Blog

  • चिंतपूर्णी में रेहड़ी वालों पर कार्रवाई जारी

    चिंतपूर्णी में रेहड़ी वालों पर कार्रवाई जारी

    ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी में रेहड़ी फड़ी वालों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को भी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र मदन लाल, निवासी चिंतपूर्णी नारी, तहसील अम्ब ने अपनी रेहड़ी फड़ी सड़क के बीच में लगा रखी थी जिससे आम जनता को आने-जाने व यातायात में बाधा उतपन्न हो रही थी। पुलिस ने उक्त रेहड़ी वाले के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • दो परिवारों में झगड़ा, दोनों पक्षों पर क्रॉस पर्चे

    दो परिवारों में झगड़ा, दोनों पक्षों पर क्रॉस पर्चे

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के रायपुर मैदान के निकट परोईयां गांव में दो परिवारों में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। मारपीट और गाली गलौच के बाद जब दोनों पक्ष बंगाणा थाना पहुंचे तो पुलिस ने दोनों के ऊपर एफआईआर कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी पुराने विवाद के चलते शुक्रवार की सुबह परोइयां गांव में कविता देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार, केशव कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, इंद्रपाल कौर पत्नी केशव कुमार का झगड़ा निर्मला देवी पत्नी पुरुषोत्तम दास से हो गया।
    पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 34 के अधीन मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पा रहा है कि असल में पीड़ित पक्ष कौन सा है क्योंकि पुलिस आजकल हर दूसरे तीसरे मामले में पीटने वाले के साथ साथ पिटने वाले के विरुद्ध भी मामला दर्ज करती जा रही है। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी कई प्रश्न चिन्ह लगते हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जल्द मामला कोर्ट में पहुंच जाएगा।
  • पंजाबः लड़की के परिजनों ने युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    अबोहरः युवती को भगाकर उससे शादी करने से गुस्साए लड़की के परिजनों ने आज कुछ युवकों संग मिलकर पंजपीर नगर रहने वाले लड़के  पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में उसके कई अंग बुरी तरह से कट गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद अमृतसर के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार युवक विजय कुमार की मां व भाई ने बताया कि विजय ने करीब 10 दिन पहले ही जम्मू बस्ती निवासी एक लड़की से प्रेम प्रसंगों के चलते उसे भगाकर उसके साथ गुरूद्वारा साहिब में शादी की थी।

    बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे। इसके बाद लडकी वालों के दबाव में आकर गत दिनों पंचायत हुई तो पुलिस की मौजूदगी में उनकी बेटी को उसके मायके वालों के हवाले कर दिया गया, लेकिन परिवार वाले मन में रंजिश रखे हुए थे। परिजनों ने आरोप लगाए है कि आज जब उनका बेटा सीडफार्म में किसी काम से जा रहा था तो 15 से 20 लड़कों ने उसे घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे अधमरा कर छोड़कर फरार हो गए। जिसे आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर में रैफर कर दिया गया।

  • शीघ्र आरंभ होगा 52 करोड़ से बनने वाले पंडोगा-तयूड़ी पुल का निर्माण कार्य: मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 25 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कौशल विकास केंद्र पालकवाह का संचालन ट्रिपल आईटी सलोह द्वारा किया जाएगा तथा यहां पर विभिन्न व्यवसायों के विषय में पूरे प्रदेशवासियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव अप्पर पंडोगा में आदर्श पब्लिक हाई स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपास्थित विद्यार्थियों, अभिवावकों तथा अध्यापकों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए प्रदेश सरकार अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव मदद मुहैया करवा रही है। 

    उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के प्रयासों से हरोली विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा हब के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा इस क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं को निरंतर स्तरोन्नत किया जा रहा है ताकि विकास के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी जिला ऊना को विशेष पहचान प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि करीब दो दशक पूर्व विकास की दृष्टि से पिछड़ा कहे जाने वाला जिला ऊना का हरोली विधानसभा क्षेत्र आज विकास के हर मामले में न केवल हिमाचल प्रदेश में बल्कि देश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शुमार है जिसका श्रेय इस क्षेत्र की जनता को भी जाता है जिनके निरंतर समर्थन व सहयोग से उन्हें लगातार पांचवीं बार हरोली विधानसभा क्षेत्र में जन सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां दो दशक पूर्व हरोली विधानसभा क्षेत्र में केवल चार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थे, वहीं आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में 33 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एक केंद्रीय विद्यालय तथा तीन महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव सलोह में 150 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) की बदौलत इस क्षेत्र को देश व दुनिया में विशेष पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की बदौलत आज हरोली विधानसभा क्षेत्र शिक्षा का हब बनने की और अग्रसर है तथा इसका सबसे अधिक फायदा क्षेत्र की बेटियों को मिला है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में स्थापित हिमकैप्स लॉ एंड नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा का भी जिला ऊना के साथ-साथ प्रदेश भर में विशेष स्थान है जहां से कानून तथा नर्सिंग की पढ़ाई करने बाले बच्चे देश व दुनिया में इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक ओर जहां पिछली पीढ़ी के अधिकतर लोग अशिक्षित अथवा बहुत ही कम पढ़े लिखे थे, वहीं वर्तमान में इस क्षेत्र के युवक-युवतियां डॉक्टर, इंजीनियर, न्यायाधीश, वकील तथा नर्सिंग ऑफिसर बनकर इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पेशेवर, तकनीकी तथा व्यवसायिक शिक्षा में आज हरोली की विशेष पहचान है तथा यहां से उच्च शिक्षित लोग देश के हर कोने में अपनी योग्यता का लोहा मनवा रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्थाई सफलता व्यक्ति को केवल निरंतर परिश्रम व प्रयासों से ही हासिल हो सकती है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने जीवन में कठिन परिश्रम के साथ-साथ निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, तभी निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प लें तथा इसके बारे में अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा जन सहयोग द्वारा इसके शत-प्रतिशत लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 52 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पंडोगा- तयूड़ी पुल का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा तथा इसे रिकॉर्ड अवधि में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 12 करोड़ पर की लागत से क्षेत्र के नलकूपों का विद्युतीकरण संबंधी कार्य किया जा रहा है इसके अलावा 70 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बीत सिंचाई योजना-2 के निर्माण कार्य को भी शीघ्र आरंभ किया जाएगा। पंडोगा से पंजाबर तक बनने वाली सड़क पर लगभग 13 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं तथा हरोली विधानसभा क्षेत्र के 10 महत्वपूर्ण स्थान पर आधुनिक चौंक निर्मित किया जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने विद्यालय के शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन को बधाई दी तथा स्कूल की निरंतर उन्नति व बेहतरी के लिए शुभकामनाएं दी। 
    इससे पूर्व विद्यालय परिसर में पहुंचने पर विद्याालय प्रशासन, विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात आदर्श पब्लिक हाई स्कूल की प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विद्यालय की सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्थानीय विद्यालय के चेयरमैन अशोक ठाकुर व प्रबंध निदेशक रविन्द्र ठाकुर ने भी समारोह में अपने विचार रखे तथा आदर्श पब्लिक हाई स्कूल के संबंध में अपने अनुभव सांझा किये। समारोह में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उपमुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रोत्साहन के लिए विद्यालय को अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपए देने की घोषणा की।
    समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, कांग्रेस पार्टी ओबीसी सेल के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, सुरेश धीमान क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम, स्थानीय विद्यालय के प्रबंध निदेशक रविन्द्र ठाकुर व प्रधानाचार्य रजनी शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ ਤਹਿਤ ਬਠਿੰਡਾ ਪਹੁੰਚੇ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਗਜਿੰਦਰ ਸ਼ੇਖਾਵਤ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਦੇ ਉੱਤੇ ਭਾਰਤ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ ਦੇ ਤਹਿਤ ਸਮਾਰੋ ਉਲੀਕੇ ਗਏ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੇਂਦਰ ਦੀਆਂ ਵੱਖੋ ਵੱਖ ਨੀਤੀਆਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਜੁੜਨ ਦਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਭਾਰਤ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਗਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੇਖਾਵਤ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਏਮਸ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੌਰਾ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖੋ ਵੱਖ ਬਲਾਕਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਮੁਆਇਨਾ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਗਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੇਖਾਵਤ ਵੱਲੋਂ ਭਾਜਪਾ ਦੀਆਂ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦੇ ਲਈ ਭਾਰਤ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਉਦੇਸ਼ ਵੀ ਹਨ। ਗਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੇਖਾਵਤ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਗਠਜੋੜ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਆਸਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਵਿੱਖ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ, ਪਰ ਇੱਕ ਗੱਲ ਮੈਂ ਦਾਅਵੇ ਨਾਲ ਕਹਿ ਸਕਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਸੰਸਦ ਦੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਤੇਰਾ ਦੀਆਂ 13 ਸੀਟਾਂ ਤੋਂ ਚੋਣ ਲੜੇਗੀ। ਐਸਵਾਈਐਲ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਗਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੇਖਾਵਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਇੱਕ ਸਿਆਸੀ ਸਟੰਟ ਹੈ। ਪਰ ਇਸ ਮੁੱਦੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋਵੇਂ ਸੂਬੇ ਦੀਆਂ ਬਣੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਕਮੇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਕਈ ਵਾਰ ਬੈਠਕਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ।

    ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਤੱਕ ਜਾ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ ਤੇ ਹੁਣ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਫੈਸਲਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਿਸ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਆ ਕੇ ਨਿਪਟਾਰਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਵਾਰ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਝਾਕੀਆਂ ਨਾ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕਰਨ ਦੇ ਕਾਰਣਾਂ ਨੂੰ ਦੱਸਦਿਆਂ । ਗਜਿੰਦਰ ਸ਼ੇਖਾਵਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਇੱਕ ਵੱਖ ਪੈਨਲ ਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਜੋ ਆਪਣੀਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਫੈਸਲਾ ਕਰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਹਰ ਸਟੇਟ ਤੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਉਪਲਬਧੀਆਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਝਾਕੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕਰ ਸਕੇ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਕੋਈ ਕਿਰਦਾਰ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ। ਪਰ ਇਸ ਮੁੱਦੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੋ ਸਿਆਸਤ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ ਇਹ ਨਿੰਦਨਯੋਗ ਹੈ। ਬਾਲ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਗਜਿੰਦਰ ਸ਼ੇਖਾਵਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੀ ਉਹ ਸ਼ਹਾਦਤ ਹੈ, ਜੋ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਿਤੇ ਵੀ ਨਹੀਂ ਦੇਖੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਸ਼ਾਇਦ ਇਸੇ ਗੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰੇ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬਾਲ ਦਿਵਸ ਦੇ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ ਜਾਣ ਦਾ ਇਹ ਉਪਰਾਲਾ ਸਾਡਾ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਹੈ। ਪਰ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਇਤਰਾਜ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜੇਕਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕੁਝ ਗਲਤ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣਾ ਰੁੱਖ ਇਖਤਿਆਰ ਕਰਨ ਪਰ ਸਾਨੂੰ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਕੁਝ ਗਲਤ ਨਹੀਂ ਹੈ।

  • बंगाणा की पंचायत दोबड़ हुई नशा मुक्त घोषित: एसडीएम

    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान द्बारा आज बंगाणा ब्लॉक की मासिक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने की उन्होंने इस अवसर पर सभी ब्लाक प्रशासन का धन्यवाद प्रकट किया की उनके द्वारा किए गए बेहतरीन कार्य के कारण ही ग्राम पंचायत दोबड़ नशा मुक्त घोषित हुई है इसके साथ अब तक के हुए कार्यों पर विस्तृत जानकारी सभी विभाग से ली गई और उसके ऊपर चर्चा की गई बंगाणा ब्लॉक के सभी कॉलेज और आईटीआई के नोडल ऑफिसर से भी उनके कॉलेज और आईटीआई में चल रही एक्टिविटी पर बात हुई की कैसे कॉलेज और आईटीआई के नोडल ऑफिसर और पीयर्स लीडर्स बच्चों के साथ नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत करवाई गई। ट्रेनिंग के बाद कैसे काम कर रहे हैं ग्राम पंचायत और स्कूलों में लगने वाले नशा मुक्त ऊना अभियान के बोर्ड और संदेश भी जल्दी त्यार होने वाले हैं जिस से नशा न करने और बेचने के संदेश हर जगह लगने वाले है सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दे दिया गया है ।अब थाना कलां और बंगाणा हॉस्पिटल में नशे के मरीजों का इलाज़ शुरु होने वाला है।
    सभी ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिव से फिर एक बार निवेदन किया गया है की वह अपनी अपनी पंचायत में चल रहे हर घर दस्तक अभियान को सफल बनाने में नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम और बंगाणा ब्लॉक प्रशासन का सहयोग करे।
    इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी सतपाल रणावत, प्रिंसिपल राजकीय महाविद्यालय बंगाणा, चौकी मनियार, सभी आईटीआई के प्रिंसिपल, बीईईओ बंगाणा, जोल, तहसील वेलफेयर अधिकारी, बीडीओ बंगाणा, सीडीपीओ बंगाणा, तहसीलदार बंगाणा, नशा मुक्त ऊना अभियान के स्कूलों के प्रोग्राम ऑफिसर संजीव पराशर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहेl
  • बीडीओ कार्यालय हरोली के अधीक्षक भूषण शर्मा सेवानिवृत

    ऊना/सुशील पंडित: विकास खंड हरोली में कार्यरत अधीक्षक भूषण शर्मा की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में बिदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर खंड अधिकारी मुकेश ठाकुर ने अधीक्षक भूषण की सेवाओं को सराहनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि मिलनसार व्यक्तिव के धनी अधीक्षक अपने कार्य को भी पूरी कर्तव्यनिष्ठा से करते रहे।
    जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रधान रजनीश शर्मा ने कहा कि अधीक्षक भूषण शर्मा का कर्मचारी वर्ग के काबिले तारीफ व्यवहार रहा है इसलिए सभी कार्य बेहतर तरीके से चलते रहे। उन्होंने सेवानिवृति पर उनके खुशहाल परिवार जीवन की कामना की ।
  • राजकीय महाविद्यालय खड्ड की अदिति नासिक में राष्ट्रीय युवा उत्सव में लेगी भाग

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय खड्ड के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वयंसेवी अदिति नासिक( महाराष्ट्र) में आयोजित 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेगी । जिला ऊना से केवल अदिति का चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए हुआ है।अदिति का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय मेगा शिविरमें हुआ है जोकि राजकीय महाविद्यालय बंजार( कुल्लू) में 18 दिसंबर से 22 दिसंबर  2023 तक आयोजित किया गया । जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 170 स्वयंसेवियों ने भाग लिया।
    राजकीय महाविद्यालय खड से अदिति और गुरुवक्ष ने राज्य स्तरीय शिविर में भाग लिया। इस शिविर में 10 स्वयंसेवियों का चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए हुआ है उनमें से अदिति भी एक है। गौरतलब है कि राजकीय महाविद्यालय खड्ड में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का गठन इसी सत्र में हुआ है। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अदिति का चयन महाविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने अदिति को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए ही प्रेरित नहीं करता अपितु नया मंच भी प्रदान करता है। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती सहित नवगठित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यों की प्रशंसा की।
  • एड्स से बचाव के लिए मुबारकपुर में होमगार्ड्स ने निकाली रैली

    ऊना/सुशील पंडित: होमगार्ड्स जवानों ने एड्स  लाइलाज बिमारी के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिय  मुबारकपुर में रैली निकाली। यह रिवन रैली होमगार्ड्स ट्रेनिंग सेंटर मुबारकपुर से शुरू हुई ।  कमाडेंट मेजर विकास  सकलानी के निर्देश अनुसार बाहिनी अधिकारी धीरज शर्मा की अगुवाई में क्षेत्र में रैली निकाली गई। रेली मुबारकपुर क्षेत्र में एड्स के प्रति जागरूकता लाने के बाद समाप्त हुई।
    रेली में होमगार्ड्स के 100 जवानों व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर के 25 एनएसएस विद्यार्थियो ने भाग लिया। इस दौरान सीएचसी अंब से नरेंद्र कंवर ने एड्स रोग लगने के कारणों, व बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारी धीरज शर्मा ने जवानों से आवाहन किया कि वे एड्स के जागरूकता अभियान को जन जागरूकता अभियान के रूप में चलाएं।ओर सभी को जागरूक करें।
  • ਪੰਜਾਬ : MLA ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ 3 ਦਿਨਾਂ ਕ੍ਰਿਕਟ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦਾ ਆਯੋਜਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਹਲਕਾ ਆਤਮ ਨਗਰ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ 3 ਦਿਨਾਂ ਕ੍ਰਿਕਟ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ। ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਵ ਸ਼ਕਤੀ ਮੰਦਿਰ ਜਨਤਾ ਨਗਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸਹਿਯੋਗ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਰੀਬ 32 ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ 3 ਦਿਨਾਂ ਤੱਕ ਚੱਲਣ ਵਾਲੇ ਇਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਜੇਤੂ ਟੀਮਾਂ ਨੂੰ ਉਚਿਤ ਇਨਾਮ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਅਤੇ ਆਪ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦਾ ਮਕਸਦ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰੱਖਣਾ ਹੈ।