Blog

  • वंदे भारत में धुआं फैलने से दहशत में आए यात्री

    वंदे भारत में धुआं फैलने से दहशत में आए यात्री

    नेल्लोर: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में 9 अगस्त को तिरुपति-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में धुआं निकलने से यात्रियों में दहशत फैल गई। जब इस बारे में लोको पायलट को बताया गया तो ट्रेन को मनुबोलू में रोक दिया गया। जांच में पता चला कि ट्रेन में एक शख्स बिना टिकट सफर कर रहा था। जब उसने टॉयलेट में जाकर सिगरेट जलाई तो फायर अलार्म एक्टिव हो गए। इससे कम्पार्टमेंट में एयरोसोल का स्प्रे हो गया है। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

    मंडल रेल प्रबंधक विजयवाड़ा के अनुसार एक यात्री जो बिना टिकट सफर कर रहा था। वह C13 कोच के टॉयलेट के अंदर स्मोकिंग करने लगा। इससे फायर अलार्म एक्टिव हो गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान वंदे भारत करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। RPF ने इस यात्री को नेल्लोर में अरेस्ट कर लिया है। वंदे भारत में सफर कर रहे यात्रियों में धुएं के कारण अफरा-तफरी मच गई। इसके कारण लोगों ने ट्रेन का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद ट्रेन में आए अधिकारियों ने वहां मौजूद स्टाफ से भी इस बारे में सवाल करने लगे।

    लेकिन उन्होंने बताया कि बाथरूम का शीशा भी तोड़ा गया था। इसे यात्रियों ने तोड़ा है। मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में एक सवाल के जवाब में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2019 से जून 2023 तक वंदे भारत पर फेंके गए पत्थरों से रेलवे को 55 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। जबकि पथराव करने वाले 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ: 13 ਫੁੱਟ ਰਹਿ ਗਿਆ ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਦੇ ਖਤਰੇ ਵਾਲੇ ਨਿਸਾਨ ਤੋ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: 13 ਫੁੱਟ ਰਹਿ ਗਿਆ ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਦੇ ਖਤਰੇ ਵਾਲੇ ਨਿਸਾਨ ਤੋ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਨੰਗਲ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਉਪਰਲੇ ਖੇਤਰਾਂ ‘ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਅਤੇ ਬੱਦਲ ਫਟਣ ਕਾਰਨ ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਬਣੀ ਵਿਸ਼ਾਲ ਗੋਬਿੰਦ ਸਾਗਰ ਝੀਲ ਦੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਲਗਾਤਾਰ ਵਧ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਗੋਬਿੰਦ ਸਾਗਰ ਝੀਲ ‘ਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਰੋਤਾਂ ਤੋਂ 49481 ਕਿਊਸਿਕ ਪਾਣੀ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਦੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ 1667 ਫੁੱਟ ਤੋਂ ਉਪਰ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ ਹੈ ਜਦੋਂਕਿ ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਤੋਂ ਟਰੇਨਾਂ ਰਾਹੀਂ 41900 ਕਿਊਸਿਕ ਪਾਣੀ ਛੱਡਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਜੇਕਰ ਨੰਗਲ ਡੈਮ ਤੋਂ ਨੰਗਲ ਹਾਈਡਲ ਨਹਿਰ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਹਾਈਡਲ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ 12350, 10150 ਕਿਊਸਿਕ ਪਾਣੀ ਛੱਡਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਨੰਗਲ ਡੈਮ ਤੋਂ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਛੱਡੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ 19400 ਕਿਊਸਿਕ ਪਾਣੀ ਛੱਡਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਨੰਗਲ ਦੀ ਨਹਿਰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਓਵਰਫਲੋ ਹੁੰਦੀ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ੋਰਾਂ ‘ਤੇ ਹੈ।

    ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਦਾ 1680 ਫੁੱਟ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਖਤਰੇ ਦਾ ਨਿਸ਼ਾਨ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜੋ ਇਸ ਸਮੇਂ 13 ਤੋਂ ਵੱਧ ਹੈ। ਗੋਬਿੰਦ ਸਾਗਰ ਝੀਲ ਦੇ ਭਰਨ ਦਾ ਸੀਜ਼ਨ ਹੁਣ 21 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਹੈ। ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਇਸ ਦਿਨ ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਦਾ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ 1629 ਫੁੱਟ ਰਿਕਾਰਡ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜੋ ਅੱਜ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ 38 ਫੁੱਟ ਘੱਟ ਸੀ।

  • पंजाब: एकम और हशर जैसी मशहूर फिल्मों के राइटर की सड़क हादसे में मौत

    पंजाब: एकम और हशर जैसी मशहूर फिल्मों के राइटर की सड़क हादसे में मौत

    लुधियाना: पंजाबी इंडस्ट्री से बड़ी खबरें सामने आ रही है, जहां सुपरहिट फिल्म एकम और हशर सहित छोटे और बड़े पर्दे की अनगिनत अन्य फिल्मों के पटकथा लेखक और कई दशकों से पंजाबी साहित्य अकादमी से जुड़े प्रख्यात लेखक तरलोचन सिंह (65) की आज एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

    मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े 4 बजे लेखक तरलोचन सिंह स्कूटर पर सवार होकर स्थानीय भगवानपुरा रोड स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार लाल रंग की महिंद्रा थार गाड़ी ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि थार चालक उनको काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया।  इस घटना के दौरान लेखक तरलोचन सिंह की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं त्रिलोचन के निधन की खबर मिलते ही पंजाबी साहित्यिक हलकों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

    जानकारी के मुताबिक त्रिलोचन सिंह शाम को अपने परिचित से मिलकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घर के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही लाल रंग की थार गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई और शव को बड़ी मुश्किल से गाड़ी के नीचे से निकाला गया।
     
    पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और गाड़ी चालक जोकि मौके से फरार हो चुका है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि थार चालक के बारे में  गहराई से जांच की जा रही है। डीएसपी समराला जसपिंदर सिंह ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: एंटी नार्कोटिक्स सेल की पुलिस ने 40 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान सरबजोत सिंह निवासी रमनीक एवेन्यू के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान रमनीक एवेन्यू में मौजूद थी, जहां पुलिस को घर के बाहर खड़ा युवक घबराकर भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचकर उसकी तलाशी ली तो उसके क़ब्ज़े से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: एंटी नार्कोटिक्स सेल की पुलिस ने 40 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान सरबजोत सिंह निवासी रमनीक एवेन्यू के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान रमनीक एवेन्यू में मौजूद थी, जहां पुलिस को घर के बाहर खड़ा युवक घबराकर भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचकर उसकी तलाशी ली तो उसके क़ब्ज़े से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • सांप के डसने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत

    सांप के डसने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में एक 7 साल की बच्ची की मौत सांप के काटने से हो गई। वीरवार सुबह जब परिजन सोकर उठे, तो उन्होंने बच्ची को मृत पाया। उसके मुंह से झाग आ रहा था। फिर भी बच्ची को मरवाही अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना में एक महिला भालू के हमले में घायल हो गई है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, ग्राम कटरा गाड़ा ढीलन निवासी मंगल सिंह धनुहार की बेटी रोशनी (7 वर्ष) रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गई। वो अपनी छोटी बहन के साथ जमीन पर सोई हुई थी। देर रात उसे एक सांप ने काट लिया। नींद में उसे सांप के काटने का पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह जब परिवार वाले सोकर उठे, तो बच्ची के मुंह से झाग निकल रहा था। उसे तुरंत मरवाही अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

  • पंजाब: पिता ने बेटे का किया कत्ल

    पंजाब: पिता ने बेटे का किया कत्ल

    फाजिल्का: जलालाबाद हलके की ढाणी कोटू फांगिया में एक पिता ने अपने ही नशेड़ी बेटे की हत्या कर दी है। शराब के ठेके पर काम करने वाले मुंशा सिंह ने अपने बेटे नरेंद्र पाल सिंह की बांह काटकर हत्या कर दी। उपरोक्त मामले में हत्यारोपी का हाथ नहीं मिला है। हत्यारे के पिता का कहना है कि हाथ को कुत्ता खा गया है।

    पिता ने कहा कि उनके नशेड़ी बेटे ने अपनी भांजी और मां को कुदाल से जान से मारने की कोशिश की, जिसके बाद किसी तरह उसने उन्हें छुड़वाया। फिर पिता और बेटे के बिच झगड़ा हो गया। जिसके बाद पिता ने कुदाल छीन बेटे पर हमला दिया जिससे उसका हाथ कट गया। वहीं कुत्तों ने उसके हाथ को खा लिया।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों के बयान कलमबद्ध किये जा रहे हैं। थाना सिटी के प्रभारी अंग्रेज कुमार ने बताया कि नरिंदर पाल सिंह अपने पिता मुंशा सिंह से शराब मांगता था और उसका पिता, जो ठेकेदारी करता है और मीट का काम भी करता है, उसे नशा करने से रोकता था। जिससे ये पूरी घटना घटी।

  • Samsung के इस फोन की 28 घंटों में एक लाख प्रीबुकिंग हुई दर्ज

    Samsung के इस फोन की 28 घंटों में एक लाख प्रीबुकिंग हुई दर्ज

    नई दिल्ली : सैमसंग ने अपनी पांचवीं पीढ़ी की अल्ट्रा-प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइस- गैलेक्सी जेड फ्लिप5 और जेड फोल्ड5 की भारत में पेशकश के 28 घंटों के अंदर ही इनकी रिकॉर्ड एक लाख प्रीबुकिंग दर्ज की है। कंपनी ने वीरु को यह जानकारी दी। सैमसंग ने बयान में कहा कि चौथी पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन (गैलेक्सी जेड फ्लिप4 और जेड फोल्ड4) की तुलना में पांचवीं पीढ़ी की डिवाइस को पहले 28 घंटों में 1.7 गुना ज्यादा प्रीबुकिंग मिली। कंपनी ने दोनों डिवाइस 26 जुलाई को पेश किए थे और उनकी प्रीबुकिंग 27 जुलाई को शुरू हुई थी। मेड इन इंडिया डिवाइस की भारत में बिक्री 18 अगस्त से शुरू होगी।

    सैमसंग दक्षिण-पश्चिम एशिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी जे बी पार्क ने कहा कि हाल ही में पेश गैलेक्सी जेड फ्लिप5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड5 को भारत में उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने से हम बहुत खुश हैं। गैलेक्सी जेड फ्लिप5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड5 की सफलता बताती है कि भारतीय ग्राहक नवाचारों के लिए कितने उत्साहित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हमारी नई डिवाइस फोल्डेबल स्मार्टफोन को मुख्यधारा में लाने में मदद करेंगी और भारत में हमारी स्थिति को और मजबूत करेंगी। गैलेक्सी फोल्ड5 की कीमत 1.54 लाख से 1.85 लाख के बीच है। सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप5 की कीमत 99,999 रुपये से 1,09,999 रुपये तक है।

  • कपूरथला के युवक की विदेश में गोली मारकर हत्या, देखें CCTV

    कपूरथला के युवक की विदेश में गोली मारकर हत्या, देखें CCTV

    कपूरथला: सब-डिवीजन भुलत्थ के सुभानपुर एरिया के समीपवर्ती गांव रंधावा के मूल निवासी युवक की मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक चार साल पहले उज्जवल भविष्य की कामना लेकर विदेश गया था। मृतक के पिता प्रेम सिंह निवासी गांव रंधावा ने दुखी मन से बताया कि उसका 27 वर्षीय बेटा निशान सिंह चार साल पहले घर के हालात बदलने की मंशा लेकर विदेश मनीला गया था।

    बुधवार को मनीला से किसी परिचित के आए फोन से पता चला कि निशान सिंह को किसी ने गोली मार दी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। प्रेम सिंह के अनुसार उसका बेटा काम से लौटने के बाद शाम के समय शहर एगलज़ में अपने मित्रों के साथ किसी रेस्टोरेंट पर बैठा था। उसी समय एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आया और उसने आते ही उसके बेटे के सिर पर गोली मार दी और भाग गया। निशान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की विधायक भुलत्थ सुखपाल सिंह खैरा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उधर, परिजनों ने मृतक की देह जल्द से जल्द भारत लाने के लिए सरकार से मांग की है।

  • CM के हेलिकाप्टर की हुई एमर्जेंसी लैंडिंग, देखें वीडियो

    CM के हेलिकाप्टर की हुई एमर्जेंसी लैंडिंग, देखें वीडियो

    रामपुर बुशहर: रामपुर के बिथल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हेलिकॉप्टर की एमर्जेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि चिन्हित स्थान पर सीएम का चौपर नहीं उतर पाया, जिसके चलते 500 मीटर दूरी पर खेत में हेलिकाप्टर को उतारना पड़ा। पायलटों की मुस्तैदी से हेलिकाप्टर में सवार मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि जेएसडब्ल्यू कंपनी के प्रोजेक्ट के परिसर में हेलिपैड बनाया गया था, जहां उसे लैंड करना था। हेलिकॉप्टर में लोक निर्माण मंत्री, ठियोग के विधायक व मुख्यमंत्री के पीएसओ भी सवार थे।