रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मेयर सौरभ जोशी के साथ खास बातचीत की गई। मेयर ने बताया कि 4 से 5 के बीच सूचना मिली थी कि इंडस्ट्री एरिया फेस टू में बिल्डिंग गिरी है। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर पहुंची टीमों ने तीन व्यक्तियों को बाहर निकाल लिया था। लेकिन दो व्यक्ति अंदर क्रिटिकल सिचुएशन में फंसे हुए थे। जिनको बाहर निकलना आसान नहीं था तो एनडीआरएफ की टीमों को तुरंत सूचित किया गया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीमों ने कड़ी मशक्क्त के बाद दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन मलबे के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सेना, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर ब्रिगेड और चंडीगढ़ प्रशासन की टीमों ने करीब 6 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी तरुण जैन (45) और तरुण कौशिश (48) के रूप में हुई है। वहीं कुलदीप सिंह, कुलबीर सिंह, उमेश, राहुल और अजीत को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मेयर ने कहा कि मामले में कहां गलती हुई है, इसको लेकर जांच करवाई जाएगी। वहीं मानसून से पहले जो चंडीगढ़ में जर्जर बिल्डिंग है, जिसे आने वाले समय में खतरा पैदा हो सकता है, उसको लेकर भी एक्शन लिया जाएगा।View this post on Instagram