Blog

  • Punjab: शादी के 2 साल बाद अलग हुए दंपति, माता-पिता पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab: शादी के 2 साल बाद अलग हुए दंपति, माता-पिता पर किया हमला, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के ईसा नगर में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां प्रेम विवाह के 2 साल बाद लड़का लड़की अलग हो गए। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने लड़के के माता-पिता हमला कर दिया। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि कोर्ट मैरिज करवाने के बाद दोनों का एक बच्चा भी है। आरोप है कि लड़की उसके बाद मायके घर जाकर रहने लग गई।

    जिसके बाद लड़कियों ने रजिंश में आकर लड़के की मां और पिता पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप लगाए जा रहे है कि गली में झगड़ा हुआ था और मारपीट करने बाद किसी के घर में जाकर घायल व्यक्ति और उसकी बेटी ने कहा कि उसके भाई ने 2 साल पहले गली में रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया था।

    लेकिन कुछ झगड़े के कारण लड़की वापस चली गई और लड़की का भाई रजिंश रखता था। वह बार-बार मेरे भाई को चुनौती दे रहा था। आरोप है कि कल भी चुनौती दी लेकिन मेरा भाई अपने घर के अंदर चला गया। जिसके बाद लड़की वालों ने मेरी मां और पित पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और हम जल्द ही कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab: Jail में बंद रहकर सांसद की शपथ लेगा Amritpal Singh

    Punjab: Jail में बंद रहकर सांसद की शपथ लेगा Amritpal Singh

    मोहालीः पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के शपथ ग्रहण की मंजूरी मिल गई है। नेशनल इन्वेस्टिगेश एजेंसी (एनआईए) ने अमृतपाल सिंह को सांसद की शपथ लेने की इजाजत दे दी है। खालिस्तान समर्थक एवं वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप चुनाव जीता था।

    वह अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल ने अभी तक सांसद की शपथ नहीं ली है। वहीं पंजाब के अन्य 12 सांसदों ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ले चुके हैं। खडूर साहिब लोकसभा सीट पर अमृतपाल सिंह ने 4,04,430 मतों के साथ जीत हासिल की। 2024 के लोकसभा चुनावों में अमृतपाल सिंह के निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा थे, जिन्हें 2,07,310 वोट मिले थे।

  • Punjab: नए कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन, जलाई Notification की कॉपियां, देखें वीडियो

    Punjab: नए कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन, जलाई Notification की कॉपियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः नए कानून के खिलाफ आज रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नोटिफिकेश की कॉपियां जलाई गई। दरअसल, जमहुरी किसान सभा ने अन्य संगठनों के साथ मिलकर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कानूनों के खिलाफ डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कानून के नोटिफिकेशन की प्रतियां भी जलाईं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार लोगों के अधिकारों और उनकी आवाज को दबाने के इरादे से ऐसे कानून लेकर आई है।

    इसमें आपराधिक संहिता के साथ-साथ श्रम संबंधी कानून भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए इस नए कानून के खिलाफ आज वे प्रदेश स्तर पर हर जिला मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में और भी प्रदर्शन किए जाएंगा। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने एडीसी को एक मांग पत्र भी सौंपा। जिन्होंने उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

     

  • Punjab: नए कानून के तहत Goldy Brar के खिलाफ पहली FIR दर्ज

    Punjab: नए कानून के तहत Goldy Brar के खिलाफ पहली FIR दर्ज

    अमृतसरः सिविल लाइन थाने में रंगदारी मामले का पहला केस नए कानून के तहत दर्ज किया गया है। ये एफआईआर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ डॉक्टर कुलविंदर सिंह ने दर्ज करवाई है। आरोपी कॉल करने वाले ने डॉक्टर कुलविंदर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही उन्हें जान से मार देने की धमकियां भी दी। पुराने कानून के तहत भारतीय दंड संहिता 387 और 506 के तहत दर्ज की जानी थी जबकि नए कानून भारतीय न्याय संहिता 308(4) और 351(2) दर्ज की जा रही है।

    बता दें कि चंडीगढ़ के सबसे पॉश और सेक्टर-5 में रहने वाले कारोबारी कुलदीप सिंह के घर पर गोली चलाने का मामला सामने आया था। जिसमें गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और उसके एक अन्य साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों का नाम सामने आया था। इसके बाद एनआईए ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों के ऊपर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। एनआईए के अनुसार, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

  • Punjab: Swift और Alto Car की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

    Punjab: Swift और Alto Car की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

    नवांशहर: रोपड़ मुख्य मार्ग स्थित घई पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट कार और ऑल्टो कार भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ऑल्टो कार में सवार 2 व्यक्ति और 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जबकि एक लड़की की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय दिव्या पुत्री सुरजीत कुमार के रुप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान 50 वर्षीय रंजीत कुमार पुत्र प्रेम कुमार, 19 वर्षीय सौरव पुत्र रंजीत कुमार, 45 वर्षीय सुमन पत्नी रंजीत कुमार, 20 वर्षीय वंदना पुत्री रणजीत कुमार के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार ब्यास से नालागढ़ हिमाचल प्रदेश जा रही थी। जब यह कार घई पेट्रोल पंप के सामने पहुंची तो एक स्विफ्ट कार जो सब्जी लेकर अचानक सड़क पर चढ़ी तो पीछे आ रही आल्टो कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए और ऑल्टो कार पलटियां खाते हुए दूर जा गिरी। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे, जो ब्यास से अपने घर नालागढ़ जा रहे थे।

    मौके पर सड़क सुरक्षा बल पहुंचा और राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल से ऑल्टो कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से ब्लाचौर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जबकि इलाज के दौरान दिव्या की मौत हो गई है, जिसका शव बलाचौर के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और रणजीत कुमार, सुमन, बंधना और सौरव को चंडीगढ़ 32 सेक्टर अस्पताल में भेज दिया गया है। स्विफ्ट कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ अस्पताल ले जाया गया है।

  • Punjab: Toll Plaza पर किसानों ने मिलने पहुंचे BJP नेता, देखें वीडियो

    Punjab: Toll Plaza पर किसानों ने मिलने पहुंचे BJP नेता, देखें वीडियो

    लुधियानाः लाडोवाल टोल पर ताला लगने के बाद भाजपा नेता गुरजीत सिंह ढिल्लों पटियाला से लाडोवाल टोल पर किसानों से मिलने पहुंचे। इस दौरान मौके पर डटे किसानों ने उन्हें मिलने से मना कर दिया और कहा कि हमारे नेता ही उनसे बात करेंगे। गौर हो कि पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा को किसान संगठनों ने 30 जून को ताला लगा दिया था और पूरी तरह से मुक्त कर दिया था, लेकिन आज जब बीजेपी नेता बैठक करने पहुंचे तो मौके पर खड़े किसान नेताओं ने मिलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे किसान संगठन के नेता ही बातचीत करेंगे।

    इस संबंध में जब बीजेपी नेता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं उनकी विशेष मांगों को सुनने के लिए पटियाला से लुधियाना आया हूं। बीजेपी नेता ने कहा कि किसानों की मांगों को केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचाया जाएंगा और जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जाएंगा, क्योंकि यह लोगों के हक की बात है। यदि कोई अधिक रेट ले रहा है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी नेता ने कहा कि यदि कोई अधिक रेट ले रहा है तो इसकी जांच की जाएगी और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: शादी का झांसा देकर प्रेमिका से मारपीट के प्रेमी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: शादी का झांसा देकर प्रेमिका से मारपीट के प्रेमी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में एक विवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने ही रेप किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सहित 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

    पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया है कि वह 13 जून की दोपहर अपने ससुराल से फिरोजपुर शहर स्थित अपने मायके पैसे लेने के लिए आई थी। जब वह अपने मायके पहुंची तो पता चला कि उसकी मां कहीं गई हुई है। जबकि उसकी भाभी पड़ोसी के यहां गई हुई है। इसी बीच आरोपी प्रताप सिंह निवासी गुरूहरसहाय बाइक पर अपने दो दोस्तों के साथ आ गया।

    आरोपी उनके पति का दोस्त है, जो पीड़िता के पति के साथ उनके मायके में पहले भी आ चुका है। घर में महिला को अकेली देख आरोपी ने रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय उसके दोनों दोस्त बाहर दरवाजे पर खड़े रहे। फिरोजपुर सिटी थाने की एएसआई राजवंत कौर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी प्रताप सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के विरूद्ध रेप और आईपीसी की दूसरी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

     

  • Jalandhar: Truck की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar: Truck की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन न 2 के अंतर्गत आते दाना मंडी में ट्रक की चपेट मे आने से महिला की मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया l मृतक महिला की पहचान मुनिया के रुप मे हुई है। परिवारिक सदस्यों नीलो ने बताया कि मृतक महिला उनकी बुआ है। वह कई सालों से उनके पास के इलाके में ही रह रहीं थी और व मंडी में वह दाने चुगने का काम करती थी। महिला ने कहा कि उन्हें जब घटना की सूचना मिली कि ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, तो वह तुरंत मौके पर पहुंची। महिला ने कहा कि लोगों ने ट्रक चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह तेजी से ट्रक भगाकर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना थाना डिविजन 2 की पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
  • Jalandhar पहुंची कैप्टन अमरिंदर की बेटी Jai Inder Kaur ने DSP से की मुलाकात, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंची कैप्टन अमरिंदर की बेटी Jai Inder Kaur ने DSP से की मुलाकात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर दिग्गज नेताओं ने जालंधर में डेरा डाल लिया है। वहीं आज बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर ने जालंधर पहुंची। जहां उन्होंने उन्होंने भाजपा पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। इस दौरान जय इंदर कौर ने आप पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त नशा तस्करों को आप का संरक्षण है। इसी के साथ ही नेत्री जय इंदर कौर द्वारा मामले की शिकायत जालंधर वेस्ट हलके के डीएसपी से मिलकर उन्होंने एक शिकायत भी दी है।

    नेत्री के साथ एक परिवार भी आया था। जिसने आरोप लगाया है कि उक्त जगह पर नशा कर रहे युवकों ने उनकी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की। साथ ही उक्त लड़की को आरोपियों ने धमकी दी कि वह उसे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। इन सभी मुद्दों को लेकर उन्होंने डीएसपी को शिकायत दी है। वहीं, डीएसपी वेस्ट हर्षप्रीत सिंह ने मामले में नेत्री को आश्वासन दिया और कहा कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा, नशा तस्कर किसी भी पार्टी से संबंधित हो, फर्क नहीं पड़ा। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री जय इंदर कौर ने कहा कि हम बाबा बुड्ढा जी पार्क के पास बीजेपी के लिए प्रचार के लिए गए थे।

    इस दौरान उन्होंने देखा कि नशे के टीके और अन्य सामान वहां पर पड़ा था। इसीलिए आज वह शिकायत लेकर डीएसपी वेस्ट के पास आए हैं। उन्होंने कहा- सभी आरोपी भार्गव कैंप के रहने वाले हैं, जोकि उक्त जगह पर नशा बेचते हैं। कोई भी व्यक्ति खुलकर वहां पर बात नहीं करने को तैयार। वहीं, एक परिवार ने जब शिकायत की तो उनके साथ उक्त नशा तस्करों द्वारा बदसलूकी की गई। वहीं, कांग्रेस और आप नेताओं द्वारा शीतल और रिंकू पर नशा बिकवाने के आरोप लगाए थे। इस पर उन्होंने कहा- आरोप तो कोई भी किसी पर लगा सकता है। मगर आरोपों के आधार पर ऐसा कुछ कहना गलत हैं।

  • Punjab: बाइक चोरी करता आरोपी काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab: बाइक चोरी करता आरोपी काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में चोरी की वारदतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भय देखा जा रहा है। आए दिन कहीं न कहीं चोरी या लूट की खबरे सामने आ रही है। वहीं एक ताजा मामला मोगा के कस्बा बाघा पुराना में देखने को मिला है। जिसमें मोटरसाइकिल चोरी करने आए चोर को लोगों ने मौक पर पकड़ लिया और छित्तर परेड कर डाली। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर लोगों ने पुलिस को सूचित कर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने मामले में आरोपी लेकर जांच शुरू कर दी है।