Blog

  • अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, देखें वीडियो

    पंचकूला : सेक्टर-6 के अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई जब अस्पताल के टॉयलेट में नवजात बच्चे का शव मिला। जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी रिंकू जब अस्पताल के टॉयलेट में सफाई के लिए गया। तब देखा कि टॉयलेट के अंदर एक शिशु का शव पड़ा हुआ था। तभी उसने अस्पताल में शोर मचाया। जिसके बाद बच्ची को डॉक्टर के पास लाया गया। डॉक्टर ने नवजात बच्चे को मृतक घोषित कर दिया। इस मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर 6 के चौंकी इंचार्ज अनिल कुमार, जांच अधिकारी जसबीर सिंह, एसएचओ सेक्टर 5 रूपेश चौधरी मौके पर पहुंचे।

    जांच अधिकारी सेक्टर 6 के चौन्की इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि बच्ची एक दिन की जन्मी है। उन्होंने कहा कि किस वजह से ये काम किया है पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे है और अस्पताल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। शव को सेक्टर 6 के अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज का होगा वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स विश्व कप फाइनल मैच देखने पहुंचेंगे। वहीं दूसरी ओर मैच से पहले एक खास एयर शो का भी रोमांच क्रिकेट फैंस महसूस कर पाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल आज 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराने में सफलता पाई थी तो वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में एक दूसरे का सामना करेगी। बता दें कि 2003 में आखिरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला हुआ था जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत मिली थी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स रविवार को यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप क्रिकेट फाइनल मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मैच के सुचारू संचालन के लिए किए गए विस्तृत इंतजामों के बारे में बताया, जिसमें मैदान, टीम, अति विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करने और यातायात प्रबंधन की देखभाल के लिए 4,500 कर्मियों की तैनाती शामिल है।

    भारतीय वायुसेना द्वारा खास एयर शो का रोमांच

    आज फाइनल मैच के दिन क्रिकेट फैन्स को जहां क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा तो वहीं, दूसरी ओर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले एक खास एयर शो का भी रोमांच क्रिकेट फैन्स देख पाएंगे। वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय वायुसेना द्वारा खास एयर शो का आय़ोजन होने वाला है। बता दें कि फाइनल मैच से पहले भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ ‘एयर शो’पेश करेगी, जिसका रोमांच फैन्स स्टेडियम में जाकर देख सकेंगे।

  • जालंधरः Ravi Jeweller में हुई लूट को लेकर पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    जालंधर, ENS: राम चौंक पर स्थित रवि ज्वैलर्स में शुक्रवार को हुई लूट मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। इस घटना को हल करते हुए पुलिस ने बताया कि उक्त ज्वैलर की दुकान पर कोई लूट की वारदात नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि उक्त ज्वेलर्स के द्वारा झूठी कहानी रची गई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर उक्त ज्वेलर ने पुलिस अधिकारियों से लिखित तौर पर माफी भी मांगी है। दरअसल, दिनदहाड़े इस लूट की वारदात को लेकर पुलिस कमिश्नरेट के हाथ पांव फूल गए थे। लेकिन शुक्रवार को ही एसीपी निर्मल सिंह को यह मामला संदिग्ध लग रहा था। क्योंकि उक्त ज्वैलर की दुकान के सीसीटीवी दिवाली के दिन से ही बंद पड़े हुए थे। 

    वहीं इस मामले को लेकर जब एंटी नार्कोटिक्स सेल के इंचार्ज अशोक कुमार शर्मा ने जब जांच शुरू की तो रवि ज्वैलर्स को फोकस कर रहे आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इस दौरान शिकायतकर्त्ता द्वारा पुलिस को शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे का समय बताया गया था, लेकिन समय बदल-बदल कर कैमरे चैक करने पर भी रवि ज्वैलर्स में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति एंट्री लेता नहीं दिखाई दिया। देर रात यह तय हो गया था कि मामला संदिग्ध है। शनिवार सुबह ही एंटी नार्कोटिक्स सेल ने शिकायकर्त्ता को बुला लिया।

    इस दौरान पुलिस ने सख्ती के साथ उक्त ज्वेलर से जब पूछताछ की तो उक्त ज्वेलर पहले तो पुलिस को उलझाता रहा।  परंतु पुलिस द्वारा उक्त ज्वैलर पर मामले को लेकर जब दबाव ज्यादा डाला गया तो उक्त ज्वेलर ने माना कि वह खुद डिप्रैशन में हैं और गलती से पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर बैठा। उसने माना कि उनके शोरूम में कोई भी लूट नहीं हुई। पुलिस ने शिकायतकर्त्ता ज्वैलर की मानसिक हालत को देखते हुए उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया।

  • विदेश में जालंधर के युवक की गोली मारकर हत्या

    2 महीने बाद थी मृतक की शादी

    जालंधर,ENS: लोहियां से बड़ी खबर सामने आई है। लोहियां से विदेश गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रणजीत सिंह उर्फ राणा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक फिलीपींस में हथियार से लैस कुछ लोगों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। परिवार ने बताया कि मृतक रणजीत राणा लम्बे समय से मनीला में रह रहा था। दीवाली से पहले कुछ दिनों के लिए लोहियां आया था और दीवाली के बाद लोहियां से मनीला वापिस चला गया था। मृतक के चाचा जोगा सिंह डोल प्रधान रोटरी क्लब लोहियां ने बताया कि 2 महीने बाद फरवरी 2024 में उसकी शादी होने वाली थी। जिसकी पूरी तैयारियां हो चुकी थी। इस दुख की घड़ी में जोगा सिंह उनके पिता अर्जुन सिंह और बड़े भाई बलवंत सिंह को मौत से बड़ा धक्का लगा है।

    मृतक के चाचा जोगा सिंह ने बताया कि उस के भतीजे रणजीत राणा पुत्र रेशम सिंह उम्र 33 वर्ष जो आज सुबह अपने शहर सैनब्लो से पास के कस्बे चाओ में एक दुकान पर काम करने के लिए पहुंचा तो अचानक पीछे से आए दो लोगों ने गोली चला दी। गोली रणजीत राणा की पीठ में लगी और सीने से पार कर गई, जिससे रणजीत राणा गंभीर रूप से घायल हालत में वहीं गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हत्यारों ने मौके से कोई लूटपाट नहीं की, जिस से लग रहा है कि उनका इरादा रणजीत राणा को मारने का ही था। केवल यही था, रणजीत राणा को मारने था।

  • आज का राशिफल, 19 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 19 नवंबर 2023

    मित्रों सहकर्मियों में विश्वास रखेंगे. प्रबंधकीय कार्य आगे बढ़ाएंगे। योजनानुसार कार्य करेंगे. निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. औद्योगिक चर्चाओं में हिस्सा लेंगे. समय सुधार पाएगा. लाभ बना रहेगा. महत्वपूर्ण विषयों में सक्रियता लाएंगे।

    मेष- हितलाभ बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. नवीन गतिविधियों से जुड़ने का समय है। व्यवसायिक कार्यों में सहज रहेंगे. शुभ कार्यों को बढ़ावा देंगे. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. मनोरंजक यात्रा संभव है. रुटीन बेहतर रखेंगे। नपातुला जोखिम उठाएंगे. करियर कारोबारी में तेजी रहेगीं. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होंगे. विभिन्न मामलों में गति आएगी. भेंटवार्ता में सक्रियता दिखाएंगे। रचनात्मकता बनी रहेगी. धार्मिक एवं जनकल्याण मामले गति लेंगे. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। बड़प्पन से काम लेंगे।

    वृष- सुखद संबंधों से प्रसन्नता बढ़ेगी. भाग्य से चहुंओर सफलता पाएंगे. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. नीति नियम निरंतरता से आगे बढ़ेंगे. कामकाज साधारण से अच्छा रहेगा. जनकल्याण के कार्यों से जु़डें़गे. प्रभावशीलता बनी रहेंगी. लाभ प्रतिशत ऊंचा रहेगा. आत्मविश्वास बनाए रहेंगे. अपनों का सहयोग पाएंगे. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. परिस्थितियां सकारात्मक होंगी. पुण्यार्जन का प्रयास रहेगा. पेशेवरों का साथ रखेंगे. सामंजस्य बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बनेगा।

    मिथुन– तथ्यों की अनदेखी न करें. सभी मामलों में स्पष्टता बनाए रखें. परिस्थितियां प्रभावित रहेंगी. मित्रों के साथ सहयोग बना रहेगा. कार्य व्यापार सामान्य रहेगा. उद्योग व्यापार में निरंतरता रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन बेहतर करेंगे। व्यक्तिगत कार्य प्रभावित रहेंगे. कामकाजी चर्चाओं में सक्रियता दिखाएंगे। क्षमाभाव बनाए रखें। अनुशासन अनुपालन से आगे बढ़ें लेनदेन में धैर्य बनाए रखें। विभिन्न मामले लंबित रह सकते हैं. नवीन अनुबंधो में सजग रहेंगे. साझीदारों का सहयोग बना रहेगा।

    कर्क– सहकारिता और सामंजस्य से बात आगे बढ़ाएंगे. लोगों से भेंट में सहज रहेंगे. लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा. साझीदारी के संबंध संवार पर रहेंगे. अनुबंधों में सावधानी रखेंगे. लक्ष्य की ओर गति रखेंगे. स्थायित्व को बढ़ावा मिलेगा. मित्रों सहकर्मियों में विश्वास रखेंगे. प्रबंधकीय कार्य आगे बढ़ाएंगे. योजनानुसार कार्य करेंगे. निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. औद्योगिक चर्चाओं में हिस्सा लेंगे. समय सुधार पाएगा. लाभ बना रहेगा. महत्वपूर्ण विषयों में सक्रियता लाएंगे.

    सिंह- समकक्षों का सहयोग बना रहेगा. साख सम्मान बल पाएंगे. ढिलाई से बचें. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएं. परिश्रम से अनुकूलन बनाए रखेंगे. आर्थिक लेनदेन में जल्दबाजी से बचें. विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी। मेहनत राहें खुलेंगी। व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रखेंगे. अतिउत्साह से बचें. कर्मठता और लगनशीलता बनाए रखेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। चर्चा में सहज रहेंगे. सहकर्मियों का साथ समर्थन रहेगा. समता सामंजस्य से आगे बढें।  जोखिम के कार्य न करें. सेवाक्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

    कन्या- उमंग और उत्साह से विविध गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे. शि़क्षण प्रशिक्षण से जुड़े कार्य करेंगे. आत्मनियंत्रण बनाए रखेंगे. कामकाजी संबंधों पर फोकस रहेगा. साथियों में प्रेम विश्वास बना रहेगा। समय प्रबंधन बनाए रखेंगे. संपर्क संवाद बढ़ेगा. ध्यान प्राणायाम और योग अपनाएंगे. स्वार्थ संकीर्णता त्यागें. स्पर्धा को बढ़ावा देंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे. सकारात्मकता बनी रहेगी। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर होगा. कम समय के कार्यों से जुड़ेंगे. महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाएंगे।

    तुला- घर से करीबी बढ़ेगी. पारिवारिक प्रयासों को संवारेंगे. भौतिक संसाधनों में रुचि रखेंगे. रक्त संबंधियों के साथ खुशियां साझा करेंगे. आर्थिक एवं मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा। स्वार्थ संकीर्णता से बचें. आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे. मेलजोल की भावना बढ़ेगी. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. पेशेवर एवं प्रबंधकीय प्रयासों को बल मिलेगा. बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखें. विनम्रता और विवेक रखें. अतिथि का आना प्रसन्नता बढ़ाएगा। सक्रियता बढ़ाएंगे. कार्ययोजनाएं गति लेंगी.

    वृश्चिक– करीबियों की मदद बनी रहेगी. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में गति आएगी. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. विविध गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे। श्रेष्ठ जनों से भेंट मुलाकात होगी. चर्चा संवाद में सफलता पाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ सकते हैं. भाई बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी. भाईचारा बढ़ाएंगे, सम्मान बढ़ेगा। सुलह सामंजस्य बनाए रखेंगे। कार्यशैली प्रभावी बनी रहेगी। दान धर्म बढ़ाएंगे. संस्कार सभ्यता बल पाएंगे. संपर्क क्षेत्र बड़ा होगा।

    धनु- पारिवारिक प्रयास बेहतर होंगे. सभी को प्रभावित करेंगे. घर में हर्ष आनंद रहेगा. सुखद पल निर्मित होंगे। रक्त संबंधियों के साथ खुशियां बांटेंगे. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. पेशेवर एवं प्रबंधकीय प्रयासों को बल मिलेगा।  आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे. अतिथि का आना प्रसन्नता बढ़ाएगा. पारिवारिक मामले सकारात्मक रहेंगे. मेलजोल की भावना बढ़ेगी। मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा. विनम्रता विवेक रखें. स्वार्थ संकीर्णता से बचें. बड़प्पन से काम लें। बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखें।

    मकर – रचनात्मक कार्यों में गति बनाए रखेंगे. व्यापार व्यवसाय में आगे रहेंगे। सीख सलाह बनाए रहेंगे। अपनी बात सहजता से रखेंगे. आवश्यक कार्य सधेंगे. भेंट चर्चाओं में समय देंगे। वरिष्ठों से मुलाकात होगी. लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे. विनम्र व मधुर व्यवहार रहेगा. यात्रा संभव है.अपनी बात सहजता से रखेंगे. सरप्राइज दे सकते हैं. योजनानुसार कार्य गति रखेंगे. रचनात्मक ढंग कार्य करेंगे। महत्पूर्ण निर्णय लेंगे. करीबियों का सहयोग पाएंगे. आवश्यक कार्य सधेंगे. भेंट चर्चाओं में समय देंगे। बड़प्पन से काम लेंगे।

    कुंभ- सूझबूझ से आगे बढ़ें. आर्थिक मामलों में सजग रहेंगे। खर्च और निवेश पर नियंत्रण रखें. मामले लंबित रह सकते हैं. विनम्र बने रहें. मिश्रित प्रभाव बना रहेगा. संपर्क संवाद बेहतर होगा. बड़प्पन से काम लेंगे। आत्मविश्वास बनाए रहेंगे. कामकाज सामान्य रहेगा. बड़े लक्ष्यों की ओर प्रेरित होंगे. करियर व्यापार में प्रभावी रहेंगे। लेनदेन पर ध्यान दें। न्यायिक विषयों में धैर्य दिखाएंगे। विदेश यात्रा की संभावना बनेगी. अधिकारीवर्ग सहयोगी होगा. अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी।

    मीन- सुख सौख्य समृद्धि में वृद्धि होगी। सभी प्रसन्न बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तेजी लाएंगे. आर्थिक अनुकूलता रहेगी। महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनेंगे. कार्य विस्तार के प्रयास बढ़ाएंगे। पेशेवर विषयों में गति आएगी.लोगों का भरोसा जीतेंगे। लाभ के अवसरों को भुनाएंगे. मित्र मददगार रहेंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. अधिकारियों का समर्थन रहेगा। इच्छित सफलता प्राप्त कर सकते हैं. बहुमुखी प्रतिभा संवरेगी. जिम्मेदार वर्ग सहयोगी रहेगा. सभी प्रभावित होंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि बनी रहेगी।

  • जालंधरः पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ की पुलिस सदर के एक घऱ में गैंगस्टर को काबू करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान घर में मौजूद दोनों गैंगस्टरों ने सीआईए स्टाफ पर गोलियां चला दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक आरोपी की टांग में गोली लगी। जबकि दूसरा गैंगस्टर घर की छत से कूदने के प्रयास में टांग टूट गई। 

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज हरिंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों से फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस ने रतन और कालू भैय्या दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गैंगस्टर इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि रोहित हत्याकांड में मुख्य गैंगस्टर रतन और कालू भैय्या दोनों वांछित चल रहे थे। जिन्हें आज गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

    बता दें कि 13 नवम्बर की रात रामा मंडी की बांसावाली गली में पुरानी रंजिश के चलते रोहित उर्फ आलू की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। थाना रामा मंडी की पुलिस ने इस मामले में गगन अरोड़ा और लाखन को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि इस मामले में गुंगा, शिवम, रिक्की, संजय, लाडी, बकरा, गट्टु, लाकी, शवि, और मुख्य आरोपी रतन व कालू भैय्या वांछित थे। 

  • पंजाब: माथा टेकने जा रहे युवकों पर तलवारों से हमला 6 गिरफ्तार, देखें CCTV

    लुधियाना: खन्ना के दोराहा कस्बे के गांव कद्दों में दो युवकों पर तलवारों से हमला करने का मामला सामने आया है। दोनों युवक परिवार के साथ माथा टेकने जा रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमले में गंभीर रूप से घायल किरणप्रीत सिंह का डीएमसी लुधियाना में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

    जिनके पास से हथियार भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, किरणप्रीत सिंह अपने परिवार संग कार में कद्दों माथा टेकने आया था। उसके साथ जगदीप सिंह भी था। जैसे ही कद्दों में धार्मिक स्थान के बाहर कार खड़ी की गई तो इसी बीच एक दर्जन के करीब हमलावर आए। जिनके हाथों में तलवारें, बेसबाल के डंडे थे। आते ही किरणप्रीत व जगदीप सिंह पर हमला कर दिया।

    किरणप्रीत को बुरी तरह से पीटा गया। तलवारों से वार किए गए। उसे लहूलुहान कर दिया गया। इसी बीच तलवारों से कार तोड़ी गई। डीएसपी निखिल गर्ग ने बताया कि किरणप्रीत सिंह की माता भिंदर कौर निवासी शाहपुर के बयानों पर गुरसिमरन सिंह सिम्मा, गुरप्रीत सिंह गोगा, जसप्रीत सिंह जस्सा निवासी शाहपुर, प्रदीप सिंह निवासी बेगोवाल, जसवीर सिंह जस्सी निवासी दीप नगर, हरविंदर सिंह गांधी, बलजिंदर सिंह बबलू, गगनदीप सिंह गगना, हरवेल सिंह हैप्पी निवासी कद्दों के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनमें से हरवेल, बलजिंदर, हरविंदर, गुरप्रीत, जसप्रीत, गगनदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से वारदात में प्रयोग जेन कार, बेसबाल व लकड़ी के डंडे बरामद हुए। सभी के खिलाफ इरादा कत्ल का केस दर्ज किया गया है।

  • पंजाब : Gun Point पर मनी एक्सचेंजर से लूट की कोशिश, 2 काबू, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब में लूटपाट की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। वही ताजा मामला मनी एक्सचेंजर से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। एक्टिवा सवार बदमाश खिलौना पिस्तौल लेकर मनी एक्सचेंजर से लूट करने के लिए पहुंचे। दुगरी इलाका स्थित माटा पैलेस के पास दुकान में 2 भाई मौजूद थे। तीनों बदमाशों ने उनसे मारपीट की। इस दौरान दुकानदारों की बदमाशों से झड़प हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 2 बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। वहीं, एक बदमाश भागने में कामयाब रहा।

    लोगों का कहना है कि बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घायलों की पहचान परमिंद्र सिंह और सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    थाना मॉडल टाउन की SHO गुरशिंदर कौर ने बताया कि दोनों युवकों से खिलौना पिस्तौल और तेजधार हथियार बरामद हुआ है। बदमाशों ने मौके पर फायरिंग की है या नहीं, इसके लिए आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

  • वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने हेतू चलाया जा रहा विशेष अभियान: जिला निर्वाचन अधिकारी

    वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने हेतू चलाया जा रहा विशेष अभियान: जिला निर्वाचन अधिकारी

    ऊना/सुशील पंडित: मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण-2024 कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर दिनांक 18 व 19 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक सभी छूटे हुये व पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में दर्ज करवाने हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने से किसी कारणवश छूट गए थे अथवा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम सम्बन्धित मतदान केंद्र में जाकर दर्ज करवा सकते हैं। 
    इस दौरान कोई भी मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि करने के साथ मतदाता सूची की किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, मतदाता सूची से अपात्र/मृत व्यक्तियों के नाम हटाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतु समुचित प्ररूप (फार्म-6, 6, 7 व 8) भरकर दावे/आक्षेप सम्बंधित अभिहित अधिकारियों/बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में पढ़ पाने में असमर्थ हैं, उनके नाम संबंधित बूथ लेबल अधिकारी द्वारा सबके समक्ष पढ़कर सुनाये जाएंगे।
    अभियान के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा मतदान केन्द्रवार नियुक्त बूथ लेवल एजेंट सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी के साथ बैठक करके छुटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने व अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने सम्बन्धी सुझाव व आवेदन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत दे सकते हैं ताकि मतदाता सूची को आगामी लोकसभा निर्वाचनों के लिए त्रुटी रहित व अद्यतन बनाया जा सके।
    इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि केवल मतदाता फोटो पहचान पत्र होना ही किसी व्यक्ति को मताधिकार की गारंटी नहीं देता बल्कि नागरिक का नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होना भी अनिवार्य है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आहवान किया कि वे निर्धारित तिथियों को अपने-2 मतदान केंद्र पर जाकर बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची ( वोटर लिस्ट) में अपने नाम की जांच कर लें। यदि किसी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो निर्धारित फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा ले ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में वह अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह सके।
  • युवाओं को नशे से बचाने के लिए कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान: एसएचओ

    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत बुढबार में किया गया जिसकी अध्यक्षता एसएचओ बंगाणा विनोद कुमार ने की। उन्होंने ग्राम पंचायत बुढ़वार में अभिभावकों से बात करते हुए कहा की बच्चें सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फस जाते हैं। उन्होंने कहा की स्थानीय लोग खुद आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सहयोग दें। पुलिस विभाग नशे की सप्लाई को तो रोक सकता है। लेकिन नशे की मांग को स्थानीय बुद्धिजीवी और सभी जिम्मेदार लोग ही मिलकर इस नशे रूपी जाल से बच्चे को बचा सकता है। स्थानीय स्कूल के मुख्यध्यापक और मेंटर टीचर के साथ बात करते हुए कहा कि बच्चों को इन बातों के बारे में जागरूक किया जाना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे के जाल से बचाया जा सके।
    उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरा जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। क्योंकि नशे की समस्या बहुत गंभीर होती जा रही है जिसका अभी तक समाज को इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत इसको अपनी जिंदगी का हिस्सा बना रहा है उसी तरह से सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई नशा मुक्त ऊना अभियान में शामिल हो रहे है।
    उन्होंने कहा की अगर किसी को नशे से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है और कोई नशे से सबंधित किसी बीमारी का इलाज़ करवाना है तो ब्लॉक में थानाकलां और बंगाणा हॉस्पिटल में इनका इलाज किया जायेगा। 
    इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रणजीत ठाकुर, उप प्रधान राजकुमार, बीडीसी सदस्य मोनिका राणा, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह की प्रोग्राम हेड पारुल आंगरा और स्थानीय स्कूल के हेड स्नेह लता मेंटर टीचर मनोज कुमार, सभी स्कूल के अध्यापक गण और बच्चे उपस्थित रहे।