Blog

  • नशे में धुत High Tension Line के Tower पर चढ़ी लड़की, Boyfriend को बुलाने की जिद पर अड़ी

    नशे में धुत High Tension Line के Tower पर चढ़ी लड़की, Boyfriend को बुलाने की जिद पर अड़ी

    झारखंडः जमशेदपुर में एक अजीब घटना सामने आई है। जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। नशे में धुत एक लड़की अचानक पावर ट्रांसमिशन टावर यानी हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई। लोगों की नजर पड़ी तो वे हैरान रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को समझाने की कोशिश की। करीब 100 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर लड़की बार-बार अपने बॉयफ्रेंड को बुलाने की जिद कर रही थी और धमकी दे रही थी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह कूद जाएगी।

    लड़की बार-बार अपने बॉयफ्रेंड को बुलाती रही। उसने कहा कि बॉयफ्रेंड के आने के बाद ही नीचे उतरेंगी। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस महकमा भी उसे उतारने की पूरी कोशिश करता रहा, लेकिन लड़की नहीं उतरी। अंत में टाटा स्टील से मदद मांगी गई और क्रेन की मदद से रेस्क्यू टीम ने लड़की को सुरक्षित नीचे उतारा। नीचे आते ही लड़की बेहोश हो गई। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

  • School के Bathroom में छात्रा को लगी आग, गुस्साए लोगों ने Inspector को पीटा, देखें Live

    School के Bathroom में छात्रा को लगी आग, गुस्साए लोगों ने Inspector को पीटा, देखें Live

    पटनाः जिले के गर्दनीबाग इलाके के आमला टोला कन्या विद्यालय के बाथरूम में 5वीं की छात्रा ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में झुलसी छात्रा को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजनों और छात्रों ने स्कूल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस वालों के साथ भी मारपीट की गई।

    जानकारी मुताबिक, जोया परवीन निवासी दमडीया रोज की तरह सुबह 9 बजे स्कूल गई थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के बाथरुम में छात्रा को आग लग गई। वहीं सारे स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रा को पीएमसीएच में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं जब घटना के बारे में परिजनों को पता चला तो पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। सेंट्रल SP दीक्षा भी मौके पर पहुंची। वहां से मौके पर केरोसीन तेल का डिब्बा मिला है। जिसमें करीब आधा लीटर तेल बचा है। बाथरूम को सील कर दिया गया है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है।

    दूसरी और गुस्साए लोगों ने इंस्पेक्टर को घेर लिया और एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ तक जड़ दिया। आक्रामक हुई भीड़ ने स्कूल का सामान तोड़ना शुरू कर दिया और पुलिस के अन्य अधिकारियों से भी दुर्व्यावहार किया गया। वहीं और पुलिस बल बुलाया गया है और स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है।

  • पहले 3 साल के बेटे को खिलाया जहर, फिर पति-पत्नी ने लगाई फांसी

    पहले 3 साल के बेटे को खिलाया जहर, फिर पति-पत्नी ने लगाई फांसी

    उत्तर प्रदेशः शाहजहांपुर में मासूम बच्चे की हत्या के बाद पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली।
    घटना थाना रोजा क्षेत्र के दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि इस कॉलोनी में व्यापारी सचिन ग्रोवर अपनी पत्नी शिवांगी और 3 साल के बेटे फतेह के साथ अपने घर में रह रहा था। सचिन पर कारोबार को लेकर 50 लाख का कर्ज था।

    परिजनों का कहना है कि सचिन ने जिला उद्योग केंद्र से 50 लाख रुपए का लोन लिया था जिस पर भारी सब्सिडी आनी थी, लेकिन जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी इस मामले में उससे 50% रिश्वत की मांग कर रहे थे। परेशान परिवार ने सबसे पहले अपने 3 साल के बेटे फतेह को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार के लोगों ने दोनों की लाश कमरे के अंदर फांसी पर लटकी देखी और बच्चा बेड पर मृत पड़ा हुआ था।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहरा मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस को 33 पन्नो का एक सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है।

  • Jodhpur से Jammu जा रही ट्रेन में ऊठा धुआं, मची अफरा-तफरी

    Jodhpur से Jammu जा रही ट्रेन में ऊठा धुआं, मची अफरा-तफरी

    राजस्थानः एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन जोधपुर से जम्मू जा रही थी। बीकानेर के नोखा आउटर सिग्नल पर ट्रेन रोककर अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया।
    ट्रेन को नोखा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन लाने के बाद तकनीकी खामी को दुरुस्त किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट और लेदर बाइंडिंग में तकनीकी खराबी आग लगने का कारण बताया गया है।

    जानकारी के अनुसार, जोधपुर से जम्मू जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पायलट ने नोखा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले आउटर सिग्नल पर ट्रेन को तुरंत रोक दिया। डिब्बों में लगे अग्निशमन यंत्रों की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से नोखा रेलवे स्टेशन लाया गया। नोखा रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग कर्मचारियों ने तकनीकी खामी की मरम्मत की। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट और लेदर बाइंडिंग में तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण बताया गया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से जम्मू की ओर रवाना कर दिया गया।

  • Punjab News: LPG Tanker Blast मामले की नई CCTV फुटेज आई सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: LPG Tanker Blast मामले की नई CCTV फुटेज आई सामने, देखें वीडियो

    घर में तेज धमाकों से मची चीख पुकार

    होशियारपुरः होशियारपुर-जालंधर नेशनल मार्ग पर स्थित गांव मंडियाला में शुक्रवार रात गैस टैंकर के कारण हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में कई घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं घटना की 2 नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पहली सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि इस हादसे में लड़की धमाके की आवाज सुनकर कान बंद कर लेती है और घर में इधर-उधर भागने लगती है। जिसके बाद घर में मौजूद अन्य महिला भी धमाके की आवाज सुनकर भागने लगती है। कुछ ही पलों में धमाकों की आवाज के बाद बिजली चली जाती है। इस दौरान जोरदार धमाके की आवाज से सभी चिल्लाने लग जाते है और धमाके की आवाज से घर का दरवाजा भी खुल जाता है। वहीं दूसरी वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाके की आवाज होने के बाद आसपास धुंआ ही धुंआ हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज में एक के बाद एक करके कई धमाके होते है और घटना में कैमरों में आग की लपटे भी देती है। घटना में मृतकों की पहचान टैंकर चालक सुखजीत सिंह, बलवंत राय, धर्मेंद्र वर्मा, मंजीत सिंह, विजय, जसविंदर कौर एवं अराधना वर्मा के रूप में हुई है। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5वें आरोपी टैंकर चालक की भी हादसे में मौत हो गई है। सभी आरोपी गैस टैंकर से गैस चोरी करने के बाद उसे छोटे सिलिंडरों में भर कर बेचते थे। गिरोह का सरगना गांव ढेहा निवासी सुखचैन उर्फ सुक्खा, गांव जंडी निवासी अवतार सिंह और जालंधर के लम्मा पिंड निवासी रमेश कुमार और राज कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों से 50 सिलिंडर, 9 ड्रम व गैस चोरी करने के लिए प्रयोग की जाने वाली नोजलें बरामद की गई हैं। अवतार सिंह पर पहले भी सात केस दर्ज हैं। वहीं एसएसपी ने बताया पूछताछ में सुखचैन सिंह ने बताया कि वह टैंकर चालकों को प्रति सिलिंडर गैस के बदले 1,000 रुपये देता था और मार्केट में वह सिलिंडर 1200 से 1400 रुपये तक बेचता था। वे उतनी ही टैंकर में से गैस निकलाते थे जिससे किसी को शक न हो। प्रति टैंकर वह 3 से 4 सिलिंडर भरता था।  
  • आज से लागू हुआ भारत पर 50% Tariff; Clothes, Gems-Jewellery, Furniture and Seafood होंगे महंगे

    आज से लागू हुआ भारत पर 50% Tariff; Clothes, Gems-Jewellery, Furniture and Seafood होंगे महंगे

    नई दिल्लीः अमेरिका ने आज भारत से आने वाले माल पर 50 प्रतिशत तक के भारी-भरकम टैरिफ लागू कर दिया है। यह नया टैरिफ भारत के लगभग ₹5.4 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट को प्रभावित कर सकता है। 50% टैरिफ से अमेरिका में बिकने वाले कपड़े, जेम्स-ज्वैलरी, फर्नीचर, सी फूड जैसे भारतीय प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे। इससे इनकी मांग में 70% की कमी आ सकती है। चीन, वियतनाम और मेक्सिको जैसे कम टैरिफ वाले देश इन सामानों को सस्ते दाम पर बेचेंगे। इससे भारतीय कंपनियों की अमेरिकी बाजार में हिस्सेदारी कम होगी।

    Read in english:

    US Tariffs Deal Major Blow to Indian Exports; Shrimp, Apparel, Leather and Gems Industries Fear Job Losses

    ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ट्रंप के नए टैरिफ के लागू होने के साथ ही अमेरिका में भारत के व्यापारिक निर्यात का मूल्य पिछले वर्ष की तुलना में 2025-26 में 40-45% तक गिर सकता है। थिंक-टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) का अनुमान है कि अमेरिका में उत्पाद निर्यात इस साल 2024-25 में लगभग 87 बिलियन डॉलर से घटकर 49.6 बिलियन डॉलर हो सकता है। भारत के साथ 70 अन्य देशों पर भी टैरिफ लागू हो गया। वहीं सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि वह किसानों, पशुपालकों, लघु उद्योगों के हितों से समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने आगाह किया कि “हम पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन हम इसे सहन करेंगे।

  • Punjab News: खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पोंग डैम, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पोंग डैम, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    आस-पास के कई गांव पानी की चपेट में आए, सड़कों पर बने आश्रय

    कपूरथला/होशियारपुरः पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पिछले 4 दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते सभी नदियां और डैम उफान पर हैं। वही बारिश के चलते मंगलवार शाम को पौंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान 1390 से एक फीट ऊपर चला गया। पोंग डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से पंजाब के मैदानी इलाके बाढ़ की चपेट हैं। खासकर कपूरथला और होशियारपुर के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के कई गांव में बाढ़ आई है तो वहीं होशियारपुर के टांडा, तलवाड़ा, मुकेरियां और दसूहा में हालात खराब हैं। राज्य में बारिशों और बाढ़ के चलते पंजाब सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टियों का एलान कर दिया है।

    पोंग डैम से लगातार छोड़े जा रहे पानी से ब्यास दरिया में जलस्तर बढ़ने से टांडा और मुकेरियां में पानी का स्तर बढ़ गया था जिसके चलते लोगों को राहत कैंपों में पहुंचाया जा रहा है। टांडा के गांव रड़ा मंड से 2 परिवारों से 12 लोगों को किश्ती से रेस्क्यू किया गया। मुकेरियां में हलेड़ जनार्दन गांव का धुस्सी बांध 3 स्थानों पर और मेहताबपुर गांव का धुस्सी बांध 2 स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे करीब 12 गांव पानी की चपेट में आ गए। वहीं, टांडा में फत्ता, कुल्ला, रड़ा मंड, टाहली मंड और गंधूवाल गांवों के कुछ लोग सामान और मवेशियों के साथ टांडा श्री हरगोबिंदपुर रोड पर आ गए हैं। उन्होंने टेंट और ट्रॉलियों में आश्रय बना लिया है। खेतीबाड़ी विभाग की पंजाब सरकार को भेजी रिपोर्ट के अनुसार टांडा और मुकेरियां तहसील में लगभग 3 हजार एकड़ में खड़ी फसलों का नुकसान बताया गया है।

    बता दें कि पिछले 3 दिन में मंगलवार सुबह 8 बजे तक होशियारपुर शहर में 57 एमएम, दसूहा में सबसे अधिक 70 एमएम, गढ़शंकर में 31.5 एमएम और मुकेरियां में 65 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे बारिश कुछ देर के लिए थमी थी लेकिन फिर से बारिश लगातार शुरू हो गई थी जिससे पानी का स्तर काफी हद तक बढ़ गया।

  • Punjab के Rajindra Hospital में मिला नवजन्में बच्चे का कटा सिर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab के Rajindra Hospital में मिला नवजन्में बच्चे का कटा सिर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, जिले के मशहूर सरकारी राजिंदरा अस्पताल में नवजन्में बच्चे का कटा हुआ सिर मिला। इस दौरान घटना के पता चलने पर अस्पताल में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजिंदरा अस्पताल के वार्ड नंबर 4 के पास एक नवजात बच्चे का कटा हुआ सिर मिला, जिसके पास कुत्ता मंडरा रहा था। जब अस्पताल प्रशासन और लोगों ने बच्चे का सिर देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एसएसपी वरुण शर्मा के निर्देशों पर टीम गठित कर ली गई है और सीसीटीवी की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पब्लिक का बहुत आना जाना है, जिसके चलते किसी पर जल्दी शक नहीं किया जा सकता, लेकिन पुलिस अपनी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

    वहीं अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि उन्होंने पुलिस को मामले की सारी जानकारी दे दी है। उन्होंने अस्पताल में जन्में सारे बच्चों की भी जानकारी इकट्ठा कर ली है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये बच्चा हमारे अस्पताल में आप्रेट नहीं हुआ है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। हम पुलिस के साथ पूरी तरह को-आप्रेट कर रहे हैं।

  • Punjab News: Civil Hospital में इमरजेंसी वार्ड के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

    Punjab News: Civil Hospital में इमरजेंसी वार्ड के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

    कपूरथलाः शहर का सिविल अस्पताल आए दिन चर्चा में रहता है। वहीं आज सुबह करीब 6 बजे गर्भवती महिला ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर नन्ही परी को जन्म दिया। महिला की पहचान 25 वर्षीय मंजू पत्नी नंद लाल निवासी मोहल्ला संतपुरा के रूप में हुई है। नंद लाल मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है और पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता है। नंद लाल ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भावस्था के 9वें महीने में थी। परिवार ने बताया कि आज अल सुबह मंजू की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

    रात से हो रही लगातार बारिश के कारण घर से अस्पताल तक पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं मिल पाया। बड़ी मुश्किल से एक ऑटो चालक को हाथ जोड़कर मदद मांगनी पड़ी, जिसके बाद ही वह पत्नी को सिविल अस्पताल तक ला पाया। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते मंजू की हालत काफी बिगड़ गई और इमरजेंसी वार्ड में दाखिल होने से पहले ही वह वहीं गिर पड़ी। उसी दौरान उसने नन्ही बच्ची को जन्म दे दिया। बाद में अस्पताल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मां-बेटी दोनों को जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती कर लिया।

    फिलहाल दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। नवजात बच्ची के पिता नंद लाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “यह हमारा पहला जीवित बच्चा है। दरअसल, पहले भी एक कन्या ने जन्म लिया था, लेकिन जन्म के बाद उसकी मौत हो गई थी। अब घर में लक्ष्मी के रूप में नन्ही परी आई है।” इस घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि बरसात और आपात स्थितियों में गर्भवती महिलाओं व गंभीर मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रशासन की कोई ठोस व्यवस्था क्यों नहीं है।

     

  • मानव तस्करी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग लड़की और लड़का बरामद

    मानव तस्करी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग लड़की और लड़का बरामद

    नई दिल्लीः दिल्ली, यूपी, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों के नाबालिग बच्चों को कश्मीर में बंधुआ मजदूरी के लिए बेचा जा रहा है। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने मानव तस्करी में लिप्त एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 7 माह की जांच में गिरोह से 3 नाबालिगों को मुक्त कराया है। जिसमें 2 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। गिरोह बच्चों को 30 हजार से एक लाख रुपये में बेचकर पूरी रकम खुद रखता था।

    पुलिस ने बताया कि गिरोह के कुछ सदस्य अब भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। इस केस ने साफ कर दिया है कि दिल्ली से कश्मीर तक फैला यह नेटवर्क मासूम बच्चों को आसानी से जाल में फंसा रहा था। जांच एजेंसियां अब बच्चों की सुरक्षा और ऐसे प्लेसमेंट एजेंसियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की तैयारी कर रही हैं। जांच से पता चला कि अनिल और उसके साथी रेलवे-बस अड्डों पर घूमकर नाराज होकर घर छोड़ने वाले बच्चों को फंसाते हैं। फिर ये लोग उन्हें श्रीनगर स्थित प्लेसमेंट एजेंसियों तक पहुंचाते। सतनाम नाम का एजेंट वहां बच्चों को घरेलू कामकाज के लिए बांटता था। गिरोह के एजेंट बिहार, झारखंड, बंगाल, असम और त्रिपुरा में भी सक्रिय हैं।

    पुलिस के मुताबिक श्रीनगर की प्लेसमेंट एजेंसियां बच्चों का कोई रजिस्टर तक नहीं रखतीं, जिससे उनकी निगरानी मुश्किल हो जाती है। बता दें कि यह मामला बीते साल दिसंबर का है, जब भलस्वा डेरी इलाके से 13 और 15 साल की दो बच्चियां लापता हो गईं। 15 वर्षीय किशोरी ने परिजनों से डांट खाने के बाद सहेली के साथ घर छोड़ा था। एफआईआर दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर राजीव रंजन की टीम ने जांच शुरू की। दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट खंगाले गए तो पता चला कि 15 वर्षीय किशोरी जम्मू निवासी चंचल से ऑनलाइन संपर्क में थी। चंचल ने किशोरी को पैसे भी भेजे थे। उसने पुलिस को बताया कि बच्चियां उसके पास आने वाली थीं, लेकिन उसने उन्हें मना कर घर लौटने की सलाह दी थी।

    जांच यहीं अटक गई थी कि जुलाई में चंचल को अंजान नंबर से मिस्ड कॉल आने लगे। टीम को इस नंबर की सूचना दी। छानबीन में यह नंबर श्रीनगर की फिरदौस कॉलोनी में काम करने वाली घरेलू नौकरानी का निकला। पूछताछ से खुलासा हुआ कि दिल्ली से लापता किशोरियां वहीं काम कर रही हैं। इसके बाद अगस्त में पुलिस ने श्रीनगर और दिल्ली-एनसीआर से सूरज, सलीम, तालिब और सतनाम को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर दोनों किशोरियों और गाजियाबाद से लापता हुए एक किशोर को छुड़ाया गया।

    पुलिस पूछताछ में 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि पढ़ाई के लिए परिजनों से डांट खाने के बाद वह घर छोड़कर गई थी। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उन्हें अनिल मिला। उसने अच्छी जिंदगी देने का झांसा दिया और श्रीनगर ले जाकर सलीम को सौंप दिया। वहां दोनों को अलग-अलग घरों में बेच दिया गया। फोन छीन लिए गए और परिजनों से सम्पर्क पूरी तरह बंद कर दिया गया। किशोरी ने चंचल का नंबर याद रखा और एक नौकरानी के फोन से सम्पर्क करने की कोशिश की। इसी से पुलिस तक सुराग पहुंचा।