मुख्यमंत्री 10 सितम्बर को ज़िला ऊना के प्रवास पर

हरोली व गगरेट हलके में करेंगे विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास 
ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर 10 सितम्बर को ऊना ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं तथा इस दौरान मुख्यमंत्री हरोली व गगरेट विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज मुख्यमंत्री के प्रवास की तैयारियों को लेकर आयोजित ज़िलाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। 
उन्होंने कहा कि क्षेत्र मुख्यमंत्री 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे गगरेट निर्वाचन क्षेत्र तथा दोपहर 2 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाना है सम्बन्धित विभाग निर्माणस्थल पर स्वयं जाकर निर्माणकार्य की समीक्षा करें। 
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री का 25 सितम्बर को ऊना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रवास भी प्रस्तावित है। जिस दौरान लघु सचिवालय तथा मातृ शिशु अस्पताल का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि इन दोनों परियोजनाओं के निर्माणकार्य को समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *