Blog

  • पंजाबः एक्शन में एक्साइज विभाग, अब इस जिलें से भारी मात्रा में की लाहन बरामद

    पंजाबः एक्शन में एक्साइज विभाग, अब इस जिलें से भारी मात्रा में की लाहन बरामद

    लुधियाना : पंजाब में अवैध शराब पर नकेल कसते हुए एक्साइज डिपार्टमेंट एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। हाल ही में एक्साइज डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35000 लीटर ENA बरामद की थी। जिसकी कीमत 3 से 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके बाद अब एक्साइज डिपार्टमेंट ने लुधियाना से भारी मात्रा में लाहन बरामद की है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की मंगलवार को हुई बैठक के बाद हरकत में आए एक्साइज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लुधियाना में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन सर्च करते हुए 145000 लीटर लाहन बरामद की है। एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से चलाया गया यह सर्च ऑपरेशन ड्रोन की मदद से किया गया। 

  • साइबर सैल ने दिलवाया फ्रॉड किया गया पैसा

    साइबर सैल ने दिलवाया फ्रॉड किया गया पैसा

    ऊना/सुशील पंडित: इंटरनेट सेवाओं का यहां आज के युग में इंसान को फायदा पहुंच रहा है वही कहीं ना कहीं थोड़ी सी गलती भी इंसान को भारी मुसीबत में डाल देती है जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव रायंसरी में देखने को मिला यहां एक व्यक्ति कुलभूषण शर्मा को शातिर ने फोन कर बताया कि उनके बिजली के मीटर में कुछ खराबी है जहां से आप का बिल यादा आता रहेगा अगर आपको इसे ठीक करवाना है तो मैं आपको 10/- Rs में इसे ठीक कर दूंगा तो उस व्यक्ति के हां करने पर व्यक्ति के फोन पर एक मैसेज आया उस ओटीपी को उसे शातिर ने लेकर उनके खाते से करीब 100000/- Rs उड़ा लिए जैसे ही उन्हें  धोखाधड़ी होने का अंदेशा हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिला मुख्यालय पर स्थापित किए गए साइबर सेल के कर्मचारियों व अधिकारीयों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  उनका पैसा वापस दिलवाया एसपी ऊना अर्जित सेन  ठाकुर जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ अगर ऐसी धोखाधड़ी सामने आती है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने बताया फोन नंबर 1975226048 या ईमेल आईडी cybercell_una@hp gov.in पर भी सूचना दे सकते हैं। और लोगों से अपील की है कि किसी के भी साथ अपना बैंक डिटेल या कोई और जानकारी साझा ना करें।
  • मुख्यमंत्री 10 सितम्बर को ज़िला ऊना के प्रवास पर

    मुख्यमंत्री 10 सितम्बर को ज़िला ऊना के प्रवास पर

    हरोली व गगरेट हलके में करेंगे विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास 
    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर 10 सितम्बर को ऊना ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं तथा इस दौरान मुख्यमंत्री हरोली व गगरेट विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज मुख्यमंत्री के प्रवास की तैयारियों को लेकर आयोजित ज़िलाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। 
    उन्होंने कहा कि क्षेत्र मुख्यमंत्री 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे गगरेट निर्वाचन क्षेत्र तथा दोपहर 2 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाना है सम्बन्धित विभाग निर्माणस्थल पर स्वयं जाकर निर्माणकार्य की समीक्षा करें। 
    उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री का 25 सितम्बर को ऊना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रवास भी प्रस्तावित है। जिस दौरान लघु सचिवालय तथा मातृ शिशु अस्पताल का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि इन दोनों परियोजनाओं के निर्माणकार्य को समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें। 
  • मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कैंप 3 व 4 सितंबर को

    मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कैंप 3 व 4 सितंबर को

    ऊना/सुशील पंडित: मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण-2022 कार्यक्रम के अंतर्गत जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर  3 व 4 सितंबर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सभी छूटे हुए व पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में दर्ज करवाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि  कैंप के दौरान जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने से किसी कारणवश छूट गए थे अथवा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम सम्बन्धित मतदान केंद्र में जाकर दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि करने के साथ मतदाता सूची की किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, मतदाता सूची से अपात्र/मृत व्यक्तियों के नाम हटाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतु समुचित प्ररूप(फार्म) भरकर दावे/आक्षेप सम्बंधित अभिहित अधिकारियों/बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में पढ़ पाने में असमर्थ हैं उनके नाम संबंधित बूथ लेवल अधिकारी द्वारा सबके समक्ष पढ़कर सुनाये जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त केवल मतदाता फोटो पहचान पत्र होना ही किसी व्यक्ति को मताधिकार की गारंटी नहीं देता बल्कि नागरिक का नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होना भी अनिवार्य है। सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे उक्त तिथियों को अपने-2 मतदान केंद्र पर जाकर बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची( वोटर लिस्ट) में अपने नाम की जांच कर लें। यदि किसी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो तो निर्धारित फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा ले ताकि आगामी विधान सभा चुनावों में वह अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह सके।

  • ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ विस के दो दिवसीय प्रवास पर

    ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ विस के दो दिवसीय प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर शनिवार 3 सितंबर को प्रातः 11 बजे स्तरोन्नत किए गए राजकीय उच्च पाठशाला ककराणा का शुभारंभ करेंगे। तदपश्चात दोपहर 1 बजे स्तरोन्नत किए गए राजकीय उच्च विद्यालय टिहरा का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर 4 सितंबर को प्रातः 11 बजे आईटीआई बंगाणा में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

  • चुनाव में एक-एक वोट का महत्वः डीसी

    चुनाव में एक-एक वोट का महत्वः डीसी

    मावा कोहलां में मतदाता जागरूकता शिविर में शामिल हुए उपायुक्त राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा आज गगरेट उपमंडल के तहत मावा कोहलां में मतदाता जागरूकता शिविर में शामिल हुए। डीसी ने कहा कि मावा कोहलां मतदान केंद्र पर वर्ष 2017 के विस चुनाव में कुल 67 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिनमें 71 प्रतिशत मतदाता महिलाएं तथा 64 प्रतिशत पुरूष मतदाता रहे। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। 

    उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में इस बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय संविधान ने देश के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक नागरिक को मतदान के माध्यम से सरकार चुनने का अधिकार दिया है। उन्होंने बताया कि चुनावों में एक-एक मत का महत्व होता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को एक जागरुक नागरिक के नाते अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने में महिलाएं विशेष व अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने महिलाओं का आहवान किया कि यदि उनका कोई पारिवारिक सदस्य काम के सिलसिले में किसी बाहरी राज्य में रहता है और उसकी प्रदेश में वोट है, तो उसे अनिवार्य तौर पर अपने मत का प्रयोग करने की अपील करें। 

    डीसी ने बताया कि जिला ऊना में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य प्रगति पर है जो 11 सितंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 1 अक्तूबर, 2022 को अठारह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या इससे अधिक आयु के पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि को शुद्ध करवाने, अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम हटवाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतु भी निर्धारित प्रपत्र पर दावे अथवा आक्षेप संबंधित अभिहित अधिकारियों अथवा बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने बारे जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्वाचन विभाग के निःशुल्क टेलीफोन सेवा 1950 पर कार्यालय समयावधि प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कोई भी व्यक्ति अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभागीय वेबसाइट https://ceohimachal.nic.in पर कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप वीएचए व राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एनवीएसपी में ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध हैं जिसमें ऑनलाईन माध्यम से फॉर्म भरे जा सकते हैं।

    बुजुर्ग व पहली बार वोट डालने जा रहे मतदाताओं को किया सम्मानित
    उपायुक्त राघव शर्मा ने बुजुर्ग तथा पहली बार वोट डालने जा रहे युवा मतदाताओं को सम्मानित किया। उन्होंने 99 वर्षीय सीता राम तथा 1971 के युद्ध में वीर चक्र विजेता सुखदेव सिंह को सम्मानित किया। डीसी ने 18 वर्षीय मतदाता ध्रुव तथा जिया को भी सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम सहित अन्य अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

  • जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में विस्फोट, 14 की मौत, 200 घायल

    जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में विस्फोट, 14 की मौत, 200 घायल

    काबुलः अफगानिस्तान के हेरात में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में विस्फोट होने का मामला सामने आया है। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत की गुजरगाह मस्जिद में बम विस्फोट से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 लोग बुरी तरह घायल हैं। अस्‍पताल में इन घायलों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि अस्‍पताल में न तो पर्याप्‍त संख्‍या में डॉक्‍टर हैं और न ही सुविधाएं। इस धमाके में मस्जिद के इमाम मौलवी मुजीब रहमान अंसारी की मौत हो गई है। स्थानीय सूत्रों के हवाले से टोलो न्यूज ने ये खबर दी है। जबकि अभी तक इस बारे में तालिबान की सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    अफगानिस्‍तान में पत्रकार बिलाल सरवरी ने ट्विटर हैंडल से घटना के बारे मेंं दी है। उन्‍‍‍‍‍होंने कहा है कि धमाके मेंं बुरी घायल हुए लोगों को खून की जरूरत है और अभी अस्‍पताल में खून नहीं है। बहुत कम संख्‍या में डॉक्‍टर हैं। सोशल मीडिया पर धमाके के बाद के कुछ वीडियो डाले गए हैं। जिनसे साफ है कि हेरात में गुजरगाह मस्जिद में विस्फोट के बाद काफी बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। इस विस्फोट में हताहतों की संख्या बहुत अधिक है।

    गौरतलब है कि हाल ही में अफगानिस्तान से अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना की वापसी और तालिबान के सत्ता में आने के एक साल पूरे हुए हैं। तालिबान पिछले अगस्त में आसानी से सत्ता में आ गया था, जब अमेरिकी नेतृत्व वाली सेनाओं ने 20 साल के संघर्ष के बाद सभी विदेशी सैनिकों की जल्दबाजी में वापसी कराई थी। हेरात में गुजरगाह मस्जिद के अंदर हुए विस्फोट में मौलवी मुजीब अंसारी मारे गए, उनको इस्लाम का एक बड़ा विद्वान और धार्मिक नेता माना जाता है। अंसारी तालिबान से जुड़े प्रमुख धार्मिक नेताओं में से एक थे। मौलवी मुजीब रहमान अंसारी को तालिबान का करीबी और एक कट्टरपंथी मौलवी माना जाता था।

  • पंजाबः सुखबीर बादल का ऐलान, अकाली दल में होंगे बड़े बदलाव, पार्टी प्रधान को लेकर बनाया ये प्लान

    पंजाबः सुखबीर बादल का ऐलान, अकाली दल में होंगे बड़े बदलाव, पार्टी प्रधान को लेकर बनाया ये प्लान

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल चुनाव से पहले ही तैयारियों में जुट गई है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पार्टी को मजबूत बनाने लिए नई रणनीति का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पार्टी में कई अहम बदलाव होंगें। जैसे कि कोई व्यक्ति दो बार प्रधान लगातार बार बन सकता है लेकिन दूसरी बार चुने जाने के बाद उसे एक टर्म की ब्रेक लेनी पड़ेगी। यह रूल 2024 चुनाव से लागू होगा यानि 2024 में प्रधान बनने वाला 2029 में चुनाव लड़कर प्रधान बन सकता है 2029 के बाद उसे 2034 के चुनाव में ब्रेक लेना होगा। 

    सिकंदर सिंह मलूका की अगुवाई में बनाई अनुशासनात्मक कमेटी

    सुखबीर बादल ने कहा इसके साथ ही पार्टी के लिए अनुशासनात्मक कमेटी बनाई है। यानि अगर किसी ने भी अपने कोई विचार रखने हैं तो वह पार्टी प्लेटफार्म पर रखे। यह अनुशासनात्मक बोर्ड सिकंदर सिंह मलूका की अगुवाई में बनाया है। वहीं इसके साथ पार्लीमेंट्री बोर्ड बनाया जाएगा। एक परिवार पर एक ही टिकट दी जाएगी। वहीं हल्का इंचार्ज या एमलए किसी भी लोकल इलेक्शन में परिवार को चुनाव नहीं लड़वा सकेगा, बल्कि इसकी जगह वर्कर चुनाव लड़ेगा। हालांकि जिला प्रधान चुनाव नहीं लड़ सकेगा और अगर वह लड़ना चाहे तो उसे जिला प्रधान का पद छोड़ना पड़ेगा। सुखबीर बादल ने आगे कहा कि पंजाब की 117 सीटों में से 50 फीसदी सीटें नौजवानों एवं महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

    कोर कमेटी में नए चहरों को किया जाएगा शामिल 

    इसके साथ ही कोर कमेटी में महिलाओं को मेंबर बनाया जाएगा और नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। वहीं यूथ अकाली दल का मेंबर 35 साल से कम उम्र वाला बन पाएगा। प्रधान के लिए 5 साल की छूट होगी। सिख स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया और सिख स्टूडेंट फेडरेशन को रिवाइव किया जाएगा।

    पार्टी को मजबूत करने के लिए लगाए जाएंगे 117 ऑब्जर्वरः सुखबीर बादल

    सुखबीर बादल ने बताया कि हम पार्टी को मजबूत करने के लिए 117 ऑब्जर्वर लगाने जा रहे हैं। बूथ कमेटी से इसकी शुरुवात की जाएगी। उसका प्रधान ऑब्जर्वर बनाएंगे। बूथ प्रधान सर्कल प्रधान बनाएंगे और जिला प्रधान सर्कल प्रधान चुनेंगे। 30 नवंबर तक सभी को चुनने के लिये समय निर्धारित किया है। इसके साथ ही शिरोमणि अकालीदल का प्रेसीडेंट एडवाइजरी बोर्ड बना रहे हैं। जिसमें ऑर्थर, स्कॉलर बुद्धिजीवी शामिल होंगे।

  • पंजाबः आईलेट्स सेंटर के बाहर चली तलवारें, 25 युवकों ने तेजधार हथियारों के साथ 2 युवकों को किया घायल, देखें तस्वीरें

    पंजाबः आईलेट्स सेंटर के बाहर चली तलवारें, 25 युवकों ने तेजधार हथियारों के साथ 2 युवकों को किया घायल, देखें तस्वीरें

    पटियालाः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। जिलें में आरोपियों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। वहीं आज लीला भवन चौक में करीब 25 व्यक्तियों ने 2 युवकों पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर घायल कर दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    घटना पटियाला के लीला भवन चौक में एक आईलेट्स सेंटर के बाहर की बताई जा रही है। जहां 25 व्यक्ति हथियारों सहित पहुंचते हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि इन युवकों में से कुछ ने अपने मुंह ढके हुए हैं और सभी ने हाथों में बेसबॉल और किरपानें पकड़ी हुई हैं। इनके द्वारा सरेआम 2 युवकों की पिटाई करते हुए आप वीडियो में साफ देख सकते हैं। हालांकि घटना वाली जगह से कुछ ही दूरी पर पुलिस द्वारा नाकेबंदी की जाती है। उस जगह ऐसी घटना को अंजाम देना पुलिस प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े करता है। 

    इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। इस संबंधी जानकारी देते सिविल लाइन थाने के इंचार्ज जरनैल सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की तस्वीरों के आधार पर इन युवाओं की पहचान करके तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः दुकान पर सामान लेने गए युवक का तेजधार हथियारों से किया कत्ल

    पंजाबः दुकान पर सामान लेने गए युवक का तेजधार हथियारों से किया कत्ल

    अमृतसरः जिलें में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ताजा मामला खालसा नगर से सामने आया है। जहां सुबह दुकान पर सामान खरीदने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर कत्ल करने पर गया। जानकारी के अनुसार दिन-दिहाड़े 6 नौजवानों द्वारा शिव कुमार नाम के एक युवक को तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। कत्ल की वारदात से इलाके के दहशत का माहौल बना हुआ है।

    मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि पिछले 6 सालों से उसका कुछ लोगों से लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। उसी रंजिश के चलते युवकों ने उसके बेटे की हत्या कर दी। परिवार का कहना है कि दूसरे पक्ष के युवक ने उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर उससे शादी कर ली और शादी के बाद भी उनकी लड़की उनके घर नहीं गई।

    इस मामले को लेकर आरोपी उसे और उसके बेटे को धमकियां देने लगा। परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना के बावजूद भी पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और न ही इस जगह पर आई है।