Blog

  • पंजाबः BKI आतंकी मॉड्यूल के 4 गुर्गों से 6 पिस्टल, 275 कारतूस बरामद

    मोहालीः एसएएस नगर (मोहाली) की पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के 4 गुर्गों को पकड़ा है। इस दौरान पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों के एक मॉड्यूल तो तोड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि ये आतंकी त्योहारों के दिनों में टारगेट किलिंग कर पंजाब का माहौल खराब करने की फिराक में थे। इनसे भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।डीजीपी पंजाब गौरव यादव की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार एसएएस नगर पुलिस के सीआईए विंग ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

    संगठन के सदस्यों के संबंध पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ हैं। रिंदा के आतंकी संगठन BKI के साथ मिलकर ये पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी कर रहे थे। ड्रोन की सहायता से ये गुर्गे पाकिस्तान से हथियार मंगवा पंजाब में सप्लाई करने का भी काम कर रहे थे। पुलिस ने इन आरोपियों से 6 पिस्टल बरामद किए हैं, जो विदेशी हैं। इसके अलावा इनसे 275 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। ये हथियार कहां प्रयोग किए जाने थे और इन्हें किसे डिलीवर करना था, इसकी जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

  • जालंधरः ढाबे पर हथियारों से हमला करने की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के सामने बने ढाबे पर युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात दर्जन भर से ज्यादा युवकों ने तेजधार हथियार और ईंट पत्थर के साथ ढाबे वालों पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में युवक एक बंद दुकान पर हथियारों से शटर पर वार कर रहे है, जबकि अन्य युवक तालों को तोड़ने की कोशिश कर रहे है। वहीं कुछ युवक अन्य दुकान में घुस जाते है। इस दौरान कुछ युवक ढाबे वाले की कुर्सियां तोड़ रहे है। गुंडागर्दी का नंगा नाच सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया जो कि पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़े कर रहा है। इस दौरान युवकों द्वारा दुकान के बाहर लगा फ्लैक्स बोर्ड भी फाड़ा गया।

    वीडियों में देखा जा सकता है कि दर्जन भर हथियारबंद युवकों ने बंद दुकान को भी नुकसान पहुंचाया है। जिसके बाद ढाबा मालिक ने दिखाया कि कैसे उसके ढाबे में हमलावारों द्वारा तोड़फोड़ कर ढाबे को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं इस हमले में सिक्योरिटी गार्ड और ढाबे पर काम करने वाले प्रवासी लोगों को पीटा गया। बताया जा रहा है कि हमलावार सिक्योरिटी गार्ड और एक प्रवासी का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। इस घटना संबंधी ढाबा मालिक और सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

    मारपीट की घटना को लेकर सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि वह ढाबे पर खाना खा रहा था तभी दर्जन भर से ज्यादा संख्या में युवक तेजधार हथियार लेकर आ गए। इस दौरान उक्त युवकों ने ईंट-पत्थर मारने शुरू कर दिए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उक्त युवक उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस घटना को लेकर वह ढाबा मालिक और ढाबे पर काम करने वाले प्रवासियों के साथ पुलिस चौकी बस स्टैंड जालंधर में शिकायत दर्ज करवाने आए हैं।

    वहीं जब ढाबा मालिक से बात की गई तो उसने कहा कि वह घर पर था जब उसके ढाबे पर काम करने वाले प्रवासी लोगों पर दर्जन भर संख्या से भी ज्यादा युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने ईंट-पत्थर मारकर उसके ढाबे का नुकसान कर दिया और कुर्सियां निकाल कर बाहर फेंक दी। पीड़ित ने बताया उक्त युवक सिक्योरिटी गार्ड और उसके ढाबे पर काम करने वाले एक प्रवासी का मोबाइल लेकर युवक फरार हो गए। ढाबे पर युवकों द्वारा किए गए हमले को लेकर जब बस स्टैंड चौंकी पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिम से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वह अभी चौकी में अकेला है तो मौका देखने नहीं जा सकता। लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत दर्ज करने के बाद युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः पटाखा संगठन और विक्रेताओं ने कमीश्नररेट लाइसेंस शाखा ब्रांच में किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में दिवाली का त्यौहार नजदीक आ गया है, लेकिन पटाखा विक्रेताओं को अभी तक लाइसेंस नहीं जारी किए गए है। जिसके कारण कमीश्नररेट में बनी लाइसेंस शाखा ब्रांच के अंदर और बाहर पटाखे संगठन और पटाखा विक्रेताओं ने पुलिस की कार गुजारी को लेकर खूब हंगामा किया। पटाखा संगठन के प्रधान ने आरोप लगाया कि लाइसेंस शाखा ब्रांच में शाम 5 बजे के बाद भी कई लोगों के फॉर्म जमा करवाए जा रहे थे। आरोप लगाए जा रहे है कि प्रशासन द्वारा उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। वहीं जब लाइसेंस शाखा ब्रांच के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वैसे तो शाम 5 बजे दफ्तर बंद हो जाता है लेकिन साढ़े 6 बजे तक इसलिए खोलकर रखा है कि ताकि लोगों का काम किया जा सके। बता दें लाइसेंस शाखा ब्रांच के बाहर पुलिस ने पोस्टर चिपका रखा है, जिसमें सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक लोगों के आने का समय तय किया गया है।

    वहीं पटाखा संगठन के प्रधान विकास भंडारी ने कहा की शाम 6:15 बजे उन लोगों के फार्म और फाइल जमा की जा रही है जिनके कागजात अधूरे हैं और उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट देकर उनकी फाइल पूरी करने का ठेका पंजाब पुलिस ने ले रखा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बल्टन पार्क पटाखा मार्केट की 4 संगठन है। जिनमें से 3 संगठन मौके पर मौजूद है, जबकि चौथी संगठन श्री गणेश होलसेल फायर रिटेल एसोसिएशन के प्रधान राणा हर्ष वर्मा की है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि उसकी पुलिस मदद कर रही है।

    आरोप लगाए गए है कि राणा हर्ष वर्मा अपने राजनीतिक स्तर का फायदा उठाकर पुलिस को फोन करवा रहे हैं और पटाखा मार्केट लगाने में समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। आरोप है कि वह सरासर ब्लैकमेलिंग कर उन्हें परेशान कर रहे हैं और बाकी  पटाखा विक्रेता की पुलिस बात नहीं सुन रही। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि 106 की तकरीबन फॉर्म पूरे नहीं हैं और यह लोग अपनी मनमानी कर रहे हैं। विकास भंडारी ने कहा कि दीपावली में कुछ ही दिन शेष बचे हैं और इस पर भी राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कल वह पुलिस अधिकारी अंकुर गुप्ता से मुलाकात करेंगे और इंचार्ज के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाएंगे।

    दूसरी और पंजाब पुलिस की लाइसेंस शाखा ब्रांच के इंचार्ज तलविंदर कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियां 2 बजे की आई है और इनकी फाइल्स जमा करवाई गई। इस बाबत पुलिस के तमाम अधिकारी को बता दिया गया है कि 471 फाइल चाहिए और 106 अभी फिलहाल जमा की गई है और जिनकी फाइल्स के कागजात पूरे नहीं होंगे, उसकी फाइल बाहर निकाल दी जाएगी। दफ्तर के समय को लेकर कहा कि दफ्तर का समय 5:00 बजे का है फिलहाल 6:30 बज गए हैं पुलिस तो 24 घंटे काम करती है हम तो इन्हीं के लिए बैठे हुए हैं।

  • पंजाबः पुलिस केस में 4 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में 2 गिरफ्तार

    लुधियाना: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विशाल कुमार और जतिंदर कुमार के रूप में हुई है। विजिलेंस के मुताबिक इन लोगों ने पुलिस केस से शिकायतकर्ता का नाम हटाने की एवज में 4 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राजीव कुमार उर्फ ​​रवि निवासी न्यू सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल, लुधियाना ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक एक्शन लाइन पर एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उक्त लोगों ने हत्या के एक मामले से नाम वापस लेने के लिए उससे चार लाख रुपये ले लिये हैं.

    शिकायत की आगे की जांच से पता चला कि लुधियाना के बस्ती जोधेवाल पुलिस स्टेशन में मनोज कुमार और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मनोज कुमार द्वारा दी गई जानकारी के बाद इस मामले में शिकायतकर्ता का नाम भी जोड़ा गया. इसके बाद शिकायतकर्ता से मुलाकात के दौरान विशाल कुमार ने दावा किया कि वह लुधियाना के सुभाष नगर स्थित ब्रांडेड बाना गारमेंट स्टोर के मालिक जितिंदर कुमार का परिचित है. विशाल कुमार ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि उसके नियोक्ता, लुधियाना के एक ए.डी.सी.पी. (अपर पुलिस आयुक्त) के बीच अच्छे संबंध हैं और वह हत्या के मामले में पुलिस जांच करा सकते हैं और उसे निर्दोष साबित कर सकते हैं।

    शिकायतकर्ता ने कहा कि विशाल कुमार और जितिंदर कुमार ने अगस्त 2020 में उससे 4 लाख रुपये लिए लेकिन पैसे के बदले में उसे कोई राहत नहीं मिली। उसका पता लगाने के लिए लगातार पुलिस छापेमारी के दौरान उसे (शिकायतकर्ता) गिरफ्तार किया गया।

    जब उसने दोनों आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने उससे कहा कि 4 लाख रुपये सिर्फ जांच शुरू करने के लिए थे। शिकायतकर्ता को बाद में 25 अप्रैल, 2023 को जमानत मिल गई और 18 अगस्त, 2023 को लुधियाना सत्र न्यायालय ने बरी कर दिया। इसके बाद उसने उक्त आरोपियों से 4 लाख रुपये वापस मांगे, लेकिन उन्होंने रुपये लौटाने के संबंध में कोई जवाब नहीं दिया।BRIBEआखिरकार शिकायतकर्ता ने मामले में शिकायत दर्ज कराई और सबूत के तौर पर ऑडियो रिकॉर्डिंग विजिलेंस ब्यूरो को मुहैया कराई। गहन जांच के बाद यह बात सामने आई कि पुलिस केस में दोनों आरोपी ए.डी.सी.पी. शिकायतकर्ता से यह कहकर 4 लाख रुपये की रिश्वत ली गई है।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में विशाल कुमार और जतिंदर कुमार के खिलाफ एफआईआर नंबर 27 दिनांक 27 अक्टूबर, 2023 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः पत्रकार बताकर सरकारी कर्मचारी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते 2 काबू

    रूपनगरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने 2 युवकों को काबू किया है। बताया जा रहा हैकि खुद को पत्रकार बताकर सरकारी कर्मचारी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते 2 युवक को गिरफ़्तार किया गया है।

    जिनकी पहचान अमृत पाल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव पथरेड़ी और जतिंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जिला रूपनगर के रूप में हुई है, जिन्हें पीएसपीसीएल (जेई) सोम नाथ की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है। रिश्वत न देने की स्थिति में जौ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो क्लिप अपलोड करने की धमकी दी। विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वायड-1 ने दोनों तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत थाना एसएएस शहर में मामला दर्ज कर लिया गया है और कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • जालंधरः दर्जन से ज्यादा हथियारबंदों ने ढाबे पर किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के सामने बने ढाबे पर युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात दर्जन भर से ज्यादा युवकों ने तेजधार हथियार और ईंट पत्थर के साथ ढाबे वालों पर हमला कर दिया। इस हमले में सिक्योरिटी गार्ड और ढाबे पर काम करने वाले प्रवासी लोगों को पीटा गया। बताया जा रहा है कि हमलावार सिक्योरिटी गार्ड और एक प्रवासी का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। इस घटना संबंधी ढाबा मालिक और सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

    मारपीट की घटना को लेकर सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि वह ढाबे पर खाना खा रहा था तभी दर्जन भर से ज्यादा संख्या में युवक तेजधार हथियार लेकर आ गए। इस दौरान उक्त युवकों ने ईंट-पत्थर मारने शुरू कर दिए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उक्त युवक उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस घटना को लेकर वह ढाबा मालिक और ढाबे पर काम करने वाले प्रवासियों के साथ पुलिस चौकी बस स्टैंड जालंधर में शिकायत दर्ज करवाने आए हैं।

    वहीं जब ढाबा मालिक से बात की गई तो उसने कहा कि वह घर पर था जब उसके ढाबे पर काम करने वाले प्रवासी लोगों पर दर्जन भर संख्या से भी ज्यादा युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने ईंट-पत्थर मारकर उसके ढाबे का नुकसान कर दिया और कुर्सियां निकाल कर बाहर फेंक दी। पीड़ित ने बताया उक्त युवक सिक्योरिटी गार्ड और उसके ढाबे पर काम करने वाले एक प्रवासी का मोबाइल लेकर युवक फरार हो गए। ढाबे पर युवकों द्वारा किए गए हमले को लेकर जब बस स्टैंड चौंकी पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिम से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वह अभी चौकी में अकेला है तो मौका देखने नहीं जा सकता। लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत दर्ज करने के बाद युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः LPU के छात्र की हुई मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पीजी में रहते छात्र ने सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान वरुण कुमार सुबुद्धि पुत्र हृषिकेश सुबुद्धि निवासी हैदराबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा था और उसका लास्ट ईयर था। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक फगवाड़ा के लोह गेट पर बने पीजी में रह रहा था। इस दौरान देर रात कमरे में पंखे से लटककर युवक ने जीवनलीला समाप्त कर ली।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस जांच में पता चला है कि युवक डिप्रेशन का मरीज था। जिसके चलते सुसाइड करने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करते हुए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

  • जालंधरः SSP को हाइकोर्ट ने लगाया जुर्माना, जानें मामला

    जालंधर, ENS: देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एसएसपी को जुर्माना लगाया है। दरअसल, यह फटकार धोखाधड़ी के केस में पुलिस द्वारा संवेदनशीलता ना दिखाई जाने को लेकर लगाई गई। बताया जा रहा है कि केस में तीसरी बार जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे पिता-पुत्र द्वारा जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। जिसकी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि एसएसपी को पिता-पुत्र को अपनी जेब से 5-5 हजार रुपए जुर्माना देना होगा।

  • पंजाबः महाभारत के ‘धृतराष्ट्र’ की गाड़ी से लाखों का कीमती सामान चोरी

    पटियालाः पंजाब में बढ़ रही क्राइम की वारदातों के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं शुक्रवार की देर शाम उस समय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया जब खबर मिली कि महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल करने वाले कलाकार गिरिजा शंकर व्यास की कार का शीशा तोड़कर लाखों का कीमती समान व नगदी चोरी कर फरार होने की सूचना पुलिस को मिली। बताया जाता है कि शाम को कार पर सवार गिरिजा शंकर व्यास चंद मिनटों के लिए बीकानेर मिष्ठान के नजदीक पहुचे थे।

    उक्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक कुल कितने की चोरी हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जानकारी के मुताबिक महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल करने वाले गिरिजा शंकर व्यास कार पर सवार होकर शाम को बीकानेर मिष्ठान के नजदीक कुछ सामान लेने के लिए पहुचे थे। लेकिन चंद मिनटों में ही वापस आए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है। कार के अंदर रखा सामान गायब पाया गया। बताया जाता है कि कार में रखा लैपटॉप, मोबाइल, डॉक्युमेंट के अलावा डालर व अन्य नगदी गायब है। 

    बताया जाता है कि उक्त चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है। जिस कलाकार की चोरी हुई है वह एक जाना पहचाना नाम है इसीलिए जैसे ही पुलिस की चोरी की वारदात की खबर मिली तो हड़कंप मच गया। इसीलिए राजपुरा के डीएसपी सुरिंदर मोहन शर्मा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुचकर निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • बड़ी खबरः मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 20 करोड़ रुपए 

    नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि 27 अक्तूबर को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पत्र में कहा कि देश के बेस्ट शूटर्स से उनको मरवा देगा। सूत्रों के मुताबिक, अंबानी को ये धमकी गुरुवार (27 अक्टूबर) शाम को मिली। ईमेल में लिखा था, ‘IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india’. इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 29 सितंबर को उद्योगपति मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी बढ़ाई थी। MHA ने उन्हें Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करते हैं। यह खर्च 40 से 45 लाख रुपए महीना होता है। इससे पहले उन्हें Z कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IB की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया। IB ने मुकेश अंबानी पर खतरे की आशंका जताई थी। 15 अगस्त 2022 को भी मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे फोन कॉल किए गए। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अरेस्ट किया था।

    इसके बाद 5 अक्टूबर 2022 को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर अनजान शख्स का दो बार कॉल आया, जिसमें कॉलर ने अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पहली बार कॉल दोपहर करीब 1 बजे आया और दूसरा कॉल शाम 5 बजे आया। इसके बाद से अस्पताल और एंटीलिया ( मुकेश अंबानी का घर ) की सुरक्षा बढ़ा दी गई। 10 जनवरी 2023 को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने बताया था कि स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था। इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया था।