स्कूटी-पिकअप की भीषण टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत

ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर चंडीगढ़ धर्मशाला नैशनल हाइवे पर पड़ते गांव लोअर बसाल में भीषण सडक़ हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विशाल पुत्र सरदारी लाल निवासी गांव बदोली के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल निवासी बदोली मंगलवार रात्रि अपने रिश्तेदार से मिलकर वापिस घर स्कूटी से लौट रहा था। लोअर बसाल पहुंचने पर पीछे से आ रही एक पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके चलते स्कूटी अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक(कैंटर )से जा टकराई। हादसे में स्कूटी चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने करीब ढाई घंटे तक रोड़ को जाम कर दिया। जिसके चलते अम्व व ऊना से आने वाले लोगों को डायवर्ट होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। सूचना मिलने के बाद ऊना पुलिस पार्टी सहित एस एच ओ मनोज बलिया मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने के बाद जाम को खुलवाया गया। वहीं युवक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद सब परिजनों के हवाले कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *