Blog

  • दुलैहड़ में कृषि विभाग ने किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    ऊना/सुशील पंडित : विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत दुलैहड़ में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें किसानों को खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही गेहूं की फसल में आने वाली पीलिया रोग की रोकथाम के लिए खट्टी लस्सी के छिड़काव के बारे में बताया। प्रगतिशील किसान श्रीमती बीना कुमारी जो सफलतापूर्बक प्राकृतिक खेती कर रहे है उन्होंने किसानों को देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निअस्त्र आदि को वास्तविक रूप से बना कर बताया । इस शिविर में अंकुश शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है। साथ ही विभाग की स्कीम के बारे में बताया । इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक दविंदर कौर व शिवांक जसवाल ने किसानों से अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व मिट्टी की जांच के बारे में भी चर्चा की। इस मौके पर ग्राम पंचायत समिति सदस्य श्रीमती रमा कुमारी, प्रधान नंदकिशोर, उपप्रधान पवन कुमार व वार्ड पंच भी उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਸਬਜ਼ੀ ਵਿਕਰੇਤਾ ਨੂੰ ਗੋਲੀ ਮਾਰਨ ਵਾਲਾ ਮੁੱਖ ਆਰੋਪੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ : ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ  ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਬਜ਼ੀ ਵਿਕਰੇਤਾ ਲਕਸਮਣ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਮੌਤ ਦੇ ਘਾਟ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 6 ਅਤੇ ਕੁਝ ਅਣਪਛਾਤਿਆਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ।  ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਹੁਣ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਮਾਸਟਰ ਮਾਇੰਡ ਨੂੰ ਵੀ  ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਡੀਐਸਪੀ ਸੁੱਚਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿਖੇ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਚੰਦਨ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਮੁਕਦਮੇ ਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਮੁੱਖ ਆਰੋਪੀ ਰਮਿਤ ਯਾਦਵ ਨੇ ਖੁਦ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸਿਰਂਡਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰਮਿਤ ਯਾਦਵ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਇੱਕ ਪਿਸਤੋਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਮਿਤ ਯਾਦਵ ਨੇ ਇਹ ਪਿਸਤੋਲ ਯੂਪੀ ਤੋਂ ਖਰੀਦੀ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮੁਕਦਮੇ ਚ 2 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਫਰਾਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਜਾਰੀ ਹੈ । ਰਮਿਤ ਯਾਦਵ ਦੀ ਅਤੇ ਲਕਸ਼ਮਣ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਚਲਦੀ ਆ ਰਹੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਹ ਸਾਰੀ ਵਾਰਦਾਤ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ  ਪੁਲਿਸ ਹੋਰ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब : चाइना डोर सहित दुकानदार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं लोहड़ी के त्योहार पर कई युवा पतंग भी उड़ाते हैं और पिछले कुछ समय से इस पतंगबाजी में चाइना डोर का दबदबा रहा है। लेकिन पिछले कुछ सालों से चाइना डोर के किनारे युवा पतंग उड़ाते है। जिससे आम लोगों और पक्षियों की जान को खतरा बना रहता है। चाइना डोर को अब पंजाब में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है और चाइना डोर से गुड़िया को उड़ाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए है। जिसके चलते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर अमृतसर के थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने इलाके में गश्त के दौरान चाइना डोर का कारोबार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर किया है। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के थाना मोहकमपुरा के पुलिस अधिकारी रणजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि पुलिस ने इलाके में गश्त के दौरान 110 चाइना डोर गुट्टू बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पार्टी गश्त के सिलसिले में चोक तुंग पाई में मौजूद थी और गुप्त सूचना के आधार पर चाइना डोर गुट्टू विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुकानदार से 110 चाइना डोर के गुट्टू बरामद किए है। आरोपी से पूछताछ कर इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने लोगों से अपील की है कि वे सूती मांझे की जगह धागे वाली डोर से पतंग उड़ाएं , ताकि परिंदो और पक्षियों को हानि न पहुंचे। 

  • महाविद्यालय बंगाणा में मासिक एड्स जागरुकता पर कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : रेड रिबन क्लब अटल बिहारी वाजपेई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में मासिक एड्स जागरुकता पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। इस एक दिवसीय एड्स जागरूकता कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स के द्वारा परेड करवाया गया। इस परेड के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने छात्रों को दिया एड्स जागरुकता का संदेश दिया। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी ने कहा कि जिला एड्स प्रोग्राम अधिकारी व रेड रिब्बन सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे दिसंबर माह में जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं, महाविद्यालय अयोजित करवाई जायेगी, जिसमें से अब तक चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, और नुकड नाटक आयोजित किए गए हैं। कैंडल मार्च और नुक्कड़ नाटक आदि अभी अयोजित होना है। उन्होंने यह भी कहा कि एचआईवी / एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए  हर संभव प्रयास करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर प्रोफेसर अनु अत्तरी , प्रोफ़ेसर शशी कंवर, प्रोफ़ेसर नन्द लाल, एनसीसी केयर टेकर डॉ. विनोद कुमार, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी आदि मौजूद रहे।
  • बड़ी खबरः GAMADA के पूर्व चीफ इंजीनियर सहित कई लोगों पर मामला दर्ज

    मोहाली: ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GAMADA) के पूर्व चीफ इंजीनियर सुरेंद्र पाल सिंह उर्फ पहलवान एवं उसकी पत्नी मनदीप कौर सहित कई निजी कंपनियों और निर्देशकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया जाएगा। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट(ED) की शिकायत पर मोहाली की विशेष अदालत ने यह मुकदमा दर्ज करने का आदेश सुनाया है। इस मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पहलवान सहित उसके कई साथियों पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पंजाब में अकाली दल की सरकार के दौरान आरोपी ने GAMADA के चीफ इंजीनियर और पंजाब मंडी बोर्ड में रहते हुए यह भ्रष्टाचार किया था।

    जिसका बाद में कांग्रेस सरकार के दौरान खुलासा हुआ था। पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में घूमने के बाद मंडी बोर्ड और गमाडा में बतौर चीफ इंजीनियर सेवाएं देने वाले सुरिंदर पाल भ्रष्टाचार को लेकर काफी बदनाम रहे। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए बनाए। ईडी ने अपनी जांच में पाया है कि पहलवान ने चीफ इंजीनियर के पद पर रहते कई कंपनियों से काम के बदले करोड़ों रुपए लिए। पहलवान ने करोड़ों रुपए कमाकर तीन कंपनियां बनाई और सारा पैसा इनमें निवेश कर दिया। ईडी ने 63 संपत्तियां पहलवान, उसके रिश्तेदारों और करीबियों की जब्त की हैं। यह सारी संपत्तियां गलत कमाई से अर्जित की गई थीं।

    इससे पहले ईडी ने पहलवान की विभिन्न बैंकों में 5. 93 करोड़ रुपए की एफडीआर भी जब्त की थी। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार को लेकर पहले इंजीनियर सुरिंद्र पाल उर्फ पहलवान के खिलाफ मामला पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज किया था, लेकिन खातों में करोड़ों रुपए की ट्रांजेक्शन और कंपनियों में निवेश के मामले सामने आने के बाद इस केस को प्रवर्तन निदेशालय ने टेकओवर कर लिया था।मामला प्रवर्तन निदेशालय के पास पहुंचने के बाद पहलवान को सवालों की लिस्ट देकर करोड़ों रुपए का हिसाब मांगा गया था। उनसे आय के सोर्स के बारे में पूछा गया था। लेकिन करोड़ों रुपए की एफडीआर, करोड़ों रुपए की संपत्तियों के साथ-साथ तीन अपनी निजी कंपनियां खड़ी करने वाले इंजीनियर पहलवान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर ईडी ने कार्रवाई की।

  • संसद के बाद अब विधानसभा सुरक्षा में हुई चूक

    हरियाणाः हाल ही में दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ है। इसके बाद अब हरियाणा विधानसभा में सुरक्षा चूक हुई है। मंगलवार को राज्य मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने सचिवालय का पास बनवाकर विधानसभा में घुसने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गए।

    हालांकि उसकी यह कोशिश सफल नहीं हो पाई। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। अभी कोच पुलिस की हिरासत में है। महिला कोच की और से लगातार राज्यमंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। 

  • IPL 2024 में पैट कमिंस के बाद इस खिलाड़ी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24.75 करोड़ में बिका यह दिग्गज खिलाड़ी

    दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 24.75 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाई है। स्टार्क 2 करोड़ के बेस प्राइस पर ऑक्शन में उतरे थे। ऑक्शन में स्टार्क के लिए केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच होड़ मची थी, लेकिन आखिरी बोली में केकेआर ने बाजी मार ली। 9 साल बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल के इतिहास की यह सबसे बड़ी बोली है। उन्होंने अपने ही देश के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस ऑक्शन की यह दूसरी 20 करोड़ या उससे ज्यादा की बोली लगी। इससे पहले पैट कमिंस को 20.5 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

    मिचेल स्टार्क की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार आईपीएल में 2015 का सीजन खेला था। अब 9 साल बाद वह लौटेंगे और इस ऐतिहासिक बोली के बाद उनके हौसले निश्चित ही बुलंद होंगे। उनके नाम इससे पहले 27 आईपीएल मैचों में 34 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने वहीं टी20 इंटरनेशनल में 58 मैच खेलकर 73 विकेट झटके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया ही नहीं दुनियाभर के टॉप पेसर्स में से एक हैं। वह इससे पहले आरसीबी का हिस्सा रहे चुके थे। कहा जा रहा था कि आरसीबी आगे आएगी लेकिन गुजरात और कोलकाता के बीच कांटे की टक्कर दिखी। इसमें केकेआर ने बाजी मार ली।

  • पिटबुल का कहर जारीः 3 लोगों पर किया हमला, 2 पर मामला दर्ज

    शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले की थाना कांधला पुलिस ने पालतू पिटबुल कुत्ते को संभालने में कथित लापरवाही के लिए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो कुत्तों ने तीन लोगों को काट लिया था। कांधला थाना प्रभारी प्रविंद्र ने कहा कि रसूलपुर गुजरान गांव निवासी विकास कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान पिटबुल कुत्तों के मालिक सताब सिंह और उसके बेटे हाकम के रूप में की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मालिक ने कुत्तों को लावारिस और खुला छोड़ रखा था, जिसके कारण उसने शिकायतकर्ता और अन्य दो लोगों को काट लिया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

  • पंजाबः मंदिर की महिला सेवादार की तेजधार हथियार से की ह’त्या

    कपूरथलाः थाना सदर तहत पड़ते गांव सिधवा दोना में मंदिर की मुख्य महिला सेवादार को गांव के एक युवक द्वारा तेजधार हथियारों से काट कर कत्ल कर दिया गया। आरोपी युवक शराब पीकर मंदिर में आता था, जिस पर महिला सेवादार उसे रोकती थी। इसके चलते तैश में आए युवक ने दारत से काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने महिला सेवादार के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है और इस मामले की जांच पडताल की जा रही है। मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय सारित देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी सिधवा दोना के रुप में हुई है।

    मृतक के पति राकेश कुमार द्वारा एसएचओ सदर सुमनदीप कौर को बताए अनुसार वह एक रैस्टोरेट में काम करता है। सोमवार की देर शाम उसे किसी ने सूचना दी कि उकती पत्नी सारिता देवी मंदिर में सेवा कर रही थी। इस दौरान गांव के एक युवक ने उर पर दातर व लोहे की राड से हमला कर उसे घायल कर दिया है। उसकी घायल पत्नी को गांव के लोग सिविल अस्पताल कपूरथला लेकर यहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत कर्ता मृतक के पति राकेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले पांच साल से सिधवा दोना के माता स्लोलनी देवी मंदिर में मुख्य सेवादार के तौर पर काम करती थी।

    उस पर हमला करने वाला युवक भी इसी गांव का रहने वाला है, जिसे उसकी पत्नी शराब पीकर मंदिर में आने से मना करती थी। उह उसकी पत्नी को मौत के घाट उतराने के बाद फरार हो गया है। इस संबंध में थाना सदर की एसएचओ सोनमदीप कौर अनुसार मृतक महिल ाके पति राकेश कुमार की शिकायत पर आरोपी हरनेक सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी सिधवा दोना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

    गांधीनगरः कांग्रेस के लोकप्रिय नेता और खंभात से विधायक चिराग पटेल आज गांधीनगर विधानसभा पहुंचे हैं। सुबह से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा देंगे। इन्हीं अटकलों के बीच वह विधानसभा में सभापति के चेंबर पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंप दिया, जब वे अध्यक्ष से मिलने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पार्टी तोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार सुबह खंभात विधायक चिराग पटेल ने कहा, “मैं कांग्रेस विधायक हूं। अब मैं अपने क्षेत्र के सवाल रखने आया हूं। दोपहर के बाद जानकीनाथ को पता नहीं चला कि कल सुबह क्या होने वाला है। उन्होंने संकेत दिया है कि वह मंगलवार को दोपहर के बाद कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं।

    वहीं, इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने मीडिया से कहा है कि यह एक सतत प्रक्रिया है। हम किसी को नहीं बुलाते। गुजरात में कांग्रेस जैसा कुछ नहीं रहा। कांग्रेस नेता गुस्से में हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में खंभात सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। 1990 के बाद पहली बार खंभात में कांग्रेस की जीत हुई। 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने चिराग पटेल को टिकट दिया। उनके खिलाफ बीजेपी ने महेश रावल को मैदान में उतारा था, जिसमें चिराग पटेल को 69,069 वोट मिले जबकि महेश रावल को 65,358 वोट मिले। चिराग पटेल 3711 वोटों से जीते।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विसावदर से आप विधायक भूपत भयानी ने विधायक पद और आप के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वह पहले भाजपा नेता थे लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। विसावदर के विधायक बनने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह बीजेपी में वापसी कर सकते हैं। विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद वह अभी तक किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।