Blog

  • ASI के बेटे ने युवती को मारी गोली, देखें वीडियो

    ASI के बेटे ने युवती को मारी गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में एक ASI के बेटे ने प्यार में निराशा मिलने के बाद युवती को गोलियां मार दी। युवती अस्पताल में दाखिल है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना अमृतसर की फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई। कॉलोनी में रहने वाली अमोलदीप कौर घर के बाहर खड़ी थी। तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और युवती को तीन गोलियां मार फरार हो गए। युवती के पारिवारिक सदस्यों ने तुरंत उसे अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को दिए बयान में अमृतसर पुलिस लाइन में तैनात एक ASI के बेटे का नाम लिया है। अमोलदीप के दादा ने बताया कि पहले आरोपी और उनकी पौती के बीच दोस्ती थी, लेकिन आरोपी की हरकतें देख वह पीछे हट गई।

    कई बार थाने में भी आरोपी की शिकायत की गई, लेकिन वह बार-बार उन्हें परेशान कर रहा था। एक बार तो ASI और उसका बेटा थाने में माफी मांग कर गया था। SHO खुशबू शर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पीड़ित परिवार का पहले से झगड़ा चल रहा है और शिकायतें थाने में पेंडिंग हैं, लेकिन इस घटना का उन शिकायतों से संबंध जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • आज का राशिफल, 28 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 28 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अधिकारियों के सामने एक अच्छी जगह बनाएंगे। आपको कुछ नए संपर्क को से लाभ मिलेगा। यात्रा पर जाते समय आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी समस्या के होने का भय सता रहा है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में कुछ समस्या लेकर आने वाला है। आपको अपने सगे संबंधियों के प्रति मन में कोई द्वेष नहीं रखना है। अपने बढ़ते हुए खर्चों के लिए आप परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह  बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी गलती का डर सता सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से प्रसन्नता बनी रहेगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा।  कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, लेकिन फिर भी वह उनसे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आपको किसी काम में नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपके प्रताप में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धियां मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपने शुभ प्रयासों से अच्छा लाभ मिलेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही बातों को शेयर नहीं करना है, तभी आपको उनका हल मिल पाएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से वह प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी देर कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आपके लिए आज दिन अध्ययन व अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। धार्मिक आयोजनों में आपका अच्छा नाम होगा और आप भाग्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके भाई बंधुओं से भी आपकी जमेगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ दीर्घाकालीन योजनाओं में आप अच्छा धन लगा सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो उनसे वह भी दूर होंगे।

    कन्या राशिफल। कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी अजनबी से अपने मन की बातें शेयर करने से बचना होगा। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी आवश्यक कार्य में  यदि कोई समस्या थी, तो वह आज दूर हो सकती है। अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्या को आप अनदेखा ना करें, नहीं तो वह  आपके लिए कोई बड़ी बीमारी लेकर आ सकती है।  आप यदि किसी की  सलाह पर चलेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए भूमि व भवन से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपके अपने करीबियों से संबंध सकारात्मक रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रहे झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपके स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपके कुछ विरोधी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके मात देने में कामयाब रहेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। वृश्चिक राशि के नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला वाला है।  बिजनेस कर रहे लोग किसी से  साझीदारी करने से बचें। अपने लेनदेन के मामले में अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें, नहीं तो उनसे आपको कोई बड़ा नुकसान होने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं। आपके सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आप कर सकते हैं। माताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।

    धनु राशिफल। धनु राशि के जातकों के लिए आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।  विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने से  उनका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को जल्द ही पूरा करने की कोशिश करेंगे, नहीं तो वह लटक सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जो आपका सिर दर्द बनेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कुछ नए जनसंपर्को में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप यदि परिवार में किसी सदस्य से किसी वस्तु की फरमाइश करें, तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई उपलब्धि मिलने से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको अपने आलस्य को त्याग कर ही आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों में तेजी बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाई बंधुओं से चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके किसी संपत्ति संबंधित विवाद में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए घर परिवार में खुशियां लेकर आएगा और आपका दिन आनंद में रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है और आपके  जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको अपने संस्कारो व परंपराओं पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यवसाय कर रहे लोग कुछ योजनाएं  बनाकर ही आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लेकर आ सकता है।

  • नशीली गोलियां और चोरी के मामले में 5 गिरफ्तार 

    नशीली गोलियां और चोरी के मामले में 5 गिरफ्तार 

    जालंधर/हर्षः देहात पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना लांबड़ा की पुलिस ने 4 व्यक्तियों को चोरी की 4 बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर थाना नकोदर की पुलिस ने 150 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार व्यकित्यों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ काका और हरनेक सिंह उर्फ नेका निवासी लांबड़ा, आकाशदीप सिंह उर्फ कोमल निवासी कोहाला, पकंज कुमार निवासी लादूगढ़ के रूप में हुई है। थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी की टीम की एएसआई बलजिंदर सिंह ने पीड़ित दविंदर सिंह निवासी गांव कोहाला थाना लांबड़ा की शिकायत दर्ज कर आरोपियों को जांच के दौरान गिरफ्तार किया है।

    इसी तरह थाना नकोदर की टीम के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह की टीम के एएसआई कुलदीप सिंह ने गश्त के दौरान गुरु नानक नेशनल कॉलेज के नजदीक एक व्यक्ति के कब्जे से 150 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इंद्री पुत्र गरेजो निवासी गांव चक्क अली के रूप में हुई है। 

  • सरकार ने 28 जनवरी को छुट्टी का किया ऐलान

    सरकार ने 28 जनवरी को छुट्टी का किया ऐलान

    जयपुरः प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच जातिगत समीकरण साधने की तैयारी में दोनों ही प्रमुख दल लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 28 जनवरी को भीलवाड़ा के आसींद में देवनारायण जयंती पर बड़ी सभा कर गुर्जर वोट बैंक को साधने की कोशिश करेंगे, लेकिन इससे पहले प्रदेश की गहलोत सरकार ने बड़ा दांव खेल दिया है। सरकार ने देवनारायण जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित कर मोदी की सभा को काउंटर करने की कोशिश की है। 

    देवनारायण जयंती पर राजकीय अवकाश

    सामान्य प्रशासन विभाग ने देवनारायण जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा था, जिसे सीएम गहलोत ने अनुमति दे दी है। अब प्रदेश में देवनारायण जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित रहेगा। जानकारों की मानें तो गहलोत सरकार मोदी की सभा से पहले यह बड़ा दांव खेलकर 2018 में अपने साथ जुड़े गुर्जर वोट बैंक को बनाए रखने की कोशिश की है।

    प्रदेश में 7 प्रतिशत वोट बैंक पर नजर 

    बता दें कि प्रदेश में करब 7 फीसदी गुर्जर वोट बैंक है। 14 जिलों की करीब 60 फीसदी से ज्यादा विधानसभा सीटों पर गुर्जर समाज अपना प्रभाव रखता है। यही वजह है कि बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियां गुर्जर समाज के वोट बैंक पर अपनी नजर जमाए हुए हैं।

    देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने जताया आभार

    देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष और नदबई विधायक जोगिन्दर सिंह अवाना ने 28 जनवरी 2023 को देवनारायण भगवान की 1111वें जन्मोत्सव के अवसर पर राजकीय अवकाश की मांग स्वीकार करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। अवाना ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हमेशा गुर्जर और MBC समुदाय की मांग पर सकारात्मक रुख रखा है, साथ ही देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव पर हमारे समाज की राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग को स्वीकृति देकर समाज को मजबूत कर दिया है। अवाना ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए गुर्जर समाज के आंदोलनों पर कभी बल प्रयोग नहीं किया गया, जबकि भाजपा सरकार ने गोलियों से 73 गुर्जरों की हत्या की।

  • जालंधर: वांछित भगौड़ा गिरफतार

    जालंधर: वांछित भगौड़ा गिरफतार

    जालंधर/हर्ष: पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक वांछित भगौड़े को गिरफतार किया है। गिरफतार व्यक्ति की पहचान सरबजीत सिंग उफ लवली पूत्र लाभ सिंह निवासी लसूड़ी मौहला के रूप में हुई है। पीऔ सटाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जौड़ा ने बताया की थाना भार्गव कैंप 3 मार्च 2020 को मुकदमा नं. 58 आईपीसी धारा 188 और 269 के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने आरोपित सरबजीत को 17 जनवरी 2023 को भगोडा करार कर दिया था। आरोपित को पीऔ सटाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जौड़ा ने आपनी टीम सहित घर से दबोचा।

  • DGCA का Go First Airline पर बड़ा एक्शन, जाने मामला

    DGCA का Go First Airline पर बड़ा एक्शन, जाने मामला

    नई दिल्लीः गो फर्स्ट एयरलाइन पर डीजीसीए ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। ये जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि इस साल 9 जनवरी को जब इस एयरलाइन के विमान ने उड़ान भरी, 55 यात्री एयरपोर्ट पर ही रह गए थे। उस विमान ने बेंगलुरू से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। डीजीसीए द्वारा ये जुर्माना भी उस समय लगाया गया है जब एयरलाइन ने इस घटना के लिए माफी मांग ली थी और प्रभावित यात्रियों के लिए एक बड़ा ऐलान भी किया था।

    क्यों हुआ ये एक्शन?

    कहा गया था कि सभी प्रभावित यात्रियों को अगले 12 महीनों में किसी भी घरेलू क्षेत्र में यात्रा के लिए एक मुफ्त टिकट दिया जाएगा। इस मामले में एक जांच भी शुरू की गई थी और उस दिन विमान में जो भी स्टाफ मौजूद रहा, सभी को रोस्टर से बाहर कर दिया गया था। लेकिन फिर भी क्योंकि ये चूक बड़ी रही और कई यात्रियों पर इसका असर पड़ा, जिसके बाद आज डीजीसीए ने कड़ा फैसला लिया।

    सुर्खियों में भारत की एयरलाइन

    वैसे इस मामले में जो यात्री परेशान हुए उनका दावा था कि उनके सामान को तो विमान में लोड कर दिया गया था। सिर्फ उन्हें ही छोड़कर उड़ा गया। बड़ी बात ये रही कि काफी देर तक उन यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका विमान उड़ान भर चुका है। बाद में एयरलाइन ने दूसरे विमानों की मदद से प्रभावित यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। अब पिछले कुछ समय से लगातार भारतीय एयरलाइन गलत कारणों की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। कभी एअर इंडिया के विमान में पेशाब कांड हो जाता है तो कभी किसी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कई यात्रियों की जान को जोखिम में डालती है। घटनाएं अलग रहती हैं, जगह अलग रहती हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं लगातार होती रहती हैं।

  • ऊना में खनन माफिया के खिलाफ फिर चला पुलिस का डंडा 

    ऊना में खनन माफिया के खिलाफ फिर चला पुलिस का डंडा 

    स्वां नदी से अवैध खनन करते 24 वाहनों को कब्जे में लिया
    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में लंबे अरसे से पांव पसार रहे खनन माफिया के खिलाफ पुलिस का डंडा लगातार चल रहा है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार देर रात ऊना पुलिस की अलग-अलग टीमें हरोली व ऊना क्षेत्र के स्वां नदी में पहुंची। पुलिस ने पाया कि खनन माफिया रात के अंधेरे में स्वां नदी का छीना छलनी कर रहा है। इस दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 24 वाहनों को कब्जे में लिया। रात की कार्रवाई के बाद शुक्रवार सुबह जिला के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर पुलिस टीम के साथ संतोषगढ़, हरोली व ऊना में स्वां नदी में पहुंचे। पुलिस टीम के साथ-साथ खनन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने ड्रोन के जरिए स्वां नदी का निरीक्षण करते हुए खनन माफिया के कारनामों की तस्वीरें भी कैद की। निरीक्षण के दौरान स्वां नदी में रेत के लगे पहाड़ जैसे डंप और खनन माफिया द्वारा पीले पंजे से स्वां नदी में किये गए गड्ढे देख पुलिस के अधिकारी भी दंग रह गए। इस दौरान एसपी ऊना ने खनन विभाग के अधिकारियों को रेत के डंप कब्जे में लेने के साथ साथ खनन माफिया द्वारा छलनी की गई स्वां नदी का सर्वेयर से दौरा करवाने के भी निर्देश दिए। पुलिस द्वारा देर रात की गई इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
    वहीं एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि ऊना पुलिस खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से काम कर रही है, इससे पहले भी पुलिस द्वारा अवैध खनन पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि इसी माह पुलिस द्वारा अवैध खनन को लेकर 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वां नदी करीब 65 किलोमीटर में फैली हुई है और ऐसे में पुलिस स्टाफ की कमी के चलते कार्रवाई में मुश्किल पेश आ रही है। एसपी ऊना ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल की डिमांड भी की गई ताकि जिला ऊना में अवैध खनन के धंधे पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।
    एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने अवैध खनन को लेकर पुलिस द्वारा दर्ज किए जा रहे मामलों को जांच के बाद ईडी के सुपुर्द करने का भी दावा किया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस द्वारा पहले भी चार एफआईआर ईडी को भेजी गई थी जिसपर ईडी द्वारा कार्रवाई भी की गई है।
  • पुलिस ने बड़ी वारदात को किया नाकाम, दो आरोपियों को काबू कर किए हथियार बरामद

    पुलिस ने बड़ी वारदात को किया नाकाम, दो आरोपियों को काबू कर किए हथियार बरामद

    फाजिल्काः पंजाब के गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने आए दो युवकों को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने नकली भारतीय करंसी के साथ गिरफ्तार किया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने इन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काबू किए गए दोनों युवक राजस्थान के रहने वाले है।

    जिनसे .32 बोर के 2 जिंदा रौंद सहित 7 पिस्टल, 2 जिंदा रौंद सहित एक पिस्टल 315 बोर, और 9650 रुपए की भारतीय नकली कंरसी बरामद की गई है। काबू किए युवकों को माननीय अदालत में पेश किया गया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक पंजाब के गैंगस्टरों को ये हथियार देने आया था। जिससे किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जाना था।

  • आप विधायक की सरपंच के बेटे को धमकी, वीडियो वायरल

    आप विधायक की सरपंच के बेटे को धमकी, वीडियो वायरल

    भदौड़: मोहल्ला क्लीनिक खोले जाने के दौरान भदौड़ हलके से विधायक लाभ सिंह उगोके की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। दरअसल, मोहल्ला क्लीनिक कार्यक्रम के दौरान विधायक उगोके और सरपंच के बेटे में बातचीत हो रही थी। इसी दौरान विधायक लोगों के बीच अपना आपा खो बैठे और सरपंच के बेटे को थप्पड़ मारने की धमकी दे डाली। दरअसल, हलके के गांव सहिणा में मोहल्ला क्नीनिक खोले जाने दौरान आप का वहां पर विरोध हो रहा था।

    लोगों का कहना था कि जिस जगह पर यह क्लीनिक खोला जा रहा था वहां पर पहले हैल्थ सेंटर था। इस दौरान विधायक उगोके के साथ सरपंच के बेटे की बहस हो गई। इस दौरान सरपंच के बेटे ने विधायक उगोके से कहा कि आप ने चुनाव में वादा किया था कि 17 बिस्तर का अस्पताल बनाएंगे, लेकिन बना नहीं। इस पर विधायक उगोके ने जवाब दिया कि उन्होंने ऐसा कोई वादा नहीं किया।

    इस बातचीत के दौरान सरपंच के बेटे ने विधायक से कहा कि वह उनकी रिस्पेक्ट करता है। इस बीच उगोके ने भी कह दिया कि हम भी रिस्पेक्ट ही कर रहे है। नहीं तो मार-मार लफड़े तैनू अंदर सुटि्टया हुंदा ना फिर पता चल जाता। इस घटना दौरान पंजाब पुलिस के जवान तथा अधिकारी भी मौजूद थे। जिन्होंने मामला बढ़ता देख दोनों को शांत करवाया। हालांकि इस घटना के बाद उगोके ने थप्पड़ मारे जाने की बात कहे जाने से इन्कार कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि वह कुछ बातों को लेकर झूठ बोल रहा था। उगोके का कहना है कि उन्होंने यह कहा था कि अगर कोई और सरकार होती तो उसे थप्पड़ मार कर अंदर कर दिया होता। विधायक लाभ सिंह उगोके ने कहा कि उनकी कोई ऐसी मंशी नहीं थी कि किसी को बुरा लगे। वह यह कहना चाहते थे कि यदि कोई अन्य सरकार होती तो अभी तक उसकी कोई सुनवाई नहीं होनी थी। आप पार्टी के विधायक तो लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुनते है। आप सरकार की छवि को खराब करनी की कोशिश की जा रही है।

  • सडक हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत

    सडक हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत

    मलोटः जिला मुक्तसर के हलका मलोट में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह मलोट से व्यक्ति एक्टिवा से गांव अबुल खुराना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्हीकल ने एक्टिवा सवार व्यक्तियों को टक्कर मार दी। जिससे की दोनों की मौके ही पर मौत हो गई। जिन्हें सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर दोनों को मृतक घोषित कर दिया गया।

    मृतकों की पहचान गुलाब राम (45) पुत्र जगदीश राम वासी सादुलगढ़ मानसा तथा काला पुत्र डीसी सिंह गांव छापियांवाली के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा अपनी कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिए तथा टक्कर मारने वाले अज्ञात व्हीकल की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दोनों व्यक्ति इमारतों में ठेकेदारी का कार्य करते थे। इसी दौरान काम के सिलसिल से ही यह दोनों गांव अबुल खुराना की तरफ किसी इमारतों का कार्य देखने के लिए जा रहे थे। जिस दौरान यह हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई।