Blog

  • पंजाब: सोशल मीडिया पर हथियार लहरा रहा था अमृतपाल का सहयोगी, FIR दर्ज

    पंजाब: सोशल मीडिया पर हथियार लहरा रहा था अमृतपाल का सहयोगी, FIR दर्ज

    मोगा: पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव के आदेशों के मुताबिक सोशल मीडिया पर अथवा सार्वजनिक जगह पर हथियार प्रमोट करने या ले जाने को लेकर सख्ती से कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। लेकिन इन सबके बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं। जिस पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई कर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वही आज पुलिस ने अमृतपाल सिंह के समर्थक भगवंत सिंह उर्फ ‘प्रधानमंत्री बाजेके’ पर उनके सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने के कारण भगवंत सिंह उर्फ ​​प्रधानमंत्री बाजेके के खिलाफ़ मोगा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

    मोगा जिले के के धरमकोट मंडल के बाजेके गांव के निवासी भगवंत सिंह कट्टरपंथी सिख कार्यकर्ता अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी हैं। उन्हें अक्सर विभिन्न धार्मिक समारोहों में उनके साथ देखा गया है। भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके ‘विरासत पंजाब दे’ स्वर्गीय दीप सिद्धू के भी पक्के समर्थक थे, जिन्होंने किसान आंदोलन के दौरान 2021 में लाल किले पर ‘निशान साहिब झंडा’ फहराया था। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हजारों फॉलोअर्स हैं। वह पिछले कुछ वर्षों में सत्ता में राजनेताओं के खिलाफ बोलने और विशेष रूप से गरीब और सीमांत कृषक समुदाय की दुर्दशा से संबंधित मुद्दों को उजागर करने के लिए सुर्खियों में आए हैं।

    उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 29 और 30 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई देविंदर जीत सिंह ने कहा कि जब वह दो होमगार्ड जवानों गोपाल सिंह और गुरबख्श सिंह के साथ धरमकोट, ढोलेवाला और बाजेके गांवों में नियमित गश्त पर थे, तब उन्हें सूचना मिली कि बाजेके सोशल मीडिया पोस्ट पर भी हथियार लहराते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। जबकि उसके पास अपना कोई लाइसेंसी हथियार नहीं है।

  • जालंधर:  आज डीसी आफिस के बाहर सीएम का पुतला फूकेंगे किसान 

    जालंधर:  आज डीसी आफिस के बाहर सीएम का पुतला फूकेंगे किसान 

    जालंधर/ वरुण: किसानों के धरना प्रदर्शनों को लेकर दिए गए बयान और इसके विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता की सेहत बिगड़ने के बाद किसान संगठन भड़क उठे हैं। जालंधर में आज सरकार की खिलाफत में किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे। जालंधर डीसी आफिस के बाहर किसान इकट्ठा होंगे और मुख्यमंत्री का पुतला फूकेंगे। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रधान कुलविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ उनकी मानी गई मांगों से मुकर रही है।

    अपने पांव पीछे खींच रही है किसान इसके लिए सरकार का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ वादाखिलाफी कर रही है और यदि किसान इसका विरोध करते हैं तो मुख्यमंत्री सच्चाई का साथ देने के बजाय अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल के कारण बुजुर्ग नेता की सेहत बिगड़ गई है लेकिन सरकार के इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि मानी हुई किसानों की मांगों को लागू न किया तो उन्हें दोबारा फिर से सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इसके अलावा जो मुख्यमंत्री ने अपनी ख़्वाहिश उनके और मंत्री-विधायको के घरों के बाहर धरने की जाहिर की है उसे भी पूरी कर देंगे।

  • आज का राशिफल, 23 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 23 नवंबर 2022

    मेष: प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।

    वृष: एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।

    मिथुन: विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

    कर्क: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।

    सिंह: कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।

    कन्या: घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

    तुला: नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।

    वृश्चिक: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

    धनु: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें।

    मकर; कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।

    मीन: फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें।

  • जालंधरः नशीले पदार्थ सहित तस्कर बाबा गिरफ्तार

    जालंधरः नशीले पदार्थ सहित तस्कर बाबा गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरिंदर कुमार उर्फ बाबा पुत्र इंदपाल वासी 65 न्यू राजन नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि पुलिस टीम बाबा बुड्ढा जी पुल पर मौजूद थी, तभी उक्त आरोपी आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो उससे 5 ग्राम हैरोईन और 155 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ। आरोपी के ऊपर 3 मुकद्दमे एनडीपीएस एक्ट, 8 मुकद्दमें आबकारी एक्ट और 2 मुकद्दमें गैंबलिंग एक्ट के तहत पहले भी दर्ज हैं।

  • जालंधरः विवादों में आया मशहूर Kuhlad Pizza Couple, सोशल मीडिया पर शेयर की हथियारों की वीडियो

    जालंधरः विवादों में आया मशहूर Kuhlad Pizza Couple, सोशल मीडिया पर शेयर की हथियारों की वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब सरकार ने शादी-विवाह पर हथियार चलाने और सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो अपलोड करने पर रोक लगाई हुई है। लेकिन इसके बावजूद हथियारों को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो अपलोड कर रहे है। इसी कड़ी में  नकोदर रोड पर  स्थित Kuhlad Pizza Couple की एक वीडियो विवादों में आ गई है। Kuhlad Pizza Couple के नाम से मशहूर सहज और रूप ने सोशल मीडिया पर हथियार को लेकर वीडियो शेयर की है।

    जिसमें वह दोनों ” जट्ट खबी सीट ते बंदूक रखदा ” गाने पर पिस्तौल दिखा रहे है। बता दें कि डीजीपी गौरव यादव ने हथियारों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने या शादी-विवाह व सार्वजनिक स्थलों पर हथियार ले जाने व चलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन इन सबके बावजूद Kuhlad Pizza Couple सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में हथियार को प्रमोट करते दिखाई दे रहे है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों के पास पिस्तौल असली है या नकली। लेकिन अब दोनों की इस वीडियो को लेकर देखना यह होगा कि क्या कमिश्नरेट पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करेंगी या नहीं ?

    गौर हो कि जिले में हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा की गई। इस दौरान 391 लाइसेंस गैर जरूरी पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें रद्द कर दिया है। इसके साथ ही समय पर हथियारों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाने वाले 438 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

  •  नेशनल  चैस चैंपियनशिप में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के दो बच्चों का हुआ चयन 

     नेशनल  चैस चैंपियनशिप में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के दो बच्चों का हुआ चयन 

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल के दो बच्चों का चयन नेशनल  चैस चैंपियनशिप  के लिए हुआ है ।हाल ही में  हिमाचल सीनियर स्टेट फाइड रेट्ड चैस चैंपियनशिप,2022 जो कि हिमाचल प्रदेश चैस एसोसिएशन के तत्वाधान में 18 नवंबर से 20 नवंबर तक ठियोग, जिला शिमला में संपन्न हुई। इस चैंपियनशिप में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के चौथी कक्षा के प्रणव ठाकुर ने अंडर- 9 वर्ग में प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के कक्षा आठवीं के एक ओर छात्र विवेक ठाकुर का भी सब जूनियर अंडर-15 वर्ग में नेशनल चेस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है कि आगामी दिनों में कोल्हापुर महाराष्ट्र में होने वाली नेशनल चेस प्रतियोगिता में वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के 2 छात्र हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट जी ने इस  उपलब्धि के लिए विजेता रहे बच्चों को सम्मानित किया तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।
  • पंजाबः वन विभाग के 2 ब्लॉक अधिकारी 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः वन विभाग के 2 ब्लॉक अधिकारी 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस की टीम ने वन रक्षक इकबाल सिंह, बीट अधिकारी बोहा एवं अतिरिक्त प्रभार प्रखंड अधिकारी बुढलाडा, जिला मानसा को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त वन गार्ड को बिल्लू सिंह निवासी कासमपुर शीना, तहसील बुढलाडा, ज़िला मानसा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है जोकि बकरियां चराता और मेहनत-मज़दूरी करता है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता बिल्लू सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले बीट बोहा के वन गार्ड इकबाल सिंह ने उस पर सरकारी टाहली चोरी लगा कर 27,000 रुपए देने के लिए कहा। ऐसा न करने पर उसके खि़लाफ़ चोरी का पर्चा दर्ज करवा दिया जायेगा। उसने यह भी बताया कि सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है।

    प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से शिकायत की पड़ताल करने के उपरांत ब्यूरो की रेंज बठिंडा की टीम ने उक्त मुलजिम इकबाल सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये गिरफ़्तार किया गया। इस संबंधी उक्त दोषी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज बठिंडा में मुकद्दमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

  • दी इंपीरियल स्कूल कैंप्स के वार्षिक समारोह में विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने की शिरकत

    दी इंपीरियल स्कूल कैंप्स के वार्षिक समारोह में विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने की शिरकत

    आदमपुर/गणेश शर्माः दी इंपीरियल स्कूल सिटी कैंपस में वार्षिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, एस एम टांगरी स्कूल के चेयरमैन जगदीश लाल पसरिचा डायरेक्टर जगमोहन अरोड़ा दिशा अरोड़ा और ग्रीन कैंप्स सुखविंदर कौर मल्ही यूरोप कैंप्स दीया पांडय मौजूद थे।

    इस उत्सव पर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कला से सभी का मन मोह लिया।

  • जिला ऊना मे साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने की 195 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    जिला ऊना मे साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने की 195 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    टीम अनीमिया जांच में भी निभा रही अहम भूमिका

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय मंत्री एवं साँसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के विभिन विधानसभा क्षेत्रों ऊना सदर, गगरेट, चिंतपूर्णी व हरोली में बुजुर्गों, महिलाओं एवम बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच मोबाइल मेडिकल यूनिट्स द्वारा की । 
    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम ने डॉ शिल्पा के नेतृत्व मे ऊना सदर के गांव एवं ग्राम पंचायत बड़ेहर मे 71 लोगो के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की | जिनमें 05 लोगों को हड्डियों से सम्बंधित समस्या, 06 लोग बीपी, 02 लोगों मे शुगर, 3 लोग त्वचा रोग से संबंधित एवं 55 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए |  

    गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकरोह मे डॉ प्रियंका के नेतृत्व में साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने 56 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की | मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी निःशुल्क किया । 09 लोगों मे हड्डियों से संबंधित बीमारी पाई गई जबकि 03 लोग त्वचा संबंधित रोग,  01-01 मरीज बीपी व शुगर एवं 42 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए |    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे आंगनवाड़ी केंद्र बड़ा हार, भरसाली मे 37 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की | अनिमिया मुक्त अभियान के तहत 37 स्कूली छात्रों के रक्त की जांच करते हुए छात्रों मे खून की कमी की जांच की गई ।
    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम ने डॉ शशांक के नेतृत्व मे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गाँव व ग्राम पंचायत कुठियारी मे 31 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जबकि 20 लोगों की रक्तजांच भी की | मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी किया । 04 लोगों मे हड्डियों से संबंधित बीमारी पाई गई जबकि 03 लोग बीपी, 02 लोगों मे शुगर एवं 22 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए 
    सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा, पंचायत स्तर पर पिछले चार सालों से निशुल्क मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं,  इसके साथ साथ अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा अनीमिया से निपटने में भी अहम भूमिका निभा रही है, जिसके फलस्वरूप स्कूली बच्चों की अनीमिया जांच घर द्वार पर ही की जा रही है |
  • कपूरथलाः तेजधार हथियार दिखा भट्टा मालिक के घर नगदी, एक्टिवा व अन्य सामान लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो

    कपूरथलाः तेजधार हथियार दिखा भट्टा मालिक के घर नगदी, एक्टिवा व अन्य सामान लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर में लूटपापट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। बेखौफ लुटेरेें दिन-दिहाड़े चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज शहर के पॉश एरिया लिंक रोड क्षेत्र में दो नकाबपोश लुटेरों ने ईट भट्टा मालिक के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश लुटेरों ने घर में घुसकर दातर दिखा कर भट्टा मालिक के अकाउंटेंट को जान से मारने की धमकी देकर उससे लैपटॉप एक्टिवा तथा नगदी लूटकर फरार हो गए हैं।

    पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद सिटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने काफी देर तक घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। मिली जानकारी अनुसार कपूरथला के लिंक रोड क्षेत्र में कोठी नंबर 41 में रहने वाले भट्टा मालिक सुरेश पाल के घर दोपहर को दो नकाबपोश युवक गुस्से और घर में मौजूद भट्ठा मालिक के अकाउंटेंट मनप्रीत सिंह को दातर दिखा कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान लुटेरों ने लैपटॉप, एक्टिवा, मोबाइल तथा अकाउंटेंट का पर्स लूटकर फरार हो गए।

    वहीं सूत्रों की माने तो उक्त घटना में लुटेरों ने घर में पड़ी नकदी पर भी हाथ साफ किया है जिसके बारे में अभी स्पष्ट बताया नहीं जा रहा है। भट्टा मालिक सुरेश पाल ने बताया कि दोपहर को वह जब अपने भट्टे पर थे तो घर से फोन पर सूचना मिली कि दो नकाबपोश लुटेरों ने घर में घुसकर दातर से तोड़फोड़ की तथा लैपटॉप तथा एक्टिवा लूट कर ले गए है। घटना की सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस शाम 5 बजे तक घटनास्थल के नजदीक लगे कैमरे की जांच करने में लगी रही। इस मामले को लेकर जब डीएसपी सब डिवीजन से बात हुई तो उन्होंने भी इतना ही बताया कि वह मौके पर जा रहे हैं। मामले की जांच सिटी एसएचओ कर रहे हैं।