Blog
-

शिवसेना हिमाचल प्रदेश द्वारा विशाल भारद्वाज को किया सम्मानित
ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के देहलां गांव के विशाल भारद्वाज को एशिया खेलों में कब्बड्डी खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर शिवसेना हिमाचल प्रदेश इकाई द्वारा उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश शिवसेना अध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ट व सह सचिव राजीव मेनन और सुखदेव शर्मा उपस्थित थे। जिन्होंने विशाल भारद्वाज को स्मृति चिन्ह व हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ट ने कहा कि वे भविष्य में भी ऐसी प्रतिभूतियों को सम्मानित करते रहेंगे। -

पुलिस ने चिट्टे सहित युवक पकड़ा
ऊना/ सुशील पंडित :हरोली पुलिस ने 3.12 ग्राम चिट्टे सहित उपमंडल वंगाणा के युवक को काबू कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस के आरक्षी राकेश कुमार व लोकेश कुमार गश्त पर निकले थे तो मुखवर ने सूचना दी किमनप्रीत सिंह(25) पुत्र तरसेम लाल निवासी बल्ह खालसा तहसील बंगाणा जिला ऊना पंजाब से हैरोईन / चिट्टा लाकर हिमाचल में बेचता है। मनप्रीत आज भी अपने मोटरसाईकिल संख्या (एचपी 72 वी 4810) (स्पलेंडर मोटरसाइकिल) पर सवार होकर होशियारपुर की तरफ हैरोईन / चिट्टा खरीदने गया था व चिट्टा खरीद करके होशियारपुर की तरफ से वापिस आ रहा है ।जिस पर पुलिस टीम ने टोल टैक्स बैरियर पंडोगा के पास नाकाबंदी कर दी। जब वह नाके पर पहुंचा तो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया तथा घबराकर उसने अपनी जेब से एक पॉलीथीन पाऊच को निकालकर नीचे जमीन पर फैंक दिया, जिसे चैक करने पर उस पॉलीथीन पाउच के अन्दर 3.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच निरीक्षण अधिकारी हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार द्वारा अमल में लाई जा रही है । -

जालंधरः आप नेता Mukesh Sethi पर मामला दर्ज, गिरफ्तार
जालंधर, ENS: आप नेता मुकेश सेठी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विवादों में घिर रहे आप नेता मुकेश सेठी को आज सुबह पुलिस ने राउंडअप किया था। वहीं अब सूचना मिली है कि कमिश्नरेट पुलिस ने मुकेश सेठी के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसके बाद मुकेश सेठी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। यह मामला थाना 6 में मुकेश सेठी के खिलाफ दर्ज हुआ है।
बताया जा रहा है कुछ दिन पहले सेठी के फ्लैट पर एक व्यक्ति की मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल हुआ उक्त व्यक्ति गोविंदगढ़ मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई थी और उसे ईलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सूत्रों के अनुसार घायल युवक इतना डर गया था कि उसने पुलिस को शिकायत देनी मुनासिब न समझी। लेकिन कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारियों के ध्यान में मामला आते ही पुलिस के संज्ञान से युवक शिकायत दर्ज करवाने को राजी हो गया।
जिस पर कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने आज सेठी को पहले राउंड अप किया और देर शाम इस मुकदमे में उसकी गिरफ्तारी डाल दी। अभी इस मामले में पुलिस के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले थाना 5 में हुए विवाद को लेकर भी सेठी का नाम चर्चा में आया था। लगातार विवादों में घिरने के पश्चात सेठी को कमिश्नरेट पुलिस ने एक संगीन धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में राउंडअप किया है।
बता दें कि कुछ दिन पहलेे थाना 5 में मारपीट के मामले में एक पक्ष ने सेठी पर बुकी के सनसनीखेज आरोप लगाए थे। जिसकी चर्चा राजनीतिक खेमों में काफी दूर तक हुई थी। लेकिन उस दौरान सेठी ने इन आरोपों को सिरे ने नकारते हुए कहा था कि यदि वह एक पक्ष की ओर से आता है तो दूसरा पक्ष आरोप तो लगाएगा ही।
-

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने मुश्ताक गुज्जर को बनाया अग्रणी किसान, दूसरे किसानों के लिए भी बने प्रेरणा स्त्रोत
ऊना/सुशील पंडित: वर्तमान दौर में अधिकतर युवाआरामदायक जिंदगी जीने के लिए सरकारी नौकरी या बहु-उद्देशीय राष्ट्रीय कम्पनियों में नौकरी पाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। लेकिन जिला के आदर्श नगर अंब के रहने वाले मुश्ताक गुज्जर ने खेतीवाड़ी को ही अपने व्यवसाए के रूप में चुना। लेकिन मुश्ता क गुज्जर ने गेहूं, मक्की, धान की परम्परागत खेती करन के बावजू द ड्रैगन फ्रूट की खेती करने में अपनी रूचि दि खाई और वर्तमान में कड़ी मेहनत करके ड्रैगन फ्रूट से लाखों रूपये की कमाई कर रहे हैं। ड्रैगन फ्रूट की खेती कर दूसरें किसानों के लिए मिसाल बनकर उभरे हैं आदर्श नगर अंब के मेहनतकश किसान मुश् ताक गुज्जर।
मुश्ताक गुज्जर ने इस वर्ष ड्रैगन फ्रूट के लगभग 1300 पौधों से लगभग दो टन तक फल की पैदावा र निकाली है जिससे उन्हें काफी लाभ मिला है। मुश्ताक बताते हैं कि ड्रैगन फल की मार्किट में बहुत अधिक मांग है और यह फल काफी ऊंचे दामों पर बिकता है। वहीं मानव शरीर के लिए जरूरी पौषक तत्व जैसे एंटीऑक्सिडेंट, एंटी एजिंग, पोटाश व कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं। यह दिल के मरीजों के लिए यह फल वरदान है। खाने में यह फल स्ट् रॉबैरी व लीची जैसे मीठा स्वाद देता है। यह फल जितना स्वादिष् ट है, उतना ही स्वास्थ्यवर्धक भी है। मानव शरीर में ड्रैगन फ् रूट एक दवा का काम करता है। ड् रैगन फ्रूट की खेती में मुश्ता क का परिवार भी भरपूर साथ देता है। यही कारण है कि उनकी सफलता की कहानी क्षेत्र के अन्य लोगों को ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए प्रेरित कर रही है। वर्तमान में मुश्ताक गुज्जर 5,000 ड्रैगन पौधों की कर रहे देखभालमुश्ताक गुज्जर बताते हैं किउन्होंने वर्ष 2019 में लगभग 500 ड्रैगन फ्रूट के पौधों से शुरूआत की थी। वर् तमान में मुश्ताक गुज्जर दो हा इब्रिड और एक ट्राडिशनल ड्रैगन फ्रूट के लगभग 5,000 पौधों की खेतीकर रहे हैं जिसमें अमेरिकन ब्यू टी, रेड सिमन, रेड रॉयल व वि यतनामी किस्म के ड्रैगन फ्रूट शामिल हैं। इस वर्ष लगभग 1300 ड्रैगन फ्रूट के पौधांे से लगभग दो क्विंटल ड्रैगन फ्रूट की पैदावार की है, जिसे उन्होंने 250 से 300 रू पये प्रति किलो के हिसाब से मा र्किट में बेचा। मुश्ताक ने 3. 5 एकड भूमि पर तैयार की ड्रैगन फ्रूट की नर्सरी मुश्ताक गुज्जर बताते हैं कि ड्रैगन फ्रूट को स्थानीय बाजार के अलावा जि ला बिलासपुर व हमीरपुर सहित अन् य पड़ोसी राज्यों जैसे चंडीगढ़ व जालंधर में भी बेचते हैं जिससे उन्हें काफी अच्छे दाम मिलते है । मुश्ताक गुज्जर ने ड्रैगन फ्रूट की नर्सरी भी साढे़ तीन एक्ड़ तै यारी करवाई है जोकि अगले वर्ष तक फू्रटिंग देने शुरू कर देंगे । इसके अतिरिक्त वर्तमान में उन्होंने तीन व्यक्तियों को स् थाई रोजगार भी दे रखा है। इसके अतिरिक्त बागवानी विभाग केअधिकारी समय-समय पर आकर तकनीकी सहायता भी देते हैं। उद्यान वि भाग के अधिकारी समय-समय पर ड्रै गन फ्रूट के पौधों के पोषण हेतू प्राथमिक न्यूट्रिशन तथा पौधे में लगने वाली बीमारियों से बचा व के लिए दवाओं के बारे में जा नकारी मुहैया करवाते रहते हैं जिससे उन्हें काफी मदद मिलती है । जिला में ड्रैगन की खेती को बढ़ावा देने हेतू उपायुक्त कर रहे भरसक प्रयास मुश्ताक गुज्जर ने उपायुक्त राघव शर्माका धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस ड्रैगन की फसल को सफल बनाने के लिए का फी भरसक प्रयास किए हैं। उनके दिशा-निर्देशानु सार समय-समय पर ड्रैगन फ्रूट की खेती पर सेमीनार आयोजित किए गए जिससे खेती करने में काफी मदद मिली। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के प्रयासों से ही इस की खेती को किसान क्रेडिट लिमि ट में जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि साढे़ छः लाख प्रति एक्ड़ के हिसाब से इस फसल की के सीसी लिमिट बनाई जा रही है। उन् होंने उपायुक्त राघव शर्मा द्वा रा किसानों को लाभान्वित करने के लिए की गई इस पहल की काफी सराहना की। मुश्ताक के पिता कहते हैं- सीमेंट के पोल स्थापित कर लगाए ड्रैगन के 500 पौधे मुश्ताक गुज्जर के पिता शौकतअली गुज्जर कहते हैं वर्ष 2019 के मार्च माह में सीमेंट के पो ल बनाकर 500 ड्रैगन फ्रूट के पौ धे लगाए थे। सितंबर से अक्तूबर माह में फूल से फल तैयार होने में 40 दिन का समय लगता है। ड् रैगन फ्रूट के पौधे का औसतन जी वन 25-30 वर्ष होता है। ऐसे में किसान को एक ही बार निवेश करना होता है। उन्होंने बताया कि एक पोल पर पेड़ को तैयार करने के लिए तकरीबन सभी खर्च मिलाकर 1,000 रूपये का खर् च आता है। उन्होंने युवा किसानों से कहा कि परम्परागत खेती के साथ-साथ कुछ नया किया जाए तो उससे भी कमाई की जा सकती है। -

ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ‘ਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਮੈਚ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਚਕਾਰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਰੋਮਾਂਚਿਕ ਮੈਚ ਕ੍ਰਿਕਟ ਦਾ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਭਾਰਤ ਵੱਲੋਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਵੱਡੇ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਸਤ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਭਾਰਤ ਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਮੁਕਾਬਲਾ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਸੇ ਦਾ ਨਜ਼ਾਰਾ ਦਿਖਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਕਲੱਬ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਕਤੀ ਨਗਰ ਚੌਂਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਸਕਰੀਨ ਲਗਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋ ਰਹੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦਾ ਆਨੰਦ ਦਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੈ ਹੋ ਕਲੱਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਿੱਕੀ ਦੱਤਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਭਾਰਤ ਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਤਲਖੀ ਭਰਿਆ ਮੈਚ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੈਚ ਨੂੰ ਵੇਖਣ ਵਾਸਤੇ ਲੋਕ ਮੋਟੀ ਰਕਮ ਲਗਾ ਕੇ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿੱਚ ਵੇਖਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ।
ਲੇਕਿਨ ਕਈ ਗਰੀਬ ਲੋਕ ਹਨ ਜੋ ਕਿ ਇਸ ਮੈਚ ਨੂੰ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਵੇਖ ਸਕਦੇ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਲਈ ਹੀ ਅਸੀਂ ਅੱਜ ਇਹ ਵੱਡੀ ਸਕਰੀਨ ਲਗਾਈ ਹੈ।ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਭਾਰਤ ਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਮੈਚ ਦਾ ਹਰੇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਅਨੰਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਸਕੇ। ਜੈ ਹੋ ਕਲੱਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਿੱਕੀ ਦੱਤਾ ਦਾ ਇਹ ਵੀ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਇਸ ਵੇਲੇ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਹਨ ਭਾਰਤ ਦੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਸਾਰਾ ਮੈਚ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਆਸ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਭਾਰਤ ਵੱਡੀ ਲੀਡ ਨਾਲ ਮੈਚ ਜਿੱਤੇਗਾ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਰਿਕਾਰਡ ਕਾਇਮ ਰੱਖੇਗਾ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਸ ਮੈਚ ਨੂੰ ਵੇਖਣ ਵਾਸਤੇ ਹੁਣ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਲੋਕ ਪਹੁੰਚੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਕੁਰਸੀਆਂ ਉੱਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਇਸ ਮੈਚ ਦਾ ਆਨੰਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।
-

जालंधरः इस इलाके में कूड़े के डंप के पास मिला व्यक्ति का शव, देखें Live
जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कूड़े के डंप के पास व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बरामद हुआ व्यक्ति का शव 2 से 3 दिन पुराना लग गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाने के लिए भेज दिया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बस्ती बावा खेल में कूड़े के डंप के पास एक शव पड़ा है।
उन्होंने कहा कि शव 2 से 3 दिन पुराना लग गया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जिसके चलते मृतक के शव को 72 घंटो के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे इलाके में क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों की गेंद कूड़े के डंप के पास गिर गई। जिसके बाद बच्चा गेंद लेने के लिए कूड़े के डंप के पास गया तो वहां उसने शव पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद इलाके में खेल रहे बच्चों ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी।
-

ਪੰਜਾਬ : ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਲਸ਼ਕਰ-ਏ-ਤਇਬਾ ਦੇ 2 ਮੈਂਬਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸਪੈਸ਼ਲ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸੈੱਲ ਨੇ ਲਸ਼ਕਰ-ਏ-ਤਇਬਾ ਦੇ ਮਡਿਊਲ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕਰਦਿਆਂ ਦੋ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਦੋਵੇਂ ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਦੱਸੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਐਸਐਸਓਸੀ ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ‘ਚੋਂ ਦੋ ਆਈਈਡੀ, ਦੋ ਹੈਂਡ ਗਰਨੇਡ, ਇੱਕ ਪਿਸਤੌਲ, ਦੋ ਮੈਗਜ਼ੀਨ, 24 ਜ਼ਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ, ਇਕ ਟਾਈਮਰ ‘ਚ, ਅੱਠ ਡੈਟੋਨੇਟਰ ਤੇ 4 ਬੈਟਰੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ। ਇਹ ਲੋਕ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਕੋਈ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਸਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਇਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦਾ 10 ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਬਤ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇੱਥੇ ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇਨੀ ਦਿਨੀ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦਾ ਸੀਜ਼ਨ ਹੈ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੰਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਖਾਸ ਭੀੜ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਭਾਰੀ ਇਕੱਠ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ।
ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਇਹਨਾਂ ਦੋ ਦਹਿਸ਼ਤਗਰਦਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਜਾਣਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਸਮਾਂ ਰਹਿੰਦਿਆਂ ਹੀ ਸਟੇਟ ਸਪੈਸ਼ਲ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਸੈਲ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਹੈ। ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਤੋਂ 10 ਦਿੰਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛਗਿਛ ਕਰੇਗੀ।
-

191 रनों पर सिमटी पाकिस्तान टीम
चंडीगढ़ः आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मुकाबले में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वनडे विश्व कप के इतिहास में आजतक भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भी बरकरार रखना चाहेगी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरूआत काफी अच्छी की, लेकिन बाबर और रिजवान के विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की टीम लड़खड़ा गई। जिसका नतीजा यह हुआ की 42.5 ओवर में 191 रन पर पाकिस्तान की टीम सिमट गई। भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य मिला है। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 50 रन और मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए। भारत की प्लेइंग इलेवन में इशान किशन की जगह शुभमन गिल की वापसी हुई।
-

पंजाबः थाना-2 के ASI पर FIR हुई दर्ज, जाने मामला
कपूरथलाः सिटी थाना-2 में तैनात एक एएसआई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एएसआई पर एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि एएसआई पर विभाग की तरफ से मिले असलाह को गुम करने के चलते सिटी थाना-1 में धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में जांच की जा रही है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। सिटी थाना-1 में दर्ज एफआईआर के अनुसार एएसआई/LR जसविंदर सिंह जो कि सिटी थाना-2 (अर्बन एस्टेट) में तैनात है को पुलिस विभाग की शाखा असलाह खाना की तरफ से एक 9 MM पिस्टल नंबर 18595884 मॉडल 2013 सहित 30 रौंद मिले हुए थे।
जिसमें से उसने 24 सितंबर को 20 रौंद असलाह खाना में जमा करवा दिए थे। सरकारी अमानत पिस्टल और 10 रौंद की सही संभाल न करने के चलते गुम हुए पाए गए हैं।एएसआई/LR जसविंदर सिंह ने सरकारी कर्मचारी होने के चलते सरकारी अमानत की सही संभाल नहीं की। वह गुम होने के चलते विभाग की तरफ से कार्रवाई करते हुए अमानत में खयानत की धारा 409 के तहत एफआईआर सिटी थाना-1 में दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एएसआई कमलजीत सिंह द्वारा की जा रही है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਦਾ ਮੁੱਖ ਆਰੋਪੀ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ 11 ਅਗਸਤ 2023 ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਰੋਡ ਬਾਂਕੇ ਬਿਹਾਰੀ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰੇਆਮ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਮੌਤ ਦੇ ਘਾਟ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਮੁੱਖ ਆਰੋਪੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਹੁਣ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਵਾਰਦਾਤ ਸਮੇਂ ਵਰਤਿਆ ਇੱਕ ਪਿਸਤੋਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਏਸੀਪੀ ਨੌਰਥ ਵਰਿੰਦਰ ਖੋਸਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 11 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਰੋਡ ਦੇ ਉੱਪਰ ਰਾਹੁਲ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।
ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਮੁੱਖ ਆਰੋਪੀ ਵਿਕਾਸ ਸਾਹੀ ਉਰਫ ਵਿੱਕੀ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਭਾਲ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ। ਪਿਛਲੇ ਮਹੀਨੇ ਮਟੋਲ ਥਾਣੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਐਕਟ ਦੇ ਅਧੀਨ ਵਿਕਾਸ ਸਾਹਿਤ ਦੇ ਉੱਪਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ ਸੀ । ਮਟੋਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵਿਕਾਸ ਸ਼ਾਹੀ ਉਰਫ ਵਿੱਕੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਵੀ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੋਡਕਸ਼ਨ ਵਾਰੰਟ ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਚੋਂ ਪਿਸਤੋਲ ਅਤੇ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਨਾਲ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਸੀ। ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਤਹਿਤ ਹੀ ਵਿਕਾਸ ਸ਼ਾਹੀ ਵੱਲੋਂ ਰਾਹੁਲ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਹੈ।