Blog

  • बागवानी विभाग से पंजीकृत नर्सरी से ही फलदार पौधे खरीदे किसान/बागवान -उप निदेशक उद्यान

    बागवानी विभाग से पंजीकृत नर्सरी से ही फलदार पौधे खरीदे किसान/बागवान -उप निदेशक उद्यान

    बागवानी विभाग से पंजीकृत नर्सरी से ही फलदार पौधे खरीदे किसान/बागवान -उप निदेशक उद्यान

    ऊना/सुशील पंडित :आगामी पौधारोपण मौसम के दौरान फलदार पौधे रोपित करने के दृष्टिगत उपनिदेशक उद्यान विभाग ऊना संतोष बक्शी ने जिला वासियों से अपील की है कि वे केवल उद्यान विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा पंजीकृत नर्सरिओं से ही फलदार पौधे खरीदें। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा उचित दस्तावेजों के बिना फलदार पौधे लाने को बेचने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा नर्सरी एक्ट 2015 के अनुसार गैर कानूनी तरीके से फलदार पौधशालाओं का काम करने वालों को 1 साल की सजा व 50000 रूपये जुर्माना किए जाने का प्रावधान है। संतोष बख्शी ने बताया कि विभाग से लाइसेंस प्राप्त किए बिना यदि कोई व्यक्ति जिला में पौधे बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • बागवानी विभाग से पंजीकृत नर्सरी से ही फलदार पौधे खरीदे किसान/बागवान -उप निदेशक उद्यान

    बागवानी विभाग से पंजीकृत नर्सरी से ही फलदार पौधे खरीदे किसान/बागवान -उप निदेशक उद्यान

    बागवानी विभाग से पंजीकृत नर्सरी से ही फलदार पौधे खरीदे किसान/बागवान -उप निदेशक उद्यान

    ऊना/सुशील पंडित :आगामी पौधारोपण मौसम के दौरान फलदार पौधे रोपित करने के दृष्टिगत उपनिदेशक उद्यान विभाग ऊना संतोष बक्शी ने जिला वासियों से अपील की है कि वे केवल उद्यान विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा पंजीकृत नर्सरिओं से ही फलदार पौधे खरीदें। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा उचित दस्तावेजों के बिना फलदार पौधे लाने को बेचने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा नर्सरी एक्ट 2015 के अनुसार गैर कानूनी तरीके से फलदार पौधशालाओं का काम करने वालों को 1 साल की सजा व 50000 रूपये जुर्माना किए जाने का प्रावधान है। संतोष बख्शी ने बताया कि विभाग से लाइसेंस प्राप्त किए बिना यदि कोई व्यक्ति जिला में पौधे बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • पंजाबः IPS Varinder Kumar को मिला इंटेलिजेंस चीफ का अतिरिक्त प्रभार

    पंजाबः IPS Varinder Kumar को मिला इंटेलिजेंस चीफ का अतिरिक्त प्रभार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर IPS वरिंदर कुमार को  इंटेलिजेंस चीफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि वरिंदर कुमार 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्ष 2010 में वह अमृतसर के पहले पुलिस कमिश्नर बने थे। वर्ष 2011 में वह आईजी प्रमोट हुए। इसके बाद वह एडीजीपी सिक्योरिटी भी रहे। वह एडीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब के पद पर सेवाए भी दे चुके है।

  • पदम पुरस्कार- 2024 हेतू ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

    पदम पुरस्कार- 2024 हेतू ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

    पदम पुरस्कार- 2024 हेतू ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

    ऊना/सुशील पंडित: गणतंत्र दिवस-2024 पर घोषित होने वाले पदम पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि ये प्रतिष्ठित पुरस्कार सामाजिक कार्य, कला, विज्ञान, मेडिकल, इंजीनियरिंग, साहित्य, खेल, शिक्षा, नागरिक सेवाओं और उद्योग सहित अन्य किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों एवं सेवाओं के लिए हर वर्ष प्रदान किए जाते हैं।
    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि पदमश्री, पदम भूषण और पदम विभूषण पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर प्राप्त किए जा रहे हैं। ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन से संबंधित नियमों की जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर या padmaawards.gov.in   पर उपलब्ध है।उन्होंने जिला के समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति प्रतिष्ठित पदम पुरस्कारों के नामांकन के लिए उपयुक्त लग रहा है तो वे उसका नाम सभी आवश्यक औपचारिकताओं के साथ अनुमोदित या प्रेषित करें।
  • दर्दनाक हादसाः योग कर रहे 5 युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 3 की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः योग कर रहे 5 युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 3 की मौत, देखें वीडियो

    झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक ने 5 बच्चों को कुचल दिया। जिसमें 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है।

    क्या है पूरा मामला 

    जानकारी के मुताबिक, मामला सभी पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास सर्विस रोड का है। ग्राम मड़ोरा खुर्द के रहने वाले 5 बच्चे सुबह-सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। यहां सर्विस रोड पहुंचकर वे योग और एक्सरसाइज करने लगे। इसी दौरान कानपुर से झांसी की ओर जाने वाला तेज रफ्तार ट्रक अचानक असंतुलित हो गया और डिवाइडर को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर आ गया। जिससे पाचों बच्चे ट्रक की चपेट में आ गए।

    हादसे में मृत और घायल किशोर

    हादसे में 14 साल अभिराज, 13 साल का अभिनव और 17 वर्षीय अनुज की मौत हो गई। जबकि 14 साल के सुंदरम और 10 साल का लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ में उपचार चल रहा है।

    ट्रक चालक की तलाश जारी 

    बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। ट्रक चालक बच्चों को कुचलता हुआ भाग गया। पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

  • जालंधरः सहज अस्पताल एवं डी-एडिक्शन सेंटर के मालिक पर केस दर्ज, जानें मामला

    जालंधरः सहज अस्पताल एवं डी-एडिक्शन सेंटर के मालिक पर केस दर्ज, जानें मामला

    जालंधर/वरुणः बाबा मुराद शाह रोड पर स्थित सहज अस्पताल एवं सहज डी-एडिक्शन सेंटर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अस्पताल के मालिक डॉ. अमित बांसल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक डॉ. बांसल पर आरोप है कि नशा छुड़ाने के लिए मिलने वाली दवाईयों के साथ छेड़खानी की गई है। जांच में ये बात सामने आई है कि 288000 गोलियां विभाग से ली गई और 287000 का रिकार्ड मिल गया। हालांकि इनमें 1000 गोलियों का कोई रिकार्ड नहीं मिला। जिसका मतलब है कि वह दवाईयां गायब है।

    इसके अलावा एक अन्य मामले में सहज डी-एडिक्शन सेंटर ने दावा किया कि उन्होंने 144000 नारकोटिक दवाईयां रुसान फार्मा को वापस भेज दी, मगर उसका कोई सबूत नहीं है। बताया जा रहा है कि सेंटर के रिकार्ड पर भी कई बार छेड़खानी की गई है, जो गैर-कानूनी है। इसी के चलते बांसल को नामजद किया गया है। नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ एक्ट 1985 और आईपीसी की धारा 465/467/471 के तहत अस्पताल के मालिक डॉ. अमित बांसल केस दर्ज किया गया है। बता दें कि अस्तपाल के मालिक पर लगाई गई यह सभी धाराएं गैर-जमानती हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर अभी डॉ. बांसल का इस संबंधी कोई बयान नहीं आया है।

  • सेल्ज़ व मार्किटिंग पदों के लिए साक्षात्कार 12 जून को

    सेल्ज़ व मार्किटिंग पदों के लिए साक्षात्कार 12 जून को

    सेल्ज़ व मार्किटिंग पदों के लिए साक्षात्कार 12 जून को

    ऊना/सुशील पंडित :श्रीराम लाईफ इंशोयरेंस काॅरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 12 जून को प्रातः 10 बजे कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में कम्पनी द्वारा सेल्ज़ व मार्किटिंग के पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास रखी गई है तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
    अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • पंजाबः 300 नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः 300 नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आनंदपुर/संदीप शर्माः पंजाब में नशा विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी को नशीली गोलियां सहित काबू किया है। नंगल थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तालाशी ली। तालाशी दौरान युवक से 300 नशीली गोलियों बरामद हुई। नंगल थाना के उप निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि एसआई कुलविंदर सिंह के साथ पुलिस दल की गश्त के दौरान जब एक युवक ने मोम लगा लिफाफा फेंक दिया और पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने युवक को काबू करने के बाद मोम लगे लिफाफे को चेक किया तो उसमें से तीन सौ नशीली गोलियां बरामद कीं।  आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः टल्ली होकर पहुंचने वाले पुलिस मुलाजिम पर कसेगा शिकंजा, अब थानों में लगेंगे एल्कोमीटर

    पंजाबः टल्ली होकर पहुंचने वाले पुलिस मुलाजिम पर कसेगा शिकंजा, अब थानों में लगेंगे एल्कोमीटर

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार अब टल्ली होकर थाने में डयूटी देने वाले पुलिस मुलाजिमों पर शिकंजा कसने जा रही है। अब पुलिस थानों में रात के समय शराब के नशे में टल्ली होकर मुलाजिम ड्यूटी नहीं दे पाएंगे। दरअसल, अब जल्द ही लोगों की सुविधा के लिए सड़कों पर लगे नाकों की तर्ज पर थानों में भी एल्कोमीटर रखे जाएंगे। ड्यूटी ज्वाइन करने के वक्त मुलाजिमों चेकिंग की जाएगी। विधानसभा की गृह विभाग की कमेटी की सिफारिश पर पुलिस ने इस इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। उम्मीद है जल्द ही इसे पूरे सूबे में लागू कर दिया जाएगा। सीएम भगवंत मान साफ कर चुके हैं कि लोगों को इंसाफ के लिए धक्के खाने नहीं पड़ेंगे। पहल के आधार पर लोगों की दिक्कतों को सुना जाएगा।

    पंजाब पुलिस ने पहले चरण करीब 2300 एल्कोमीटर खरीदने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इन्हें नाकों और थानों के लिए प्रयोग किया जाएगा। योजना में 412 थानों को कवर किया जाएगा। पुलिस विभाग के अधिकारी अब प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू करने की तैयारी में हैं। इसके लिए सीएम की अगुवाई में हुई मीटिंग में चर्चा हो चुकी हैं। उन्होंने साफ किया कि ड्यूटी के समय में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं जा सकती है। हालांकि वह मुलाजिमों की मुश्किलों को गंभीरता से समझते हैं। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कोई भी मुलाजिम ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह के नशे का सेवन करता है व लोगों से गाली गलौज करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

    कुछ समय पहले विधानसभा की कमेटी ने थानों का दौरा किया था। कमेटी ने उस समय नोट किया था कि रात में ड्यूटी के समय कुछ अधिकारी और कर्मचारी नशे की हालत में पाए जाते हैं। इस दौरान वह लोगों के मामलों को निपटाने के बजाय गाली गलौज तक करते हैं। ऐसे मुलाजिमों पर किस तरह कार्रवाई की जाती है। इस पर विभाग के अधिकारी ने टीम को बताया कि जब भी कोई व्यक्ति नशे में पकड़ा जाता है तो उस पर पहल के आधार पर कार्रवाई की जाती है। सस्पेंशन होती है और विभागीय जांच भी की जाती है।

  • पंजाबः गैंगस्टर जरनैल सिंह कत्ल में शामिल 3 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर जरनैल सिंह कत्ल में शामिल 3 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    अमृतसर : गांव सठियाला में जरनैल सिंह के कत्ल मामले में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्तौल और दो वाहन बरामद किए हैं। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी। आरोपियों की पहचान जंडियाला निवासी गुरमेज सिंह, नवापिंड निवासी राजविंदर सिंह उर्फ रेप और नवापिंड निवासी अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शूटरों को आश्रय और रसद सहायता प्रदान करने के लिए नवापिंड के गुरकरनवीर सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले अपने सहयोगी को भी नामजद किया है।

    पंजाब पुलिस द्वारा बंबीहा गिरोह के शूटर गुरवीर सिंह उर्फ गुरी को गिरफ्तार करने और जरनैल सिंह को मारने की साजिश रचने के 10 दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। जरनैल सिंह की 24 मई को चार हथियारबंद लोगों ने हत्या कर दी थी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि विश्वसनीय सूचनाओं के बाद अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आरोपी ड्राइवर गुरमेज सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसने स्विफ्ट डिजायर कार में चार शूटरों को अपराध स्थल पर पहुंचाया और बाद में हत्या करने के बाद उन्हें अलग-अलग जगहों पर छोड़ दिया।