Blog

  • राज्यपाल ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में नवाया शीश

    राज्यपाल ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में नवाया शीश

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी माता मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर में हवन भी किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी राज्यपाल के साथ थीं। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में दौरा किया और मंदिर में किये जा रहे सौंदर्य योजना का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने संग्रहालय एवं अन्य भावी  परियोजनाओं से अवगत करवाया।

  • जालंधर-अमृतसर हाईवे पर कैमिकल से भरे टैंकर को ट्रक ने मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जालंधर-अमृतसर हाईवे पर कैमिकल से भरे टैंकर को ट्रक ने मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर के गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां जालंधर-अमृतसर हाईवे पर कैमिकल से भरे टैंकर को सरिये से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे दौरान टैंकर फटने से केमिकल सड़क पर गिरना शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने टैंकर पर आग बुझाने वाली फॉर्म फेंककर लोगों को टैंकर से दूर रहने की चेतावनी दी ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सके। केमिकल के टैंकर के पास ही सिलेंडर से भरी गाड़ियां खड़ी थी और 200 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप भी था।

    इस हादसे दौरान गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के समय कुछ अन्य वाहनों के चालक रात को डिवाइडर पर सोए हुए थे। टक्कर के बाद वह हाईवे पर बने नाले में गिर गए और गंभीर जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर इंडियन ऑयल डिपो के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और केमिकल को दूसरे टैंकर में लोड कर हादसे वाले टैंकर को खाली किया। वहीं थाना रामामंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन जांच करने की वजह वाहनों की फोटो खींचकर मौके से चलती बनी।

    आसपास के लोगों ने बताया कि थाना रामामंडी की पुलिस की नाकामी से टैंकर व सिलेंडरों की गाड़ियों के चालक पार्किंग के पैसे बचाने के लिए सर्विस लाइन पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उन्होंने कहा कि इन वाहनों पर पुलिस मेहरबान है। उनकी मेहरबानी के चलते सड़कों पर खड़े वाहन लोगों के लिए हादसे का कारण बनते हैं। लोगों ने कहा कि थाना रामा मंडी की पुलिस का इसकी और कोई ध्यान नहीं है। गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू निवासियों ने बताया कि यहां से निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसकी कई बार शिकायत भी की गई है, लेकिन पुलिस का इसकी और कोई ध्यान नहीं। आज जो घटना हुई है, इस अगर केमिकल के टैंकर से हादसा होता तो भारी नुकसान हो सकता था। हैरानी की बात तो यह रही कि थाना रामामंडी की पुलिस हादसे वाले वाहनों को छोड़कर मौके से चले गई। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने टैंकर के पास किसी व्यक्ति को जाने नहीं दिया। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਦ ਇੰਪੀਰੀਅਲ ਸਕੂਲ ਗਰੀਨ ਕੈਂਪਸ ਆਦਮਪੁਰ ਦੇ ਵਿਹੜੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸਾਖੀ ਦਾ ਤਿਊਹਾਰ, ਦੇਖੋ ਤਸਵੀਰਾਂ

    ਪੰਜਾਬ : ਦ ਇੰਪੀਰੀਅਲ ਸਕੂਲ ਗਰੀਨ ਕੈਂਪਸ ਆਦਮਪੁਰ ਦੇ ਵਿਹੜੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸਾਖੀ ਦਾ ਤਿਊਹਾਰ, ਦੇਖੋ ਤਸਵੀਰਾਂ

    ਆਦਮਪੁਰ/ਗਣੇਸ਼ : ਦਿਨ ਵੀਰਵਾਰ ਨੂੰ ਦ ਇੰਪੀਰੀਅਲ ਸਕੂਲ ਗਰੀਨ ਕੈਂਪਸ ਆਦਮਪੁਰ ਦੇ ਵਿਹੜੇ ਵਿੱਚ ਵਿਸਾਖੀ ਦਾ ਤਿਊਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ । ਸਕੂਲ ਸਮਾਗਮ ਚੇਅਰਮੈਨ ਜਗਦੀਸ਼ ਲਾਲ, ਡਰੈਕਟਰ  ਜਗਮੋਹਣ ਅਰੋੜਾ , ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਮੱਲ੍ਹੀ, ਚੀਫ਼ ਐਕਡਮਿਕ ਐਡਵਾਈਜ਼ਰ ਸ਼ੁਸ਼ਮਾ ਵਰਮਾ ,ਹੈੱਡ ਮਿਸਟਰੈਸ ਪਰਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ। 

    ਸਕੂਲ ਦੇ ਨੰਨ੍ਹੇ-ਮੁੰਨ੍ਹੇ ਬੱਚਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਭਾਸ਼ਣ, ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ,ਪੰਜਾਬੀ ਸਮੂਹਿਕ ਗੀਤ ਅਤੇ ਭੰਗੜਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦਾ ਸਾਰਿਆਂ ਨੇ ਅਨੰਦ ਮਾਣਿਆ । ਵਿਸਾਖੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਮੂਹਿਕ ਗੀਤ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਅਧਿਆਪਕ ਭਾਸਕਰ ਬੱਗਾ ਨੇ ਕਰਵਾਈ । ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸ਼ਾਨ ਭੰਗੜੇ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਛੇਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਅਧਿਆਪਕ ਪ੍ਰਭਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਰਵਾਈ। ਬੱਚੇ ਪੰਜਾਬੀ ਪਹਿਰਾਵੇ ਵਿੱਚ ਸਜੇ ਹੋਏ ਸਨ, ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਚਿਹਰਿਆਂ ਉੱਤੇ ਨੂਰ ਝਲਕ ਰਿਹਾ ਸੀ।

    ਇਹ ਸਾਰਾ ਕੁਝ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਾਥਨਾ ਸਭਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉੱਤੇ ਸਟੇਜ ਸੰਭਾਲਣ ਦਾ ਕੰਮ ਅੱਠਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਅਤੇ ਨੌਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਕਾਵਿਆ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਅਧਿਆਪਕਾ ਕਿਰਨਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਵੀ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸਾਹਿਬਾ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬੀ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਬਾਰੇ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ। ਸਾਰੇ ਪਾਸੇ ਢੋਲ ਦੀ ਅਵਾਜ਼ ਗੂੰਜ ਰਹੀ ਸੀ। ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਦ ਇੰਪੀਰੀਅਲ ਸਕੂਲ, ਗਰੀਨ ਕੈਂਪਸ ਆਦਮਪੁਰ ਸਕੂਲ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ, ਡਾਇਰੈਕਟਰ , ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਮੈਡਮ ਨੇ ਸਾਰੇ ਟੀਚਿੰਗ ਅਤੇ ਨੌਨ ਟੀਚਿੰਗ ਸਟਾਫ਼ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵਿਸਾਖੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਲੱਡੂਆਂ ਨਾਲ ਮੂੰਹ ਮਿੱਠਾ ਕਰਾਇਆ।

  • जहरीली शराब पीने से 16 की मौत, 48 से अधिक अस्पताल में भर्ती

    जहरीली शराब पीने से 16 की मौत, 48 से अधिक अस्पताल में भर्ती

    बिहारः पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत हो गई। कई की हालत गंभीर है। सभी का मोतिहारी और मुजफ्फरपुर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले के 6 गांवों के लोगों ने अलग-अलग जगहों पर वीरवार को शराब पी थी। रात से सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। अगले दिन एक-एक कर मौत होनी शुरू हो गई। शनिवार तक 16 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस मामले में जांच करने के लिए पटना से एक स्पेशल टीम मोतिहारी जा रही है। इसमें 5 पुलिस अफसर शामिल हैं। इनमें 2 डीएसपी और 3 इंस्पेक्टर हैं। वहीं जिले के डीएम-एसपी का कहना है कि डायरिया-फूड पॉइजनिंग से मौतें हुई हैं। इस घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा- घटना दुखद है। लोगों को गलत काम नहीं करना चाहिए। बार-बार बताया जाता है।

    शराब पार्टी में शामिल विनोद पासवान ने बताया कि जाटा राम ने हम सभी को गेहूं काटने के लिए बालगंगा बुलाया था। वहां काम करने के बाद सभी ने एकसाथ शराब पी, फिर वहां से घर गए। जैसे-जैसे रात बीती, सभी की हालत बिगड़ने लगी। जाटा राम, ध्रूप पासवान, अशोक पासवान और छोटू की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मौतें शुक्रवार को शुरू हुईं। शाम तक 8 लोगों की जान चली गई। लेकिन शनिवार सुबह यह आंकड़ा बढ़ कर 16 हो गया। परिवार वालों ने 7 शवों का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमॉर्टम के ही कर दिया।

  • उद्योग मंत्री ने जिला ऊना के औद्योगिक संघ के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

    उद्योग मंत्री ने जिला ऊना के औद्योगिक संघ के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

    बल्क ड्रग पार्क और नेस्ले औद्योगिक ईकाई का किया दौरा

    ऊना/ सुशील पंडित :  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने हरोली विधान सभा क्षेत्र के बाथू में गगरेट, हरोली और मैहतपुर औद्योगिक संघ के  पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरोली के पोलियां में लगभग 1923 करोड रूपए की लागत से बल्क ड्रग पार्क का निर्माण किया जा रहा है जो कि प्रदेश का सबसे बडा पार्क होगा। इस अंतर्राष्ट्रीय पार्क के बनने से अनेकों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी में स्ट्रीट लाईटों, अमराली क्षेत्रां औद्योगिक क्षेत्र में पर्याप्त जल सुविधा मुहैया करवाने के लिए बूस्टर पंप प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से लगाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बाथड़ी में सीवरेज़ और डेªनेज़ सिस्टम के लिए संबंधित अधिकारियों को डिटेल प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। 

    इस अवसर पर गगरेट, हरोली, मैहतपुर संघ के अध्यक्षों द्वारा समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया। इससे पहले उन्होंने पोलियां में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क और टाहलीवाल में स्थित नेस्ले उद्योग का दौरा किया। इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक देवेंद्र भुट्टो, पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव पवन ठाकुर, प्रधान ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी (शिलाई) सीता राम शर्मा, बीडीसी चेयरमेन जसपाल, निदेशक उद्योग विभाग राकेश प्रजापति, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग अंशुल धीमान, डीएसपी हरोली, हरोली औद्योगिक संघ के प्रधान राकेश कौशल, गगरेट संघ के प्रधान प्रमोद शर्मा, मैहतपुर के प्रधान चमन कपूर, रोहित वर्मा,  अंशुल वाटला, कपिल आनंद, विपुल आनंद, हिमांशु कौशल, दीपक पुरी, सुरेश शर्मा, प्रदेश रेड क्राॅस सोसाईट संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, सुमन ठाकुर सहित अन्य संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • चुनाव से पहले पूर्व सीएम ने​ दिखाए बागी तेवर, कहा- इतनी सीटों पर भुगतना होगा खामियाजा

    चुनाव से पहले पूर्व सीएम ने​ दिखाए बागी तेवर, कहा- इतनी सीटों पर भुगतना होगा खामियाजा

    हुब्बाली: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बागी तेवर अपनाते हुए कहा कि उन्हें टिकट न दिए जाने का असर राज्य में कम से कम 20 से 25 सीटों पर पड़ेगा। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आलाकमान ने उनसे हुब्बाली-धारवाड मध्य सीट से विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए कहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शेट्टार ने शुक्रवार रात यहां पत्रकारों से कहा कि वह रविवार तक टिकट दिए जाने पर पार्टी के फैसले का इंतजार करेंगे और उसके बाद अगले कदम पर निर्णय लेंगे। भाजपा ने अभी तक हुब्बाली-धारवाड मध्य समेत कर्नाटक की 12 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। शेट्टार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं कल तक इंतजार करूंगा और फिर अपने अगले कदम पर फैसला लूंगा।’’ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ इस तरह का बर्ताव किए जाने का भाजपा पर होने वाले संभावित असर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल को इसके बारे में सोचना पड़ेगा।

    शेट्टार ने कहा, ‘‘पार्टी को यह सुनिश्चित करना होगा कि इसका कोई नकारात्मक असर न पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भी कहा है कि अगर शेट्टार को टिकट नहीं मिलता है, तो इसका केवल एक क्षेत्र पर असर नहीं पड़ेगा… इसका उत्तरी कर्नाटक में कई निर्वाचन क्षेत्रों पर तत्काल असर पड़ेगा… कम से कम 20 से 25 निर्वाचन क्षेत्रों पर।’’  उन्होंने कहा, ‘‘इसका निश्चित तौर पर पूरे कर्नाटक पर असर पड़ेगा, लेकिन तत्काल असर 20 से 25 सीटों पर देखा जाएगा।’’ हुब्बाली-धारवाड नगर निगम के कुछ पार्षदों द्वारा इस्तीफे की पेशकश किए जाने पर वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह अपना प्यार दिखाने के लिए उनके आभारी हैं। कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन्होंने (पार्षदों) अपनी नाखुशी जताई है। वे आहत हैं। उनकी भावनाएं आहत हैं, इसलिए नगर निगम से इस्तीफा देकर अपना आक्रोश जता रहे हैं।’’

    शेट्टार ने कहा कि वह पार्षदों की राय पर गौर करेंगे और फिर अगले कदम पर फैसला लेंगे। शेट्टार ने 11 अप्रैल को एक संवाददाता सम्मेलन कर कहा था कि उन्हें दिल्ली से फोन आया, जिसमें पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने युवाओं के लिए जगह बनाने के वास्ते उनसे अपनी उम्मीदवारी वापस लेने को कहा। भाजपा ने अभी तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 212 उम्मीदवारों की सूची जारी की है और बाकी की 12 सीटों पर नामों की घोषणा नहीं की है। कर्नाटक में 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को मतदान होगा और नतीजों की घोषणा 13 मई को की जाएगी।

  • सेना और अर्धसैनिक बल एक-दूसरे के ठिकानों पर कर रहे हमले, देखें वीडियो 

    सेना और अर्धसैनिक बल एक-दूसरे के ठिकानों पर कर रहे हमले, देखें वीडियो 

    भारतीयों को घर के अंदर रहने की सलाह, देखें वीडियो 

    खार्तूम: सूडान की राजधानी खार्तूम में अर्धसैनिक बलों और नियमित सेना ने एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। इसके बाद सूडान में स्थित भारतीय मिशन ने वहां रह रहे भारतीयों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। खार्तूम में भारतीय दूतावास के एक ट्वीट में कहा, “गोलीबारी और झड़पों की सूचना के मद्देनजर, सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने, घर के अंदर रहने और तत्काल प्रभाव से बाहर निकलने से रोकने की सलाह दी जाती है। कृपया शांत रहें और अपडेट की प्रतीक्षा करें।”

    नियमित सेना में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के नियोजित एकीकरण को लेकर सैन्य नेता अब्देल फतह अल-बुरहान और उनके नंबर दो अर्धसैनिक कमांडर मोहम्मद हमदान डागलो के बीच हफ्तों तक गहराते तनाव के बाद शनिवार को सूडान में हिंसा भड़क गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने दक्षिण खार्तूम में आरएसएफ बेस के पास “टकराव” और जोरदार विस्फोट और गोलियों की सूचना दी।

    आरएसएफ का दावा

    आरएसएफ ने कहा कि उसके बलों ने खार्तूम हवाईअड्डे पर नियंत्रण कर लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी हवाई अड्डे के परिसर में लड़ाकों से भरे ट्रक को आते देखा है। हवाईअड्डे के पास, साथ ही बुरहान के आवास के पास और खार्तूम उत्तर में गोलियों की आवाज सुनी गई। समाचार एजेंसी ने बताया कि नागरिकों को भागते देखा गया।

    सेना का दावा

    सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल नबील अब्दुल्ला ने एएफपी को बताया, “रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के लड़ाकों ने खार्तूम और सूडान के आसपास कई सैन्य शिविरों पर हमला किया। संघर्ष जारी है और सेना देश की सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभा रही है।”

    दोनों पक्ष लगा रहे आरोप

    वीरवार को अपने बयान में, नियमित सेना ने कहा कि यह “देश एक खतरनाक ऐतिहासिक मोड़ पर है।” सेना ने कहा, “जोखिम बढ़ रहा है, क्योंकि आरएसएफ कमांड ने राजधानी और अन्य शहरों में सेना को लामबंदकर घेर लिया है।” आरएसएफ ने अपनी तैनाती का बचाव करते हुए कहा कि वह नियमित सेना के साथ समन्वय में काम करता है और इसके लड़ाके “सुरक्षा और स्थिरता हासिल करने के लिए पूरे देश में चलते हैं।” 

  • घर के ताले तोड़ लाखों के आभूषण व नगदी ले गए चोर

    घर के ताले तोड़ लाखों के आभूषण व नगदी ले गए चोर

    ऊना/सुशील पंडित : चिंतपूर्णी थाने के अंतर्गत आते गांव भटेड़ में अज्ञात चोरों ने नगदी व लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में गगनदीप निवासी गांव भटेड ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ चंडीगढ़ शादी समारोह में गए थे कि चोरों ने उस के घर के ताले तोड़कर चार लाख के आभूषण व नकदी चोरी कर लिए। शादी समारोह से जब लौटकर अपने घर आए तो देखा कि अलमारी का ताला व लॉकर टूटा हुआ था और लॉकर में रखे 40 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठियां, एक किट्टी सैट, दो सोने की चैन, एक टीका, चांदी की पायलें, बच्चे के कंगन सहित अन्य आभूषण गायब थे। जिसकी कीमत चार लाख के करीब है। शिकायत मिलने के बाद चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी अम्व वसूधा सूद ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • 852 ग्राम गांजे सहित बिहार का युवक काबू 

    852 ग्राम गांजे सहित बिहार का युवक काबू 

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली की टीम हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार कांस्टेबल सुनील के नेतृत्व में पंडोगा मे गश्त कर रही थी तो पुलिस को देख कर एक युवक भागा जिसको पुलिस ने काबू किया तथा शक के आधार पर चैक किया गया तो उसके  बैग के अन्दर 852 ग्रांम गांजा बरामद हुआ। आरोपित युवक की पहचान अमित कुमार (20)पुत्र चंद्र किशोर महतो निवासी सत्संग भवन वार्ड नं 5 विहारी गंज थाना विहारी गन्ज जिला मधेपुरा (विहार) व हाल निवासी झुग्गी झोंपड़ी घालूवाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • जालंधरः विपक्ष पर बरसे मंत्री ETO, कहा- सरकार ने छुड़वाए 9501 जमीनी कब्जे, देखें वीडियो 

    जालंधरः विपक्ष पर बरसे मंत्री ETO, कहा- सरकार ने छुड़वाए 9501 जमीनी कब्जे, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्षः आप पार्टी के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज प्रेस वार्ता पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की तरफ से सरकार पंचायती जमीनों के ऊपर जो कई लोगों द्वारा कब्जे किए गए थे। जिसे आप पार्टी की सरकार ने कार्रवाई करते हुए लगभग 9501 जमीन के कब्जे छुड़वा दिए है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से एससी वर्ग को काफी फायदा होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायती जमीन में से तीसरा हिस्सा एससी वर्ग को दिया जाता है।

    उन्होंने बताया कि आने वाले समय में शिक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 यूपीएस के संस्थान खोलने जा रही है। जिससे आम घरों के बच्चे दाखिला ले सकेंगे। इसी के साथ उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने पंजाब को 2 सरकारी मेडिकल कॉलेज भी दिए हैं। जिनमें से होशियारपुर ओर कपूरथला के मेडिकल कॉलेज शामिल है। हरभजन सिंह ने कहा कि अब भाजपा सरकार को इस बात का इल्म होना शुरू हो चुका है कि 2024 में अब उनकी पार्टी खत्म होने वाली है।