Home Chandigarh भाजपा के मनोज सोनकर बने नए मेयर, चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका

भाजपा के मनोज सोनकर बने नए मेयर, चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका

0

चंडीगढ़ः नगर निगम के नए मेयर के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। वहीं इस चुनावों को लेकर भाजपा ने I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। भाजपा के पार्षद मनोज सोनकर I.N.D.I.A गठबंधन को हराकर नए चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर बन गए हैं। उन्होंने आप-कांग्रेस के I.N.D.I.A कैंडिडेट कुलदीप टीटा को 4 वोटों से हरा दिया। मेयर चुनाव के लिए सांसद और 35 पार्षदों ने वोट डाला। जिनमें से भाजपा के मनोज को 16 और आप-कांग्रेस कैंडिडेट को 12 वोटें मिली, जबकि 8 वोटें काउंटिंग में शामिल नहीं की गईं। हालांकि यह इनवैलिड हुई या कोई और वजह थी इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here