Jodhpur से Jammu जा रही ट्रेन में ऊठा धुआं, मची अफरा-तफरी

Written by

in

राजस्थानः एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन जोधपुर से जम्मू जा रही थी। बीकानेर के नोखा आउटर सिग्नल पर ट्रेन रोककर अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया।
ट्रेन को नोखा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन लाने के बाद तकनीकी खामी को दुरुस्त किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट और लेदर बाइंडिंग में तकनीकी खराबी आग लगने का कारण बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, जोधपुर से जम्मू जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पायलट ने नोखा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले आउटर सिग्नल पर ट्रेन को तुरंत रोक दिया। डिब्बों में लगे अग्निशमन यंत्रों की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से नोखा रेलवे स्टेशन लाया गया। नोखा रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग कर्मचारियों ने तकनीकी खामी की मरम्मत की। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट और लेदर बाइंडिंग में तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण बताया गया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से जम्मू की ओर रवाना कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *