Blog

  • जालंधरः नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना लांबड़ा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सागर उर्फ सैम पुत्र राम लुबाया निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई राजिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गांव समीपुर से गांव धालीवाल की तरफ जा रहे थे।

    इसी दौरान नहर के पास एक नौजवान पुलिस को देख अपनी जेब से लिफाफ निकाल वहां पर फेंककर भागने लगा। मौके पर एएसआई राजिंदर कुमार ने अपनी टीम सहित सागर को रोककर उसके फैंके हुए लिफाफे को जैसे ही चैक किया तो लिफाफे में से 90 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगी, ताकि पता चल सके कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहा था।

  • जालंधरः नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना लांबड़ा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सागर उर्फ सैम पुत्र राम लुबाया निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई राजिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गांव समीपुर से गांव धालीवाल की तरफ जा रहे थे।

    इसी दौरान नहर के पास एक नौजवान पुलिस को देख अपनी जेब से लिफाफ निकाल वहां पर फेंककर भागने लगा। मौके पर एएसआई राजिंदर कुमार ने अपनी टीम सहित सागर को रोककर उसके फैंके हुए लिफाफे को जैसे ही चैक किया तो लिफाफे में से 90 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगी, ताकि पता चल सके कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहा था।

  • धूमधाम से मनाया बुधान तथा धनेत स्कूल में वार्षिक बितरण समारोह

    धूमधाम से मनाया बुधान तथा धनेत स्कूल में वार्षिक बितरण समारोह

    स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए 

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुधान तथा धनेत में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक बितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाए गए।  दोनों कार्यक्रम में कुटलैहड़ के बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने बतौर मुख्यातिथि  शिरकत की तथा  बुधान स्कूल में तिलक राज बोहरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

    सबसे पहले स्वागतम् गीत प्रस्तुत किया उसके बाद सरस्वती बंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया उसके बाद द्वीप प्रज्जविलत करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बहीं पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नाटी राधा कृष्ण डांस पंजाबी गिद्दा, हरियाणवी डांस,देश भक्ति गीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।बहीं पर वेटी बचाओ वेटी पढाओ, स्वच्छता अभियान सहित अन्य प्रस्तुतियों द्वारा लोगों को जागरूक करने वाले नाटक प्रस्तुत किए गए।

    बहीं पर बुधान स्कूल के प्रधानाचार्य -संदीप लखनपाल- तथा धनेत स्कूल के प्रधानाचार्य –शशी पाल ने स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह में पहुंचे मुख्यतिथियों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी सहित स्कूली छात्र छात्राओं के अभिभावकों पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया।बहीं पर उसके बाद स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

    बहीं पर  स्कूल में मुख्यतिथि देवेंद्र भुटटो ने कहा कि मेरा सपना है। कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र शिक्षा का मॉडल बनकर उभरे। ओर छात्रों को कुटलैहड़ में अच्छी पढ़ाई मिले। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के शिक्षक और सरकार की तरफ से प्रतिनिधि बनकर हम कुटलैहड़ को शिक्षा के रुप में विकसित करेंगे। और कुटलैहड़ को शिक्षा हब बनायेगें। 

    इस कार्यक्रम में देवेन्द्र कुमार,गौरी,रिया अंजू,खुशी,विशांत,अंशिता,इंदू, मुस्कान, पुजा,नेहा, विनय, शुभम, बंश, रोहित दीपक, लखविंदर, आदर्श, शिवम, रजत, संजय, अजय, रोविन, नितिश, पंकज, विवेक, सचिन, कार्तिक सहित अन्य छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्यों में उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार,सतीश कुमार,वलवंत सिंह, संगीता, प्रवीण, जगदीश,सविता, सतीश , मनिंदर, राजीव,धीरज, राकेश,कमल सिंह, रीना देवी, स्नेह लता, परमानंद, सोमेश, सुषमा, अंविका सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

  • काम्याक ने JEE Mains 2023 के पहले सेशन में ट्राइसिटी में किया टॉप, देखें वीडियो

    काम्याक ने JEE Mains 2023 के पहले सेशन में ट्राइसिटी में किया टॉप, देखें वीडियो

    पंचकूला/रवि शर्माः चंडीगढ़ के आकाश बायजूस के छात्र काम्याक चन्ना ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2023 के पहले सेशन में गणित में 100 पर्सेंटाइल के साथ कुल 99.998 पर्सेंटाइल हासिल किये और चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली ट्राइसिटी में टॉप किया। पंचकूला के एक अन्य छात्र हार्दिक गोयल ने भौतिकी में 100 पर्सेंटाइल के साथ 99.95 पर्सेंटाइल अंक हासिल किये है। परिणाम कुछ ही दिन पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित किए गए थे। इस वर्ष आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग के लिए दो जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन में से यह पहली परीक्षा थी। चंडीगढ़ क्षेत्र से ही 83 अन्य छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 

    चंडीगढ़ के कुछ मेधावी छात्रों में काम्याक चन्ना ने 99.99 पर्सेंटाइल, दीविज बंसल ने 99.97 पर्सेंटाइल, आयुष आहूजा ने 99.90 पर्सेंटाइल, ध्रुव जे हेरिक ने 99.83 पर्सेंटाइल, आर्यन रैना ने 99.71, काव्या अरोड़ा ने 99.15 और अरमान चौधरी ने 99.01 पर्सेंटाइल हासिल किए। पंचकूला शाखा के टॉपर्स में हार्दिक गोयल ने 99.95, अभिषेक लूथरा ने 99.34, कबीर ने 99.30, ईशान यादव ने 99.20 तथा मनप्रीत सिंह ने 99.21 पर्सेंटाइल  हासिल किया।

    वे दुनिया की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षा माने जाने वाली आईआईटी जेईई को क्रैक करने के लिए आकाश बायजू के क्लासरूम प्रोग्राम में शामिल हुए। उन्होंने जेईई में टॉप पर्सेंटाइल की एलीट लिस्ट में अपने प्रवेश का श्रेय कॉन्सेप्ट को समझने के अपने प्रयासों और अपने लर्निंग कार्यक्रम के सख्त पालन को दिया। उन्होंने कहा, “हम आभारी हैं कि आकाश बायजू ने दोनों ही तरह से हमारी मदद की। लेकिन संस्थान से कंटेंट और कोचिंग के लिए, हम कम समय में विभिन्न विषयों में कई कॉन्सेप्ट्स को नहीं समझ पाते।”

    छात्रों को बधाई देते हुए, श्री परमेश्वर झा, क्षेत्रीय निदेशक, आकाश बायजूस ने कहा, “हम सराहनीय छात्रों को उनके अनुकरणीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं। देश भर से जेईई मेन 2023 के पहले सेशन के लिए 8.6 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। शीर्ष पर्सेंटाइल स्कोरर के रूप में उनकी उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है। हम उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।” जेईई (मेन) छात्रों को अपने स्कोर में सुधार करने के लिए मल्टीपल अवसर देने ने के लिए दो सेशंस में आयोजित किया जाता है। जबकि जेईई एडवांस केवल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजीज (आईआईटी) में प्रवेश के लिए है, जेईई मेन भारत में कई नेशनल  इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजीज (एनआईटी) तथा अन्य सेंटर-ऐडेड इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए है। जेईई एडवांस में बैठने के लिए छात्रों को जेईई मेन में शामिल होना होगा।

    आकाश  बायजूस हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के लिए कई कोर्स फॉर्मेट में आईआईटी-जेईई की कोचिंग प्रदान करता है। हाल के दिनों में, आकाश ने कंप्यूटर बेस्ड ट्रेनिंग विकसित करने पर अपना ध्यान बढ़ाया है। इसका आई ट्यूटर रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर प्रदान करता है जो सेल्फ-पेस्ड लर्निंग  को सक्षम बनाता है और मिस्ड लेक्चर वाले छात्रों की मदद करता है। मॉक टेस्ट रियल एग्जाम सिनारियो का अनुकरण करते हैं, जो कि छात्रों को परीक्षा का सामना करने के लिए आवश्यक परिचितता और आत्मविश्वास प्रदान करते  है।

  • Adani Hindenburg Case में सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

    Adani Hindenburg Case में सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जे बी पारडीवाला की बेंच के सामने दो याचिकाएं सुनवाई के लिए लगी थीं। वकील विशाल तिवारी और मनोहर लाल शर्मा ने अलग-अलग याचिकाएं दाखिल कर मामले से जुड़े पहलुओं की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इस पर विचार नहीं किया। जजों ने सुनवाई की शुरुआत में ही कह दिया कि वह निवेशकों को लेकर चिंतित हैं।

    “सिर्फ धनी लोग ही पैसे नहीं लगाते”

    चीफ जस्टिस ने कहा कि कुछ ही समय में शॉर्ट सेलिंग के जरिए बाजार को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया गया। इससे निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब गए। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में सिर्फ धनी लोग ही पैसे नहीं लगाते, मध्यम वर्ग के लोग भी पैसे लगाते हैं, निवेशकों के हितों की सुरक्षा जरूरी है। कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट सामने आने के बाद बाजार में आई गिरावट के कारणों की जानकारी मांगी। यह भी पूछा कि स्थिति को बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाए गए। 

    सेबी के लिए कोर्ट ने क्या कहा?

    सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि वह यह नहीं कह रहा है कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी अपना काम सही तरीके से नहीं कर रहा है। फिर भी पूरी नियामक व्यवस्था में कहीं कोई कमी है। उस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। सेबी की तरफ से कोर्ट में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह कोर्ट की चिंताओं से सहमत हैं। वह इन बातों पर जवाब देना चाहते हैं।

    13 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

    बेंच ने सुनवाई सोमवार 13 फरवरी के लिए टालते हुए कहा कि सॉलिसिटर जनरल वित्त मंत्रालय और सेबी से बात कर इस मसले पर सुझाव दें। कोर्ट ने यह भी कहा कि वह अपनी तरफ से एक विशेषज्ञ समिति का गठन करना चाहता है। इसमें शेयर बाजार और वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ होंगे। साथ ही, एक पूर्व जज भी होंगे।
     
    सुनवाई के अंत में वकील मनोहर लाल शर्मा ने इस बात पर सवाल उठाया कि जब बाजार प्रभावित हो रहा था, उस समय ट्रेडिंग क्यों नहीं रोकी गई? इस पर कोर्ट ने कहा कि वह मामले में कोई भी ऐसी टिप्पणी नहीं करना चाहता जिससे निवेशकों की सोच पर नकारात्मक असर पड़े। गौरतलब है कि, हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था अडानी ग्रुप ने शेयरों में हेरफेर और धोखाधड़ी की है। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन दावों को खारिज किया था।

  • भागवत कथा सुनने से अहंकार का होता है नाश: ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री

    भागवत कथा सुनने से अहंकार का होता है नाश: ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री

    संसार में कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं : बाबा बाल जी 

    बाबा बालजी स्वयं नारायण का अवतार लेकर आए हैं- हेमानंद जी

    ऊना/सुशील पंडित : श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी की अध्यक्षता में चल रहे विराट महासम्मेलन में आज ऊना को सचमुच संतों का मिलन देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जब डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी के अधिष्ठाता बाबा सुग्रीवानंद जी महाराज के परम शिष्य श्री हेमानंद जी महाराज का आगमन हुआ। बाबा बालजी ने श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचने पर श्री हेमानंद जी का भव्य स्वागत किया। दोनों संतों ने मिलकर व्यास पीठ पर विराजमान श्रीमद्भागवत व ठाकुर कृष्ण शास्त्री जी का आरती उतारकर पूजन किया। इस उपलक्ष पर बाबा बाल जी ने अपने संबोधन में भक्तों से कहा कि उन्हें अपने बच्चों को सही संस्कार देने चाहिए। संतों के आगमन से वह आश्रम पवित्र हो जाता है जहां संत पधारते हैं। 

    श्रीमद् भागवत की चौथे दिन की कथा को आगे बढ़ाते हुए ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री जी ने राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी जन्मों के पापों का नाश होता है। राम जन्म एवं कृष्ण जन्म व बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। यह भी बताया कि 24 लाख योनियों में भटकने के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है। जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है तब तब भगवान का इस धराधाम पर अवतार होता है। भगवान का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब रावण का अत्याचार बढ़ा तब राम अवतार हुआ। जब कंस ने सारी मर्यादाऐं तोड़ी तो भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ। ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री जी ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। 

    ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया। भगवान हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए असार यानी संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ को अपव्यय करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है। कथा व्यास ने बताया कि वास्तविकता में श्रीकृष्ण केवल ग्वाल-बालों के सखा भर नहीं थे, बल्कि उन्हें दीक्षित करने वाले जगद्गुरु भी थे। श्रीकृष्ण ने उनकी आत्मा का जागरण किया और फिर आत्मिक स्तर पर स्थित रहकर सुंदर जीवन जीने का अनूठा पाठ पढ़ाया।

    बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां में आज डेरा बाबा रुद्रा नंद से बाबा सुग्रीवा नंद जी के परम शिष्य हेमानंद जी भागवत कथा में विशेष रुप से पधारे। श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचने पर मंदिर अधिष्ठाता राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी ने पूज्य हेमानंद जी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। पूज्य श्री हेमानंद जी महाराज ने कहा कि हम परम भाग्यशाली हैं कि प्रतिवर्ष संत बाबा बालजी नारायण का अवतार लेकर आते हैं और इतना पुन्य आयोजन करवाते हैं। जो हमें जीवन कल्याण की शिक्षा देते हैं। हमें नहीं पता कि हमें कैसा जीवन जीना है लेकिन जब ऐसे संतों की संगत में आते हैं तब हमें पता चलता है कि जीवन कैसे जीना है। ऐसे संतों की महिमा गाने के लिए हमारे पास क्या स्वयं भगवान के पास भी शब्द नहीं होते। साक्षात ब्रह्मा, नारायण और शंकर भी जब संतों का महिमागान करने लगते हैं तब उनकी वाणी भी कुंठित हो जाती है। 

    श्री हेमानंद जी ने कहा कि जब तक बच्चे संतों की शरण में नहीं जाते और जब तक ऐसे संतों के चरणों में हमारा मस्तक नहीं लगता तब तक पापों की मुक्ति नहीं होती। जिस प्रकार अग्नि के संपर्क में आने से सोने का मल धुल जाता है और वह एकदम चमक जाता है, उसी प्रकार संतों के संपर्क में आने से पाप मिट जाते हैं और हमारे अंदर एक ऊर्जा आ जाती है। भक्त भी चमक जाते हैं। एक हाथ फूल को तोड़ता है और दूसरा उस फूल को अपने पास रखता है। मगर उस फूल की कृपा तो देखिए जिसने तोड़ा उसे भी सुगंधित कर दिया और जिसने पकड़ा उसे भी सुगंध से भर देता है। संत भी पुष्प की तरह होते हैं। ये चलते फिरते तीर्थ समान होते हैं। ऊना में ऐसे संत हैं जिनके स्थान पर श्री राम और श्री कृष्ण की कथाओं की नदियां बहती जा रही हैं। यहां अगर आ जाओगे तो तन और मन का मैल धुल जाएगा। अगर बाबा बाल जी न होते तो ऊना में सनातन धर्म शायद न बच पाता। बाबाजी ने हमारे धर्म को बचाया है। इन संतों की महिमा नहीं गाई जा सकती। ऊना की भूमि बाबा बाल जी जैसे संत को पाकर धन्य हो गई है।

  • बॉर्डर हिंसा के बाद पंजाब-चंडीगढ़ DGP ने नकेल कसने और बचाव के लिए बनाई रणनीति

    बॉर्डर हिंसा के बाद पंजाब-चंडीगढ़ DGP ने नकेल कसने और बचाव के लिए बनाई रणनीति

    चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस और कौमी इन्साफ मोर्चा के बीच हुए टकराव के बाद शुक्रवार को पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर रंजन ने सांझा बैठक की। बैठक में दोनों तरफ कानून व्यवस्था को सही तरीके से लागू करने पर गहराई से मंथन किया गया।

    कौमी इन्साफ मोर्चे के धरने के चलते पंजाब-चंडीगढ़ बॉर्डर पर बेहतर तालमेल बनाने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त बैठक की। इस बैठक में पंजाब और चंडीगढ़ के डीजीपी के अलावा एडीजीपी, एसएचओ, आईजी रूपनगर रेंज समेत चंडीगढ और मोहाली के एसएसपी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि दोनों राज्यों की पुलिस एकजुट होकर हालात पर काबू रखेगी।

    चंडीगढ़-मोहाली पर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध

    पंजाब और चंडीगढ़ के बॉर्डर पर कौमी इन्साफ मोर्चा का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है, जिसे देखते हुए पजाब पुलिस पहले से ही सतर्क है तो वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने भी यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस के और जवानों की तैनाती की गई है।

    प्रदर्शनकारियों पर पैनी नजर

    दोनों राज्यों की पुलिस प्रदर्शनकारियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। हाल ही में हुए टकराव के बाद बैकफुट पर आई चंडीगढ़ पुलिस इस समय पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रही है। वह फिर से किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है।

    क्या है मामला

    बता दें कि सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई को लेकर कौमी इन्साफ मोर्चा बीते एक महीने से संघर्ष कर रहा है। मोर्चा के नेता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने पर अड़े हैं। लेकिन पुलिस उन्हें बार-बार बीच रास्ते ही बैरंग लौटा देती है। इस मुद्दे को लेकर बीती 8 फरवरी को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हो गया था, जिसमें कई प्रदर्शनकारियों समेत कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। साथ ही पुलिस के वाहनों के साथ भी तोड़फोड़ की गई थी। इस मामले में कुछ प्रदर्शनकारियों पर मामला भी दर्ज किया गया था।

  • नायली में विश्व दलहन दिवस पर शिविर का आयोजन

    नायली में विश्व दलहन दिवस पर शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित :  उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत मुच्छाली में कृषि विभाग द्वारा विश्व दलहन दिवस पर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया। जिसमें 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में दलहनों की खेती व इसके महत्व से लोगों को अवगत कराया। उपप्रधान अजय शर्मा ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर किसानों को बल दिया।

    उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से ही बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। वर्तमान समय में किसान जितनी भी खेती कर रहे हैं वह रसायन से भरी हुई है। अर्थात हाथों का और कीटनाशक दवाओं का अधिक प्रयोग होने के कारण किसानों को गंभीर बीमारियों से ग्रसित होना पड़ रहा है। इस से बचाव के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने को कहा गया। इस मौके पर आत्मा प्रोजेक्ट के अधिकारी प्रियंका ने भी किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में पूरी विस्तार पूर्वक जानकारी दी ताकि किसान प्राकृतिक खेती पर उसका लाभ उठा सकें। विभाग की ओर से खण्ड तकनीकी  सहायक सतीश कुमार व उल्लास मौजूद रहे।

  • कांग्रेस के नेता कर्मचारियों और लोगों को धमकाने में लगे हैं: सतपाल सिंह सत्ती

    कांग्रेस के नेता कर्मचारियों और लोगों को धमकाने में लगे हैं: सतपाल सिंह सत्ती

    भाजपा की जिला कार्यसमिति की हुई बैठक

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को भाजपा के ऊना जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की। जबकि इस मौके पर उनके विधायक सतपाल सिंह सत्ती पूर्व विधायक बलबीर चौधरी पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. रामकुमार और जिला प्रभारी विनोद ठाकुर समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ विशेष सत्रों में अहम मुद्दों पर चर्चा की।

    हिमाचल भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ शुरू होने वाले हस्ताक्षर अभियान की विस्तृत रूपरेखा पदाधिकारियों के साथ साझा की गई। प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व भाजपा सरकार में खोले संस्थानों को बंद करने के विरोध में इस अभियान का आगाज किया जाएगा। इस मौके पर सतपाल सत्ती ने भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में हुई हार को भुलाकर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के लिए एकजुटता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पहले भी भाजपा ने कांग्रेस को 2 बार लोकसभा चुनाव में 4-0 से मात दी है और एक बार फिर कांग्रेस को करारी हार दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के मध्य प्रतिशतता का अंतर महज .90 रहा है। जबकि सीधे शब्दों में प्रदेश भर में भाजपा कांग्रेस से केवल मात्र 36000 मतों से हारी है।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार बुरी तरह घबराई हुई है। सत्ता मिलने के बाद भी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही। मुख्यमंत्री के बचकाने बयान यह साबित करते हैं कि वह प्रदेश की बागडोर नहीं संभाल पा रहे जबकि मंत्री पदों के साथ-साथ कई मामलों में कांग्रेस के भीतर द्वंद्व चल रहा है। सतपाल सिंह सत्ती कहा कि कांग्रेस जनता से लिए अपने वायदों से मुकरने लगी है। जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस के हारे हुए नेता कर्मचारियों और लोगों को धमकाने में लगे हैं। सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता संभालने के बाद कई ऐसी रिवायतें शुरू कर दी हैं जो भविष्य में उसे भी भुगतनी पड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों के परिजनों और रिश्तेदारों को चुन चुन कर प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके तबादले नियमों को ताक पर रखकर दूरदराज क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारियों की प्रताड़ना किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी और कांग्रेस सरकार को इसका माकूल जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया और श्याम मिन्हास के साथ सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री मोर्चे और प्रकोष्ठों अध्यक्ष महामंत्री और जिला कार्य समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल रहे।

  • राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने वाले स्काट्स एंड गाइड्स सम्मानित  

    राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने वाले स्काट्स एंड गाइड्स सम्मानित  

    ऊना / सुशील पंडित : भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने वाले ऊना जिला के 26 प्रतिभागियों को शुक्रवार को उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए ऊना जिला की गाइड्स प्रभारी प्रमिला देवी व निर्मला देवी ने बताया कि राजस्थान के पाली जिला में आयोजित राष्ट्रीय भारत एंड स्काउट गाइड्स जंबूरी में हिमाचल प्रदेश के 350 स्काउट्स एंड गाइड्स ने भाग लिया जिनमें ऊना जिला से 26 प्रतिभागी शामिल थे।

    इस अवसर पर ऊना जिला के अलग-अलग स्कूलों के 13 स्काउट्स तथा 13 गाइड्स के अलावा स्काउट्स इंचार्ज अमन देव गर्ग, गाइड्स इंचार्ज मीना कुमारी के अलावा उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक जनक सिंह तथा स्काउट मास्टर भी साथ में मौजूद थे। इस मौके पर उपायुक्त ऊना ने सभी बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।