Blog

  • ओम महादेव कावड़ सेवा दल ने कलश यात्रा का किया आयोजन, देखें वीडियो

    ओम महादेव कावड़ सेवा दल ने कलश यात्रा का किया आयोजन, देखें वीडियो

    मोहाली/प्रवेशः ओम महादेव कावड़ सेवा दल चंडीगढ़ द्वारा शिव महापुराण कथा 3 दिन का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर 45 में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 16 फरवरी तक चलेगा। ओम महादेव कावड़ सेवादल द्वारा आज पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 500 से अधिक महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।

    इस दौरान बैंड की धुनों महादेव के जयकारों से माहौल सराबोर हो गया। ओम महादेव कावड़ सेवा दल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस दौरान रोजाना कथा होगी और 21 कन्याओं का निशुल्क विभाग भी करवाया जाएगा। जिसमें सभा के सभी पदाधिकारियों ने पुरजोर कोशिश कर सेवा निभाई।

  • MVI घोटाले में सेंट्रल टाउन का एजेंट गौरव अरोड़ा गिरफ्तार

    MVI घोटाले में सेंट्रल टाउन का एजेंट गौरव अरोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाले में जालंधर में तैनात मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एम.वी.आई.) नरेश कलेर के साथ मिलीभुगत करने वाले एक और एजेंट गौरव अरोड़ा निवासी सेंट्रल टाऊन जालंधर को गिरफ़्तार किया है। विजीलैंस ब्यूरो ने उसका मोबाइल फ़ोन और सिम कार्ड ज़ब्त कर लिया है जो इस घोटाले के बारे और जानकारी इकत्र करने के लिए डाटा माहिरों को भेजा जायेगा। 

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने एम.वी.आई., जालंधर के दफ़्तर में अगस्त 2022 में अचानक चैकिंग की और बड़े स्तर पर प्राईवेट एजेंटों के साथ मिलीभुगत करके व्यापारिक और निजी वाहनों की जांच किये बिना फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के लिए किये जा रहे संगठित भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया था। प्रवक्ता ने आगे बताया कि पुख़्ता सबूतों के आधार पर विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा नंबर 14 तारीख़ 23- 08- 2022 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 ए और आइपीसी की धारा 420, 120-बी के अधीन मामला दर्ज किया गया है। 

    इस मामले में कुल 13 मुलजिम पहले ही गिरफ़्तार किये जा चुके हैं जोकि जेल में बंद हैं जिनमें नरेश कलेर, रामपाल उर्फ राधे, मोहन लाल उर्फ कालू, परमजीत सिंह बेदी, सुरजीत सिंह और हरविन्दर सिंह, पंकज ढींगरा उर्फ भोलू, ब्रिजपाल सिंह उर्फ रिक्की, अरविन्द कुमार उर्फ बिंदु, वरिन्दर सिंह उर्फ दीपू, सपना, लवलीन सिंह लवी और राजेश सहोता (सभी प्राईवेट एजेंट) शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है और बाकी भगौड़े मुलजिमों को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।

  • प्रदर्शनकारियों में झड़प दौरान घायल पुलिसकर्मियों और जवानों का हाल जानने पहुंचे DGP Praveen Ranjan, देखें वीडियो

    प्रदर्शनकारियों में झड़प दौरान घायल पुलिसकर्मियों और जवानों का हाल जानने पहुंचे DGP Praveen Ranjan, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः मोहाली में सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ आज झड़प हो गई। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों सहित जवान घायल हुए है। जिन्हें सेक्टर 16 के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में घायल पुलिस कर्मियों और जवानों का हाल जानने के लिए डीजीपी प्रवीण रंजन सिविल अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि 40 से अधिक पुलिस के जवान जख्मी हुए है।

    जिन पर प्रदर्शनकारियों द्वारा तेजधार हथियारों और डंडों से हमला किया गया। इसी के चलते चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीण रंजन ने घायलों का हाल-चाल पूछकर घटना संबंधी जानकारी जुटाई। जिससे पता चल सके कि प्रदर्शनकारियों ने किस प्रकार से किन-किन हथियारों के साथ पुलिस कर्मियों पर हमला किया। इससे पहले पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी की थी, जिसमें प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकारी गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई।

  • रोहन ने चमकाया साई क्षेत्र का नाम

    रोहन ने चमकाया साई क्षेत्र का नाम

    बद्दी / सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साई  का छात्र रोहन धीमान सपुत्र  सुभाष चन्द ने जेईई मेंस में एनटीए स्कोर 98.39 प्रतिशत अंक  लेकर  पाठशाला, ग्राम पंचायत साई के साथ क्षेत्र के  नाम भी रोशन किया है l पाठशाला के प्रधानाचार्य  विवेक चौधरी,शिक्षक बर्फीला शारदा, कमलेश कुमारी, अंजू गुप्ता, ध्रुव चन्द, ज्ञान सिंह, राम लोक रनोट,ग्राम पंचायत प्रधान मेहर चन्द, उप प्रधान प्रेम चन्द दर्दी, बीडीसी वाईस चेयरमैन  प्रेम चन्द ठाकुर  ने रोहन को अपनी शुभकामनाएं दी व उसके उज्जवल भविष्य की कामनाये की l पुरे इलाके में इस कामयाबी को लेकर खुशी का माहौल है।

  • कॉलेज को निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

    कॉलेज को निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

    ऊना/ सुशील पंडित :  उपमंडल अम्ब पुलिस थाना के अंतर्गत आते एक गांव की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। बताया जा रहा है कि लड़की अपने घर से मंगलवार की सुबह अम्ब कालेज के लिए निकली थी। लेकिन शाम तक जब वापस नहीं लौटी तो घर में कोहराम मच गया। लड़की के परिजनों ने अपने स्तर पर उसे अपने जान पहचान वाले लोगों के जहां तलाश करने की कोशिश, लेकिन उसका अभी तक कोई भी सुराग नही लग पाया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने शाम को पुलिस थाना अम्ब में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है।

    पुलिस थाना में दी अपनी शिकायत में नाबालिग के पिता ने कहा कि उसकी बेटी अम्ब कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष में पढाई कर रही है। मंगलवार सुबह भी वह रोज की तरह कालेज के लिए गई थी। लेकिन देर शाम होने तक भी वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। युवती के पिता ने शक जताया है कि उसकी बेटी को कोई अंजान व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
    थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

  • धुसाडा में स्कूटी सवार को बचाते पलटी कार

    धुसाडा में स्कूटी सवार को बचाते पलटी कार

    ऊना/सुशील पंडित : धुसाड़ा में स्कूटी सवार को बचाते हुए अनियंत्रित होकर पर्यटकों की एक कार संख्या (सीएच 02 एए 8504) सड़क किनारे लगाए गए पैरापिट को तोड़कर पलट गई। कार सवार पर्यटक सुरक्षित हैं लेकिन हादसे में कार का काफी नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को धर्मशाला के कुछ पर्यटक कार में वापिस चंडीगढ़ जा रहे थे। इस दौरान गांव धुसाड़ा पहुंचने पर उनके आगे चल रहे स्कूटी चालक ने अचानक बाईं ओर टर्न ले लिया। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे लगे पैरापिट को लांघकर पलट गई। हादसे में कार में सवार पर्यटक सुरक्षित हैं।
  • एसपी ने किया सिपला कंपनी का दौरा, जांचे सुरक्षा प्रबंध

    एसपी ने किया सिपला कंपनी का दौरा, जांचे सुरक्षा प्रबंध

    बद्दी / सचिन बैंसल :  औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के दृष्टिगत बद्दी पुलिस की ओर से तैयार की गई विस्तृत सुरक्षा योजना बीबीएन इंड्रस्ट्रीयल सक्योरिटी प्लान  के तहत एसपी  मोहित चावला ने सिप्ला फार्मास्यूटिकल कंपनी बद्दी का दौरा किया गया । इस दौरान उन्होंने लेबर  सुरक्षा, आईटी सुरक्षा तथा कंपनी के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और  कंपनी के उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली। पुलिस जिला बद्दी की इस योजना को गत वर्ष ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया है । बीबीएन क्षेत्र के औद्योगिक ईकाइयों की सुरक्षा के दृष्टिगत बद्दी पुलिस द्वारा विस्तृत सुरक्षा योजना का  पिछले  वर्ष तैयार की गई थी जो की औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी करती है।

  • सीपीएफ कर्मचारी यूनियन और जेएसी ने सरकार का पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    सीपीएफ कर्मचारी यूनियन और जेएसी ने सरकार का पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः सीपीएफ कर्मचारी यूनियन और जेएसी ने पंजाब के आह्वान पर पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर बुधवार को पंजाब सरकार के खिलाफ मोटरसाइकिल रैली निकाल कर पुतला फूंक प्रदर्शन किया। यूनियन के जिला प्रधान ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जालंधर के अलग-अलग इलाकों से होते हुए डीसी ऑफिस के बाहर पहुंचकर पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

  • डंगोली में “प्राकृतिक खेती द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा” पर सम्मेलन आयोजित

    डंगोली में “प्राकृतिक खेती द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा” पर सम्मेलन आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना की ग्राम पंचायत डंगोली में जिला स्तरीय G–20 के उपलक्ष में ”महिला के नेतृत्व में विकास” के अंतर्गत “प्राकृतिक खेती द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा” पर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें जिला की 100 महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को मोटे अनाज जैसे जावर, बाजरा, रागी, कंगनी, कोदरा के बारे जानकारी व इसके पोषक तत्वों की जानकारी दी गई साथ ही रागी की खीर परोसी गई। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ संतोष शर्मा व उप परियोजना निदेशक डॉ राजेश राणा, केवीके से डॉ संजय शर्मा व ब्लॉक के बीटीएम अरुण कल्याण व एटीएम सोनिया कुमारी ने मोटे अनाज की खेती और इसके पोषक तत्वों की जानकारी दी। प्राकृतिक खेती की जानकारी व घटक की प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही विभाग में चल रही अन्य स्कीमों की जानकारी दी गई।

  • कुटलैहड़ के डेरा बाबा रुद्रनन्द के गांव नारी में सजा विधायक प्रशासन जनता के द्वार

    कुटलैहड़ के डेरा बाबा रुद्रनन्द के गांव नारी में सजा विधायक प्रशासन जनता के द्वार

    प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद, 150 शिकायतों का मौके पर समाधान,

    ऊना/सुशील पंडित : विधायक देवेन्द्र भुट्टो द्वारा डेरा बाबा रुद्रनन्द के गांव नारी लक्ष्मी पैलेस में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कुटलैहड़ के वरिष्ठ कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में करीब 150 शिकायतें जनता की तरफ से आईं। और अधिकतर जनता की समस्याएं बिजली पानी सड़क रास्ते या फिर राजस्व विभाग से संबंधित थी। जिनका विधायक ने मौके पर निपटारा ओर कुछ समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों को समाधान के लिए आदेश दिए। 

     भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार गरीब और आम जनता की सरकार है। सीएम सुखविंदर सिंह के जिला प्रवास पर उन्होंने जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की पूरी फीडबैक ली। और हर विधायक से दो माह के कार्यकाल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की हर समस्या का समाधान करना है। हमें भी हर दिन का हिसाब मुख्यमंत्री कार्यलय शिमला देना पड़ता है। राज्य की सुक्खू सरकार ने व्यवस्था में परिवर्तन करके सरकार और प्रशासन को जनता के बीच जाने के आदेश दिए है।

    कुटलैहड़ की जनता की हर समस्या का समाधान उनके घर द्वार होगा। और अब हमने पांच वर्ष जनता के लिए क्या किया है। यह रिपोर्ट कार्ड हमने खुद तैयार करना है। और यह रिपोर्ट कार्ड तभी पूरा तैयार होगा। जब हम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। हम कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। ताकि कुटलैहड़ के हर गांव हर घर तक दस्तक देकर जनता की समस्याओं के बारे में जानकारियां ओर विकास की रूपरेखा तैयार की जा सके।  इस मौके पर एसडीएम,डीएसपी,थाना प्रभारी,खण्ड विकास  अधिकारी,जल शक्ति विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, बिजली विभाग के अधिकारी,फारेस्ट विभाग के अधिकारी कर्मचारी,रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर ,कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव अजय कुमार, स्थानीय प्रधान सरवन सिंह, कोटला खुर्द प्रधान ममता, मदनपुर प्रधान, गणेश कुमार नारी, रैनसरी , झलेडा प्रधान बीडीसी वाइस चेयरमैन ऊना रमेश कुमार, प्रधान रीता देवी व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।