Home Chandigarh Chandigarh News: जंगल से एक युवक का शव बरामद, लोगों में फैली सनसनी

Chandigarh News: जंगल से एक युवक का शव बरामद, लोगों में फैली सनसनी

0
Chandigarh News: जंगल से एक युवक का शव बरामद, लोगों में फैली सनसनी

चंडीगढ़: सेक्टर-38 के जंगल वाले इलाके में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनीष कश्यप के रूप में हुई है। मनीष पेशे से इलेक्ट्रिशियन था और अपने परिवार के साथ सेक्टर-38 में रहता था। परिवार के मुताबिक मनीष शुक्रवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह बाल कटवाने जा रहा है। लेकिन देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवार को चिंता होने लगी। परिजनों ने कई बार उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका।

शादी की बात चल रही थी, परिवार लड़की देखने जाने वाला था
स्थानीय लोगों और परिवार के अनुसार मनीष की शादी की बात चल रही थी। शनिवार को परिवार लड़की देखने जाने वाला था। घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल था और तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक मनीष के लापता होने से परिवार पूरी रात परेशान रहा।
परिवार ने रिश्तेदारों, दोस्तों और जान-पहचान वालों से संपर्क कर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

बच्चों ने जंगल में देखा शव
शनिवार सुबह कुछ बच्चे जंगल की तरफ गए थे। उसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों के बीच पड़े एक शव पर पड़ी। शव से बदबू आ रही थी, जिससे बच्चे डर गए और उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। यह जगह पंजाब यूनिवर्सिटी से मौसम विभाग की तरफ जाने वाली सड़क के पास जंगल क्षेत्र में है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शुरुआती जांच शुरू की। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here