Blog
-
स्कूटी-पिकअप की भीषण टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत
ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर चंडीगढ़ धर्मशाला नैशनल हाइवे पर पड़ते गांव लोअर बसाल में भीषण सडक़ हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विशाल पुत्र सरदारी लाल निवासी गांव बदोली के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल निवासी बदोली मंगलवार रात्रि अपने रिश्तेदार से मिलकर वापिस घर स्कूटी से लौट रहा था। लोअर बसाल पहुंचने पर पीछे से आ रही एक पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके चलते स्कूटी अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक(कैंटर )से जा टकराई। हादसे में स्कूटी चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने करीब ढाई घंटे तक रोड़ को जाम कर दिया। जिसके चलते अम्व व ऊना से आने वाले लोगों को डायवर्ट होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। सूचना मिलने के बाद ऊना पुलिस पार्टी सहित एस एच ओ मनोज बलिया मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने के बाद जाम को खुलवाया गया। वहीं युवक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद सब परिजनों के हवाले कर दिया। -

मातम में बदली करवा चौथ की खुशियां, सड़क हादसे में महिला की मौ’त
शिमलाः अपने पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी करवा चौथ का व्रत रखती है। आज पूरे देशभर में करवा चौथ का त्योंहार मनाया जा रहा है। लेकिन करवा चौथ पर कोई घटना हो जाए तो क्या होगा? ऐसा ही एक मामला शिमला से सामने आया है। जहां एक बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शीला कश्यप 56 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धार कुफ्फर समरहिल निवासी धमून-शिमला बस में सवार थी। इसी बीच महिला क्रासिंग के पास बस से उतरी।
महिला ने उतरते ही सड़क काे क्रॉस करने की काेशिश की, उतने में ड्राइवर ने बस चला दी। महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। मामला 31 अक्टूबर का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ड्रोइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के क्या कारण रहे, इस बारे में बस की मैकेनिकल जांच भी की जाएगी। फिलहाल शव का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। करवा चौथ से ठीक पहले हुए इस हादसे से मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया है।
-
सांसद भारत दर्शन यात्रा के तहत हिमाचल के 21 बच्चे यात्रा कर लौटे वापिस
ऊना रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
ऊना/ सुशील पंडित: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू की गई सांसद भारत दर्शन यात्रा के अंतर्गत हमीरपुर, ऊना संसदीय क्षेत्र से 21 बच्चे सांसद यात्रा कार्यक्रम में भारत दर्शन करने गए थे। 21 बच्चों का यह दल सांसद भारत यात्रा कर वापस लौटा है। आज ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर इन बच्चों का स्वागत किया गया। इन बच्चों के अनुसार इस यात्रा के दौरान उन्हें अलग-अलग स्थानों पर घूमने का मौका मिला और कुछ ऐसे प्रतिनिधियों से भी मिलने का मौका मिला जिनसे मिलने के बाद उनके जीवन में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा हुआ। यह यात्रा उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगी, सांसद भारत दर्शन यात्रा के तहत उन्हें देश के बड़े लोगों से मिलना हुआ और बड़ी जगह जैसे नए संसद भवन और अन्य जगहों को देखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का यह एक बहुत ही सराहनीय कदम हैं जिसके तहत उन्हें घूमने का मौका मिला और जीवन में कुछ सीखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इसके लिए वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट करते हैं
बीजेपी नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा यह एक अच्छी पहल शुरू की गई है जिसके तहत अलग-अलग वर्गों से बच्चे इस संसद भारत दर्शन यात्रा के तहत देश की अलग-अलग संस्कृति से रूबरू हुए हैं इन बच्चों के दर्शन कर लौटने के बाद और बच्चों को भी इससे बड़ी प्रेरणा मिलती है यह यात्रा उनके जीवन में बहुत फायदेमंद साबित होगी। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनु ठाकुर, संतोष सैनी, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार पठानियां व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। -
ਪੰਜਾਬ: ਕਰਵਾ ਚੌਥ ਤੇ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ ਮਾਡਲਿੰਗ ਦਾ ਪ੍ਰਗੋਰਾਮ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਔਰਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾ ਚੌਥ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਔਰਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਦੀ ਲੰਬੀ ਉਮਰ ਦੇ ਲਈ ਵਰਤ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹੋਟਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਈਸ਼ਾਨ ਮੀਡੀਆ ਹਾਊਸ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾ ਚੌਥ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਮਾਡਲਿੰਗ ਦੇ ਅਤੇ ਸਭ ਤੋਂ ਸੋਹਣੀ ਡਰੈਸ ਦੇ ਅਤੇ ਸਭ ਤੋਂ ਸੋਹਣੇ ਮੇਕਅਪ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵਿਜੇਤਾ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਗਿਫਟ ਵੀ ਦਿੱਤੇ ਗਏ।
ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਰਵਾ ਚੌਥ ਦਾ ਵਰਤ ਰੱਖਣ ਵਾਲੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਰਵਾ ਚੌਥ ਦੇ ਵਰਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੂਰਾ ਸਾਲ ਔਰਤਾਂ ਤਿਆਰੀ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਸਾਰਾ ਦਿਨ ਭੁੱਖਿਆਂ ਰਹਿ ਕੇ ਇਸ ਵਰਤ ਨੂੰ ਰੱਖਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਇੱਥੇ ਕਰਵਾ ਚੌਥ ਦੇ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਔਰਤਾਂ ਇਕੱਠੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਐਕਟੀਵਿਟੀਜ਼ ਵੀ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਾਰਾ ਦਿਨ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਬਿਜ਼ੀ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਸਕੇਂ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਔਰਤਾਂ ਕੁਝ ਔਰਤਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਉਣੇ ਵੀ ਬਹੁਤ ਜਰੂਰੀ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਵਰਤ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਇੱਕ ਦੂਸਰੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਆਪਣਾ ਸਮਾਂ ਬਤੀਤ ਕਰ ਸਕਣ।
-
वर्ल्ड कप 2023ः 5 बार की चैम्पियन टीम को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी के सिर में लगी चोट
नई दिल्लीः वर्ल्ड कप 2023 में खराब शुरुआत के बाद 5 बार की वनडे चैम्पियन टीम ऑस्ट्रेलिया की टीम शानदार लय में आ गई है। टीम अंक तालिका में इस वक़्त चौथे नंबर पर है और सेमी-फ़ाइनल में जगह पक्की करने के लिए एक या दो जीत की जरूरत है। इसी बीच टीम को एक बड़ा झटका लगा है। उनके विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोटिल हो गए हैं। मैक्सवेल को गोल्फ खेलते समय सिर पर चोट लगी है, जिसके चलते वह इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले अगले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मैक्सवेल का बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैक्सवेल क्लब हाउस से टीम बस की ओर लौटते समय गोल्फ कार्ट को पकड़ रहे थे। तभी उनकी पकड़ छूट गई और वह चोटिल हो गए। एक अनुमान के मुताबिक, उन्हें ठीक होने में 6 से 8 दिनों का समय लग सकता है।

मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड्स ने कहा, “वह अपनी दी गई जानकारी के प्रति ईमानदार है। वह अच्छा कर रहा है, वह आज कुछ हल्के अभ्यास शुरू करेगा और हमें लगता है कि यह प्रोटोकॉल खेलने के लिए काफी सीधी वापसी होगी। मान लीजिए कि भाग्यशाली बात यह थी कि कोई अन्य चोट नहीं लगी थी। अभी जो है, उससे कहीं अधिक खराब स्थिति हो सकती थी।” उन्होंने कहा, ‘सोचिए निष्पक्ष होने के लिए इसने सभी को चौंका दिया जब यह निष्कर्ष निकला कि एक चोट थी और वह एक मैच से चूक जाएगा। पूरे दिन व्यवहार में कुछ भी अप्रिय नहीं था, यह एक स्पष्ट दुर्घटना थी और दुर्भाग्य से, इसमें समझौता हो गया है हम एक टीम के रूप में क्या कर रहे हैं।’
दुर्भाग्य का मतलब अब यह है कि ऑस्ट्रेलिया को गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सक्षम एक ऑलराउंडर की जरूरत होगी, जिसमें मार्कस स्टोइनिस या कैमरून ग्रीन में से किसी एक के आने की संभावना है। मैकडोनाल्ड्स ने कहा, ‘वे स्पष्ट रूप से, हमारी बल्लेबाजी के पिछले हिस्से में एक छोटा सा फेरबदल करेंगे और इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह हमारी गेंदबाजी और जिस तरह से ग्लेन ने गेंद के साथ प्रदर्शन किया है उससे थोड़ा समझौता करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह हमारे निचले हिस्से को उजागर कर देगा। ग्लेन कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके संदर्भ में अंत, लेकिन मार्कस स्टोइनिस आज प्रशिक्षण में सभी चीजें अच्छी तरह से कर रहे थे।’
मैक्सवेल ने इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए 273 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने 4 विकेट भी झटके हैं। मैक्सवेल के नाम वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में महज 40 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया था। उन्होंने पारी में 9 सिक्स और 240.91 की स्ट्राइक से 44 गेंदों में 106 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया लगातार चार मैच जीतकर सेमीफ़ाइनल में जगह पक्की करने के लिए अच्छी स्थिति में है। इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया को 7 नवंबर को अफगानिस्तान और 11 नवंबर को बांग्लादेश से खेलना है। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफ़ाइनल तक पहुंचना चाहती है तो इन तीनों मैचों में उन्हें बढ़िया प्रदर्शन करना होगा। ऐसे में टीम में एक स्पिनर की कमी उन्हें नुक़सान पहुंचा सकती है। हालांकि चोट से वापसी करते हुए बेहतरीन शतक लगाने वाले ट्रैविस हेड उनके काम को कर सकते हैं लेकिन अपने पिछले मैच में हेड ने कोई गेंदबाज़ी नहीं की थी।
-
भूकंप के झटकों से हिली धरती
जम्मूः जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार दोपहर 12:22 बजे 3.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप के इस झटके से जम्मू का डोडा थर्रा गया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले दी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि यह डोडा में जमीन के नीचे पांच किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। जैसे ही लोगों को धरती के हिलने का एहसास हुआ, वे तुरंत अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। जम्मू कश्मीर के साथ हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के बाद लोग सड़कों के बाहर खड़े नजर आए।
अमूमन एक भूकंप के बाद उसका आफ्टर शॉक यानि दूसरा झटका भी आता है, जिसके डर से लोग बाहर निकल आए थे। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के पहले बुधवार तड़के लॉयल्टी आइलैंड्स पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजकर 34 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। न्यू कैलेडोनिया के हिस्से लॉयल्टी आइलैंड्स के साउथईस्ट में इस भूकंप के बाद भारत के जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी धरती कांपी।
-
पंजाबः पैलेस में तकरार में बदलीं शादी खुशियां, दूल्हा-दुल्हन को थाने लेकर पहुंचे दोनों पक्ष, देखें वीडियो
बटालाः पंजाब के बटाला के काहनूवान रोड राजा पैलेस में शादी का प्रोग्राम देर रात झड़प में बदल गया। पैलेस में बारात के स्वागत के बाद अंगूठी और दहेज की मांग को लेकर दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों पक्ष थाने पहुंचे पुलिस इस मामले जांच कर रही है। दरअसल, बटाला के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में माहौल उस समय गरमा गया, जब बटाला के राजा पैलेस में पहुंची लड़के वालों की बारात के स्वागत के बाद अंगूठी और दहेज को लेकर लड़का और लकड़ी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष शादी समारोह को छोड़कर दूल्हा-दुल्हन को लेकर थाने पहुंच गए। इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन की मां ने बताया कि यह दूल्हा-दुल्हन की लव मैरिज थी।
लड़की की मां ने कहा लड़के वाले लड़की को पहनाने के लिए अंगूठी नहीं लाए थे, इसलिए लड़का पक्ष वाले लड़की पक्ष से मोटरसाइकिल सहित अधिक दहेज की मांग करने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया। लड़की की मां ने बताया कि लड़के के अनुरोध पर ही पैलेस में बुकिंग की थी, लेकिन आज लड़के का व्यवहार अलग था। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद, वह अपनी बेटी की शादी इस लड़के से नहीं करेंगे, उन्हें न्याय चाहिए।
वहीं दूल्हे ने कहा कि दहेज की कोई बात नहीं हुई है। उसने कहा कि मेरी शादी मेरे नानके कर रहे हैं और हमारे रीति रिवाज मुताबिक लड़की को अंगूठी नहीं पहनाते हैं। लेकिन लड़की पक्ष वाले कहने लगी कि अंगूठी लाओ और पहनाओं। इसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। दूल्हे ने आगे कहा कि अगर कोई गलती हुई हो तो मैं माफी मांगता हूं। वहीं सिविल लाइन थाने के सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने मामले के बारे में बताया और कहा कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
कुटलैहड़ को आदर्श विस क्षेत्र बनाने का खाखा तैयार,हर समस्या का होगा समाधान: देवेन्द्र भुट्टो
ऊना/ सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा की ग्राम पंचायत तनोह में 5 पंचायतों की सुविधा के लिए 49 लाख 90 हजार की लागत से बनने बाले बहुउद्देशीय समुदायिक भवन यानी मैरिज पैलेस का बुधवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने विधिवत् भूमि पूजन किया। और इस बड़ी उपलब्धि पर जनता को बधाई दी। स्थानीय वार्ड से बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य ने अपने बीडीसी बार्ड तनोह में इस बड़ी जनता को सुविधा देने के लिए मंच से विधायक भुट्टो का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधायक भुट्टो क्षेत्र की जनता का दुख दर्द जानते है। आर्य ने कहा कि 20 बर्षो तक बीडीसी अध्यक्ष पद पर रहकर जनता की भरपूर सेवा की। ओर कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर पँचायत के लोगों से बेहतर मेलजोल रखा। और उसी का नतीजा बीते विस चुनावो में 76 सौ मतों की रिकॉर्ड बढ़त से चुनाव जीते। आर्य ने कहा कि कुटलैहड़ के बिधायक बनने के बाद भी देवेन्द्र भुट्टो में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। और अपने दस माह के कार्यकाल में कुटलैहड़ की जनता की अधिकतर समस्याओं के समाधान ओर मैरिज पैलिस,खेल मैदान भवन निर्माण सड़कों रास्तों के लिए बजट प्रावधान करके जनता की सेवा में लगे हुए है। ओर कुटलैहड की जनता के सुख दुख में बराबरी की हिस्सेदारी निभा रहे है।
बही विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार में नायक की भूमिका में सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू से हमने जो भी मांगा है। वह हमें तत्काल मिला है। हमने मैरिज पैलेस के लिए 12 करोड़ से ज्यादा बजट में प्रावधान करवाया है। और अभी तक दस के करीव मैरिज पैलेस के भूमि पूजन करके कार्य शुरू करवाया है। भुट्टो ने कहा कि हमने दस माह के कार्यकाल में किसी प्रकार के कोई राजनीतिक द्वेष भाव से काम नहीं किया है। जो भी अपनी समस्या लेकर आया है। हमने उनका काम किया है। उनसे राजनीतिक विचार धारा नहीं पूछी। भुट्टो ने कहा कि हमने चुनाव खत्म होते ही कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सभी चुने हुए प्रतिनिधियों से आग्रह किया था। कि अपनी अपनी पँचायत को विकास का मॉडल बनाने का एक खाखा तैयार करें। और राजनीति विचार धारा को अलग करके केवल बिकास को चुने। ओर जो भी समस्या या विकास के लिए धन की जरूरत है उसे हम पुरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड विस क्षेत्र को एक आदर्श क्षेत्र बनाना है। और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। इस मौके पर एसडीम बंगाणा मनोज कुमार खण्ड बिकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली,जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, दलजीत शर्मा, अधिकारी, कर्मचारी, पँचायत प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। -
तनोह में बहुउद्देशीय समुदायिक भवन का विधायक भुट्टो ने किया भूमि पूजन
कुटलैहड़ को आदर्श विस क्षेत्र बनाने का खाखा तैयार,हर समस्या का होगा समाधान: देवेन्द्र भुट्टो
ऊना/ सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा की ग्राम पंचायत तनोह में 5 पंचायतों की सुविधा के लिए 49 लाख 90 हजार की लागत से बनने बाले बहुउद्देशीय समुदायिक भवन यानी मैरिज पैलेस का बुधवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने विधिवत् भूमि पूजन किया। और इस बड़ी उपलब्धि पर जनता को बधाई दी। स्थानीय वार्ड से बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य ने अपने बीडीसी बार्ड तनोह में इस बड़ी जनता को सुविधा देने के लिए मंच से विधायक भुट्टो का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधायक भुट्टो क्षेत्र की जनता का दुख दर्द जानते है। आर्य ने कहा कि 20 बर्षो तक बीडीसी अध्यक्ष पद पर रहकर जनता की भरपूर सेवा की। ओर कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर पँचायत के लोगों से बेहतर मेलजोल रखा। और उसी का नतीजा बीते विस चुनावो में 76 सौ मतों की रिकॉर्ड बढ़त से चुनाव जीते। आर्य ने कहा कि कुटलैहड़ के बिधायक बनने के बाद भी देवेन्द्र भुट्टो में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। और अपने दस माह के कार्यकाल में कुटलैहड़ की जनता की अधिकतर समस्याओं के समाधान ओर मैरिज पैलिस,खेल मैदान भवन निर्माण सड़कों रास्तों के लिए बजट प्रावधान करके जनता की सेवा में लगे हुए है। ओर कुटलैहड की जनता के सुख दुख में बराबरी की हिस्सेदारी निभा रहे है।
बही विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार में नायक की भूमिका में सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू से हमने जो भी मांगा है। वह हमें तत्काल मिला है। हमने मैरिज पैलेस के लिए 12 करोड़ से ज्यादा बजट में प्रावधान करवाया है। और अभी तक दस के करीव मैरिज पैलेस के भूमि पूजन करके कार्य शुरू करवाया है। भुट्टो ने कहा कि हमने दस माह के कार्यकाल में किसी प्रकार के कोई राजनीतिक द्वेष भाव से काम नहीं किया है। जो भी अपनी समस्या लेकर आया है। हमने उनका काम किया है। उनसे राजनीतिक विचार धारा नहीं पूछी। भुट्टो ने कहा कि हमने चुनाव खत्म होते ही कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सभी चुने हुए प्रतिनिधियों से आग्रह किया था। कि अपनी अपनी पँचायत को विकास का मॉडल बनाने का एक खाखा तैयार करें। और राजनीति विचार धारा को अलग करके केवल बिकास को चुने। ओर जो भी समस्या या विकास के लिए धन की जरूरत है उसे हम पुरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड विस क्षेत्र को एक आदर्श क्षेत्र बनाना है। और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। इस मौके पर एसडीम बंगाणा मनोज कुमार खण्ड बिकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली,जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, दलजीत शर्मा, अधिकारी, कर्मचारी, पँचायत प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। -
पंजाबः परिवार को मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाला आरोपी काबू, हुआ चौकाने वाला खुलासा
मुक्तसर साहिबः बरीवाला के गांव जम्मूआना में एक परिवार को जान से मारने की धमकी दे 30 लाख की फिरौती मांगने वाले को पुलिस ने काबू कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, फिरौती की मांग करने वाला कोई ओर नहीं बल्कि गांव का ही व्यक्ति निकला। थाना बरीवाला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी जम्मूआना ने बताया कि 23-24 अक्टूबर की मध्यरात्रि को एक चिट्ठी बंद लिफाफा पड़ोसी गुरबख्श सिंह के गेट पर पड़ा मिला।
जिस पर उनका नाम और एड्रेस लिखा हुआ था। गुरबख्श ने चिट्ठी उठाई और उन्हें दी। 24 अक्टूबर की सुबह 7 बजे लिफाफा खोल कर चिट्ठी पढ़ी तो उस पर अंग्रेजी में उनके कारोबार से लेकर गाड़ियों तक का जिक्र किया हुआ था। परिवार के सभी बच्चों तक के नाम लिखा हुआ था। चिट्ठी पर 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। साथ में धमकी दी गई कि पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। चिट्ठी में यह भी धमकी दी कि अगर उक्त बात किसी को बताई तो हश्र बुरा किया जाएगा। उन्हें पुलिस से किसी तरह का भय नहीं है।
वह चिट्ठी पढ़ने के बाद डर गए और पूरे परिवार सहित अपने कारोबार के हिस्सेदारों के साथ भी बातचीत की। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई और आरोपी की पड़ताल करने की अपील की। उन्हें खुद भी जांच की जिसके बाद पता चला कि यह चिट्ठी गांव के ही रहने वाले गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह ने फेंकी है, क्योंकि उसका अकसर ही उनके घर में आना जाना था और उसको परिवार व काम बारे पूरी जानकारी थी। एसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।