Blog

  • पंजाबः किसानों ने SDM के खिलाफ पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, जाने मामला 

    पंजाबः किसानों ने SDM के खिलाफ पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, जाने मामला 

    अमृतसरः किसानों ने रामतीर्थ रोड पर एसडीएम राजेश शर्मा के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने कटड़ा-अमृतसर-दिल्ली हाईवे जमीन अधिग्रहण मुआवजे में हुई धांधली के आरोप राजेश शर्मा पर लगाए है। इस दौरान किसानों ने अजनाला में तैनात एसडीएम राजेश शर्मा के खिलाफ नारे लगाए और उनका पुतला भी फूंका। इसके साथ ही उन्हें अजनाला से हटाने की राज्य सरकार से अपील की है।

    किसानों का यह प्रदर्शन कटड़ा-अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे को बनाने के लिए एक्वायर की गई जमीनों के मुआवजे में धांधली से जुड़ा हुआ है। किसानों का कहना है कि एसडीएम अजनाला राजेश शर्मा का नाम जमीन अधिग्रहण घोटाले में सामने आ चुका है। इसके बावजूद सरकार ने उन्हें अजनाला में एसडीएम के पद पर बिठा दिया है।

    भगवंत मान सरकार एक तरफ करप्शन खत्म करने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ करप्शन में लिप्त अधिकारियों को ऊंचे पदों पर बिठा रही है। किसानों ने इस दौरान एसडीएम अजनाला राजेश शर्मा को पद से हटाने और उनके खिलाफ उचित इन्क्वायरी के बाद कार्रवाई की मांग की है। अगर ऐसा ना किया गया तो वे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को और तेज करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम राजेश शर्मा और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता राघव चड्‌डा का पुतला भी जलाया।

  • पंजाबः रिश्वत मामले में ASI सुखदेव सिंह गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत मामले में ASI सुखदेव सिंह गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने वीरवार को मलोट सिटी थाने में तैनात एएसआई सुखदेव सिंह को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया। विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब के देस राज द्वारा उक्त एएसआई के खिलाफ ब्यूरो की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दायर एक शिकायतकर्ता पर यह मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने कहा कि इस शिकायत की जांच में पता चला है कि उक्त शिकायतकर्ता के खिलाफ थाना सिटी मलौत में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच आरोपी एएसआई कर रही थी और अब उसने शिकायतकर्ता से इस मामले का चालान कोर्ट में पेश करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोप सही पाए गए और उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो द्वारा थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को दी बड़ी सौगात: चैतन्य शर्मा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को दी बड़ी सौगात: चैतन्य शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन ऊना-नई दिल्ली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। इस सौगात को ऊना जिले को समर्पित करने पर जिला पार्षद व युवा शक्ति पराक्रम संस्था के संस्थापक चैतन्य शर्मा ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। चैतन्य का मानना है कि इससे ऊना से दिल्ली और दिल्ली से ऊना का सफर बेहद कम समय में बहुत ही सुलभ हो जाएगा।
    वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों को यहां अब आने और जाने के लिए महज पांच घंटे लगेंगे। इससे पर्यटकों का समय बचेगा और उन्हें बेहतर सेवा के साथ अच्छी यात्रा करने को मिलेगी। चैतन्य ने इस ट्रेन को चलाने के लिए भारत सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।लेकिन उन्होंने इस ट्रेन को दौलतपुर तक चलाने का सुझाव भी दिया।उनके अनुसार दौलतपुर पंजाब के बॉर्डर पर है, जहां के लोगों को दिल्ली आने जाने के लिए ये ट्रेन काफी सुविधाजनक साबित हो सकती थी। चैतन्य शर्मा ने रेल मंत्रालय और पीएम मोदी से इस बाबत अपना सुझाव दिया। उनका मानना है कि दौलतपुर से नई दिल्ली तक अगर ये ट्रेन चलेगी, तो ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के लिए ये सेव उपयोगी और लाभकारी साबित होती।
  • प्रधानमंत्री ने बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास और आईआईआईटी का उदघाटन किया, वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

    प्रधानमंत्री ने बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास और आईआईआईटी का उदघाटन किया, वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

    मुख्यमंत्री ने कहा-हिमाचल ने निवेश आकर्षित करने में देश के कई बड़े राज्यों को राह दिखाई

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और 128 करोड़ रुपये के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन किया।  इससे पहले उन्होंने ऊना रेलवे स्टेशन से अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने इंजन के कंट्रोल सेंटर और ऊना रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
    इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। देश की इस चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस से हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने मिलेगा तथा लोगों का सफर आरामदायक और तेज होगा। इससे ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा।
    इसके बाद ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि निवेश एवं औद्योगिकीकरण की दिशा में हिमाचल के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि ऊना की उनकी इस यात्रा का मुख्य ध्येय कनेक्टिविटी और शिक्षा पर केंद्रित है।
    उन्होंने कहा कि देश के दूसरे बल्क ड्रग पार्क का ऊना में शिलान्यास हो रहा है। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास हो रहे हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश के विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के तीन राज्यों में बन रहे बल्क ड्रग पार्कों में हिमाचल का चयन करना, केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण निर्णय है। यह निर्णय केंद्र सरकार के हिमाचल के प्रति स्नेह और समर्पण का परिणाम है। इसी तरह वंदे भारत एक्सप्रेस को हिमाचल प्रदेश में लाने का निर्णय भी केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को दी जाने वाली प्राथमिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों की पिछली पीढ़ियों ने शायद ट्रेन भी नहीं देखी थी और आज हिमाचल को देश की सबसे उन्नत ट्रेनों में से एक ट्रेन मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार हिमाचल के विकास और जनकल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और केंद्र की पिछली सरकारों ने प्रदेश के नागरिकों की जरुरतों और आकांक्षाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण प्रदेशवासियों और विशेषकर, माताओं-बहनों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब समय बदल गया है और वर्तमान सरकार न केवल लोगों की जरुरतों को पूरा करने के लिए काम कर रही है, बल्कि उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अत्यधिक समर्पण और तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम न केवल पिछली सरकारों द्वारा पैदा की गई विकास की खाई को भर रहे हैं, बल्कि हिमाचल के विकास के लिए मजबूत नींव भी रख रहे हैं। 
    प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली शताब्दी की शुरुआत में विश्व के कई देशों और यहां तक कि गुजरात जैसे कुछ राज्यों ने अपने नागरिकों को शौचालय, ग्रामीण सड़कों और आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में कामयाबी हासिल की थी। लेकिन, भारत में पहली की सरकारों ने आम लोगों के लिए इन बुनियादी सुविधाओं की पहुंच को भी मुश्किल बना दिया था। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाके इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल में लंबे समय तक रहते हुए उन्होंने इन मुश्किलों को करीब से महसूस किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत अतीत की चुनौतियों पर काबू पा रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो सुविधाएं पिछली सदी में लोगों तक पहुंच जानी चाहिए थीं, वे अब उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम 20वीं सदी की सुविधाएं प्राप्त करेंगे और हिमाचल प्रदेश को 21वीं सदी की आधुनिक सुविधाओं से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों का निर्माण दोगुनी गति से किया जा रहा है और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को ग्राम पंचायतों तक ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने भारत को दुनिया का नंबर एक दवा निर्माता बनाने में अहम भूमिका निभाई है और इसकी संभावनाएं और बढ़ने वाली हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाओं की ताकत देखी है। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के निर्माण से अब हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माण के लिए कच्चे माल का उत्पादन भी किया जाएगा तथा अन्य देशों पर भारत की निर्भरता काफी कम हो जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों और जरुरतमंदों के लिए पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती चिकित्सा प्रदान करने के सरकार के अभियान को और मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि कृषि हो या उद्योग, कनेक्टिविटी ही विकास को गति प्रदान करती है। नंगल बांध-तलवाड़ा रेलवे लाइन का उदाहरण देते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस परियोजना को 40 साल पहले स्वीकृत किया गया था, लेकिन लंबे समय तक इस पर कोई कार्य नहीं किया गया। वर्तमान सरकार ने इस पर तेजी से कार्य किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार पूरे हिमाचल प्रदेश में रेलवे कनेक्टिविटी में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। आज भारत अपने देश मंे ही निर्मित वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनों से जुड़ रहा हैं और इसमें हिमाचल अग्रणी राज्यों में से एक बन रहा है। 
    प्रधानमंत्री ने वादों को समय से पहले पूरा करने की नई कार्यशैली को रेखांकित करते हुए कहा कि पहले हिमाचल को उसकी कम संसदीय सीटों की संख्या के कारण अधिक महत्व नहीं दिया जाता था, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार ने इस परिस्थिति को बदला और शैक्षणिक संस्थानों सहित राज्य की कई लंबित मांगों को तुरंत पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आईआईटी, आईआईआईटी आईआईएम और एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान पाने के लिए डबल इंजन सरकार का इंतजार करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित पहल से छात्रों को अत्यधिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ऊना में आईआईआईटी के स्थायी भवन से छात्रों को और राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आईआईआईटी भवन की आधारशिला उन्होंने ही रखी थी और इसका उदघाटन भी वह कर रहे हैं जोकि सरकार की बदली हुई कार्य संस्कृति का द्योतक है। उन्होंने महामारी की चुनौती के बावजूद परियोजना को समय पर पूरा करने की सराहना की।
    देश भर में कौशल और नवाचार संस्थानों की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के कौशल और क्षमता को निखारना आज हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने सेना में सेवाएं और देश की सुरक्षा में नए आयाम गढ़ने के लिए हिमाचल के युवाओं की सराहना करते हुए अब विभिन्न प्रकार के कौशल प्रदेश के युवाओं को सेना में भी उच्च पदों पर ले जाने में मदद करेंगे।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को हिमाचली टोपी, शॉल, देवरथ, माता चिंतपूर्णी की चुनरी एवं चित्र भी भेंट किया। 
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखने, आई.आई.आई.टी. ऊना को समर्पित करने और ‘वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 1405 एकड़ क्षेत्र में 1923 करोड़ रुपये की बल्क ड्रग फार्मा पार्क मेगा परियोजना स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें से लगभग 1100 करोड़ रुपये का अनुदान केंद्र सरकार द्वारा तथा शेष राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पार्क 50,000 करोड़ रुपये के संभावित निवेश के साथ राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के हजारों अवसर सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि इस पार्क से संबंधित सहायक उद्यमों की स्थापना से आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और ए.पी.आई. की आपूर्ति के लिए भारत की चीन पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी और आत्मनिर्भर भारत अभियान में हिमाचल एक मजबूत भूमिका निभा सकेगा।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को हमेशा अपना दूसरा घर मानने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदारता से प्रदेश को बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से हिमाचल प्रदेश एक कठिन राज्य है और सड़क परिवहन के अलावा परिवहन के अन्य सीमित साधन हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वास्तव में राज्य के लोगों के लिए एक सपने के सच होने जैसा है, जो क्षेत्र के लोगों को परिवहन का आरामदायक और तेज साधन उपलब्ध करवाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने निवेश आकर्षित करने में देश के कई बड़े राज्यों को रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज प्रदान किया था, जिससे राज्य में विशेष रूप से फार्मा क्षेत्र में भारी निवेश हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य ने संभावित उद्यमियों को भी कई प्रोत्साहन प्रदान किए हैं और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में राज्यों की रैंकिंग में हिमाचल 16वें रैंक से अब 7वें रैंक पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के लिए स्वीकृत बल्क ड्रग फार्मा पार्क हिमाचल और यहां के लोगों के लिए गेम चेंजर साबित होगा।
    मुख्यमंत्री ने राज्य में अभूतपूर्व विकास का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार ने राज्य का संतुलित और चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने उज्ज्वला योजना शुरू की है जिसके तहत राज्य के लोगों को 1.38 लाख से अधिक मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि इस योजना से छूटे लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना शुरू की, जिसके तहत 3.35 लाख मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि राज्य में हिमकेयर योजना के तहत 326 करोड़ रुपये खर्च कर 3.42 लाख लोगों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रधानमंत्री ने सदैव तरजीह दी है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में स्थापित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क को भी प्रधानमंत्री ने ही स्वीकृति प्रदान की है। जय राम ठाकुर ने लोगों से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को अपना पूरा समर्थन देने का भी आग्रह किया, ताकि विकास की यह गति आने वाले कई और वर्षों तक निर्बाध रूप से चलती रहे।
    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का हिमाचल और यहां के लोगों के साथ विशेष जुड़ाव है और यही कारण है कि आज प्रदेश को देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस केवल एक ट्रेन नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री पर राज्य के लोगों का विश्वास, प्रेम और आत्मविश्वास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य के हितों को छीन लिया था। जबकि, प्रधानमंत्री ने न केवल राज्य के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा बहाल किया, बल्कि राज्य के लिए कई विकासात्मक परियोजनाएं भी प्रदान कीं। उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’ को पूरा करने के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
    राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एसआईडीसी के उपाध्यक्ष   राम कुमार, विधायक राजेश ठाकुर और बलबीर सिंह ने प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया। प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्य, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, विधायक और अन्य नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
  • पंजाबः बर्खास्त AIG आशीष कपूर के लॉकरों से सोना बरामद 

    पंजाबः बर्खास्त AIG आशीष कपूर के लॉकरों से सोना बरामद 

    चंडीगढ़ः विजिलेंस की टीम को बर्खास्त किए गए एआईजी आशीष कपूर के बैंक लॉकरों से एक किलो सोना बरामद हुआ है। रिश्वत के मामले में विजीलेंस टीम आशीष कपूर से पूछताछ कर रही है। बता दें कि एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोप में बर्खास्त एआईजी आशीष कपूर और एएसआई हरजिंदर सिंह को विजीलेंस ने गिरफ्तार किया गया था। आशीष कपूर की रिमांड लगातार जारी है। विजिलेंस ने अदालत में बताया था कि एआईजी आशीष कपूर जांच में सहयोग तो दे रहे हैं लेकिन अभी उनके बैंक खातों व लाकरों को खंगालना बाकी था, वहीं अब लाकरों को चैक करने पर उसमें से 1 किलो सोना बरामद हुआ है।

    गौर हो कि मंगलवार को अदालत ने एआईजी के वकील और विजिलेंस ब्यूरो की दलील सुनने के बाद एआईजी आशीष कपूर और एएसआई हरजिंदर सिंह को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था। इस दौरान विजिलेंस ने अदालत में बताया था कि एआईजी आशीष कपूर जांच में सहयोग तो दे रहे हैं लेकिन अभी उन बैंक खातों को खंगालना बाकी है, जिनमें पैसे गए हैं।

    उन्होंने बताया कि गत दिनों सरकारी छुट्टियां थीं जिसकी वजह से इस काम में दिक्कत आई। ऐसे में उनके बैंक खाते व लॉकरों की जांच के लिए समय चाहिए। दूसरा कुरुक्षेत्र में महिला के बैंक खाते चेक किए गए। इसके अलावा मामले में अभी तीसरा आरोपी डीएसपी पवन कुमार शर्मा फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस टीम लगातार दबिश दे रही है। 

  • जालंधरः बीजेपी नेता प्रदीप खुल्लर को पुलिस ने हिरासत लिया में

    जालंधरः बीजेपी नेता प्रदीप खुल्लर को पुलिस ने हिरासत लिया में

    जालंधर/वरुणः महानगर में भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आज जब प्रदीप दवाई लेने के लिए नासा अस्पताल गए तो थाना नंबर 6 की पुलिस ने उन्हें अस्पताल से हिरासत में लिया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप का कोर्ट में एक केस में चल रहा था। जिसमें वह कोर्ट द्वारा बुलाई गई तारीख पर नहीं जा पाए थे। जिसके बाद गैर जमानती वारंटी जारी किए गए थे। जिसको लेकर आज पुलिस ने प्रदीप खुल्लर को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर थाना नंबर 6 के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मामला कोर्ट केस से जुड़ा हुआ है। वह अभी तक पीओ चल रहा था। हाईकोर्ट से जमानत भी रद्द हो गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर 27 अक्तूबर तक कपूरथला जेल भेज दिया है। 

  • पंजाबः अनोखा सौंदर्य मुकाबला, जीतने वाली विजेता को मिलेगा कनाडा का पक्का लड़का!

    पंजाबः अनोखा सौंदर्य मुकाबला, जीतने वाली विजेता को मिलेगा कनाडा का पक्का लड़का!

    बठिंडाः अक्सर आपने सौंदर्य प्रतियोगिताएं तो आम होती देखी हैं, जहां जीतने वाली सुंदरता को ताज पहनाया जाता है और पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। लेकिन आपने ऐसी सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं देखी होगी जहां जितने वाले विजेतो को कनाडा का पक्का लड़का मिलेगा। जी हां, बठिंडा में चल रहे सौंदर्य मुकाबले के बारे में सुनकर आपको अजीब लग सकता है।

    दरअसल, यहां खूबसूरत लड़कियों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें जीतने वाली लड़की को इनाम के तौर पर विदेश में सेटल पक्के आदमी के साथ शादी का ऑफर दिया जाएगा। यह सौंदर्य प्रतियोगिता 23 अक्टूबर को स्वीट मिलन होटल बठिंडा में निर्धारित है, जो दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में जाति का भी उल्लेख किया गया है।

    इस प्रतियोगिता में केवल जनरल कैटेगरी की लड़कियां ही भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता जीतने वाली लड़की को कनाडा एनआरआई जनरल कैटेगरी के ही पक्के लड़के के साथ पक्के विवाह का ऑफर दिया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए सुंदर लड़कियों को ओपन आमंत्रित किया गया है और मैरिज ब्यूरो वालों को विशेष रूप से मना किया गया है कि वे उनसे संपर्क न करें।

  • जालंधरः अंग्रेज दंपति का ये कारनामा देख दंग रह गए लोग, देखें वीडियो

    जालंधरः अंग्रेज दंपति का ये कारनामा देख दंग रह गए लोग, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः आज के समय में जहां अपने ही लोग साथ नहीं देते वहां विदेश से आए एक अंग्रेज दंपति ने ऐसा कर दिखाया कि सारा बाजार देखता ही रह गया। शहर में पिछले करीब 35 वर्षों से रिक्शा चला रहे रतन लाल के साथ कुछ ऐसा हुआ कि शहर के बाजारों में जहां एक विदेशी ने रिक्शा चालक को पीछे बिठा खुद रिक्शा चलाई। इसे देख उनका खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। बुधवार रात को रिक्शा चालक रतन लाल बिहार की ओर से आ रहा था कि रास्ते में विदेश से आए एक दंपति ने उन्हें रोका और उनको अपनी रिक्शा पर बिठा लिया। जब उनको वहां से रतनलाल लेकर निकला तो पीछे बैठे दंपति ने अपनी अंग्रेजी भाषा में बताया कि हमें किस जगह जाना है लेकिन रतन लाल को कुछ समझ नहीं आया तो वह एक दुकानदार के पास होगा और उससे कहा कि उनसे पूछो कि कहां जाना है मेरे को इस भाषा की समझ नहीं आ रही।

    जब दुकानदार ने उन विदेशी दंपति से पूछा जिसके बाद विदेशी व्यक्ति ने खुद रिक्शा सीट पर बैठ गया और रतन लाल को पीछे बैठने को कहा। लेकिन रतनलाल यह सोचकर नहीं बैठा कि पीछे कुछ विदेशी व्यक्ति की पत्नी बैठी हुई है। फिर अंग्रेज रिक्शा चलाने लगा और रतन लाल पैदल चलने लगा। कुछ ही कदम रतनलाल चला था कि पीछे से आ रहे अंग्रेज व्यक्ति ने रतन लाल का हाथ पकड़ उसे साथ बिठा लिया। और रहने के बाजार से ना सिनेमा तक खुद ही रिक्शा चलाकर वहां पहुंचा।

    वहां पहुंचने के बाद अंग्रेज ने रतनलाल को उसका रिक्शा वापिस दिया और साथ में उसको कुछ पैसे भी दिए जिससे रतनलाल बहुत खुश हुआ। रतनलाल ने यह कहा कि आज के समय में अगर किसी गाड़ियां स्कूटर के साथ रिक्शा का टायर भी लग जाए तो लोग गालियां देते हैं। इन विदेशी लोगों से सीखना चाहिए कि अगर प्यार से रहे तो हम सबका दिल जीत सकते।

  • बड़ी वारदातः 2 पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या

    बड़ी वारदातः 2 पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या

    कनाडाः दो पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक दक्षिण सिमको पुलिस सेवा ने कहा कि उसके अधिकारियों ने टोरंटो से लगभग 100 किलोमीटर दूर, इनिसफिल शहर में 25 वीं साइडरोड और 9वीं लाइन के पास एक घर पर लगभग 7:55 बजे एक कॉल का जवाब दिया।

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को दोनों अधिकारियों को घर के अंदर गोली मार दी गई, बाद में पुलिस से बातचीत के बाद संदिग्ध को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने यह नहीं बताया है कि शुरुआती कॉल किस लिए की गई थी। दोनों अधिकारियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि दूसरे अधिकारी की भी मौत हो गई है।

    प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओंटारियो की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) अब जांच कर रही है, जो तब होता है जब कोई व्यक्ति पुलिस की बातचीत के परिणामस्वरूप गंभीर रूप से घायल या मारा जाता है। शूटिंग टोरंटो पुलिस कॉन्स्ट के एक महीने बाद हुई। 12 सितंबर को टोरंटो के पास एक बंदूकधारी ने एंड्रयू होंग और दो अन्य को बुरी तरह से गोली मार दी थी।

  • ‘विश्व दृष्टि दिवस’ पर डॉ. रोहन बौरी ने इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

    ‘विश्व दृष्टि दिवस’ पर डॉ. रोहन बौरी ने इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

    जलन्धर: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के द्वारा संचालित ‘दिशा- एक पहल’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों को नेत्र रोग से संबंधित समस्याओं से जागरूक करने हेतु ‘विश्व दृष्टि दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर के प्रमुख, हमारे पूर्व छात्र डॉ. रोहन बौरी (एम.बी.बी.एस., एम.एस(आई), एफ.पी.आर. एस.फैको रिफ्रैक्टिव सर्जन) द्वारा ‘लव यूअर आइस’ थीम के अंतर्गत हाउ टू मेंटेन आई हेल्थ पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया‌, जिसमें  उन्होंने बच्चों से अपनी आँखों की देख-रेख करने पर ज़ोर दिया और इसके लिए उन्होंने उन्हें कई महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत करवाया।

    उन्हें  आँखों की आम समस्याओं से परिचित करवाया।  नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रोहन बौरी ने बच्चों से कहा कि बच्चों को सनग्लासेस अवश्य पहनने चाहिए ताकि वे अपने नेत्रों को यू वी रेज़ से बचा सके, क्योंकि सनग्लासेस पर एक पतली-सी परत होती है जो यू वी रेज़ से हमारे नेत्रों की संभाल करती है। आजकल बच्चे डिजिटल वर्ल्ड पर ज़्यादा रहते हैं जिसके फलस्वरूप मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू रेज़ आँखों को प्रभावित करती हैं।बच्चों को चाहिए कि वे अपनी  निद्रा पूरी लें जिससे वे हर समय तरोताजा रह सकें और दूसरे कामों को भी प्रसन्नता से कर सकें।  उन्होंने कहा कि यदि आँखों की रक्षा करनी है तो इसकी यथासंभव संभाल करनी होगी। अपनी आँखों को लालिमा और इंफेक्शन से बचाना है तो आँखों को आराम देना भी अति आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि हेल्दी डाइट हेतु उन्हें अपने आहार में न्यूट्रिशियस  फूड अवश्य लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को दृष्टि बाधित होने से बचाने के लिए हर वर्ष अपनी आँखों की जाँच अवश्य करवानी चाहिए।