पंजाबः बर्खास्त AIG आशीष कपूर के लॉकरों से सोना बरामद 

चंडीगढ़ः विजिलेंस की टीम को बर्खास्त किए गए एआईजी आशीष कपूर के बैंक लॉकरों से एक किलो सोना बरामद हुआ है। रिश्वत के मामले में विजीलेंस टीम आशीष कपूर से पूछताछ कर रही है। बता दें कि एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोप में बर्खास्त एआईजी आशीष कपूर और एएसआई हरजिंदर सिंह को विजीलेंस ने गिरफ्तार किया गया था। आशीष कपूर की रिमांड लगातार जारी है। विजिलेंस ने अदालत में बताया था कि एआईजी आशीष कपूर जांच में सहयोग तो दे रहे हैं लेकिन अभी उनके बैंक खातों व लाकरों को खंगालना बाकी था, वहीं अब लाकरों को चैक करने पर उसमें से 1 किलो सोना बरामद हुआ है।

गौर हो कि मंगलवार को अदालत ने एआईजी के वकील और विजिलेंस ब्यूरो की दलील सुनने के बाद एआईजी आशीष कपूर और एएसआई हरजिंदर सिंह को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था। इस दौरान विजिलेंस ने अदालत में बताया था कि एआईजी आशीष कपूर जांच में सहयोग तो दे रहे हैं लेकिन अभी उन बैंक खातों को खंगालना बाकी है, जिनमें पैसे गए हैं।

उन्होंने बताया कि गत दिनों सरकारी छुट्टियां थीं जिसकी वजह से इस काम में दिक्कत आई। ऐसे में उनके बैंक खाते व लॉकरों की जांच के लिए समय चाहिए। दूसरा कुरुक्षेत्र में महिला के बैंक खाते चेक किए गए। इसके अलावा मामले में अभी तीसरा आरोपी डीएसपी पवन कुमार शर्मा फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस टीम लगातार दबिश दे रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *