मोगा : ट्रैफिक का उल्लंघन करने वालों के प्रति अब पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने ट्रैफिक की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई शुरु कर दी है। आरटीओ सारंग प्रीत सिंह ने मोगा के बाजारों में वाहनों की चेकिंग की और वाहनों के दस्तावेज की कमी, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन पर बात करने वाले, बिना हेलमेट से वाहन चलाने वाले लोगो के ऑन लाइन चालान काटे।
एक्टिवा और बाइक चला रहे स्कूली बच्चों को वार्निंग देकर छोड़ा। वही आरटीओ ने कहा की ट्रैफिक की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कार्रवाही जारी रहेगी। उन्होंने स्कूली बच्चों के माता-पिता को भी अपील की, कि वह बच्चों को बुलेट मोटरसाइकिल आदि न चलाने दे और जिन बच्चों की उम्र 16 साल से ऊपर हो गई है, उन बच्चों के एक्टिवा के ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाए। वही उन्होंने इस चेकिंग अभियान में कई स्कूली बच्चे जो वाहन चला रहे थे उनको वार्निंग देकर छोड़ दिया।
Blog
-

Punjab : Traffic नियमों को लेकर Police हुई सख्त, देखें वीडियो
-

विधानसभा चुनाव को आप पार्टी ने जारी की 5 गारंटी
अंबालाः हरियाणा में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं कुछ दिन पहले चुनावों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने को लेकर ऐलान किया था। सीएम मान ने कहा था कि आप पार्टी हरियाणा में किसी पार्टी के साथ समझौता नहीं करेंगी, वह अकेले चुनाव लड़ेगी। वहीं आज आप पार्टी ने चुनावों को लेकर 5 गांरटी जारी की है। जिसे केजरीवाल की 5 गांरटी नाम दिया गया है।
इसमें कहा गया हैकि दिल्ली और पंजाब की तरह पुराने घरेलू सारे बकाया बिल माफ किए जाएंगे। वहीं पावर कट बंद होंगे, दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली का इंतजाम किया जाएगा। वहीं दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और शहरों के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। सभी सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प किया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे। हर हरियाणवी का पूरा इलाज मुफ्त होगा चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी। सभी टेस्ट, दवाइयां, ऑपरेशन और इलाज सब फ्री होगा।
इससे लोगों के काफी पैसे बचेंगे और महंगाई से काफी राहत मिलेगी। दिल्ली और पंजाब की तरह शिक्षा माफिया का खात्मा करेंगे। सरकारी स्कूलों को इतना अच्छा बनाएंगे कि आप अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूलों में भर्ती करवाओगे। प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी भी बंद करेंगे, प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस बढ़ाने से रोका जाएगा।
सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1 हज़ार रुपये देंगे। हर बेरोज़गार युवा के लिए रोज़गार का इंतजाम करेंगे। पंजाब में मात्र 2 साल में 45,000 सरकारी नौकरियां और 3 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोज़गार, दिल्ली में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों और 12 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोज़गार का इंतजाम किया।
-

बड़ी खबरः सरकार ने Curfew लगाने का किया ऐलान, Internet सेवा बंद, सड़कों पर उतरी सेना, अब तक 105 की मौत
ढाकाः बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सरकारी नौकरी में आरक्षण के खिलाफ छात्रों द्वारा पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। छात्रों का यह प्रदर्शन दिन प्रतिदिन हिंसक होता जा रहा है। बीते दिन प्रदर्शन के चलते जेल में कई कैदियों को भी छुड़वाया गया था। वहीं अब बढ़ रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार ने राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। कानून व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह सेना तैनात करने का आदेश भी दिया गया है। दरअसल, लाठी, डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर घूम रहे प्रदर्शनकारी छात्रों ने निजी वाहनों और बसों मे आग लगा दी।
अब तक 2500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए हैं, और 105 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। देश में तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव अभी भी जारी है। मध्य बांग्लादेश के नरसिंगडी जिले में प्रदर्शनकारियों ने एक जेल पर धावा बोल कर कैदियों को मुक्त करा लिया और वहां आग लगा दी। इस बीच विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों से ढाका में उच्चायोग द्वारा जारी सलाह का पालन करने और उच्चायोग के संपर्क में रहने का आग्रह किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कल दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बांग्लादेश में आठ हजार पांच सौ छात्रों सहित लगभग 15 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर खुद स्थिति पर नजर रख रहे हैं और ढाका में उच्चायोग वहां की स्थिति की नियमित जानकारी दे रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय वहां भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जयसवाल ने कहा कि भारत, बांग्लादेश में चल रहे विरोध प्रदर्शन को उनके आंतरिक मामले के रूप में देखता है।
-

आपकी एक गलती से खाली हो जाएगा Bank Account, देखें वीडियो
पंजकूला : बदलते वक्त के साथ साइबर ठगों ने भी अपने पैंतरे बदले हैं। ठग नए तरीकों से आमजन को निशाना बना रहे हैं। इनके निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है, फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्रर शिबास कविराज के मार्गदर्शन में साइबर एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रैस कान्फ्रैंस आयोजित करके सभी मीडिया प्रभारियों को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधी अलग -2 तरीके अपनाकर लोगों के साथ साइबर ठगी को अन्जाम देते है।
इसकी तरह आजकल साइबर अपराधियो नें ई-चालान के माध्यम से लोगों को ठगी का अन्जाम दे रहे। ठगों ने ई- चालान के नाम पर ठगी करके आम लोगों को निशाना बना रहे है। ऐसे में साइबर अपराधी आपके फोन पर एक टेक्सट मैसेज भेजेंगें। जिसमें आपका ओवर स्पीड का चालान हुआ है। जिस चालान की राशि को अदा करने के लिए तुरन्त इस लिंक पर क्लीक करें। यदि गलती से आप ने चलान भरने के लिए नकली बेवसाइट पर क्लिक कर दिया तो आप ट्रैफिक ई-चालान को निपटाने की बजाय साइबरअपराधियों को भुगतान कर देते है।एएसपी सूदन ने बताया कि साइबर फ्रॉड करने वाले व्यक्ति धोखाधड़ी वाले लिंक या संदेश को कुछ इस तरह लिखा होता है, जैसे “आपका चालान नंबर… वाहन संख्या के लिए है। जिसकी चालान राशि 500 रुपये है । उन्होंने बताया कि साइबर ठगों द्वारा उक्त ठगी में फर्जी वेबसाइट-https://echallanparivahan.in/ का इस्तेमाल किया जा रहा है,जबकि ट्रैफिक ई-चालान के लिए अधिकारिक https://echallan.parivahan.gov.in/ है । उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड करने वाले आपका विश्वास जीतने के लिए, धोखाधड़ी वाले संदेश को इस तरह से तैयार करते है,जैसे ये वास्तविक हो । एएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हेल्पडेस्क पर दे सकते है।
-

Punjab: 50 हजार की नगदी सहित 2 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
लुधियानाः जिले में पुलिस ने 50 हजार की नगदी सहित 2 फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते एसीपी परभजोत सिंह विर्क और एसीपी रूपदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने उनकी टीम ने युवती के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया था। दरअसल, कुछ दिन पहले युवती की शिकायत पर मनि उर्फ रमन और कुलदीप सिंह के खिलाफ कुछ दिन पहले मामला दर्ज किया गया। इस मामले में फर्जी पत्रकार कर्म चंद उर्फ बब्बू और बुद्ध राम ने दोनों आरोपियों को पुलिस से बचाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी।
पुलिस ने बताया कि दोनों ने खुद को वेब चैनल का पत्रकार बताया था और इस मामल में दोनों फर्जी पत्रकारों ने इस केस में पुलिस से सेटिंग करवाने के लिए पैसों की मांग की थी। जिसमें दोनों ने कहा था डेढ़ लाख में वह दोनों को पुलिस केस ने निकला देंगे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में फर्जी पत्रकारों के साथ दोनों आरोपियों का 50 हजार में सौदा तय हो गया। एसीपी रूपदीप कौर ने बताया कि जब पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल को इस मामले का पता चला तो उन्होंने इस मामले में की गहनता से जांच करने के लिए कहा।
जांच के लिए दोनों पत्रकारों के बारें में पहले डीपीआरओ (लोक संपर्क विभाग) से पता लगाया गया कि ऐसे कोई पत्रकार हैं भी या नहीं, जोकि खुद को एक वेब चैनल का पत्रकार बताकर लोगों से पुलिस के साथ सीधी सेटिंग करवाने की बात कह पैसे ले रहे हैं। डीपीआरओ द्वारा क्लीयरेंस देने के बाद ही पुलिस द्वारा दोनों को काबू किया गया। दोनों फर्जी पत्रकारों ने अपना जुर्म भी कबूल किया। इनके खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 50 हजार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि इस मामले में ओर भी खुलासे हो सके।
-

Jalandhar: Nooran Sister मामले में Kunal Paasi पर पर्चा दर्ज होने पर थाने के बाहर हंगामा, देखें Live
जालंधर, ENS: नूरां सिस्टर की ज्योति नूरां और कुणाल पासी मामले में बीते दिन पुलिस ने कुणाल पासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद कुणाल पासी के समर्थकों में रोष पाया जा रहा है। इस दौरान आज कुणाल पासी के समर्थकों ने थाना रामामंडी के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। कुणाल पासी के समर्थकों का कहना है कि दोनों ने शिकायत दी थी तो पर्चा एक पर क्यों दर्ज किया गया है।
समर्थकों का आरोप है कि कुणाल के साथ धक्केशाही हो रही है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर थाना प्रभारी से मुलाकात करने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों के पास जाने के लिए कह दिया। उनका कहना है कि थाना प्रभारी कह रहा है कि पर्चा दर्ज में वह कुछ नहीं कह सकते। अब समर्थकों ने पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है। बता दें कि 2 दिन पहले देर रात ज्योति नूरां और कुणाल पासी ने एक-दूसरे पर फोन के जरिए लिद्दड़ा फ्लाईओवर के पास मिलने के लिए बुलाया था।
इस दौरान जहां ज्योति नूरां ने कुणाल पासी और उसके साथ मौके पर आए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अश्लील हरकते करने के आरोप लगाए थे, वहीं कुणाल पासी ने ज्योति नूरां और उसके साथ आई-20 कार में सवार होकर आए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खुद पर हमला करने के आरोप लगाए थे। लेकिन बीते दिन एसीपी निर्मल ने ज्योति नूरां के बयानों पर कुणाल पासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जिसको लेकर आज कुणाल पासी के समर्थक थाना रामामंडी पहुंच गए है और पुलिस प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई करने के आरोप लगा रहे है।
-

Punjab : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मानसा : 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आता है।ग्रामीण और परिजनों का कहना है कि नशे की ओवरडोज लिए जाने के कारण युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान सुखप्रीत सिंह (24) निवासी गांव बुर्ज राठी के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव बुर्ज राठी निवासी 24 वर्षीय सुखप्रीत सिंह नजदीकी गांव उभा में मृतक पाया गया। परिवार ने आरोप लगाया कि सुखप्रीत पिछले कई सालों से नशे का आदी था। मृतक सुखप्रीत के भाई गगनप्रीत ने बताया कि वह अपने भाई की लाश को गांव उभा में से उठाकर लाया है।
उसने कहा कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है। मृतक अपने पीछे विधवा पत्नी और एक वर्षीय बेटे को पीछे छोड़ गया है। परिवार ने सरकार और प्रशासन पर नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए गुजारिश की है।
-

Punjab के Car सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम, College Student को सड़क पर घसीटा, देखें CCTV
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंजाब के कार सवार युवकों का कारनामा सामने आया है। जहां कार में सवारों युवकों में मंडी में कॉलेज छात्रा से मोबाइल, पर्स और चेन छीनने का की कोशिश की। जब महिला ने पर्स नहीं छोड़ा तो कार सवार युवक महिला को सड़क पर घसीटते हुए 20 मीटर की दूरी पर ले गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि छात्रा सड़क किनारे खड़ी थी, वहीं कार सवार युवकों ने भी उसके पास गाड़ी खड़ी कर दी और उसका पर्स छीनने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने पर्स नहीं छोड़ा तो वह उसे 20 मीटर तक कार के साथ घसीटकर ले गए।
मिली जानकारी के मुताबिक ऐहजू के समीप सड़क किनारे कालेज की 20 वर्षीय नेहा वर्मा निवासी गांव सूजा संद्राहल पंचायत मटरू पंचायत घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। छात्रा को अकेला पाकर बैजनाथ की तरफ से बिना नंबर एक कार आई और युवती से छीना झपटी करने की कोशिश की। वह पर्स छीनने में सफल नहीं हो पाए तो युवती को अपने साथ ही घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए। इस मामले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाबंदी के दौरान गुम्मा के पास कार सवार तीनों शातिरों को दबोच लिया। तीनों ही युवक पंजाब के बताए जा रहे हैं। उधर, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल की जा रही है। युवती के लिखित बयान के आधार पर पुलिस अपनी छानबीन आगे बढ़ाएगी। वहीं, उक्त कार सवार युवकों ने जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में एक स्कूटी सवार महिला और होमगार्ड जवान को भी कुचलने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान ने एक शातिर को दबोच ही लिया था कि शातिर ने मौके पर खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। इसी तरह अपरोच रोड के समीप भी एक गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद शातिर पुलिस को चकमा देने के लिए बिना नंबर वाली कार में नंबर भी लगा चुके थेवहीं घायल छात्रा को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया है।Youths riding a car in Punjab carried out the incident, dragged a college student on the road, see CCTV#Youths #riding #car #Punjab #carried #incident #encounternews #Instagram #dragged #college #student #road #see #CCTV pic.twitter.com/j3boEXcYZa
— Encounter News (@Encounter_India) July 20, 2024 -

Punjab: Toll के बढ़े दामों के विरोध में किसानों की बुलाई मीटिंग, देखें वीडियो
लुधियानाः भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन दोआबा, टैक्सी यूनियन और ट्रक यूनियन की एक संयुक्त बैठक डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में बुलाई गई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर एनएचआई के अधिकारी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक एनएचआई की ओर से टोल प्लाजों पर बढ़ाए गए दामों के विरोध में बुलाई गई थी।
मीटिंग खत्म होने के बाद बाहर आए किसानों ने बताया कि बैठक में सिर्फा विचार-विमर्श हुआ है, लेकिन किसी भी बात को लेकर कोई हल नहीं निकाला गया। उन्होंने कहा कि वह एनएचआई को कई बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है।उन्होंने आरोप लगाया कि एनएचआई की ओर से जो अधिकारी मौके पर आया था उसे मामले संबंधी कोई भी जानकारी नहीं थी, वह जब उनसे कुछ पूछा जाता था तो वह सिर्फ अपना सिर हिलाते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। किसानों ने कहा कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे, अब 23 जुलाई को माननीय उच्च न्यायालय में तारीख है, वहां अपना जवाब दाखिल करेंगे। उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा से करोड़ों रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर शून्य है।
-

Punjab: एयरपोर्ट पर यात्री से 50 लाख का सोना हुआ बरामद
अमृतसर : श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने सोना जब्त किया है। सोने की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। जानकारी के अनुसार आरोपी कल रात मिलान से अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था। आरोपी के पास से सोना जब्त कर उसका मूल्यांकन कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कस्टम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियोस की फ्लाइट संख्या NO534 रात को अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी थी। कस्टम जांच के दौरान एक यात्री के सामान की जांच की गई। उसके बैग से 4 सोने की चूड़ियां बरामद हुईं। जांच के दौरान यात्री पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
कस्टम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 24 कैरेट कच्चे सोने को 4 चूड़ियों में बदलकर लाए थे। कस्टम द्वारा जब चूड़ियों का वजन किया गया तो उनका वजन 672 ग्राम निकला। आगे की जांच अभी जारी है।