Blog

  • Credit Card वालों को बैंक ने दिया बड़ा झटका

    Credit Card वालों को बैंक ने दिया बड़ा झटका

    नई दिल्ली : देश में बहुत सारे लोग क्रेडिट कार्ड से मकान का रेंट भी भरते हैं। पेटीएम, क्रेड, नो ब्रोकर, पेजैप, रेड जिराफ जैसे कई प्लेटफॉर्म्स ने क्रेडिट कार्ड से रेंट भरना फायदे का सौदा भी बना दिया है। हालांकि अब ऐसा करना महंगा पड़ने वाला है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स पर 1 फीसदी फीस वसूलेगा। यह नियम 1 फरवरी, 2023 से प्रभावी होगा।

    अभी तक बैंक ऑफ बड़ौदा इस तरह के ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क वसूला नहीं करता था। इस कारण कई किराएदार पेटीएम, क्रेड, नो ब्रोकर, पेजैप, रेड जिराफ, मोबिक्विक, फोनपे जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रेसिपिएंट के ऑप्शन में मकान मालिक का बैंक अकाउंट डिटेल या UPI एड्रेस डाल देते थे और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर देते थे। हालांकि ये थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट करने पर कन्वीनियंस फीस लेते हैं।

    इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने भी अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स से रेंट का एक फीसदी प्रोसेसिंग फीस चार्ज करने का ऐलान किया था। प्रोसिसिंग फीस 20 अक्टूबर, 2022 से लागू हो चुकी हैं। वहीं, एसबीआई का क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किए गए रेंट पेमेंट्स पर एक्सट्रा चार्ज लग रहा है। कंपनी एसबीआई कार्ड के जरिए किए गए रेंट पेमेंट्स पर 99 रुपये और जीएसटी चार्ज कर रही है।

  • अम्ब में 20 वर्षीय युवती ने निगला जहरीला पदार्थ

    अम्ब में 20 वर्षीय युवती ने निगला जहरीला पदार्थ

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल अम्ब के प्रताप नगर में 20 वर्षीय युवती ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में युवती को सिविल अस्पताल अम्ब से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात ईशा निवासी प्रताप नगर अम्ब ने गलती से घर में रखी कोई नशीला पदार्थ निगल लिया। वेटी की तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब ले गए, परंतु डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया।

    थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने बताया कि युवती को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है, और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा की आगामी प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति बैठक की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला भर से जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की, जबकि इस मौके पर ऊना के विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से मौजूद रहे।

    इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की तीन से 5 फरवरी तक होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर रणनीति बनाई गई। इससे पहले इसी कार्यालय में हुई बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई थी और उनकी भी आज समीक्षा की गई है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की बैठक के बाद प्रदेश स्तरीय बैठकों का दौर शुरू हो चुका है, उसी कड़ी में 3 से 5 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश भर कि चारों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति में योजना बनाई जाएगी और उसी के आधार पर प्रदेश भर में मिशन 2024 का आगाज भी किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक संजीव ठाकुर, जिला प्रभारी विनोद ठाकुर और सभी समितियों के प्रभारी सह प्रभारी और सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

  • पत्नी को अश्लील फिल्म दिखाकर करता था अप्राकृतिक कृत्य, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पत्नी को अश्लील फिल्म दिखाकर करता था अप्राकृतिक कृत्य, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। पुलिस से की गई शिकायत में महिला ने कहा है कि उसका पति अश्लील फिल्म दिखाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। पुलिस ने इस शिकायत पर महिला के पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पति की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत आजाद नगर पुलिस से की। आजाद नगर पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य सहित दहेज व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

    पुलिस का कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर पहले भी 307 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हो चुके हैं। जांच-पड़ताल में यह भी बात सामने आई है कि जब आरोपी पत्नी को परेशान करने लगा तो पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई।

    इसी दौरान आरोपी पड़ोस की एक युवती को लेकर फरार हो गया। जिस युवती को लेकर वह फरार हुआ है, उसकी शादी गुजरात में होनी थी। आरोपी युवती को धार जिले के किसी गांव से लेकर फरार हुआ था। इस मामले में धार पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। पत्नी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

  • कांग्रेस के पूर्व विधायक को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका…

    कांग्रेस के पूर्व विधायक को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका…

    नई दिल्ली। शाहीन बाग इलाके में पुलिस से कथित बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आसिफ मोहम्मद खान की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनू अग्निहोत्री ने आदेश पारित करते हुए कहा- यदि कानून का पालन कराने वालों के साथ गाली-गलौज की जाती है या उन पर हमला किया जाता है और ऐसा कृत्य करने वाले आरोपियों को यदि जमानत पर रिहा कर दिया जाता है, तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी आसिफ मोहम्मद की जमानत याचिका खारिज की जाती है। 

    अदालत ने आगे कहा- प्राथमिकी के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता सीटी धरमपाल को धमकी दी, आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और जनता को उकसाने की कोशिश की। आरोपी का कृत्य आईपीसी की धारा 353 के दायरे में है। गौर करने वाली बात यह भी कि दलीलों के दौरान, मौजूदा मामले के साथ ही पूर्व के विवादों से संबंधित अभियुक्त के वीडियो जांच अधिकारी की ओर से मोबाइल और लैपटॉप पर अदालत के समक्ष चलाए गए। यही नहीं अदालत के आदेश पर इन्हें आरोपी के वकीलों को भी दिखाया गया। 

    वीडियो देखने के बाद अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जैसा कि अदालत को दिखाए गए वीडियो में नजर आ रहा है, प्रथम दृष्टया लगता है कि आरोपी के मन में देश के कानून के प्रति कोई सम्मान नहीं है। ऐसा मालूम पड़ता है कि आरोपी खुद को कानून से ऊपर मानता है। जिस तरह से वह पुलिस अधिकारियों के साथ बात करते हुए नजर आ रहा है वह निंदनीय है। सरकारी अधिकारियों के साथ इस तरक ही बदसलूकी की अपेक्षा नहीं की जाती है। किसी से उम्मीद नहीं की जाती है कि वह कानून को अपने हाथ में ले और सरकारी अधिकारियों के साथ गलत व्यवहार करे।

  • अध्यापक स्कूलों में पढ़ाई पर फोकस करें, तबादले से न डरें: भुटटो

    अध्यापक स्कूलों में पढ़ाई पर फोकस करें, तबादले से न डरें: भुटटो

    बंगाणा में विधायक ने जेबीटी शिक्षा संघ से जानी समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित:  उपमण्डल बंगाणा के मुच्छाली में प्राथमिक शिक्षक संघ के सेमिनार आयोजन के दौरान स्थानीय विधायक देवेंद्र भुट्टो को संघ प्रधान वीरेंद्र कुमार महासचिव किशोरी शर्मा के नेतृत्व में सम्मानित किया और प्रदेश सरकार की ओपीएस नीति लागू करने के लिए सरकार और स्थानीय विधायक का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में 20 बर्षो से चली आ रही अदला बदली की प्रथा सदा के लिए बन्द होगी। अध्यापक बिना किसी डर से केवल स्कूलों में छात्रों की स्ट्रेंथ बढ़ाने पर जोर देकर बच्चों की पढ़ाई पर फोकस करें। ओर मार्च माह में कुटलैहड़ के सभी अध्यापक समाज के साथ बैठक करके अगर किसी ने कोई तबादला करवाना है। तो वह उनकी मर्जी से होगा। और किसी प्रकार का कोई तबादला माफिया अध्यापक वर्ग को तंग नहीं करेगा। 

    भुट्टो ने कहा कि हम ने विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के सभी स्कूलों में जो कमियां है उसको जल्द दूर किया जाएगा ताकि इन स्कूलों को शिक्षा का एक बढ़िया मॉडल बनाया जा सके। 

     उन्होंने कहा किसी भी स्कूल में कोई समस्या हो तो शिक्षा अधिकारी या मेरे पास दौड़ने की जरूरत नहीं है फोन पर ही मुझसे बात कर समस्या को हल कर दिया जाएगा।

    इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, रजनी शर्मा , संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, राजपाल, शिवकुमार, बीआरसी इंचार्ज  संदीप कुमार, राजेश शर्मा, जगदेव, विवेक, उमा देवी, कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, उपप्रधान अजय शर्मा,  पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, सुरेंद्र राणा, पूर्व प्रधान संजीव शर्मा समेत कई  कर्मचारी मौजूद रहे। 

  • टीचर ने नशीला पदार्थ देकर किया रेप, छात्रा ने लगाए आरोप

    टीचर ने नशीला पदार्थ देकर किया रेप, छात्रा ने लगाए आरोप

    वृंदावनः उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक कोचिंग टीचर और कुछ अन्य लोगों पर नशा देकर एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने इसके चलते आत्महत्या करने के लिए यमुमा में छलांग लगा दी। हालांकि कुछ लोगों ने उसे बचा लिया।

    छात्रा ने आरोप लगाया कि एक पार्टी के दौरान उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया गया और उसे नग्न कर उसका वीडियो बना लिया गया। लड़की ने बताया कि इसी तरह की घटनाएं एक दर्जन से अधिक लड़कियों के साथ हुई हैं, लेकिन बदनामी के डर से अबतक कोई कुछ नहीं बोला है। 12वीं कक्षा की छात्रा ने आरोप लगाया कि कोचिंग सेंटर में उसके शिक्षक और कुछ अन्य युवकों ने कई हफ्तों तक उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

    इस घटना के सामने आने के बाद, लड़की अपने माता-पिता के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गई, लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। उसने आगे दावा किया कि पुलिस ने उसे नशे में होने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मारा था। बाद में, परिवार ने मदद के लिए कनक धारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी गौतम से संपर्क किया। फाउंडेशन ने अब इस मामले को अपने हाथ में लिया है और जांच की मांग की है।

  • ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਵਲੋਂ ਲਗਵਾਏ ਗਏ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇਂ ਪਏ  ਬੰਦ

    ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਵਲੋਂ ਲਗਵਾਏ ਗਏ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇਂ ਪਏ  ਬੰਦ

    ਤਲਵਾੜੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਪੈਸੇ ਦੀ ਹੋ ਰਹੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ: ਕੌਂਸਲਰ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਵਲੋਂ  ਕਰੀਬ 25 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ  ਥਾਂਵਾਂ ਤੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਸਾੰਝ ਕੈਂਦਰ ਤਲਵਾੜਾ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਪਰ ਕੈਮਰੇ ਪਿਛਲੇ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਬੰਦ ਪਏ ਹਨ। ਇੰਨਾ ਗੱਲਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੌਂਸਲਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਪਾਲ ਛਿੰਦਾ, ਰੋਕੀ ਚੱਡਾ, ਦੀਪਕ ਅਰੋੜਾ, ਵਿਕਾਸ ਗੋਗਾ, ਤਰਨਜੀਤ ਬੋਬੀ, ਸ਼ੈਲੀ ਅਨੰਦ, ਪਰਮਿੰਦਰ ਕੋਰ, ਸੁਮਨ ਦੁਆ ਅਤੇ  ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੋਰ ਨੇ ਕੀਤਾ। ਇੰਨਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਲਵਾੜਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਨੂੰ ਸਹਿ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਂਸਰਾਂ  ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਵਲੋਂ ਮਤਾ ਪਾਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਿਆ ਖਰਚਿਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਟੇਂਡਰ ਰਾਹੀਂ ਪਾਸ ਹੋਏ ਜਿਸ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵਲੋਂ  ਕੈਮਰੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਸਨ ਉਹ ਪਿਛਲੇ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਬੰਦ ਪਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਸਮਾਨ ਦੀ ਉੱਚ ਪੱਧਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਅਤੇ ਸਚ ਨੂੰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਅਤੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਾਮ੍ਹਣੇ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇ। 

    ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀੇ  ਤਲਵਾੜਾ ਹਰ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਤਿੰਨ ਵਾਰ ਲਿਖਤੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਕੈਮਰੇ ਠੀਕ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਰੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਅੱਜ ਤੱਕ ਕੰਮ ਸਿਰੇ ਨਹੀਂ ਚੜਿਆ ਹੈ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਈਓ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਕਰਮੀੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੋਨੀਕਾ ਸ਼ਰਮਾਂ ਨੂੰ ਫੋਨ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਫੋਨ ਚੱਕਣ ਦੀ ਖੇਚਲ ਹੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। 

  • विजीलैंस की बड़ी कार्रवाईः पूर्व मंत्री सहित 3 IAS अधिकारी तलब

    विजीलैंस की बड़ी कार्रवाईः पूर्व मंत्री सहित 3 IAS अधिकारी तलब

    चंडीगढ़ : पंजाब में सिंचाई घोटाले में संलिप्त पूर्व मंत्री व अकाली नेता के खिलाफ विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने 1200 करोड़ रुपए के सिंचाई घोटाले में संलिप्त अकाली नेता शरणजीत ढिल्लो, जोकि अकाली सरकार में सिंचाई मंत्री भी रहे हैं, को विजीलैंस ने तलब किया है। 

    इसके साथ उनके सहयोगी जनमेजा सिंह सेखों और 3 IAS अफसरों को भी तलब किया गया है। अकाली नेता ढिल्लो व जनमेजा सिंह पर विजीलैंस की पैनी नजर पहले से ही थी, जिसके तहत आज कार्रवाई करते हुए उन्हें तलब किया गया है और आने वाले दिनों में उनके बैंक खाते चैक हो सकते हैं। आने वाले दिनों में इन नेताओं से विजीलैंस गहनता से पूछताछ कर सकती है। इसी तरह 3 फरवरी को तीन IAS अधिकारियों को विजिलेंस ने ऑफिस में बुलाया है। 

  • गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर स्कूल पहुंची, एनएसएस स्वयंसेवियों का स्वागत

    गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर स्कूल पहुंची, एनएसएस स्वयंसेवियों का स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवक गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर शनिवार को स्कूल पहुंचे स्कूल पहुंचने पर इन दोनों बच्चियों का विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया।

    ज्ञात रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां की दो एनएसएस कि छात्राओं तनु और दिया राणा का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया था। यह दोनों छात्राएं रिज मैदान शिमला में संपन्न हुई परेड में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए स्कूल पहुंचने पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव पराशर, बलविंदर शर्मा हंसराज, सुमन ,राकेश, प्रवेश राणा, अशोक धीमान ,कुलविंदर सिंह ,अश्विनी कुमार, बलदेव ,विनय धीमान, पंकज ,सुरेश ,कांता शर्मा, संयोगिता, राधिका, नीलम कुमारी, कुसुम लता, रेखा, हरेंद्र देव, अमित ,विनोद ,अजीत सिंह, भगवान चंद्र इत्यादि ने स्वागत किया और आशीर्वाद दिया।