Blog

  • ट्रेन में यात्रियों पर हमला करके वारदात को अंजाम देता आरोपी गिरफ्तार

    ट्रेन में यात्रियों पर हमला करके वारदात को अंजाम देता आरोपी गिरफ्तार

    मुम्बई: लोकल में यात्रा करने वाले और दरवाजे पर खड़े यात्रियों के हाथ में डंडा मारकर उनके मोबाइल फोन और बैग चुराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, वाशी रेलवे पुलिस स्टेशन की सीमा में यात्री को डंडे से मारकर मोबाइल चोरी करने के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में एक महिला शिकायतकर्ता लोकल ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी थी और मानखू स्टेशन पहुंचने से पहले उसका 25,000 रुपये का मोबाइल फोन चोर ने चुरा लिया था। इसलिए इस शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

    इस मामले की जांच के संबंध में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किरण उंदरे द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुसार, इस मामले के मुख्य आरोपी फैयाज गुलाब नबी अंसारी (बैगनवाड़ी गोवंडी) को तकनीकी तरीकों और गुप्त मुखबिर की मदद से पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है और अपराध सुलझा लिया है। इस बीच, इस आरोपी के खिलाफ वाशी रेलवे पुलिस स्टेशन, वडाला रेलवे पुलिस स्टेशन, बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन सहित कई जगहों पर कई मामले दर्ज हैं।

    यह काम अधिकारी पवार के साथ-साथ अधिकारी भगत, निवाते ने किया है। वहीं दूसरी घटना में शिकायतकर्ता ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 14 के सामने खाली जगह में सो रहा था। उस समय उसके बाएं हाथ से मोबाइल फोन चोरी हो गया। शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच, रेलवे स्टेशन पर गश्त करते समय पुलिस ने मुखबिर द्वारा दी गई। सूचना के आधार पर आरोपी दलाल अरुण शर्मा (अंधेरी) को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया।

  • अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं तस्करी रोकथाम दिवस पर घालूवाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं तस्करी रोकथाम दिवस पर घालूवाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    एसपी ने युवाओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आग बढ़ने का दिया संदेश
    ऊना/ सुशील पंडित:  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ऊना के सौजन्य से घालूवाल स्थित नशा निवारण केंद्र में आज (गुरुवार) को अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी अमित यादव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें पुनः सामान्य जीवन की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित करता है, बल्कि सामाजिक रूप से भी उसे कमजोर बनाता है।
    एसपी ने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी इसके घातक प्रभावों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने उपचाराधीन युवाओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया और कहा कि यदि कोई नशे की गिरफ्त में आ भी गया है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसे एक चुनौती मानते हुए उससे बाहर निकलना पूरी तरह संभव और प्रेरणादायक हो सकता है।
    उन्होंने कहा कि एक अच्छी जीवनशैली, मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच से किसी भी कठिनाई को पार किया जा सकता है। संस्थाएं तभी आपकी मदद कर सकती हैं, जब आपके भीतर खुद को बदलने की सच्ची भावना हो। जब व्यक्ति दूसरों की मदद करने लगता है, तो उसके अपने जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।
    एसपी ने जिले में चल रहे नशा उन्मूलन अभियानों की जानकारी भी साझा की और बताया कि नशे की तस्करी में संलिप्त तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
    कार्यक्रम के दौरान उपचाराधीन युवाओं ने नशा उन्मूलन पर आधारित कविताएं, विचार और अनुभव भी साझा किए। उन्होंने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” का संदेश भी दिया।
    इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी जतिंदर शर्मा, पंड़ोगा पुलिस चौकी इंचार्ज एसएचओ गुरध्यान शर्मा, परियोजना समन्वयक सुरेश कुमार, डॉ अनिल कुमार, योग चिकित्सक डॉ बलदेव डोगरा, सलाहकार परवीन कुमारी तथा डॉ यामिनी, अमन तथा जगदीश चंद उपस्थित रहे।
  • Punjab News: बिना नंबरी कार में आए नौजवानों ने टोल प्लाजा के कर्मियों पर चलाई गोलियां, देखें CCTV

    Punjab News: बिना नंबरी कार में आए नौजवानों ने टोल प्लाजा के कर्मियों पर चलाई गोलियां, देखें CCTV

    कपूरथलाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला ढिलवां टोल प्लाजा पर गोलियां चलने का सामने आया है। जहां बिना नंबरी सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार युवकों द्वारा टोल कर्मी पर गोलियां चला दी। घटना के दौरान कार में 4 नौजवान सवार थे। मामले की जानकारी देते हुए टोल कर्मी जुगराज सिंह ने बताया कि देर रात 12:33 बजे जालंधर की तरफ से आई क्रेटा कार चालकों ने टोल पर्ची नहीं कटवाई।

    इस दौरान जब कार चालकों को रोका गया तो गाड़ी में सवार ड्राइवर ने कार को भगाने की कोशिश की। जिसके बाद बैरिकेड लगाकर कार रोक लिया गया। वहीं कार में सवरा चारों युवक बाहर आए। इस दौरान एक युवक ने टोल प्लाजा की तरफ 3 से 4 राउंड फायर कर दिए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ब्यास की ओर फरार हो गए। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    वहीं टोल कर्मियों द्वारा घटना की सूचना ढिलवां थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के नाइट शिफ्ट इंचार्ज की शिकायत पर कार सवार चारों नौजवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

  • ग्रीष्मकालीन अवकाश 27, 28, 29 जून को, ऊना के सभी व्यापारी अपनी दुकानें पूर्णत रखेंगे बंद

    ग्रीष्मकालीन अवकाश 27, 28, 29 जून को, ऊना के सभी व्यापारी अपनी दुकानें पूर्णत रखेंगे बंद

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर व्यापारी वर्ग ने सामूहिक रूप से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आगामी 27, 28 और 29 जून को जिला ऊना के सभी व्यापारी अपनी दुकानें पूर्णत: बंद रखेंगे। यह फैसला व्यापार मंडल ऊना द्वारा वीरवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रधान प्रिंस राजपूत व महासचिव रघु पुरी ने की, जिसमें विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया। इस निर्णय को और अधिक मजबूती तब मिली, जब इलेक्ट्रिकल और मोबाइल शॉप यूनियन ने भी एकजुटता के साथ अवकाश के समर्थन में हामी भर दी। इससे पहले वर्णकार, कपड़ा विक्रेता, दर्जी, कास्मेटिक विक्रेता, शू डीलर और रेडिमेट कपड़ों के विक्रेताओं ने अपना समर्थन दे दिया था।

    बैठक में इलेक्ट्रिकल और मोबाइल यूनियन की ओर से प्रमुख रूप से परमजीत कथूरिया, मुकेश साहनी, नितिन शर्मा, राजिंद्र शर्मा, विवेक बक्शी और नितिन उपस्थित रहे। इन व्यापारियों ने न केवल अवकाश के समर्थन में सहमति जताई, बल्कि बाकी व्यापारियों से भी इस सामूहिक निर्णय में भाग लेने की अपील की। व्यापार मंडल के प्रधान प्रिंस राजपूत ने बताया कि यह निर्णय व्यापारियों को मानसिक विश्राम देने, पारिवारिक समय बिताने और गर्मी के मौसम में खुद को तरोताजा करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अवकाश किसी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं है, बल्कि यह व्यापारियों की एकजुटता और सामूहिक सहमति का प्रतीक है। प्रिंस राजपूत ने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे इस निर्णय का सम्मान करते हुए अपनी दुकानें तय तिथियों पर बंद रखें, ताकि पूरे जिले में एक समानता बनी रहे और अवकाश सफल हो। इस अवसर पर राजिंद्र शर्मा, पंकज अरोड़ा, अजय वर्मा, प्रोमिल कुमार मेहता, विशाल राणा, मोहित शर्मा, पवन ठाकुर, जुगल किशोर शर्मा, सुमेश, गुरदीप, करण शमा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Jalandhar News: बढ़ सकती है मजीठिया की मुश्किलें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बढ़ सकती है मजीठिया की मुश्किलें, देखें वीडियो

    दर्ज FIR को लेकर ED के पूर्व अधिकारी का आया बयान

    जालंधर, ENS: अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू में स्थित घर से शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को विजिलेंस ने बीते दिन आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया। जहां कोर्ट से आज विजिलेंस को मजीठिया का 7 दिन का रिमांड मिला है। वहीं इस मामले को लेकर ईडी के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मजीठिया के खिलाफ यह कार्रवाई अलग है, जबकि ड्रग्स के मामले में मजीठिया के खिलाफ ईडी की ओर से दिसंबर 2021 में मामला दर्ज किया गया था। ईडी के पूर्व अधिकारी ने कहा कि यह दोनों मामले अलग है।


    उस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इस केस को विजिलेंस की टीम नहीं देख रही। उन्होंने कहा कि मजीठिया के खिलाफ अब दो दिन पहले एक नई एफआईआर दर्ज की गई है। यह Prevention of Corruption Act (पीसी एक्ट) में दर्ज की गई है और यह डीए केस में मामला दर्ज है। जो ईडी की टीम मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वह 2013 के केस को लेकर की जा रही है। ड्रग्स मामले में गहनता से पूछताछ भी की जा चुकी है। वहीं विदेशों में बैठे लोगों की इन्वेस्टिगेशन करना अलग बात है। पूर्व अधिकारी ने कहा कि इस मामले में जो पुलिस अधिकारी लिप्त पाए गए थे, उन सभी को सजा हो चुकी है।

    इस केस में 17 लोगों को सजा हुई थी, जिसमें पुलिस अधिकारी जगदीश भोला शामिल थे। जगदीश भोला केस में 10 साल की सजा पूरी काट चुका है। वहीं पुलिस केस में वह बेल में है, क्योंकि इस केस में सजा पेंडिंग थी। वहीं बिक्रम मजीठिया को लेकर पूर्व अधिकारी ने कहा कि इस मामले में ईडी भी अब जांच कर सकती है। आय से अधिक संपत्ति को लेकर कहा कि इस मामले में ड्रग्स से तैयार की संपत्ति के बारे में विजिलेंस ही बता सकती है। उन्होंने कहा कि अब मजीठिया के खिलाफ एक और मामला दर्ज हो गया है, ऐसे में ईडी के पास केस पेंडिंग होने के चलते अब उन्हें भी मजीठिया को केस में जांच करनी चाहिए।

  • Jalandhar News: थाने में महिला का हंगामा, पति पर बेटी बेचने के आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: थाने में महिला का हंगामा, पति पर बेटी बेचने के आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना 2 के बाहर महिला द्वारा पति के खिलाफ जमकर हंगामा किया जा रहा है। जहां महिला ने पति पर ही बेटी को बेचने के आरोप लगाए है। महिला ने बताया खून का टेस्ट करवाने के बहाने उसका पति ले गया। जिसके बाद वह दोनों बेटियों को ले गया। महिला ने कहा कि उसकी एक साल की बेटी है और दूसरी साढ़े चार साल की बेटी है। इस दौरान उसका पति मंजेश कुमार झा बड़ी बेटी को ले गया और उसे कहीं बेच दिया।

    महिला ने कहा कि वह छोटी बेटी को बेचने लगा था, लेकिन उसे पुलिस ने काबू कर लिया है। महिला ने कहा कि वह अमन नगर में फैक्टरी में रह रही है। महिला ने कहा कि उसकी 2 शादियां हुई है। पहली शादी में उसके पति का 18 साल का बेटा है और साढ़े चार साल की बेटी है। कविता कुमारी का कहना है कि घटना 9 माह पुरानी है। उस दौरान महिला का एक्सीडेंट होने से टांग में फैक्चर आया था। जिसके चलते वह अमृतसर अस्पताल में दाखिल थी।

    महिला ने आरोप लगाए है कि उसका पति बेटी को अस्पताल से खून टेस्ट के बहाने से ले गया और उसे कहीं पर ले जाकर बेच दिया। महिला ने कहा कि उसके पास कोई प्रूफ नहीं था, जिसके चलते उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी, लेकिन अब उसके पास फोन में प्रूफ है। महिला ने कहा कि पुलिस मंजेश कुमार झा से थाना 2 में पूछताछ कर रही है। थाने में ही वह फोन मौजूद है, जिसमें उसके पति द्वारा बेटी को बेचने के प्रूफ है। अभी तक इस मामले को लेकर पुलिस का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: पहली ही बारिश में टूटे 34 लाख से बने फुटपाथ, देखें वीडियो

    Punjab News: पहली ही बारिश में टूटे 34 लाख से बने फुटपाथ, देखें वीडियो

    सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन का आया बयान

    गुरदासपुरः पंजाब सरकार बड़े स्तर पर विकास कार्य करवा रही है जिसके चलते गुरदासपुर शहरी सुधार ट्रस्ट भी करोड़ों रुपए खर्च कर स्कीम नंबर 7 में विकास कार्य करवा रहा है। इसी के साथ गुरदासपुर के नए बस स्टैंड में पार्क के साथ 34 लाख की लागत से फुटपाथ बनाए गए थे, जो करीब 2 महीने पहले दौलतपुर कोऑपरेटिव सोसायटी ने बनवाए थे, जो पहली बारिश में ही धंस कर जगह-जगह से टूट गए हैं, जो सोसायटी के कार्य पर निशान चिन्ह लगा रहे हैं। जमीन के साथ जो दीवार बनाई गई थी वह भी टूटकर गिर गई है। इस संबंध में गुरदासपुर शहरी सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि यह मामला पहले भी उनके ध्यान में आया था जिसके चलते इस फर्म को 3 नोटिस जारी किए जा चुके हैं और उनको कहा गया है कि अगर 30 जून तक यह कार्य दोबारा नहीं किया गया तो उनके ट्रस्ट में और भी कार्य चल रहे हैं और ट्रस्ट के पास जमा उनकी करीब 15 लाख की सिक्योरिटी जब्त कर ली जाएगी और फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा और उन पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी और काम में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
  • Himachal News: डेंगू से बचाव को बरतें एहतियात

    ऊना/सुशील पंडित: बरसात के मौसम में अनेक बीमारियां पांव पसार लेती हैं। आम तौर पर बरसात में तेज बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। इसीलिए लोगों को बरसात के दिनों में होने वाली बीमारियों से सावधान रहना चाहिए। इस मौसम में फैलने वाली एक बीमारी है डेंगू। डेंगू एक वायरस से होने बाली बीमारी का नाम है जो एडीज नामक मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर के काटने पर विषाणु तेजी से मरीज के शरीर पर अपना असर दिखाते हैं जिससे तेज बुखार और सिर दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसे हड्डी तोड़ बुखार या ब्रेक बोन बुखार भी कहा जाता है। डेंगू होने पर मरीज के खून में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटती है जिसके कारण कई बार जान का जोखिम भी बन जाता है। डेंगू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को नहीं फैलता है। यह केवल मच्छर के काटने से ही होता है। गर्मी और बरसात के मौसम में यह बीमारी तेजी से पनपती है। डेंगू के मच्छर हमेशा दिन में काटते हैं।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को तेज ठंड और बुखार हो, कमर, मांसपेशियों, जोड़ों और सिर में दर्द, हल्की खांसी, गले में दर्द और खराश, शरीर पर लाल दाने, थकावट, भूख न लगना और कमजोरी, उल्टी और दस्त होना डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे किसी भी लक्षण पर मरीज को नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करवा लेनी चाहिए। यदि किसी भी व्यक्ति को ऊपर दिये गये लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो तुरन्त डॉक्टर के पास जाएं। डेंगू की जांच के लिए एनएस 1 या एलाइजा टेस्ट किया जाता है जिसके आधार पर डॉक्टर तय करते हैं कि मरीज को डेंगू हुआ है या नहीं।

    डेंगू से कैसे करें बचाव
    डेंगू एक मच्छर से होने वाली बीमारी का नाम है। सभी को अपना बचाव मच्छर से करना है। डेंगू का घर एक जगह जमा साफ पानी है। इसलिए घर और अपने आस-पास दो या तीन दिन से ज्यादा पानी को जमा न होने दें। कूलरों में मिट्टी के तेल का छिड़काव करें तथा घड़ों तथा बाल्टियों में जमा पानी को बदलते रहें। बुखार आने पर स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जांच जरूर करवाएं। बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं। इस मौसम में घरों की खिड़कियां बन्द रखें तथा कूड़ेदान में कूड़ा जमा न होने दें। घरों में पानी की टंकियों, कूलरों, गमलों की समय-समय पर सफाई करते रहें।
    क्या कहते हैं जिलाधीश
    जिलाधीश जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में लोगों को डेंगू और अन्य जीवाणु तथा वायरस जनित रोगों से बचाव को लेकर शिक्षित एवं जागरूक करने पर बल दिया जा रहा है।  डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारी से बचाव को लेकर पूरी सतर्कता बरतना जरूरी है। घर और आसपास पानी को न जमा होने दें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और बुखार जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। प्रशासन का प्रयास तभी सफल होगा जब जन सहयोग पूर्ण रूप से मिलेगा।

  • Punjab News: कैबिनेट बैठक में औद्योगिक क्षेत्र को मिली राहत, इस नीति को मिली मंजूरी

    Punjab News: कैबिनेट बैठक में औद्योगिक क्षेत्र को मिली राहत, इस नीति को मिली मंजूरी

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आज पंजाब कैबिनेट मीटिंग हुई। जहां कैबिनेट बैठक में औद्योगिक प्लॉटों को अस्पतालों, होटलों, औद्योगिक पार्कों और अन्य स्वीकृत मदों के लिए उपयोग की अनुमति देने वाली पंजाब की हस्तांतरण नीति में महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दे दी गई है। इस संबंध में फैसला आज यहां मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पहले हस्तांतरण नीति 2008, 2016 और 2021 में लाई गई थी। हालांकि, औद्योगिक संगठनों ने 2021 में लाई गई नीति की कुछ प्रतिबंधात्मक शर्तों पर आपत्ति जताई थी। इसके जवाब में एक कमेटी ने उद्यमियों की मांगों की समीक्षा की और फ्री होल्ड प्लॉटों पर लागू होने वाले परिवर्तनों का प्रस्ताव दिया। संशोधित नीति के अनुसार, औद्योगिक प्लॉट की आरक्षित कीमत का 12.5 प्रतिशत हस्तांतरण शुल्क लागू होगा।

    लीजहोल्ड औद्योगिक प्लॉटों/शेड्स को फ्री होल्ड में बदलने की मंजूरी

    कैबिनेट ने विशेष रूप से पी.एस.आई.ई.सी. के प्रबंधन वाले लीजहोल्ड औद्योगिक प्लॉटों और शेड्स को फ्री होल्ड में बदलने की नीति को भी मंजूरी दे दी। ये प्लॉट और शेड मूल रूप से लीजहोल्ड आधार पर आवंटित किए गए थे, जिनमें परिवर्तन संबंधी जटिल धाराएँ शामिल थीं, जिसके कारण संपत्ति के लेन-देन में कठिनाइयां आ रही थी। इस नई नीति का उद्देश्य औद्योगिक प्लॉटों के प्रबंधन को सुचारू करना, कारोबार में सुगमता बढ़ाना, आवंटियों के बीच मुकदमेबाजी और अनिश्चितता को कम करना है। इसके अलावा, इस हस्तांतरण से राज्य के लिए अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है।

    एम.एस.ई. फैसिलिटेशन काउंसिल नियम-2021 में संशोधन

    कैबिनेट ने एम.एस.एम.ई. डेवलपमेंट एक्ट, 2006 के तहत एम.एस.ई. फैसिलिटेशन काउंसिल नियम-2021 में संशोधनों को मंजूरी दे दी। वर्तमान में जिला स्तर पर माइक्रो और स्मॉल इंटरप्राइजेज फैसिलिटेशन काउंसिल संबंधित डिप्टी कमिश्नरों के नेतृत्व में काम कर रही हैं। हालांकि, इस एक्ट के तहत अवार्ड्स से संबंधित भुगतानों में देरी हो रही है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आधार पर अब एक ऐसा ढांचा बनाया जाएगा, जिससे पंजाब लैंड रेवेन्यू एक्ट, 1887 के तहत भू-राजस्व के बकाया के रूप में ऐसे अवार्ड्स की वसूली जल्द हो सके।

    पंजाब जल संसाधन विभाग जूनियर इंजीनियर्स (ग्रुप-बी) सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी

    कैबिनेट ने पंजाब जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर्स (ग्रुप-बी) से संबंधित सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी। इसके तहत जे.ई. की 15 प्रतिशत रिक्तियां पदोन्नति के लिए आरक्षित हैं, जिनमें से 10 प्रतिशत रिक्तियां जूनियर ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयरों, वर्क मिस्त्रियों, अर्थ वर्क मिस्त्रियों और अन्य से भरी जाएंगी। अब इस कोटे के तहत नहरी पटवारी और मालिया क्लर्क, जिनके पास आवश्यक योग्यता (किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री) और आवश्यक अनुभव होगा, वे भी इस पदोन्नति के लिए पात्र होंगे। इस कदम से विभाग में अनुभवी कर्मचारी आएंगे और कर्मचारी उच्च योग्यता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

    विभिन्न निदेशालयों के विलय को मिली हरी झंडी

    प्रशासनिक कार्य कुशलता बढ़ाने और खर्च कम करने के लिए कैबिनेट ने वित्त विभाग के तहत आने वाले विभिन्न निदेशालयों के विलय को मंजूरी दे दी। इसके तहत छोटी बचत, बैंकिंग और वित्त, और लॉटरी निदेशालयों का विलय होगा और अब इसका नाम डायरेक्टोरेट ऑफ स्मॉल सेविंग्स, बैंकिंग और लॉटरी होगा। डी.पी.ई.एड. और डी.एफ.आर.ई.आई. का भी आपस में विलय होगा और इसका नाम डायरेक्टोरेट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज एंड फाइनेंशियल रिसोर्सेज होगा। ट्रेजरी और अकाउंट्स, पेंशन और एन.पी.एस. के विभिन्न निदेशालयों का भी आपस में विलय होगा और अब इसका नाम डायरेक्टोरेट ऑफ ट्रेजरी एंड अकाउंट्स, पेंशन और एन.पी.एस. होगा। इस पुनर्गठन से राज्य को लगभग 2.64 करोड़ रुपए वार्षिक बचत होने की संभावना है।

    स्टेट एस.एन.ए. ट्रेजरी के लिए नई रिक्तियों के सृजन को मंजूरी

    कैबिनेट ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार चंडीगढ़ में स्थापित स्टेट एस.एन.ए. ट्रेजरी के लिए नई रिक्तियों के सृजन को भी सहमति दे दी। केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं के तहत फंडों का हस्तांतरण अब एस.एन.ए. स्पर्श प्रणाली के माध्यम से होगा। स्टेट एस.एन.ए. ट्रेजरी को कार्यशील करने के लिए नौ रिक्तियों को मंजूरी दी गई है, जिनमें जिला खजाना अधिकारी, खजाना अधिकारी, दो सीनियर सहायक, चार क्लर्क और एक सेवादार शामिल हैं।
  • Punjab की सबसे अमीर नगर निगम के कामकाज से कई पार्षद नाराज, देखें वीडियो

    Punjab की सबसे अमीर नगर निगम के कामकाज से कई पार्षद नाराज, देखें वीडियो

    मेयर ने मांगा कुछ दिनों  का समय

    मोगाः पंजाब की सबसे अमीर मानी जाने वाली नगर निगम के कामकाज से पार्षद नाराज चल रहे है। दरअसल, यह नगर निगम कई बार विवादों के घेरे में आ चुकी है। दरससल, जिले के 50 वार्डो में से 16 से 17 वार्डो में विकास के कार्य नहीं हो रहे। इन वार्डो में गंदे पानी और सिवरेज की समस्या बहुत ही गंभीर बनी हुई है। जिसको लेकर पार्षदों द्वारा कई बार नगर निगम से बात की जा चुकी है, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है। मीडिया पर पहलें भी अलग-अलग वार्डो के निवासियों ने अपनी समस्याओं को उजागर किया गया, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। इलाके के पार्षदों सहित लोगों का कहना है कि मानसून का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में बरसाती मौसम में इन वार्डो का और भी बुरा हाल हो सकता है। जिसके चलते आज इन समस्याओं को लेकर मोगा के अलग-अलग वार्डो के पार्षद गुड़ू अग्रवाल, गोवर्धन पोपली, डॉक्टर नवीन सूद सहित कई पार्षद नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के करीब 16 से 17 वार्डो की समस्या के बारे में जागरूक करवाया। दूसरी ओर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह ने कहा कि उनके पास अलग-अलग वार्डो से पार्षद समस्या लेकर पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने इलाकों में आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। मेयर ने कहा कि नगर निगम की टीम द्वारा सभी 50 वार्डो में काम करवाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर कोई कमी पेशी आ रही है तो उसको भी जल्द हल कर दिया जाएगा। मेयर ने पार्षदों से 2 से 4 दिनों का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि 2 से 4 दिनों में उनके इलाकों में आने वाली समस्याओं का हल करवा दिया जाएगा। वहीं पार्षद गोवर्धन पोपली ओर गुड्डू अग्रवाल ने बताया कि शहर में करीब 16 से 17 वार्डो को दर किनार किया जा रहा है। वहां पर पहले तो कोई काम करवाया नहीं जा रहा और अगर कोई काम हो रहा है तो उन्हें बताया तक नहीं जाता। उन्होंने कहा कि वार्डो में सीवरेज और गंदे पानी की बहुत समस्या आ रही है। वहीं उनके वार्डो में सड़कों का भी बुरा हाल हो रखा है। जिसके चलते वह आज नगर निगम के मेयर से मुलाकात करने पहुंचे थे उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी समस्याओं का हल निकाला जाएगा।