बंठिडाः नरेगा कर्मचारी यूनियन पंजाब ने अपनी मांगों को लेकर आज डिप्टी कमिशनर को मांग पत्र सौंपा है। वहीं इस मामले को लेकर यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 15-16 सालों से हमारी मांगें नहीं मानी जा रही हैं, सरकारें आती-जाती रहीं, लेकिन हमें कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हम पंचायत विभाग की नरेगा योजना के तहत काम कर रहे हैं, न तो हमें अभी तक वेतन मिला है और न ही हमें पक्का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी और सरकार बनने से पहले ही हमें आम आदमी पार्टी कहा गया था अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो आपको पक्का कर दिया जाएगा।
लेकिन सरकार के ढाई साल से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन हमें अभी तक पक्का नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें वेतन तक नहीं दिया गया है, कई हजार चूल्हे ठंडे हो गए हैं और हमारे कच्चे कर्मचारियों का काम भी बंद हो गया है, हम काम करेंगे और हमें वेतन मिलेगा। सरकार ने अभी तक कच्चे कर्मचारियों का लगभग 4 करोड़ का बकाया नहीं दिया है, जिसके चलते आज हमने अपनी मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को एक मांग पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में हम पंजाब भर में अपना संघर्ष तेज करेंगे।
Blog
-

Punjab: कर्मचारी यूनियन ने Deputy Commissioner को सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो
-

Punjab: Toll Plaza बंद मामले में High Court ने सरकार को नोटिस किया जारी
लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में जालंधर-पानीपत हाईवे पर बने लाडोवाल टोल प्लाजा को बंद करने का मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसको लेकर पिटीशन दायर की है। जिसमें कहा कि किसानों ने 4 टोल बंद किए हैं। इससे रोजाना 113 करोड़ का नुकसान हो रहा है। किसानों के प्रदर्शन में मंत्री भी शामिल हो रहे हैं। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली तो पहले ही टोल फ्री है, फिर बंद क्यों किए गए हैं। हाईकोर्ट ने इसको लेकर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।
-

Jalandhar: Mohinder Bhagat के हक में प्रचार करने उतरी Gurpreet Kaur, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर भी मोहिंदर भगत के हक में प्रचार कर रही है। वहीं उपचुनाव को लेकर गुरप्रीत कौर ने कहा कि 2 सालों से आप पार्टी ने लोगों के लिए काम किए है। आप पार्टी ने लोगों को बिजली फ्री मुहैय्या करवाई है, वहीं बेरोजगारों को 43 हजार नौकरियां दी है। गुरप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार जनता वह मोहिंदर भगत को भारी बहुमत से जीत हासिल करवाएंगी।
वहीं भाजपा उम्मीदवार को लेकर गुरप्रीत कौर ने कहा कि लोगों ने उनके बारे में जल्द पता लग गया है। भाजपा उम्मीदवार की ऑडियो वायरल होने के मामले में उन्होंने कहा कि यह निंदनीय घटना है। लोग इस चुनाव में जल्द उन्हें सबक सिखाएंगे। वहीं गुरप्रीत कौर ने कहा कि लोग आप पार्टी को भरपूर प्यार दे रहे है। मेहनत करना सभी का काम है, पिछली बार की तरह इस बार भी आप पार्टी की झोली में यह सीट आयेगी। -

Punjab: Akali Dal को बड़ा झटका, दिग्गज नेता AAP Party में हुआ शामिल
लुधियानाः पंजाब में आप पार्टी सीएम भगंवत मान के नेतृत्व में लगातार विपक्ष को झटका दिया जा रहा है। जहां जालंधर में आज सीएम मान ने पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया को आप पार्टी में शामिल करवाया, वहीं लुधियाना में अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए भारतीय वाल्मीकि के संचालक विजय दानव को सीएम मान ने पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि हाल ही मेें भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि. भावाधस का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य संचालक वीरेश विजय दानव के नेतृत्व में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह से मिला था।
भावाधस नेताओं की ओर से उन्हें अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र भी दिया था। इस दौरान विजय दानव ने अमित शाह को अपनी मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि के नाम पर यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाए। इसके अलावा वाल्मीकि समाज को पार्टी और सरकार में प्रमुखता के साथ प्रतिनिधित्व दिया जाए और पूरे देश में भगवान वाल्मीकि से संबंधित जितने भी आश्रम हैं, उनको कल्चरल-हेरिटेज और सैर स्पॉटा विभाग में शामिल किया जाए और देश में अलग अलग राजयो और केन्द्र शासित प्रदेशाो में अनुसूचित जाति के परमान पत्र में अलग-अलग नामों की जगह सिर्फ वाल्मीकि का प्रयोग किया जाए।
-

Jalandhar: BJP को बड़ा झटका, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर Kamaljit Bhatia AAP Party में हुए शामिल
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इस चुनाव के कैपेन सीएम भगवंत मान ने अपने हाथों में ली हुई है। जिसके चलते वह लगातार विपक्ष को झटका दे रहे है। वहीं आज उन्होंने भाजपा ने सीनियर नेता और सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया को आप पार्टी में शामिल कर लिया है। ऐसे मे भाजपा के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।
-

Jalandhar: BJP के 2 नेता AAP Party में हो सकते है शामिल
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। इस चुनाव में नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिल एक बार फिर से शुरू हो गया है। पूर्व डिप्टी सीनियर मेयर कमलजीत भाटिया को आज सीएम भगवंत मान ने आप पार्टी मे शामिल करवा भाजपा को झटका दिया है। वहीं भाजपा को फिर से बड़ा झटका लगने जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा के एक सीनियर और एक जूनियर नेता पार्टी को अलविदा कह आप पार्टी में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि इन नेताओं के साथ जल्द भाजपा के कुछ पार्षद भी आप पार्टी में जाने की तैयारी में लगे हुए है। ऐसे में इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल की मुश्किलें बढ़ सकती है।
-

बीच सड़क पर Couple की बेरहमी से पिटाई, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
दिनाजपुरः पश्चिम बंगाल से रविवार (30 जून) को एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स एक कपल को बीच सड़क पर सरेआम सभी के सामने बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा है। इस खौफनाक वीडियो में वहां मौजूद लोग चुपचाप तमाशबीन बनकर देख रहे हैं। यह घटना कथित तौर पर उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में वीकेंड के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर अवैध संबंध के आरोप में युवक और युवती दोनों को बुरी तरह से पीटा गया। बंगाल पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी आईटी सेल के हैड अमित मालवीय और CPM नेता मोहम्मद सलीम ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वायरल वीडियो में बांस की छड़ी से दोनों की पिटाई करते हुए दिखाई देने वाला आरोपी व्यक्ति कथित रूप से उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा का स्थानीय टीएमसी नेता है, जहां ‘सलीशी सभा’ (कंगारू कोर्ट) के फैसले के बाद यह दर्दनाक घटना हुई। आरोपी ने एक व्यक्ति की डंडे से भी पिटाई की। वीडियो क्लिप में आरोपी महिला की पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है, जो दर्द से कराह रही है। इस्लामपुर के SP जॉबी थॉमस के ने न्यूज एजेंसी से कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप देखी है और सत्यापन के बाद मामला दर्ज किया है। विपक्षी बीजेपी और CPI(M) ने इस घटना में तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया और इसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में “बुलडोजर न्याय” करार दिया। भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने X पर एक पोस्ट में कहा, “यह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन का घिनौना चेहरा है। वीडियो में जो व्यक्ति एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर रहा है…वह अपनी ‘इंसाफ’ सभा के माध्यम से तुरंत न्याय देने के लिए प्रसिद्ध है और चोपड़ा विधायक हमीदुर रहमान का करीबी सहयोगी है।”Couple brutally beaten on the middle of the road, accused arrested, watch video#Couple #brutally #beaten #middle #road #accused #arrested #watch #video #Lonavala #IREDA #encounterindia pic.twitter.com/Hm2YNtJZsP
— Encounter News (@Encounter_India) July 1, 2024 -

Punjab: Pathankot के बाद अब इस जगह दिखें संदिग्ध, मचा हड़कंप
गुरदासपुरः पठानकोट में कुछ दिन पहले हथियारबंद 2 संदिग्ध आतंकी देखे गए थे। जम्मू-पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस, बीएसएफ और सेना ने सीमावर्ती गांवों में तलाशी अभियान चलाया था। हालांकि अभी तक संदिग्ध आतंकी पकड़े नहीं गए। वहीं, अब दीनानगर की गुरु नानक नगरी कॉलोनी में फिर से दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस ने रविवार देर रात सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि सर्च अभियान के दौरान पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

उल्लेखनीय है कि पहले पठानकोट जिले में दो संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की सूचना मिली थी। जिसके चलते पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अब दीनानगर में सदिग्ध देखे जाने की बात सामने आने पर पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मची हुई है। दीनानगर में पुलिस की तरफ से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध नहीं मिला। थाना दीनानगर प्रभारी करिश्मा ने बताया कि रविवार रात को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि उक्त गुरु नानक नगरी कॉलोनी में दो संदिग्ध घूमते हुए देखे गए हैं।
उनके मुंह कपड़े से ढके हुए थे। उनकी पीठ पर पीठू बैग थे। सूचना मिलने पर रात में ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस प्रशासन का कहना है कि संदिग्धों के बारे में जो सूचना मिली है, इसके आधार पर आगे भी जांच जारी रहेगी। इस जानकारी को हलके में नहीं लिया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।
-

Punjab: Railway Station से 7 महीने की बच्ची हुई चोरी
लुधियानाः रेलवे स्टेशन से 7 महीने की बच्ची चोरी होने की घटना सामने आई है। लड़की का नाम खुशी पटेल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्ची के परिजन और पूरा परिवार देर रात माता वैष्णो देवी से लौट आया। रात अधिक होने के कारण परिवार स्टेशन पर ही सो गया। सुबह वह उठे तो देखा कि बच्ची गायब है। काफी देर तक तलाश करने के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो इसकी सूचना रेलवे पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने लड़की की तलाश के लिए टीमें गठित कर शहर और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी है।
लड़की खुशी पटेल के पिता चंदन कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गये थे। बीती रात करीब 2 बजे वह हेमकुंट एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लुधियाना पहुंचे। इस दौरान उनके 3 बच्चे और उनके रिश्तेदार भी उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि 10-12 लोग एक साथ यात्रा से लौट रहे थे। लड़की के पिता चंदन कुमार ने बताया कि रात 2 बजे बज जाने के चलते और सुरक्षा कारणों से वे रातभर स्टेशन पर ही सो गए। उन्होंने कहा कि सुबह उन्होंने अपने गांव वापिस जाना था।
उन्होंने बताया कि बच्चे को दूध पिलाने के बाद खुशी पटेल की मां भी लेट गईं और उन्हें भी नींद आ गई। बच्ची अपनी मां के बीच लेटी हुई थी। चंदन कुमार ने बताया कि सुबह 5 बजे जब सफाईकर्मी ने उन्हें स्टेशन के प्लेटफार्म पर उठाया तो उनकी आंख खुल गयी, इसी बीच उन्होंने देखा कि बच्ची गायब है। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि उसके परिवार वालों ने लड़की को काफी खोजा और बाद में जीआरपी को सूचना दी गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी रेलवे स्टेशन से 2 साल की बच्ची की चोरी का मामला सामने आया था। पुलिस 7 महीने की बच्ची की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है।
-

Punjab: अकाली दल से बागी नेता पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब, सौंपा पत्र, देखें वीडियो
हमने अकाली दल से बगावत नहीं की है, हम सिखों के हक की बात करते हैं- प्रेम सिंह चंदू माजरा
अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल से बगावत करने वाले अकाली नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा और बीबी जागीर कौर समेत कई नेता श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। उनकी ओर से श्री अकाल तख्त साहिब में क्षमा मांगी जाएगी। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघवीर सिंह की ओर से उन्हें पत्र लिखा गया है और उनसे मुलाकात करने के बाद वह मीडिया से बात करेंगे। जो लोग आकाली दल से नाजार हैं उन्हें बागी न कहा जाए, वह हमेशा अकाली दल के हक की बात कर रहे है और करते रहेंगे। वहीं उनकी ओर से श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में जत्थेदार को अपना अपराध पत्र भी सौंपा गया। इस दौरान सुरजीत सिंह रखड़ा, करनैल सिंह पंजोली, भाई मंजीत सिंह आदि इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।