Punjab: एयरपोर्ट पर यात्री से 50 लाख का सोना हुआ बरामद

अमृतसर : श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने सोना जब्त किया है। सोने की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। जानकारी के अनुसार आरोपी कल रात मिलान से अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था। आरोपी के पास से सोना जब्त कर उसका मूल्यांकन कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कस्टम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियोस की फ्लाइट संख्या NO534 रात को अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी थी। कस्टम जांच के दौरान एक यात्री के सामान की जांच की गई। उसके बैग से 4 सोने की चूड़ियां बरामद हुईं। जांच के दौरान यात्री पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

कस्टम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 24 कैरेट कच्चे सोने को 4 चूड़ियों में बदलकर लाए थे। कस्टम द्वारा जब चूड़ियों का वजन किया गया तो उनका वजन 672 ग्राम निकला। आगे की जांच अभी जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *