Blog

  • पंजाबः 28 मोहल्ला क्लीनिकों को नोटिस हुआ जारी, जाने मामला

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में लोगों को मेडिकल सविधाए मुहैय्या करवाने मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए है। वहीं लुधियाना से मोहल्ला क्लीनिक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 28 मोहल्ला क्लीनिकों को नोटिस जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि मोहल्ला क्लीनिकों में आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) के आंकड़ों में गड़बड़ी मिल रही है। इस कारण क्लिनिक जांच के घेरे में हैं। पता चला है कि 75 मोहल्ला क्लीनिकों में से 28 में मरीजों की संख्या काफी कम है, कुछ में दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 के बीच 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है।

    लेकिन, फिर भी इन मोहल्ला क्लीनिकों का एंट्री डाटा काफी अधिक है। कई क्लीनिकों में मरीजों की संख्या काफी अधिक रिपोर्ट की गई है। इस कारण कुल 75 क्लीनिकों में से 28 क्लीनिकों को सिविल सर्जन ने नोटिस जारी किया है। इन अत्यधिक विजिट वाले क्लीनिकों में OPD की संख्या में कम से कम 40 प्रतिशत की कमी आई है। सरकार मोहल्ला क्लीनिकों में नियुक्त डॉक्टरों को प्रति मरीज 50 रुपए देती है। इसके अतिरिक्त, फार्मासिस्ट और क्लीनिक असिस्टेंटों को प्रत्येक मरीज को देखने के लिए 12 रुपए और 10 रुपए मिलते हैं। डॉक्टरों को लगभग 63,000 रुपए का निश्चित मासिक वेतन भी मिलता है, जबकि क्लीनिक असिस्टेंटों और फार्मासिस्ट को 11 हजार रुपए और 12 हजार रुपए का न्यूनतम वेतन दिया जाता है।

    अधिक कमीशन पाने के लिए कई क्लीनिक फेक डाटा लॉग कर रहे हैं। नए सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह औलख ने सुपरवाइजरी सीट में तीन महीने के खाली पद के बाद 15 दिसंबर को चार्ज लिया है। उन्होंने असामान्य रूप से रोजाना अधिक मरीजों की संख्या रिपोर्ट करने वाले क्लीनिकों को नोटिस जारी किया है। उदाहरण के तौर पर जीके एन्क्लेव, केहर सिंह रोड, ललहेड़ी रोड, खन्ना स्थित एएसी में दिसंबर में 4,662 मरीज देखे गए, जो जनवरी 2024 में घटकर 4,035 हो गए। इसी तरह, पाथकेयर लैब को भेजे जाने वाले लैब परीक्षणों की संख्या भी 1,282 से कम हो गई। दिसंबर से घटकर जनवरी में 851 हो गई, जो ओपीडी में लगभग 630 रोगियों और 400 से अधिक लैब परीक्षणों की कमी दर्शाता है। 

    इसी तरह धर्मशाला स्ट्रीट नंबर 1, न्यू कुलदीप नगर स्थित एएसी में दिसंबर महीने में 4,859 मरीज देखे गए, जो जनवरी 2024 में घटकर 3,936 हो गए, जिससे ओपीडी में लगभग 923 मरीजों की कमी हुई। सिविल सर्जन ने पत्र में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सह नोडल अधिकारी आम आदमी क्लिनिक डॉ. मिनिषा खन्ना को इस मामले में तुरंत जांच करने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा कि उनके ध्यान में आया है कि जिला लुधियाना में अब तक 75 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की दैनिक ओपीडी संख्या अलग-अलग है। इसलिए उन चिकित्सा अधिकारियों पर ऑडिट करना जरूरी है। सिविल सर्जन ने आगे निर्देश दिया कि ऑडिट रिपोर्ट सात दिनों के भीतर पूरी कर ली जाए।

  • जालंधरः महिला के साथ दुष्कर्म मामले में ट्रैवल एजेंट गुरसिमरन खैहरा पर केस दर्ज

    जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंट के खिलाफ महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस नाभा के ट्रैवल एजेंट गुरसिमरन सिंह खैहरा निवासी राजगढ़, नाभा (पटियाला) के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 354 और 511 के तहत केस दर्ज किया है। 4 जनवरी को पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर शिकायत दी थी। वहीं महिला थाने के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जालंधर की रहने वाली सपना (काल्पनिक नाम) ने पुलिस कमिश्रर आफिस में 4 जनवरी 2024 को शिकायत देकर आरोपी गुरसिमरन सिंह खैहरा पुत्र गुरदीप सिंह निवासी राजगढ़, नाभा के खिलाफ जबरन संबंध बनाने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की अपील की थी। पुलिस ने इस मामले में में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 354 और 511 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी छापामारी कर रही है।

    महिला ने सीपी से मामले में केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उक्त शिकायत को तुरंत महिला थाने को ट्रांसफर कर दिया गया और जांच के बाद केस दर्ज करने के आदेश दिए गए। जिसके बाद महिला थाना के जांच अधिकारी द्वारा बयान रिकॉर्ड किए गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी हो चुकी है, मगर पति के साथ झगड़ा चल रहा है। किसी जानकार के जरिए वह इमीग्रेशन कंपनी के मालिक गुरसिमरन सिंह खैहरा के साथ मिली थी। जिसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों का आपस में अक्सर मिलना होता था।

    पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि गुरसिमरन सिंह से बातचीत में पता चला कि उसका किसी अन्य लड़की के साथ रिश्ता हुआ है तो वह उसे कार्ड देने आया है। उक्त आरोपी कार्ड देने के लिए उसके फ्लैट में आ गया। फ्लैट में पीड़ित महिला की ढ़ाई साल की बच्ची और नौकरानी भी मौजूद थी। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उससे अकेले में बात करना चाहता था। जिसके बाद महिला को स्टडी रूम में ले गया।

    पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह दोनों स्टडी रूम में थे तो आरोपी ने उसके साथ बातचीत करते हुए गलत हरकतें करनी शुरू कर दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने डराने के लिए अपने लाइसेंसी वेपन निकाल लिया। जिसके बाद वेपन के जोर पर आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित महिला ने आरोप लगाए है कि किसी तरह उसने आरोपी फ्लैट से बाहर निकाला। मगर जाता जाता आरोपी धमकी देने लगा कि ये बात किसी को बताए नहीं, वह फिर आएगा। 

  • जालंधरः राम लला के दर्शन को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई AASTHA SPECIAL TRAIN, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अयोध्या धाम के लिए रेलवे विभाग की ओर से चलाई गई पहली स्पेशल गाड़ी आस्था ट्रेन आज पठानकोट से चलकर जालंधर कैंट पहुंची। जो कि आज सुबह श्रद्धालुओं के जालंधर कैंट से सुबह 8:48 पर रवाना हुई। इस ट्रेन में 700 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान गाड़ी रवाना होने से पहले अयोध्या धाम जाने के लिए पहुंचे यात्रियों की ओर से जय श्री राम के नारे लगाए गए, जिससे पूरा रेलवे स्टेशन ही श्री राम नाम से रंग गया।

    वही अयोध्या धाम जाने के लिए पहुंचे यात्रियों के आंखों में भी राम लला के दर्शनों के लिए अलग ही उत्साह देखने को मिला। स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने एक ही स्वर में कहा कि वह बेहद खुश है कि उन्हें अपने इस जीवन में अयोध्या धाम जाकर राम लला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। इस शानदार ट्रेन में सफर करने को हर कोई बेहद उत्सुक नजर आ रहा था। बता दें कि श्रद्धालुओं को राम मंदिर का इंतजार लंबे समय से था। करीब 500 सालों के इंतजार के बाद आखिरकार प्रभु श्रीराम का दिव्य और भव्य मंदिर साल 2024 में अयोध्या में बनकर तैयार हो गया। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई और इसी के साथ ही अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम विराजमान हो गए। इसी के साथ ही देश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। अब देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

  • विदेश में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की मौ’त, 2 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : युवक की सड़क हादसे में अमेरीका में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी गांव नवांशाला गुरदासपुर के रूप में हुई है। इस हादसे में मृतक के 2 साथी भी गंभीर रूप से घायल है। मृतक अमेरिका के कैलिफोर्निया में ट्रक ड्राइवर का काम करता था। मृतक लवप्रीत सिंह के भाई रमन सिंह और रिश्तेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि घर के हालातों को बेहतर बनाने के लिए उनका बेटा 7 साल पहले लाखों रुपए खर्च कर अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया गया था और कुछ ही दिनों में उसने अमेरिका में पक्के होना था। पक्के होने के कागजात लेकर अपने वकील से मिलने के लिए न्यूयॉर्क जा रहा था।

    रास्ते में उसने LA एयरपोर्ट पर उतर कर उसने अपने दो दोस्त सुनील कॉटल वासी गांव चावा गुरदासपुर और विशाल सलारिया वास गांव भैनी काना गुरदासपुर को साथ लिया और न्यूयॉर्क जाने के लिए कार से निकले थे अभी उनकी कार ऐल.ए एयरपोर्ट से थोड़ी आगे ही पहुंची थी कि पहाड़ी इलाके में संतुलन बिगड़ने से उनकी कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में लवप्रीत को काफी चोट आई, जबकि सुनील की टांग टूट गई। वहीं विशाल दुर्घटना में बच गया। होश में आने के बाद विशाल ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को अस्पताल पहुंचाया।

    अस्पताल में इलाज के दौरान लवप्रीत ने दम तोड़ दिया। वहीं मृतक के भाई रमन ने बताया कि वह विदेश इटली में काम करता है उसको लवप्रीत के किसी दोस्त का फोन आया था कि लवप्रीत का एक्सीडेंट हो चुका है और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया है जिसके बाद उसने इटली से वापिस भारत आकर अपने परिवार को इसके बारे में जानकारी दी वहीं परिवार सदस्यों ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि लवप्रीत के शव को जल्द से जल्द भारत उनके पैतृक गांव लाया जाए। ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

  • भड़की हिंसा 4 की मौत, 100 पुलिस कर्मी घायल, स्कूल- इटरनेट बंद, कर्फ्यू लागू, देखें वीडियो

    हल्‍द्वानी: बनभूलपुरा में वीरवार शाम हुई हिंसा के बाद इस समय तनाव है। शहर में कर्फ्यू में लगा दिया गया है। किसी को भी घर से बाहर न निकलने का आदेश है। आज शुक्रवार है इसलिए जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन की ओर से कहा गया है कि नमाजी घर पर ही रहें। कर्फ्यू में केवल मेडिकल सेवा को छूट है। अफवाहों पर नियंत्रण के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है, साथ ही क्षेत्र में स्कूलों को बंद रखने का आदेश भी जारी किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 4 दंगाइयों के मारे जाने की खबर है।

    वहीं 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। हल्‍द्वानी में अगले आदेश तक अस्‍पताल, मेडिकल स्‍टोरों के अलावा दुकानें और दूसरे प्रतिष्‍ठान बंद रहेंगे। डीएम ने अपने आदेश में कहा है हल्‍द्वानी कुमाऊं का प्रमुख शहर है साथ ही सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील भी। ऐसे में कर्फ्यू लगाना जरूरी भी हो गया था। प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है। गुरुवार रात को ही अधिकांश मोबाइल ऑपरेटरों ने इंटरनेट बंद कर दिया था। हालात सामान्‍य होने पर अगले आदेश के बाद इसे बहाल किया जाएगा। वीरवार को हुई इस हिंसा में दंगाइयों की ओर से पुलिस थानों और सुरक्षाबलों पर भारी पथराव किया गया।

    इस हिंसा में करीब 300 लोग घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने सरकारी और निजी गाड़‍ियों में तोड़फोड़ करके आग लगा दी। कुछ वाहनों में घटना के करीब 12 घंटे बाद भी धुआं उठता दिखाई दे रहा है। वीरवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण हटाए जाने के दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और कार्मिकों पर हमला हुआ था। सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने हमले और क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

  • जालंधरः Hand-Tool फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां देर रात थाना डिवीजन नंबर-5 की बैक साइड पर एचआर फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लगी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

    फैक्ट्री में हैंड टूल बनाने का काम किया जाता है। फैक्ट्री का गोदाम थाने की बैक साइड पर है। जहां पर फैक्ट्री का सामान रखा जाता है। आग लगने की सूचना फैक्ट्री के मालिकों को भी दे दी गई थी। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद फैक्ट्री के गोदाम के बाहर भारी मात्रा में लोग इकट्ठा हो गए थे। सुरक्षा के लिए मौके पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • आज का राशिफल, 9 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 9 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal 09 February 2024: आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज मौनी अमावस्या है। साथ ही आज रात 11 बजकर 29 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 29 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: 

    आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का रास्ता आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाएंगे। आप किसी सामाजिक काम में अपना सहयोग करेंगे । इस राशि के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन व्यस्तता से भरा होगा। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

    वृष राशि:  

    आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आपके क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूरा कंट्रोल रखना चाहिए। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिए आपको मेडिटेशन की हैबिट डालनी चाहिए । साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आपको बचना चाहिए, थोड़ा सोच विचार करना अच्छा रहेगा।

    मिथुन राशि:

    आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ में कहीं घूमने जाएंगे।

    कर्क राशि: 

    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर के क्षेत्र में भी आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए, साथ ही नकारात्मक चीजों से आपको बचे रहना चाहिए । आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं।

    सिंह राशि:  

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके फेवर में आएगा।

    कन्या राशि:

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। रिश्तों में मिठास आएगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा।

    तुला राशि:

    आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा हो सकता है। आप पिछले छूटे कामों को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा। इस राशि की बिजनेस वुमन कोई बड़ी डील फाइनल कर सकती हैं। फिजिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों के लिए नई डिश बनाकर खिला सकती हैं, जिससे परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहेगा।

      वृश्चिक राशि:

      आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा । किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। बाहर के ऑयली खाने से परहेज करें।

      धनु राशि:  

      आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद लाभ का योग बना रहेगा। बेवजह की भाग दौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज करियर में आपको। कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। महिलाएँ अपने बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएगी। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। साथ ही घर के जरुरत का सामान भी खरीदेंगे।

      मकर राशि:  

      आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार कर सकते हैं। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग राइटर हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आपका समय मौज मस्ती से बीतेगा।

      कुंभ राशि:

      आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।

      मीन राशि:  

      आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको खुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही कहीं रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि की जो महिलायें बिजनेस करना चाहती है वो पार्ट टाइम वर्क से अपनी अच्छी शुरुआत कर सकती हैं।

    • पंजाब: घर से 8 तोले सोना और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

      बठिंडा: अमरीक सिंह रोड गली नंबर 18 में स्थित एक घर से चोर हजारों की नकदी व सोने के गहने चुराने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात रात 2 बजे के करीब हुई है। 

      इस घटना का परिवार के लोगों को सुबह पता लगा। मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पोस्ट आफिस बाजार में स्थित फन टाइम आइसक्रीम के संचालक नरेश कुमार ने बताया कि अमरीक सिंह रोड पर उनका दो मंजिला मकान है। 

      रोजाना की तरह वो दुकान से काम खत्म कर साढ़े 11 बजे के करीब घर आ गए थे। वो पहली मंजिल में रहते थे। रात को खाना खाने के बाद परिवार सो गया था। जब सुबह वह दूसरी मंजिल पर गए, तो देखा कि अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच के बाद पता चला कि चोर घर से 7-8 तोले सोने के गहने व 30 हजार के करीब नकदी चुराकर ले गए। बताया जा रहा है कि घर के मुख्य गेट के नीचे से थोड़ी जगह छोड़ी हुई है। जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दे गया।

    • पंजाब: पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़ की CCTV आई सामने

      मोहाली: जिले में आज को पुलिस गैंगस्टर में गोलीबारी हुई। पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर पर गोली लगी। गोली लगने के बाद गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह आतंकी लखबीर सिंह लांडा का गुर्गा है। उसकी पहचान राजन भट्टी के रूप में हुई है। वही इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है की गाड़ी में पुलिस गैंगस्टर का पीछा कर रही है। इसके बाद गैंगस्टर पुलिस को चकमा देकर गाड़ी भगाकर फरार हो जाता है। जब उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उस पर फायर किया। गोली उसकी टांग में लगी। इससे वह वहीं पर गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसकी गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।

      दरअसल, पंजाब पुलिस को उसके BMW कार में मोहाली में घूमने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस उसके पीछे लग गई। इस बीच वह गाड़ी लेकर सेक्टर 71 की एक गली में घुस गया। गली में आगे रास्ता बंद था। इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर भागा और एक घर में घूस गया। जब पुलिस ने उसे घेर लिया तो छलांग लगाकर वह दूसरे मकान की तरफ चला गया और छत पर चढ़ गया। इसके बाद पुलिस ने हवाई फायर कर उसे नीचे उतरने के लिए बोला, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इस पर पुलिस के जवानों ने छत पर चढ़कर उसे घेर लिया। आरोपी की पहचान राजन के रूप में हुई है।

      राजन को करीब 10 साल पहले दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। अभी यह जमानत पर बाहर आया हुआ था। पंजाब में अलग-अलग जगह पर इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे केस दर्ज हैं। इसके साथ नशा तस्करी में भी शामिल है। पंजाब पुलिस को इसकी तलाश थी।

    • उपायुक्त ने नेस्ले और लोविन केयर काॅस्मैटिक कम्पनियों का किया निरीक्षण

      उपायुक्त ने नेस्ले और लोविन केयर काॅस्मैटिक कम्पनियों का किया निरीक्षण

      कम्पनियों को सुरक्षा की दृष्टि से दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
      ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने वीरवार को नेस्ले इंडिया लिमिटेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नेस्ले कम्पनी में सुरक्षा मानकों की जांच की और जांच में सभी सुरक्षा उपकरण मानकों के अनुसार सही पाए गए। इसके उपरांत उन्होंने लोविन केयर काॅस्मैटिक प्राईवेट लिमिटेड बाथू का भी दौरा किया और फायर नियंत्रण संबंधि उपकरणों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि इस कम्पनी का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कम्पनी में एलपीजी और अल्कोहल जैसी ज्वलनशील पदार्थों को प्रयोग किया जाता। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से फायर नियंत्रण उपकरण बेहद जरूरी है जिसके लिए कम्पनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि कम्पनी का सुरक्षा की दृष्टि से दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।