Blog

  • पंजाबः चुनावों को लेकर गांवों में ‘साडा क्या कसूर’ के लगने शुरू हुए पोस्टर

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर जहां नेताओं ने पार्टी छोड़कर अन्य पार्टियों में जाने का सिलसिला चल रहा है। वहीं इस दौरान गांवों में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, किसानों द्वारा अब बीजेपी के खिलाफ मोर्चा और तेज किया जा रहा है। किसानों ने बीजेपी से पूछे जाने वाले सवालों के पोस्टर तैयार किए हैं। किसानों का कहना है कि यह पोस्टर हर गांव में लगाए जाएंगे। इसके साथ ही गावों में प्रचार के लिए आने वाले हर बीजेपी लीडर को घेरा जाएगा। किसान आंदोलन तहत शुक्रवार को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से अमृतसर के गांव चब्बा में पोस्टर लगाने की मुहिम शुरू की गई।

    जहां किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सरवन सिंह पंधेर, सूबा नेता गुरबचन सिंह चाबा, गुरलाल सिंह मान ने बताया कि देश के दो मंचों के फैसले के अनुसार गांव में भाजपा ने नेताओं को घेरकर किसान आंदोलन की मांगों को लेकर सवाल पूछने की रणनीति बनाई गई है और सवालों वाले फ्लेक्स बोर्ड लगाने शुरू कर दिए गए हैं। किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी इन पोस्टर्स पर शहीद किसान शुभकरण की फोटो लगाई गई है। किसानों की सारी 12 मांगे लिखी गई हैं और नीचे लिखा गया है कि क्या मांगा था और क्या मिला।

    किसान नेताओं ने कहा कि ये फ्लेक्स बोर्ड सभी गावों में लगाए जाएंगे। देश भर में इसी तरह से किसान चुनाव प्रचार के लिए आने वाले बीजेपी नेताओं को घेरेंगे और सवाल करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन को दबाने के लिए बीजेपी सरकार ने सवाल करने वाले सैकड़ों किसानों और मजदूरों को गिरफ्तार किया है जो कि सरकार की बौखलाहट को दिखाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को अपनी मांग के बारे में सवाल पूछने का लोकतांत्रिक अधिकार है। इस अवसर पर गुरभज सिंह झंडी, बलजिंदर सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे साबरा, निरवेल सिंह, बलदेव सिंह, निशान सिंह, कुलदीप सिंह चाबा, राजिंदर सिंह घुक मौजूद रहे।

  • जालंधरः लड़की को बरामद कर भाभी और अन्य व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के अंतगर्त आते थाना सदर नकोदर में लड़की के लापता होने की पुलिस को व्यक्ति ने शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने व्यक्ति की भाभी रोसी और अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास एक शिकायत आई थी। शिकायत में लड़के ने कहा था कि उसकी बहन को भाभी की शह पर उसका भांजा लेकर चला गया है। जिसके बाद उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भाभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ दौरान भाभी ने माना कि उसने भांजे के पास लड़की के भेजा है।

    आरोपी महिला ने कबूल किया कि जगराओं में सन्नी नामक के पास उसे भेजा है। महिला ने कहा कि घर का पता उसे पता नहीं है, लेकिन वह घर जानती है। जिसके बाद पुलिस ने उसके साथ जाकर लड़की को जगराओं में उक्त लड़के के कब्जे से बरामद कर लिया। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान लड़की ने अपने परिवार के साथ जाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि जिसके बाद लड़की को नारी निकेतन में वह छोड़ आए है। पुलिस ने कहाकि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया था, ताकि इस जांच दौरान अन्य व्यक्तियों का खुलासा हो सके।

    पुलिस ने कहा कि आज कोर्ट में पेश कर आरोपियों को जेल में भेज दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 363, 366, 120 बी, 9, 10, 11 बाल विवाह एक्ट 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि लड़के की मौसी ने ही अपनी ननान की बात करवाई थी। पुलिस ने कहा कि लड़की नहीं मान रही थी, लेकिन लड़की की भाभी ने जबरदस्ती उसे लड़के के पास भेज दिया था। जिसके तहत उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

  • NTPC प्लांट में लगी भीषण आग, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    तालचेर : ओडिशा के अनुगुल जिले के तालचेर के कनिहा स्थित एनटीपीसी प्लांट में शनिवार को भीषण आग लग गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, प्लांट में कन्वेयर बेल्ट में आग लगने की सूचना मिली थी। प्लांट में आग लगने की घटना के बाद पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया है, जिससे कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई है।

    सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर अग्निशमन सेवा विभाग की कम से कम दो टीमें कथित तौर पर मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए अभियान चलाया। आग बुझाने के लिए प्लांट की अग्निशमन इकाई भी हरकत में आ गई। एनटीपीसी के अधिकारी आग की घटना पर टिप्पणी करने के लिए तुरंत उपलब्ध नहीं थे।

  • यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, जाने मामला

    नई दिल्ली : यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जेल से 50-50 हजार के बेल बॉन्ड पर रिहा होने के बाद भी एल्विश किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच एल्विश एक फिर मुसीबत में फंस गए हैं। रेव पार्टी और सांपों के जहर की सप्लाई मामले में नया अपडेट सामने आया है। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के साथ-साथ 8 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।

    इस चार्जशीट में एल्विश यादव के खिलाफ कई सबूत कोर्ट में पेश किया है। यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। उनके खिलाफ चल रहे सांपों के जहर की तस्करी मामले में पुलिस ने 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही इस मामले में एल्विश सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज की गई है। इस चार्जशीट में एल्विश का सपेरों से संपर्क है। इस बात को लेकर भी कई सबूत सूरजपुर अदालत पेश किए गए हैं। इतना ही नहीं आरोपपत्र में 24 गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। नोएडा पुलिस और गुरुग्राम सहित देशभर में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है।

    कैस से जुड़ी वीडियो, कॉल डिटेल्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को बनाया गया आधार। एल्विश यादव पर लगी NDPS एक्ट की धाराओं को लेकर चार्जशीट मे सबूत लगाए गए है। बता दें कि नवंबर में एल्विश यादव पर FIR दर्ज की गई थी। इस मामले में 5 सपेरों सहित 8 लोग गिरफ्तार हुए थे। हाल ही में एल्विश यादव समेत तीन लोगो को भी गिरफ्तार किया गया था। बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता को नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर की खरीद-फिरोख्त मामले में गिरफ्तार किया था। 

  • पंजाबः पत्नी को मायके लेने आ रहे व्यक्ति की सडक हादसे में मौ+त, देखें वीडियो

    अबोहरः हरियाणा से अपनी पत्नी को गांव कुलार में लेने आ रहे एक व्यक्ति की बीती रात आवारा पशु में टकराने से मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था, जिसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार करीब 40 वर्षीय गिरधारी लाल निवासी कालूवाला हरियाणा की पत्नी गांव कुलार में अपने किसी रिश्तेदार की डैथ होने पर उनके घर शोक पर आई हुई थी।

    कल रात गिरधारी लाल अपनी पत्नी को यहां लेने के लिए बाईक पर वहा से कुलार आ रहा था कि रास्ते मे किसी पशु में टक्कर होने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर सीतो चौकी पुलिस के एएसआई काला सिंह मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई कर रहें हैं वहीं मृतक के रिश्ते में लगते साले कालूराम ने स्थानीय प्रशासन से आवारा पशुओं की बढ रही समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है।

  • Lok Sabha चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट

    नई दिल्लीः आम चुनाव से पहले सभी पार्टियां अलग-अलग सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने में जुटी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने 6 नई सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी की इस नई लिस्ट में ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश की तीन सीटें शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी ने गोवा, मध्य प्रदेश और दादर एंव नागर हवेली पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिसमें उत्तर गोवा, दक्षिण गोवा और दादर एंव नागर हवेली का नाम मौजूद है।

    इसके अलावा प्रत्याशियों की सूची में मध्य प्रदेश की तीन सीटें- मुरैना, ग्वालियर और खंडवा का भी शामिल है। 6 नए उम्मीदवारों की फेहरिस्त में कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार, ग्वालियर से प्रवीन पाठक और खांडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है। इसके अलावा उत्तर गोवा से रमाकांत खलप, दक्षिण गोवा से कैप्टन विराट फडणवीस और दादर एंव नागर हवेली से अजीत रामजीभाई महला को प्रत्याशी बनाया गया है।

    मध्य प्रदेश की ग्वालियर सीट पर काफी समय से कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार हो रहा था। इस सीट पर कांग्रेस ने आखिरी बार 2004 में जीत का परचम लहराया था, जिसके बाद ग्वालियर पर बीजेपी का अधिकार रहा है। अब ग्वालियर में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने प्रवीन पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि प्रवीन पाठक को कांग्रेस के युवा ब्राह्मण नेताओं में गिना जाता है। प्रवीन पाठक 2018 से लेकर 2023 तक ग्वालियर दक्षिण से विधायक रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रवीन पाठक ने कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा को शिकस्त दी थी।

  • ICC T20 World Cup से पहले 2 खिलाड़ियों का हुआ एक्सीडेंट

    लाहौर : आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले टीम की पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान के 2 घातक खिलाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में दोनों खिलाड़ी जख्मी हो गए हैं। इस घटना से करोड़ों फैंस को करारा झटका लगा है। दरअसल, पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ और स्पिनर गुलाम फातिमा को कार दुर्घटना के बाद ‘मामूली चोटें’ लगीं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस बात की जानकारी दी है। पीसीबी ने शनिवार को एक बयान जारी किया जहां क्रिकेट संचालन संस्था ने कहा कि दोनों खिलाड़ी एक मामूली कार दुर्घटना में शामिल थी। हालांकि दुर्घटना के बारे में कोई और जानकारी सामने नहीं आई। 

    पीसीबी के बयान के हवाले से आईसीसी ने कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी दो महिला खिलाड़ियों बिस्माह मारूफ और गुलाम फातिमा के बारे में एक अपडेट प्रदान किया है जो शुक्रवार शाम एक मामूली कार दुर्घटना में शामिल थीं। मामूली चोटों के बावजूद दोनों खिलाड़ियों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिला और वर्तमान में वे पीसीबी मेडिकल टीम की देखभाल में उपचाराधीन हैं। इसमें कहा गया है कि बिस्माह और गुलाम दोनों वर्तमान में संभावित खिलाड़ियों का हिस्सा हैं जो वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही हैं। दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 अप्रैल से शुरू होने वाली आगामी श्रृंखला के लिए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले संभावित खिलाड़ियों का हिस्सा हैं। पाकिस्तान तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विंडीज की मेजबानी कर रही है, जिसके बाद पांच टी20 मैच होंगे। 

    पाकिस्तान की महिला संभावित टीम : आलिया रियाज, आयशा जफर, बिस्माह मारूफ, डायना बेग, फातिमा सना, गुलाम फातिमा, गुल फिरोजा, मुनीबा अली, नाजिहा अल्वी (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, निदा डार, रमीन शमीम, सदफ शमास। सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर। 

  • पंजाब : लोकसभा चुनावों के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट :  लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था है और पुलिस ने जिले भर में नाकेबंदी की हुई है। ताकि चुनाव प्रक्रिया का सही तरीके से पालन हो सके और जिले में कोई गलत काम न हो सके।

    इसी के चलते पठानकोट पुलिस ने नाके के दौरान एक गाड़ी को रोका, जिसमें से करीब 32 पेटियां शराब की बरामद हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मीरथल के पास नाका लगाया हुआ था और नाके के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी।

    इसी दौरान होशियारपुर से आई एक गाड़ी की चैकिंग की गई तो उसमें से 32 पेटियां अवैध शराब की बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मौके से ड्राइवर और शराब ठेके के सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

  • बड़ी खबरः आपस में टकराई 5 गाड़ियां, एक की मौ+त, दर्जनों घायल

    रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में पाइप लदे ट्रक ने 5 गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना रामगढ़ के चूट्टू पालू घाटी में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक ने जिन 5 गाड़ियों में टक्कर मारी है, उनमें एक बस भी है, वहीं दो 4 पहिया वाहन और दो दोपहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट चुकी है। हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइप लदा ट्रक रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान घाटी इलाके में ट्रक अनियंत्रित हो गया और कार को बुरी तरह टक्कर मार दी। जिसके बाद दो बाइक, एक पिकअप वैन और एक बस को भी टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस डिवाइडर से टकराकर डिवाइडर के बीचोबीच पलट गई। ट्रक कार को अपनी चपेट में लेने के बाद सड़क किनारे नाले में जा गिरा। इस भीषण हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास जारी है।

  • पंजाबः अस्पताल की पार्क से मिला व्यक्ति का श+व 

    अबोहरः जिले के सिविल अस्पताल में बने एक पार्क में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की तालाशी के दौरान उसके पास पड़े बैग मे एक पर्ची मिली। पर्ची से उसकी पहचान तीर्थ पुत्र मेजर निवासी हनुमानगढ निवासी के तौर पर हुई। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार अस्पताल में बने पार्क में आज सुबह अस्पताल के स्टाफ कर्मी दीपक कुमार ने एक व्यक्ति को बेसुध पड़ा देख इसकी सूचना अन्य स्टाफ को दी। जिन्होनें मौके पर पहुंचकर देखा तो वह मर चुका था। उन्होंनें इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी। सूत्रों से पता चला कि उक्त ने कल रात अनाज मंडी में एक ट्रक ड्राईवर के साथ खाना भी खाया था और थोड़ा बहुत नशे का आदी था और शायद आज अस्पताल में दवा लेने आया था। सिटी वन पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए जांच शुरू कर दी है।