Home Chandigarh P.U. में Laboratory व Technical Staff की प्रमोशन को लेकर हुआ बदलाव, जानें नए Rules

P.U. में Laboratory व Technical Staff की प्रमोशन को लेकर हुआ बदलाव, जानें नए Rules

0
P.U. में  Laboratory व Technical Staff की प्रमोशन को लेकर हुआ बदलाव, जानें नए Rules

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में लैबोरेट्री व टेक्निकल स्टाफ की प्रोमोशन के लिए नए नियम लागू हो गए हैं। इन नियमों के तहत विभिन्न पदों पर प्रमोशन के लिए अनुभव सीमा एक वर्ष के लिए घटाई गई है। यह मांग टेक्निकल स्टाफ की लंबे समय से चल रही थी और इस मांग के लिए एक कमेटी भी बनाई गई थी, जो इस पर काम कर रही थी जो अब लागू हो गई है।

नए लागू हुए नियमों के अनुसार लैबोरेट्री स्टाफ जिनको प्रमोशन के लिए 8 वर्ष के अनुभव की जरूरत हुआ करती थी वह अब घटाकर 7 वर्ष कर दी गई है। वहीं कमेटी के मुताबिक अगले 10 वर्षों तक नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने दसवीं या बारहवीं कक्षा में साइंस की पढ़ाई की है। वहीं ग्रुप फोर के वह उम्मीदवार जिन्हें सात वर्ष का अनुभव पूरा हो गया है वह भी ग्रुप थ्री में प्रोमोट होने के लिए योग्य होंगे, जबकि पहले यह प्रोमोशन भी आठ वर्ष के अनुभव के बाद होती थी।

इसी तरह से जो गुप सैकेंड से ग्रुप वन में प्रोमोशन के लिए अब 7 वर्ष की ही जरूरत होगी। पी.यू. की ओर से इन नियमों को लागू करते हुए एक सर्कुलर भी जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here