Blog

  • पंजाबः कनाडा में 2 बार वीजा रिफ्यूज होने से दुखी लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

    मोहालीः खरड़-लॉन्डरां रोड सेक्टर-115 स्थित स्काईलार्क सोसायटी के फ्लैट की चौथी मंजिल से कूदकर युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सिमरनजीत पुत्र लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक गुरदासपुर जिले के गांव शाहपुर आर्य गुरदास का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का कनाडा का 2 वॉर वीजा रिफ्यूज हो चुका था, जिससे वह परेशान था। मृतक बीती रात उक्त सोसायटी में रहने वाले अपने एक दोस्त के पास आया था, तभी सुबह साढ़े पांच बजे उसने फ्लैट के बाहर बालकनी से छलांग लगा दी।

    कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट या कोई अन्य सुराग नहीं मिला है, जिससे घटना का कारण पता चल सके।फ्लैट में रहने वाले मृतक सिमरनजीत सिंह के दोस्त परमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सिमरन का फोन आया था कि वह गुरदासपुर से आ रहा हैं और रात को उनके साथ रुकेंगा।

    रात 10 बजे सिमरनजीत सिंह के कहने पर वह उसे मोहाली रेलवे स्टेशन के पास से अपने साथ घर ले आया और जब वह सो गया तो सिमरनजीत ने उसे आवाज देकर कहा, ‘परम-परम में जा रहां हूं।’ जब उसने बाहर आकर देखा कि उसका दोस्त बालकनी से लहूलुहान हालत में गिरा हुआ है तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

  • हिंसक मुठभेड में जवानों पर हमला, लगाया गया कर्फ्यू

    नई दिल्ली : बीते कई महीनों से मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी हिंसक तत्व राज्य में अपराध को जारी रखे हुए हैं। ऐसे में बुधवार की रात राज्य के थौबल जिले में बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी है। पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी इस हमले में सीमा सुरक्षा बल के कम से कम तीन जवान घायल हो गए हैं।  मणिपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि बुधवार देर रात भीड़ में से कुछ बंदूकधारियों ने थौबल पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया था।

    इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की। उग्र भीड़ ने खंगाबोक में तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन को निशाना बनाया जहां सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करके उन्हें खदेड़ दिया। भीड़ ने थौबल पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ में से हथियारबंद लोगों ने गोलियां चलाईं जिससे बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गये।

  • पंजाब: नशे में झूमते युवक की वीडियो हुई वायरल

    अमृतसर : सोशल मीडिया पर अकसर वीडियो वायरल होती रहती है। आज कल नशे में धुत लोगों की वीडियो वायरल होेने के मामले बढ़ रहे है। ऐसा ही मामला जंडियाला गुरु ब्लॉक से सामने आया है जहां एक युवक नशे में धुत्त दिखा। वह युवक जमीन पर बैठा है और लगातार हिल रहा है।

    उसके आसपास से कई लोग गुजर रहे हैं लेकिन कोई उसे उठाकर किनारे बैठाने की जहमत नहीं उठा रहा है। लोग बाहर आकर उसे गालियां दे रहे है। लेकिन उस युवक को कुछ पता नहीं है। वायरल वीडियो के मुताबिक युवक करीब 2 घंटे तक ऐसे ही बैठा रहा है।,

  • पंजाबः कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर 20 गाड़ियों की हुई टक्कर, देखें वीडियो

    नेशनल हाईवे पुल को बंद कर ट्रैफिक को सर्विस लेन से किया डायवर्ट 

    लुधियानाः खन्ना के दोराहा में नेशनल हाईवे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घने कोहरे के कारण मात्र 100 गज में 3 हादसे हो गए। इस हादसों में 20 गाड़ियों की आपस में टकर हो गई। हालांकि हादसों के दौरान गनीमत यह रही कि इन हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं हादसों की वजह से नेशनल हाईवे पुल को राजगढ़ के पास बंद करना पड़ा और ट्रैफिक को सर्विस लेन से डायवर्ट किया गया।

    राजगढ़ के पास पुल के ऊपर कैंटर से पहला हादसा हुआ। यहां 4 से 5 गाड़ियां टकरा गई। जैसे ही पुलिस पहुंची और गाड़ियों को हटाना शुरू किया। तभी थोड़ी दूरी पर ही 4 से 5 गाड़ियां और टकरा गई। इसी बीच कुछ दूरी पर एक और हादसा हो गया और कुछ गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। एसपी (एच) गुरप्रीत कौर पुरेवाल, डीएसपी निखिल गर्ग,ट्रैफिक इंचार्ज हरदीप सिंह, एसएचओ विजय कुमार, एसएचओ संतोख सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। हादसा ग्रस्त वाहनों को नेशनल हाईवे से हटाया गया।

  • जालंधरः 18 सेवा केंद्रों में चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    11 प्रिंटर, 4 एलईडी, 3 रंगीन प्रिंटर, 19 डेस्कटॉप सहित अन्य सामान बरामद 

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने 18 सेवा केंद्रों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 16 दिसंबर 2023 को लद्देवाली और ढिलवां स्थित सेवा केंद्रों में दो चोरियां हुई थीं। उन्होंने बताया कि चोरों ने इन सर्विस सेंटरों से कंप्यूटर मॉनिटर, प्रिंटर, एनवीआर मशीनें, बैटरी और अन्य समेत कई मूल्यवान चीजें चुरा लीं।

    ज्वाइंट कमीशनर संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने 16 दिसंबर 2023 को आईपीसी की धारा 457/380 के तहत रामा मंडी पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दो एफआईआर नंबर 343 और 344 दर्ज की थीं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस ने पेशेवर, तकनीकी और वैज्ञानिक विशेषज्ञता के माध्यम से मामले की जांच की।  उन्होंने बताया कि सुरागों के आधार पर पता चला है कि चोरी की वारदात को जालंधर के मोती नगर निवासी अमित मरवाहा पुत्र महिंदरपाल मरवाहा ने अंजाम दिया है। स्वपन शर्मा ने बताया कि मरवाहा चोरी का यह सामान दुकानदार ईश्वर दत्त पुत्र रमेश लाल निवासी मकान नंबर बी-1/339 आनंद नगर को बेचता था।

    ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि जांच के बाद यह भी सामने आया है कि इंद्रेश मक्कड़ उर्फ ​​सोनू पुत्र राम कृष्ण मक्कड़ निवासी ए-65 सिल्वर रेजीडेंसी अपार्टमेंट, वडाला चौक, जालंधर ने इन दोनों की मदद की थी।  उन्होंने कहा कि तीनों अपराधियों को कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़ लिया है और जांच के दौरान पता चला कि इन तीनों ने जिले के 18 सेवा केंद्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। स्वपन शर्मा ने बताया कि इन चोरियों में गुरु अमरदास कॉलोनी (22 नवंबर 2023) स्थित सेवा केंद्र, अलावलपुर (30 नवंबर 2023), करतारपुर (8 दिसंबर 2023), ढिलवां और लद्देवाली (16 दिसंबर 2023), जमशेर खास, जंडियाला और नूरमहल (19 दिसंबर, 2023), बड़ा पिंड गोरायां (21 दिसंबर, 2023), शाहकोट, नकोदर और खुर्रमपुर (18 दिसंबर, 2023), भोगपुर (17 दिसंबर, 2023), परमिंदर अस्पताल के सामने (दिसंबर 2023), आदमपुर (दिसंबर) 30, 2023), वरियाणा (1 जनवरी, 2024), जंडू सिंघा और खुरला किंगरा शामिल हैं। 

    पुलिस ने आरोपियों से 11 प्रिंटर, चार एलईडी, तीन कलर प्रिंटर, एक स्कैनर, 19 डेस्कटॉप, तीन कीबोर्ड, एक पंप, एक टूल किट और अन्य सामान बरामद किया है।  उन्होंने बताया कि इनके पास से और भी सामान बरामद करने के लिए पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कहा कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जायेगा।

  • आंतकी लखबीर को लेकर NIA का एक्शन, की यह कार्रवाई

    चंडीगढ़ : पंजाब के आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल लखबीर सिंह को NIA की स्पेशल कोर्ट भगोड़ा करार दिया है। कोर्ट की ओर से एक महीने का नोटिस जारी किया गया था। अब NIA लखबीर की प्रॉपर्टी को कुर्क करने की तैयारी में है। NIA ने आरोपियों को भगोड़ा करार करने के लिए पटीशन दायर की। इसके बाद लखबीर के नाम से नोटिस निकाला गया। एक महीने का समय गुजर जाने के बाद अब लखबीर को भगोड़ा करार दे दिया गया है। इसके बाद NIA ने लखबीर की जायदाद को CRPC की धारा 82 (4) के तहत कुर्क करने की तैयारियों को शुरू कर दी है।

     लखीबर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 15 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ है। NIA ने लखबीर सिंह और उसके साथियों हरजिंदर सिंह संर्धू उर्फ रिंदा, सतनाम सिंह सत्ता, परमिंदर सिंह खैहरा, यादविंदर सिंह यादा के खिलाफ धारा 17, 18, 18 B, 20, 38-39 के तहत देश-द्रोह का मुकदमा दर्ज किया हुआ है। इसकी सुनवाई NIA की स्पेशल कोर्ट दिल्ली में चल रही है। ये सुनवाई 9 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई थी। उसके खिलाफ 2021 में लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। 2017 में विदेश भागने के बाद से ही NIA उसकी तलाश कर रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा मामले में सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़ः एनडीपीएस मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ दायर याचिका के मामले में पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया है। इस मामले में सुखपाल सिंह खैरा की ओर से कैविएट अर्जी भी दाखिल की गयी थी।

    बता दें कि बीते दिन सुखपाल सिंह खैरा बुधवार को चंडीगढ़ में मीडिया से रू-ब-रू हुए थे। इस दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष करार देते हुए सरकार की दबंगई का शिकार बताया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं निर्दोष हूं और इस संबंध में उनके खुद के बयान भी आते रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मेरे प्रति बदले और नफरत की भावना की हद कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अमले का इस्तेमाल कर एक साजिश के तहत उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए गए हैं। खैरा ने कहा कि इसे बदलाव नहीं बदला कहा जाता है। उन्होंने कहा कि अगर भगवंत मान पुराने संबंधों का वास्ता देते हुए प्यार से कहते तो मैं शायद उनके खिलाफ बोलना बंद कर देता।

    सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि जिस तरह से मुझे और मेरे परिवार को परेशान किया गया है अब मैं आखिरी सांस तक लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बदले की भावना से नहीं बल्कि इसलिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा ताकि जो मेरे साथ हुआ वह किसी और निर्दोष व्यक्ति के साथ न हो। खैरा ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पंजाब पुलिस अपने आकाओं को खुश करने के लिए लोगों पर फर्जी ड्रग केस डाल रही है। उन्होंने कहा कि मुझे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और भगवानपुरिया के साथ जोड़ने की साजिश भी रची गई, जबकि मुझे और मेरे परिवार को इन गैंगस्टरों से खतरा है। 

    उन्होंने कहा कि साल 2015 में उन पर जो केस दर्ज किया गया, उसमें उनका संबंध केवल इतना था कि जो व्यक्ति बाद में पकड़ा गया, वह उनके हलके था और उन्हे फोन करता था। खैरा ने कहा कि हलके का लीडर होने के नाते मैं भी उसके फोन सुनता रहा। इसके अलावा मेरा इस केस से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करूंगा, तब सच्चाई सामने आ जाएगी।

  • पंजाबः सुए में पलटी पंजाब रोडवेज की बस, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरुद्वारा बाबा सोध सिंह के पास सूए में पंजाब रोडवेज की बस पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज की अमृतसर जाते समय हादसाग्रस्त हुई है। हालांकि कहा जा रहा हैकि इस हादसे को दौरान सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। किसी भी सवारी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पानी गहरा होने के कारण बस सूए में पलटी हुई है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रिल को तोड़ते हुए बस सूए में गिर गई। कहा जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बता देंकि घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। 

  • पंजाब: शादी वाले घर में हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौ+त

    संगरूरः बरनाला से दुखद घटना सामने आई है। जहां गांव भदलवद में एक शादी समारोह में हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शादी के घर में टेंट लगा रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गोरा सिंह पुत्र हेमा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक एक गरीब मजदूर था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंट का पाइप लगाते समय युवक का हाथ गलती से बिजली के तारों से टकरा गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

  • पंजाबः घर के बाहर खड़ी कार को व्यक्ति ने लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार, देखें CCTV

    कपूरथलाः नरोत्तम विहार क्षेत्र में देर रात व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी कार को आग लगा दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के जिला प्रधान जीवन प्रकाश वालिया वासी नरोत्तम विहार ने शिकायत में बताया कि 15 जनवरी की रात को उसने अपनी कार घर के बाहर गली में खड़ी की थी। रात करीब 2 बजे अचानक उसकी आंख खुली। तो उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा कि उसकी कार को आग लगी हुई थी। उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को उठाया और बाहर निकल कर तुरंत पानी की मदद से आग को बुझाया।

    इसके बाद उसने घर को अच्छी तरह देखा तो घर के प्रांगण में एक डंडा पड़ा हुआ। जिसमें कपड़ा लपेटा हुआ था जोकि जला हुआ था। उसने जब सीसीटीवी फुटेज को बैक कर देखा तो पता चला कि सुमेश उर्फ सन्नी वासी नरोत्तम विहार हाल वासी औजला रोड मोहल्ला ठाकुर नगर बाइक पर आया और बाइक साइड में लगाकर एक बोतल हाथ में लिए घर की तरफ आता दिखाई दिया। उसने बोतल का ढक्कन खोल कर फेंक दिया और कार के पास आकर उस पर तेल डाल कर आग लगा दी। फिर उसने एक डंडा सहित कपड़ा तेल डाल आग लगाकर उसके घर के अंदर फेंक दिया। और बाइक से फरार हो गया।

    सिटी थाना पुलिस ने जीवन प्रकाश की शिकायत के आधार पर आरोपी सुमेश के खिलाफ धारा 436, 427, 336, 506, 511 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जाँच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है। यह वारदात आरोपी सुमेश कुमार ने पुरानी रंजिश के चलते की है। ASI गुरशरण सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरशरन सिंह ने कहा कि कुछ वर्ष पहले जीवन प्रकाश ने आरोपी के ऊपर 5 लाख रूपए फिरौती मांगने का मामला भी दर्ज करवाया था। आरोपी सुमेश कुमार को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।