Home Chandigarh फंक्शन से लौट रहे युवक पर बाइक सवार हमलावारों ने चलाई गोलियां 

फंक्शन से लौट रहे युवक पर बाइक सवार हमलावारों ने चलाई गोलियां 

0

चंडीगढ़ः सिटी चंडीगढ़ में देर रात को किसी फंक्शन से लौट रहे एक युवक पर 3 बाइक सवारों ने फायरिंग की। गोलियों का आवाज सुनकर युवक दौड़कर अपने घर में घुस गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके घर के बाहर गाली-गलौज की और बाइक लेकर फरार हो गए। घटना पीड़ित के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद भी आरोपियों ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर रिंकू के लिए गाली-गलौज की और अपने जुर्म को स्वीकार किया।

उनका कहना था कि उन्हें रिंकू को मारने के आदेश अमेरिका से गैंगस्टर लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने दिए थे। पीड़ित की पहचान चंड़ीगढ़ की डड्‌डूमाजरा कॉलोनी निवासी रिंकू के रूप में हुई है। रिंकू ने पुलिस को बताया कि वह एक फंक्शन से लौट रहा था। इसी दौरान 3 बाइक सवारों ने उसका पीछा किया। वे उसका पीछा करते हुए गोलियां चला रहे थे। उन्होंने 3 फायर किए।पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह जल्दी से भागकर अपने घर में जान बचाने के लिए घुस गया।

इसके बाद एक बाइक पर सवार तीनों बदमाश घर के बाहर आकर रुके और वहां भी फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि, वहां उनकी गोली चली नहीं। तब वे गाली-गलौज कर वहां से चले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मलोया थाना प्रभारी जसपाल सिंह, डीएसपी चरणजीत सिंह और अन्य अधिकारियों ने मामले का जायजा लिया। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपियों की करतूत दिखाई दे गई। अब उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here