जालंधरः इस इलाके में कूड़े के डंप के पास मिला व्यक्ति का शव, देखें Live

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कूड़े के डंप के पास व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बरामद हुआ व्यक्ति का शव 2 से 3 दिन पुराना लग गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाने के लिए भेज दिया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बस्ती बावा खेल में कूड़े के डंप के पास एक शव पड़ा है। 

उन्होंने कहा कि शव 2 से 3 दिन पुराना लग गया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जिसके चलते मृतक के शव को 72 घंटो के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे इलाके में क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों की गेंद कूड़े के डंप के पास गिर गई। जिसके बाद बच्चा गेंद लेने के लिए कूड़े के डंप के पास गया तो वहां उसने शव पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद इलाके में खेल रहे बच्चों ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *