाव से पहले लोकल बॉडी विभाग में Transfer का दौर शुरू, पढ़ें सूची

    Punjab News : चुनाव से पहले लोकल बॉडी विभाग में Transfer का दौर शुरू, पढ़ें सूची

    चंडीगढ़ : नगर निगम चुनावों के मद्देनजर लोकल बॉडी विभाग में तबादलों का दौर जारी हो गया है। वहीं, आज विभाग की ओर से जारी की गई तीन लिस्टों में नगर निगम और कौंसिल में 53 अफसरों को पंजाब के अलग-अलग जिलों में एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। कुछ ही दिनों मे कोड ऑफ़ कंडक्ट भी लगने वाला है। पंजाब की जनता में भी निगम चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।

    वही, अगर राजनितिक गलियारों की बात करे तो सभी पार्टियों ने इस चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है। राजनीति सूत्रों की मने तो इस बार होने वाले निगम चुनाव के नतीजे पंजाब में 2 साल बाद आने वाली सरकार की स्थिति ब्यान करेंगे।

  • Punjab News : इस इलाके में दिखी आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News : इस इलाके में दिखी आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    लुधियाना : शहर के माया पूरी इलाके में एक प्लाट में रखे सामान में आग लगने का मामला सामने आया है। इलाके में आग की लपटे देख कर लोगों मे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कठिनाई से आग पर काबू पाया। जिसकी वजह प्लाट में चार दीवारी किए बिना माल का स्टॉक करना था।

    अगर दमकल विभाग की टीम आग पर जल्दी काबू न पाती, तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के अधिकारी ने बताया कि खुले प्लाट में माल रखना ठीक नही है। इस मामले की जाँच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जब इस घटना के संबंध में माल के मालिकों से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह इस प्लाट में अपना माल जमा कर लोड करवा देते है। जिसका वह प्लाट के मालिक को किराया भी अदा करते है। फ़िलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है।

  • निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से 3 मजदूर मलबे में दबे, दो की मौत, एक गंभीर घायल

    निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से 3 मजदूर मलबे में दबे, दो की मौत, एक गंभीर घायल

    यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में मकान निर्माण का कार्य कर रहे 2 मजदूर शेड गिरने से उसके नीचे दब गए। हादसे में 2 मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान की छत डालते समय शटरिंग खिसक गई। जिससे ये हादसा हो गया। मृतकों की पहचान महेश पांडे और हितकारी लाल के नाम से हुई, दोनों गांधीनगर के रहने वाले हैं। जबकि अरविंद मिश्रा निवासी जोड़ियां गुरुद्वारा घायल है।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की गंभीरता से जांच में जुट गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाए तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।

    फर्कपुर थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि ममीदी गांव में प्रवीण कुमार के मकान का निर्माण चल रहा है। पानी का रिसाव होने के कारण शटरिंग की बलियां नीचे बैठ गई। जिससे शटरिंग खिसक गई। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

  • CM Flying Team ने RO प्लांट पर की छापे मारे, पानी के लिए सैंपल, देखें वीडियो

    CM Flying Team ने RO प्लांट पर की छापे मारे, पानी के लिए सैंपल, देखें वीडियो

    रोहतक। जिले में सीएम फ्लाइंग टीम ने गांव बिरही कलां सहित दूसरे कई स्थानों पर पर वाटर आरओ प्लांट पर छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार आरओ प्लांट पर दोपहर को रेड शुरू की गई थी और शाम साढ़े 6 बजे तक कार्रवाई की गई है। इस दौरान सीएम फ्लाइंग टीम ने निरीक्षण करते हुए कई अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान टीम द्वारा पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। टीम द्वारा अलग-अलग वाटर आरओ प्लांट पर रेड करते हुए करीब साढ़े 6 घंटे निरीक्षण कर कार्रवाई की गई है।

    बतादें कि सीएम फ्लाइंग टीम ने बिरही कलां, बरसाना, समसपुर सहित दूसरे स्थानों पर वाटर आरओ प्लांट पर रेड कर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बिजली कनेक्शन, पानी कहा से उपलब्ध किया जा रहा है, बिजली की चोरी तो नहीं की जा रही, प्रदूषण तो नहीं फैलाया जा रहा, आदि कई चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया और अनियमितताएं मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई भी की गई है।

  • TV देखने से बहन ने डांटा, भाई ने की जीवन लीला समाप्त

    TV देखने से बहन ने डांटा, भाई ने की जीवन लीला समाप्त

    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां, प्रयागराज के करछना क्षेत्र में बड़ी बहन की डांट से क्षुब्ध एक किशोर ने सोमवार को नदी में कूदकर जान दे दी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कटका गांव निवासी लल्लू राम विश्वकर्मा का पुत्र सोनू (14) आज सुबह स्कूल जाने की तैयारी करने के बजाय टीवी देख रहा था, जिस पर उसकी बड़ी बहन रोशनी ने गुस्सा होकर टीवी बंद कर दिया और उसे डांटते हुए तैयार होकर स्कूल जाने के लिए कहा।

    इसके बाद कुछ देर बाद ही सोनू घर से निकला और गांव के पास में बह रही टोंस नदी पर बने पुल से कूद गया। उसे नदी में कूदते हुए राहगीरों ने देख शोर मचाया। नाविकों के पहुंचने से पहले वह गहरे पानी में समा गया। पुलिस ने नाविकों की मदद से शव की तलाश में जुट गई। जिसके बाद करीब एक घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ।

  • फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी 34 देशों की फिल्में

    फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी 34 देशों की फिल्में

    अयोध्या। ‘आवाम का सिनेमा’ के बैनर तले आयोजित होने जा रहे 18वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए दुनिया भर के फिल्मकारों ने अपनी फिल्में भेजी हैं। तीन दिवसीय समारोह आगामी 7 से 9 दिसंबर को गुरु नानक अकादमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, उसरू, रायबरेली रोड में आयोजित होने जा रहा है। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन समारोह प्रातः 11.30 बजे शुरू होगा।

    संस्थापक निदेशक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि 18वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के लिए 34 देशों से 360 से अधिक फिल्में इस वर्ष आई थीं, जिनमें से ज्यूरी सदस्यों के गहन परीक्षण के बाद अलग-अलग श्रेणी में नॉमिनेट की गई हैं। इनमें से चुनिंदा फिल्में तीन दिवसीय फिल्म समारोह में प्रमुखता से दिखाई जाएंगी। 18वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल की ज्यूरी में इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों से छह दिग्गज हस्तियां शामिल थीं, जिसमें लॉस एंजिल्स, यूएसए से फिल्म निर्मात्री, लेखिका, निर्देशिका बुवाना राम, ईरान से फ़िल्म एवं प्रोडक्शन डिज़ाइनर डिज़ाइनर एवं फ़िल्म निर्मात्री सना नोरूज़बेगी, इटली से पियानोवादक और संगीतकार अल्बर्टो बेलाविया, बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता ऋषि भूटानी, अभिनेता, निर्देशक प्रोफेसर विनय विक्रांत, फिल्म निर्माता और निर्देशक और अयोध्या फिल्म समारोह के ज्यूरी चेयरमैन डॉ. मोहन दास शामिल थे।

    समारोह में नई फिल्में प्रदर्शित करने के साथ तीन दिवसीय अयोध्या फिल्म महोत्सव का उद्देश्य अयोध्या के फिल्म रसिकों को दुनिया भर में चल रही हलचलों से अवगत कराना है। महोत्सव में देश-विदेश की फिल्मों को निःशुल्क देखने के लिए सभी के लिए खुला आमंत्रण है।

     

  • Punjab News : ड्रग कारोबारी की 26 लाख की संपत्ति जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News : ड्रग कारोबारी की 26 लाख की संपत्ति जब्त, देखें वीडियो

    नूरपुर बेदी। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत गौरव यादव डीजीपी पंजाब व डीएसपी अजय सिंह और पुलिस प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए उनके द्वारा नशे के कारोबार से बनाई गई चल-अचल आदि अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत नूरपुरबेदी ब्लॉक के एक गांव में नशे का कारोबार करने वाले एक परिवार की संपत्ति और गाड़ी जब्त की गई है।

    इस संबंध में डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि नूरपुरबेदी ब्लॉक के गांव कोलापुर का रहने वाला व्यक्ति बलवीर सिंह है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व अन्य आरोपों के तहत कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ एनडीपीएस समेत कुल 3 मुकदमे दर्ज हैं। बेटे प्रत सिंह की पत्नी मंजीत कौर के खिलाफ भी एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज है
    और वे लंबे समय से नशीली दवाएं बेच रहे हैं और बलवीर सिंह जो अभी भी जेल में हैं और उनकी पत्नी और बेटा जमानत पर हैं और आज सक्षम प्राधिकारी और प्रशासक दिल्ली के आदेश के तहत उनकी संपत्ति को 68 अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है।

    कुल 26 लाख की संपत्ति और वाहन जब्त किए गए हैं। ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और उन्होंने अन्य लोगों से भी पुलिस को यथासंभव सहयोग करने की अपील की है ताकि ऐसा हो सके। नशे को जड़ से ख़त्म किया जा सकता है।

  • Punjab News : पुलिस मुठभेड़ में किडनैपर घायल, एक देशी पिस्तौल व बाइक सहित काबू, देखें वीडियो

    Punjab News : पुलिस मुठभेड़ में किडनैपर घायल, एक देशी पिस्तौल व बाइक सहित काबू, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिला पुलिस व क्राइम ब्रांच-2 लुधियाना की पुलिस ने जगजीत सिंह नामक व्यक्ति के अपहरण मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान गुलाब सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी ग्राम हैदर नगर बाना कुमकला जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने एक पिस्तौल देसी, 32 बोर 2) मैगजीन 3, एक मोटरसाइकिल सिल्वर कलर का बिना नंबर बरामद किया है। CP कुलदीप सिंह चहल द्वारा अवैध हथियार रखने वाले व बदमाशों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत ये कार्रवाई अतिरिक्त ADCP अमनदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व में की गई है।

    ADCP अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि एसआई गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में सीआईए की एक टीम धनानसू गांव के पास गश्त कर रही थी, तभी उन्होंने एक मोटरसाइकिल को रोका जो लिंक रोड से मुख्य सड़क की ओर आ रही थी। गुलाब ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी। जिसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भेज दिया गया।

    बराड़ ने बताया कि घटनास्थल से .32 बोर की पिस्तौल, दो खाली कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एफएसएल की टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची। बरार ने बताया कि घटनास्थल से एक .32 बोर की पिस्तौल, दो खाली कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

  • करोड़ों कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा! EPF और ESIC पर नया फैसला, वेतन सीमा बढ़कर 30,000 रुपये….

    करोड़ों कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा! EPF और ESIC पर नया फैसला, वेतन सीमा बढ़कर 30,000 रुपये….

    EPFO News: मोदी सरकार करो़ड़ों कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है। सरकार मंथली सैलरी लिमिट को दोगुना करके 30,000 रुपये महीना कर सकती है। सरकार जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों को अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए वेतन सीमा बढ़ा सकती है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत वेतन सीमा को ईपीएफ के बराबर लाने की भी योजना है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में इन दोनों मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    वर्तमान में ईपीएफओ के तहत शामिल होने के लिए वेतन सीमा 15,000 रुपये प्रति माह है और ईएसआईसी के तहत 21,000 रुपये। बिजनेस स्टैंडर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दोनों योजनाओं के लिए सीमा को बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह किए जाने की संभावना है।

    फरवरी की बैठक में हो सकता है अंतिम फैसला
    ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक में वेतन सीमा बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शामिल एक सूत्र ने बताया, “सीबीटी की फरवरी की बैठक में अंतिम फैसला लिए जाने की उम्मीद है, लेकिन अधिकतर सदस्य और श्रम मंत्रालय मौजूदा सीमा को दोगुना करने के पक्ष में हैं।

  • Punjab News :  पुलिस ने गायों की तस्करी कर रहे युवक को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : पुलिस ने गायों की तस्करी कर रहे युवक को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने गौवंश तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान देर रात एक कैंटर को रोकने की कोशिश की तो चालक ने कैंटर को भगाते हुए पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिसके बाद पुलिस ने कैंटर को रोकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। वही जानकारी देते हुए समाज सेवी संदीप वर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी के कैंटर में 8 से 10 गायों की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद मोगा पुलिस को सूचित किया।

    जिसके बाद पुलिस मुलाजिमों की टीम कैंटर को रोकने के लिए भेज दी। कैंटर चालक ने पुलिस की जीप को ओर मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे दो पुलिस मुलाजिम जख्मी हो गए। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया ओर आगे कारवाई शुरू कर दी गई है। वही जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा के सूचना मिली थी के कैंटर में 10 गाय लेकर तस्करी की जा रही है।

    जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे कैंटर चालक को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि चालक ने कैंटर को भगाने की कोशिश की और पुलिस की गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो पुलिस मुलाजिम घायल हो गए। जिनको अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है आगे कार्रवाही शुरू कर दी गई है।