जालंधर, ENS: एंटी नार्कोटिक्स सेल की पुलिस ने 40 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान सरबजोत सिंह निवासी रमनीक एवेन्यू के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान रमनीक एवेन्यू में मौजूद थी, जहां पुलिस को घर के बाहर खड़ा युवक घबराकर भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचकर उसकी तलाशी ली तो उसके क़ब्ज़े से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply