Blog

  • पंजाबः अकाली दल के सीनियर नेता जत्थेदार कश्मीर सिंह बाजेके साथियों सहित आप में शामिल

    पंजाबः अकाली दल के सीनियर नेता जत्थेदार कश्मीर सिंह बाजेके साथियों सहित आप में शामिल

    धर्मकोटः पंजाब में निगम चुनाव से पहले सियासी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। निगम चुनाव को लेकर पार्टियों में नेताओं को तोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। वहीं धर्मकोट से आप पार्टी के विधायक देविंदर सिंह लड्डी धोस ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने अकाली दल के सीनियर नेता जत्थेदार कश्मीर सिंह बाजेके सहित उनके अन्य साथियों को आप में शामिल करवाया है।

    अकाली दल के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह को आप पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, अकाली दल के सीनियर नेता जत्थेदार कश्मीर सिंह बाजेके पार्टी के अलग-अलग पदों पर सेवाए निभा रहे थे। वहीं आप पार्टी में शामिल होने पर हलका विधायक दविंदर जीत सिंह लाडी ढोस ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उनका पूरा सम्मान किया जाएगा और आप पार्टी में शामिल होने से पार्टी को एक बड़ी ताकत मिलेगी।

  • पंजाबः STF ने हेरोइन सहित एडिशनल एसएचओ व 2 साथी किए गिरफ्तार

    पंजाबः STF ने हेरोइन सहित एडिशनल एसएचओ व 2 साथी किए गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वार नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अपने ही विभाग के एसएचओ व उसके दो साथियों को करोड़ों रुपए की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। दरअसल, देर रात स्पेशल टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए एसएचओ सहित उसके दो साथियों को नशे सहित गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने सब इंस्पेक्टर कब्जे से हेरोइन और लाखों रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने देर रात लुधियाना डिवीजन नंबर 5 में तैनात एडिशनल एसएचओ हरजिंदर कुमार को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने काबू किए हरजिंदर कुमार की निशानदेही पर फिल्लौर के नजदीकी गांव के रहने वाले उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। दोनों साथियों की पहचान हरजिंदर कौर (35) और रोहित कुमार (20) के रूप में हुई है। 

  • पंजाबः प्रॉपर्टी डीलर ने ऑफिस में फंदा लगाकर की आत्महत्या

    पंजाबः प्रॉपर्टी डीलर ने ऑफिस में फंदा लगाकर की आत्महत्या

    लुधियानाः जिले से दुखःद खबर सामने आई है। जहां प्रॉपर्टी डीलर ने अपने ऑफिस में फंदा लगाकर अपनी जीवलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान जमालपुर कॉलोनी के रहने वाले हरजीत अरोड़ा के रूप में हुई है। परिवार वालों को घटना का उस समय पता चला जब वह उसे तलाशते हुए ऑफिस पहुंचे।

    इस दौरान ऑफिस में 62 वर्षीय हरजीत अरोड़ा का शव लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल पॉइंट की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।

  • पंजाब: पूर्व ADGP Rakesh Chandra के फार्म हाउस पर विजिलेंस की दबिश

    पंजाब: पूर्व ADGP Rakesh Chandra के फार्म हाउस पर विजिलेंस की दबिश

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस ने कई अधिकारियों पर शिकंजा कसा है। वहीं आज विजीलेंस की टीम ने पूर्व एडीजीपी राकेश चन्द्रा के फार्म हाउस पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि विजीलेंस की टीम ने पूर्व एडीजीपी राकेश चन्द्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस की टीम के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रमन गोयल भी मौके पर हैं।

    सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू की है। विजिलेंस की टीम के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रमन गोयल भी मौके पर थे। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम उनके फार्म हाउस की पैमाइश कर रही है। उनका ये फार्म हाउस तीन एकड़ में बना हुआ है। रिटायर्ड एडीजीपी राकेश चंद्रा का कहना है कि विजिलेंस ने उन्हें बताया कि किसी ने उनके खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस इस मामले में जांच कर रही है। राकेश चंद्रा का कहना है कि उनके पास सभी दस्तावेज हैं, जो उन्होंने विजिलेंस को मौके पर दिखाए भी हैं।  

  • पंजाबः 9 दिन में 897 गन लाइसेंस रद्द, अधिकतर पते फर्जी 

    पंजाबः 9 दिन में 897 गन लाइसेंस रद्द, अधिकतर पते फर्जी 

    सबसे ज्यादा जालंधर में हुए लाइसेंस रद्द

    चंडीगढ़ः पंजाब में गनकल्चर को खत्म करने के लिए पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। मान सरकार की ओर से शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा किए जाने के आदेश के नौ दिन के भीतर सूबे में अब तक 897 लाइसेंस को रद्द किया जा चुका है, जबकि 324 लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। पुलिस ने इन लोगों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। लाइसेंस रद्द किए जाने के मामले में सबसे ज्यादा जालंधर के है। पुलिस ने जालंधर में 391, रोपड़ में 146, मोहाली में 32, फिरोजपुर में 25, तरनतारन में 19, कपूरथला में 17 और पठानकोट में 1 लाइसेंस रद्द किया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सरकार गन कल्चर पर लगाम लगाने के लिए सख्त है। फर्जी पतों पर लाइसेंस बनाने के मामले भी सामने आए हैं। किसी भी कीमत पर किसी को नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया कि जिन लोगों के लाइसेंस रद्द या सस्पेंड हुए हैं, उनमें से अधिकतर लोगों ने हथियार लेने के लिए फर्जी पते लिखवाए थे। कई ऐसे भी जिन्होंने नियमों में हुए संशोधन के बाद अपने हथियार सरेंडर नहीं किए थे। हथियारों के लाइसेंस के लिए नियम बदल चुके हैं। एक लाइसेंस धारक केवल दो ही हथियार रख सकता है, लेकिन कुछ लोगों ने अभी तक 3-3 हथियर रखे हुए हैं। ऐेसे लोगों के लाइसेंस रद्द किए जा रहे हैं। पटियाला में 274 और नवांशहर में 50 लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं।

    समीक्षा मुहिम की अगुवाई सभी रेंज के आईजी और जिलों के एसएसपी खुद संभाल रहे हैं। साथ ही इस संबंधी रोजाना रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। लोगों को भी जांच में सहयोग की अपील की गई है। अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी और कोटकपूरा में हुई डेरा प्रेमी की हत्या के  बाद सरकार ने सूबे के सभी शस्त्र लाइसेंसों की 90 दिन में समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए थे। साथ ही तय किया था कि अब गन हाउस की भी हर तीसरे माह जांच होगी। इस दौरान हथियारों के स्टॉक से लेकर सारी चीजों की पड़ताल होगी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि भले ही शातिर लोग हथियार पड़ोसी राज्य या देशों से मंगवाते हैं, लेकिन गोला बारूद वह स्थानीय स्तर पर खरीदते हैं। ऐसे में सभी जिलों में पुलिस अब पूरी सख्ती से मुहिम चला रही है। 

    पंजाब में पिछले कुछ सालों में गन कल्चर तेजी से बढ़ा है। पंजाब में भारत की 2 फीसदी आबादी रहती है, लेकिन यहां देश की 10 फीसदी बंदूकें हैं। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 तक पंजाब में 3.90 लाख से ज्यादा लाइसेंसी बंदूके हैं। पंजाब में करीब 55 लाख परिवार हैं और 3 लाख 90 हजार से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस। वहीं पंजाब में 70 से ज्यादा एक्टिव गैंग्स हैं और यहां 500 से ज्यादा गैंगस्टर हैं। अधिकतर गैंग लीडर विदेश में है या जेल में। दोनों जगह से यह अपना अपराध का नेटवर्क चलाते हैं। 

  • पंजाबः दरबार साहिब में Amritpal Singh ने शुरू की “खालसा वहीर”, उमड़ी संगत, देखें वीडियों

    पंजाबः दरबार साहिब में Amritpal Singh ने शुरू की “खालसा वहीर”, उमड़ी संगत, देखें वीडियों

    अमृतसरः दरबार साहिब में आज  वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल द्वारा शुरू की जा रही खालसा-वहीर को लेकर भारी संख्या में संगत पहुंची है।

    यह वहीर आज श्री अकाल तख्त साहिब से अरदास के बाद रवाना की जाएगी। अमृतपाल का कहना है कि यह वहीर पंजाब के युवाओं, नशे में डूब रही जवानी और आम जनता को गुरु की लड़ के साथ जोड़ने की कोशिश है। यह वहीर दिसंबर से पहले-पहले श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी।

    इसको लेकर अमृतपाल घोषणा कर चुके हैं कि आज शाम तक यह वहीर जंडियाला गुरु पहुंच जाएगी, जहां लोगों को अमृत छकाने के बाद यह अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। अमृतपाल की तरफ से आयोजित की गई खालसा वहीर का यह पहला फेज है। पहले फेज में इसे अमृत वहीर श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर दिसंबर से पहले-पहले इसे श्री आनंदपुर साहिब तक पहुंचाना है। अमृतपाल की कोशिश है कि दिसंबर से पहले इस वहीर को अपने पहले लक्ष्य तक पहुंचाया जाए।

    इस दौरान यह वहीर जंडियाला गुरु, बाबा बकाला साहिब, खडूर साहिब, गोइंदवाल साहिब, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला, करतारपुर, जालंधर, फगवाड़ा, बहिराम, नवा शहर, बलाचौर, रोपड़ में रुकने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचेगी। अमृतपाल का कहना है श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने के बाद समाप्ति की अरदास की जाएगी। खालसा वहीर यहां नहीं रुकेगी। अगली खालसा वहीर तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए रवाना हो जाएगी। इसके पड़ावों की जानकारी जल्द दे दी जाएगी।

  • सरकार ने बढ़ाई 10वीं, 12वीं परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

    सरकार ने बढ़ाई 10वीं, 12वीं परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

    नई दिल्ली: HBSE Board Exam 2023: हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए हरियाणा बोर्ड एग्जाम 2023 की रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ा दी है। अब 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा फॉर्म को 28 नवंबर 2022 तक भरा जा सकता है। बोर्ड ने इस संबंध में एक नोटिस अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। हरियाणा बोर्ड से अगले साल बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की इस नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से चेक कर सकते हैं। बोर्ड के नोटिस के मुताबिक, “सभी विद्यालयों/गुरुकुलों/विद्यापीठों के प्राचार्यों/प्रधानाध्यापकों/से अनुरोध है कि नियमित/गुरुकुल/विद्यापीठ के विद्यार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार पूर्ण हो, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.” इससे पहले, हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 नवंबर थी।

    कारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए छात्रों को 850 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। अंतिम तिथि तक बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने में असफल रहे छात्र विलंब शुल्क के साथ 5 दिसंबर और 12 दिसंबर 2022 तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 5 दिसंबर तक बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्रों को 1150 रुपये जमा करना होगा। वहीं 12 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्रों को 1850 रुपये देना होगा।

    हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा फॉर्म को भरने के लिए छात्रों को 1050 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। वहीं 5 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 1350 रुपये और 12 दिसबंर 2022 तक 12वीं के परीक्षा फॉर्म को भरने के लिए छात्रों को 2050 रुपये का शुल्क देना होगा। बोर्ड परीक्षा रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। 

  • पंजाबः गुरुद्वारा में गोलक से नगदी लेकर फरार हुए चोर, घटना CCTV में कैद

    पंजाबः गुरुद्वारा में गोलक से नगदी लेकर फरार हुए चोर, घटना CCTV में कैद

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन लूटपाट और चोरी के मामले सामने आ रहे है। चोरो के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह धार्मिक संस्थानों को भी निशाना बना रहे है। देर रात जिले के थाना मेहरबान इलाके में 4 चोरो ने गुरुद्वारा में पड़ी गोलक से नगदी चुराई है। यह घटना राहों रोड के गांव कक्का की है। जहां 4 चोर ताला तोड़ गुरुद्वारा साहिब में घुस गए।

    बताया जा रहा है कि गोलक में करीब 8 से 10 हजार रुपए की नकदी थी। गुरुद्वारा में ग्रंथी हरदेव सिंह आते हैं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वह देखते हैं कि गुरुद्वारा के गेट का ताला टूटा है। वह अंदर जाकर देखते हैं तो गोलक गायब मिलती है। हरदेव ने तुरंत प्रधान संतोख सिंह और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

    कैमरों में आरोपियों की हरकत कैद हो गई थी। चारों आरोपियों ने मुंह ढके हुए थे। पुलिस ने इस मामले में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान संतोख सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों लाडोवाल इलाके में भी गुरुद्वारा साहिब की गोलक चोरी हुई थी, लेकिन आरोपी आज तक पकड़े नहीं गए। गांव के लोगों ने कहा कि इलाके में कुछ लोगों ने अवैध कॉलोनियां काटी हुई हैं। उन्हीं कॉलोनियों में बाहरी लोग रहते हैं, जिनका पुलिस के पास भी कोई रिकॉर्ड नहीं है। अभी कुछ दिन पहले गांव में एक ट्रैक्टर भी चोरी हुआ था, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला।

  • घंटों दर्द से तड़पती रही महिला, सरकारी डॉक्टरों ने छूने से किया इंकार

    घंटों दर्द से तड़पती रही महिला, सरकारी डॉक्टरों ने छूने से किया इंकार

    युपी: एचआईवी पॉजिटिव. इसे लेकर समाज की जागरूकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डॉक्टर तक एचआईवी पॉजिटिव को छूने से इंकार कर रहे हैं। वह भी कोई फर्जी डॉक्टर नहीं बल्कि सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से आया है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए आई एक महिला को घंटों डॉक्टरों ने सिर्फ इसलिए नहीं छूआ कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। इस लापरवाही के कारण इस महिला के बच्चे ने जन्म लेने के कुछ ही घंटों में दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मगर क्या वह बच्चा वापस आ सकता है?

    20 वर्षीय महिला को उसके माता-पिता सोमवार दोपहर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए थे। महिला के पिता ने संवाददाताओं से कहा, “हम पहले उसे एक निजी अस्पताल ले गए थे। वहां बताया गया कि महिला की हालत गंभीर है और ऑपरेशन के लिए 20,000 रुपये की मांग की गई। मेरे पास पैसे नहीं थे, इसलिए हम उसे मेडिकल कॉलेज में ले आए। मगर यहां के डॉक्टरों ने मेरी बेटी को छुआ तक नहीं। वह बिस्तर पर पड़ी थी, दर्द से कराह रही थी। इसके बाद मैंने मैडम (अस्पताल प्रभारी) को फोन किया और उन्होंने आकर हस्तक्षेप किया और फिर रात साढ़े नौ बजे ऑपरेशन किया गया।

    उसके परिवार ने कहा कि छह घंटे तक महिला को प्रसव पीड़ा होती रही। एक भी डॉक्टर उसकी देखभाल करने के लिए तैयार नहीं था। महिला के परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन से जुड़े एक एनजीओ की फील्ड अधिकारी ने भी आरोपों की पुष्टि की. कहा, “मैंने उसे दोपहर 3 बजे भर्ती कराया। जब हमने उसे स्ट्रेचर पर रखा, तो किसी भी कर्मचारी ने उसे छुआ या कोई परीक्षण नहीं किया। महिला रात 9 बजे तक दर्द से तड़पती रही, फिर भी किसी ने उसे छुआ नहीं.”। 

    अस्पताल प्रभारी संगीता अनेजा (जो मेडकल कॉलेज की प्रिंसिपल भी हैं) का दावा है कि डॉक्टरों को मरीज की एचआईवी स्थिति के बारे में उसके परिवार या किसी और द्वारा सूचित नहीं किया गया था। संगीता अनेजा ने कहा, “मरीज दोपहर करीब 3 बजे आई। जो लोग मरीज के साथ थे, उन्होंने डॉक्टरों या किसी को भी उसके एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी नहीं दी। जैसे ही मुझे पता चला, मैं यहां आई और एक जांच समिति बनाई है। मैंने सबसे बात की है। डॉक्टरों ने मुझे बताया कि एक नियमित रोगी की तरह महिला के परीक्षण किए गए, क्योंकि उन्हें उसकी एचआईवी स्थिति के बारे में पता नहीं था। उन्हें शाम 4 बजे के आसपास महिला के बारे में पता चला और उसके बाद डॉक्टर हर समय मौजूद थे। डिलीवरी लगभग 9 बजे हुई। जांच रिपोर्ट आने पर अगर किसी ने कुछ भी गलत किया है, तो हम कार्रवाई करेंगे।

  • पंजाबः सरकार की मनाही के बावजूद शादी समारोह में हो रही फायरिंग, दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकार की मनाही के बावजूद शादी समारोह में हो रही फायरिंग, दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव द्वारा गन कल्चर को प्रमोट करने या सार्वजिनक स्थलों पर चलाने को लेकर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद राज्य में शादी में गोली चलाने और सोशल मीडिया पर गोली चलाने की वीडियो अपलोड करने के मामले सामने आ रहे है।

    वहीं अब राजासांसी से दो अलग-अलग मामले सामने आए है। एक शादी समारोह में 32 बोर की रिवॉल्वर से गोली चलाने का मामला सामने आया है वहीं दूसरा 315 बोर की घर पर सरेआम राइफल से फायरिंग करने के मामला सामने आने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ किया मामला दर्ज कर दोनों गिरफ्तार कर लिया है।

    युवकों की पहचान गोपी वासी उठिया और हैप्पी वासी उठिया के रूप में हुई है। दरअसल, दोनों युवकों का गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके तहत पुलिस ने दोनों युवकों पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि शादी में हवा में फायर करने वाला युवक मंत्री कुलदीप धालीवाल का करीबी है। युवक की तस्वीर भी मंत्री के साथ सामने आई है।