Blog

  • बड़ा हादसाः गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

    बड़ा हादसाः गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

    गंगटोक: पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां सेना की गाड़ी पलटने से 16 जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में चार जवान घायल बताए जा रहे हैं। उत्तरी सिक्किम में यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस हादसे में तीन अधिकारियों के शहीद होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सेना की गाड़ी एक खाई में गिर गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है।

    गहरी खाई में गिरा जवानों को ले जा रहा ट्रक

    भारतीय सेना ने इस हादसे पर बयान जारी किया है। सेना की तरफ से जारी रिलीज में कहा गया है, ‘उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई। चार जवान घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तीव्र मोड़ पर सेना का वाहन तेज ढलान पर फिसल गया’

    सिक्किम हादसे पर रक्षा मंत्री ने जताया गहरा दुख

    सिक्किम में हुए इस भीषण सड़क हादसे से देश स्तब्ध है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के उत्तरी इलाके में हुई भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, ‘उत्तरी सिक्किम में हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर गहरा दुख है। देश उन जवानों की सेवाओं और समर्पण के लिए कृतज्ञ है। शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। जो जवान इस हादसे में घायल हुए हैं, उनके मैं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

    गाड़ी में सवार थे 20 जवान

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों को उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है। दुर्घटना राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किमी की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किमी दूर ज़ेमा में सुबह लगभग 8 बजे हुई। चुंगथांग उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अरुण थाटल ने बताया कि सेना की गाड़ी 20 जवानों के साथ सीमा पर मौजूद चौकियों की ओर जा रही थी। जेमा पहुंचते ही गाड़ी एक मोड़ पर सड़क से उतर गई और सैकड़ों फीट नीचे गिर खाई में गिर गई।

  • जालंधरः बस स्टैंड सहित पार्किंग स्थलों की ADGP ने की विशेष चैकिंग, 3 वाहन किए जब्त

    जालंधरः बस स्टैंड सहित पार्किंग स्थलों की ADGP ने की विशेष चैकिंग, 3 वाहन किए जब्त

    जालंधर/वरुणः महानगर में क्रिसमस और नया साल आने से पहले पुलिस ने शहर में चौकसी बढ़ा दी है। एडीजीपी राम सिंह की अगुवाई में आज पुलिस ने बस स्टैंड सहित कई पार्किंग स्थलों पर विशेष चैकिंग की।

    वहीं शहर में भी पुलिस की ओर से विशेष नाके लगाए गए है। मामले की जानकारी देते हुए एडीजीपी राम सिंह ने बताया कि यह आज एक डीजीपी पंजाब के आदेशों पर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया है। जिसका नाम ईगल ड्राइव रखा गया है।

    इस ड्राइव को लेकर पूरे पंजाब के पार्किंग स्थलों पर विशेष चैकिंग की गई है। और यह चैकिंग जालंधर में ही नहीं बल्कि सभी जिलों में की जा रही है। इस दौरान वाहनों की चैकिंग कर उनका नाम व पता नोट कर पूछताछ की जा रही है। एडीजीपी द्वारा पार्किंग स्थलों पर की गई चैकिंग दौरान बम निरोधक टीम व टेक्निकल टीम उनके साथ मौके पर मौजूद रही।

    चैकिंग दौरान टेक्निकल टीम ने पार्किंग स्थलों पर खड़े टू व्हीलरों के नंबरों की चैकिंग लैपटॉप में सर्च करके की। इस दौरान 3 व्हिकलस की कोई इंफॉर्मिशन न मिलने उन्हें जब्त कर लिया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई। गौर हो कि शहर की कुछ पार्किंगों से पिछले 6 महीनों में पुलिस को करीब 100 के वाहन मिले है। जिनकी पुलिस के रिकॉर्ड में कोई जानकारी ही नही है। 

  • IPL Auction 2023: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने ध्वस्त किए सारे रिकॉर्ड, बने आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी

    IPL Auction 2023: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने ध्वस्त किए सारे रिकॉर्ड, बने आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी

    नई दिल्ली: आईपीएल टी20 लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों पर पहले ही 743.5 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी हैं। इस बार नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, बेन स्टोक्स और सैम करेन पर सबसे ज्यादा बोली लगने की उम्मीद है। इस मिनी ऑक्शन के लिए शुरुआत में दुनियाभर से 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से बीसीसीआई ने 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें भारत के 273 खिलाड़ी शामिल हैं।

    मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद एक ऐसी टीम होगी। जिसके पास सबसे ज्यादा पैसा होगा। वही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास सबसे कम 7.05 करोड़ रुपए ही बचे हैं। इतने पैसों में उन्हें 11 खिलाड़ियों को टीम के शामिल करना है। जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ी होने चाहिए। 

    खिलाड़ियों के लिए बोली लगनी शुरू हो गई है। सबसे पहले बोली न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलयम्सन पर लगी। विलियम्सन को मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया है। विलयम्सन पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे। उन्हें हैदराबाद ने ऑक्शन के लिए रिलीज कर दिया था। विलियम्सन की कप्तानी में हैदराबाद का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। पहले राउंड में जो रूट अनसोल्ड रहे जबकि हैरी ब्रूक पर हैदराबाद ने 13.25 करोड़ का दांव लगाया। हैरी ब्रूक मालामाल, मयंक अग्रवाल को हैदराबाद ने अपनाया।

  • जालंधरः कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रोजाना इतने सैंपल बढ़ाने के आदेश

    जालंधरः कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रोजाना इतने सैंपल बढ़ाने के आदेश

    जालंधर/वरुणः चीन सहित कुछ देशों में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट को लेकर पंजाब में स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर जालंधर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठकों का दौर शुरू हो गया है।सिविल सर्जन रोजाना कोरोना की संभावित कोरोना की अगली लहर की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। बेशक कोरोना का कहर बीच में ही खत्म हो गया था, लेकिन फिर भी जालंधर में स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने का काम बंद नहीं किया।

    पहले की तरह प्रतिदिन सैंपल लिए जा रहे थे। हालांकि पहले औसतन 2000 से 4000 सैंपल लिए जाते थे, लेकिन हालात ठीक होने पर औसतन 400 से 450 सैंपल लिए जा रहे हैं। लेकिन आज सिविल सर्जन डॉ. रमन शर्मा ने विभाग के अधिकारियों को सैंपल बढ़ाने का आदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने जालंधर में धीरे-धीरे सैंपल बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।

    अब 800 सैंपल का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से 550 का आरटीपीसीआर और 250 का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। अभी तक जिले में कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। इनमें से कोई भी व्यक्ति अभी तक कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। कई दिनों से लैब की रिपोर्ट जीरो आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए परहेज जरूरी है, घबराने की जरूरत नहीं है. लोग फेस मास्क का प्रयोग करें और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें।

  • पंजाबः मूसेवाला के परिवार पर हो सकता है हमला, पुलिस ने गांव किया सील

    पंजाबः मूसेवाला के परिवार पर हो सकता है हमला, पुलिस ने गांव किया सील

    मानसाः दिवगंत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक मूसेवाला के घर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सिद्धू मूसेवाला के घर पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इसी के साथ एलएमजी सहित कर्मियों को घर के बाहर तैनात कर दिया गया है। लगभग 150 पुलिसकर्मी पूरे गांव में तैनात हैं। पुलिस की ओर से गांव मूसा को जाते सभी रास्तों पर आधुनिक हथियारों से लैस फोर्स से सख्त सुरक्षा चक्र बना दिया गया है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव मूसा को सील कर दिया गया है। गांव में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ के बाद ही गांव में प्रवेश करने दिया जा रहा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि मानसा पुलिस को सूचना मिली है कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार पर हमला हो सकता है।

    मालूम हो कि सिद्धू मसेवाला के पिता को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस ने जांच के बाद 7 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान न्यायालय में पेश किया है। इसमें रेकी करने वाले मनदीप तोफान, मनी राय, शूटर दीपक मुंडी और जगतार सिंह से पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं।

  • क्या आप भी फोन हैंग होने से है परेशान ? इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो!

    क्या आप भी फोन हैंग होने से है परेशान ? इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो!

    नई दिल्ली : आजकल ज्यादातर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टफोन्स आजकल ढेरों फीचर्स के साथ आते हैं। ऐसे में हर छोटे-बड़े काम इनसे हो जाते हैं. ज्यादा फीचर्स और ज्यादा ऐप होने की वजह से कई बार फोन हैंग भी होने लगता है. साथ ही इसकी स्पीड भी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आपका भी फोन हैंग करता है तो हम आपको यहां एक आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे फोन हैंग होना बंद हो जाएगा।

    इस ट्रिक के लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद ना सिर्फ आपका फोन हैंग होना बंद बल्कि इसकी स्पीड भी कुछ हद तक बढ़ जाएगी। इसके लिए आपको नीचे दिए गऐ स्टेप्स को फॉलो करना होगा : –

    • सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा।

    • फिर आपको About Phone के ऑप्शन पर जाना होगा।

    • इसके बाद यहां आने के बाद आपको एक Build Number का ऑप्शन दिखेगा, इस बिल्ड नंबर पर यूजर्स को सात से आठ बार टैप करना होगा। इससे आपके फोन के डेवलपमोड ऑन हो जाएगा।

    • इसके बाद आपको वापस से सिस्टम सेटिंग पर ही जाना होगा।

    • सिस्टम सेटिंग में आने के बाद आपको यहां कई ऑप्शन नजर आएंगे. थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल कर आने पर आपको Don’t Keep Activities का ऑप्शन दिखाई देगा।

    • ऊपर बताए गए इस ऑप्शन को आपको ऑन करना होगा।

    एसा करने से यह होगा कि जब आप इस्तेमाल करते हैं तो बैकग्राउंड काफी सारे ऐप्स रन होते रहते हैं। वो रन होना बंद हो जाएंगे। इससे फायदा ये होगा कि आपका रैम बचेगा और आपकी बैटरी भी बचेगी। साथ ही आपके फोन की स्पीड बढ़ जाएगी और आपका फोन हैंग होना बंद हो जाएगा।

  • पंजाबः स्नैचरों की नग्न अवस्था में हुई धुनाई

    पंजाबः स्नैचरों की नग्न अवस्था में हुई धुनाई

    लुधियानाः जिले के शेरपुर रेलवे लाइन के समीप फौजी कॉलोनी में मोबाइल और पैसे छीनकर भाग रहे युवकों को लोगों ने काबू किया है। लूटपाट और चोरी की वारदातों से परेशान लोगों ने उक्त काबू किए गए दोनों झपटमारों की पहले तो जमकर धुनाई की फिर उनके कपड़े उतरवाकर उन्हें कालोनी में नग्न अवस्था में दौड़ाया। इस दौरान लोगों द्वारा दोनों स्नैचरों की वीडियो भी बनाई गई। मामले की जानकारी देते हुए फौजी कॉलोनी के रहने वाले सुनील गोयल ने बताया कि वह और जतिन दवाई लेकर रेलवे लाइनों के पास से आ रहे थे।

    इसी दौरान 2 झपटमारों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनसे पैसे और मोबाइल छीनने लगे। जिसके बाद सुनील और जतिन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। बदमाश भागने लगे तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद लोग उन्हें फौजी कॉलोनी में ले आए। यहां लोगों ने डंडों के साथ दोनों की पिटाई की। दोनों झपटमार हाथ जोड़कर लोगों ने छोड़ने की अपील करते रहे, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उनकी एक न सुनी।

    जिसके बाद लोगों ने मारपीट करते हुए उनके कपड़े उतरवा दिए और नग्न अवस्था में दोनों को कॉलोनी में दौड़ाया। इस दौरान भीड़ ने उनकी वीडियो भी बना ली। भीड़ कॉलोनी में उनके पीछे-पीछे भागती रही। पूरे घटनाक्रम की वीडियो वॉट्सऐप ग्रुप में चल रही है। फिलहाल वीडियो की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की है। वीडियो में युवक बोल रहा है कि ये घटना शेरपुर की फौजी कॉलोनी की है।

  • इस जगह शादी करने पर लड़कियों को मिलता है दहेज!

    इस जगह शादी करने पर लड़कियों को मिलता है दहेज!

    नई दिल्लीः भारत में यह अक्सर देखा जाता है और कहा जाता है कि यहां दहेज लेना आम बात है। लोग दहेज के नाम पर यह कह देते हैं कि उन्होंने अपने मन से ऐसा किया है लेकिन सच्चाई कुछ और है क्योंकि आज भी तमाम लोग बिना दहेज के शादी नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां लड़कों को नहीं बल्कि शादी में लड़कियों को दहेज दिया जाता है।

    दरअसल, यह जगह चीन के नानचांग प्रांत में मौजूद है। यहां काफी लंबे समय से यह नियम है कि शादियों में लड़के वालों की तरफ से कन्या पक्ष को तगड़ा दहेज दिया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां लैंगिक असमानता काफी ज्यादा है और उसी को कम करने के लिए पिछले कई दशकों से यहां दहेज का ऐसा नियम है। 

    लेकिन हाल ही में एक ऐसी कहानी सामने आई जिसमें पूरे सिस्टम को पलट दिया। हुआ यह कि यहां की एक रहने वाली लड़की को एक लड़के से प्रेम हो गया। वह दोनों जो पहली डेट पर मिले तभी यह निर्णय ले लिया कि शादी की जाएगी लेकिन उन्हें अपने समाज की परवाह थी क्योंकि दहेज का नियम उन्हें पता था। फिर जब बात दोनों के घरवालों में पहुंची तो शादी तो तय हुई लेकिन यह भी तय हुआ कि लड़के वाले लड़की वालों को 35 लाख रुपए दहेज में देंगे।

    लेकिन लड़की ने अपने मन की बात अपने घरवालों से और अपने ससुराल वालों से कहीं और कहा कि वह दहेज ना ले कर एक नए नियम को स्थापित करना चाहते हैं। इसके बाद दोनों के घरवालों में बात हुई और यह तय हुआ कि बिना दहेज लिए यह शादी की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय रूप से इस बात की चर्चा बहुत ज्यादा है कि लड़की ने एक उदाहरण सेट किया जो शायद वहां के दहेज के नियमों को बदलने में काफी मदद मिलेगी।

  • अस्थियां विसर्जन करने गए लोगों की खाई में गिरी कार, 4 की मौत

    अस्थियां विसर्जन करने गए लोगों की खाई में गिरी कार, 4 की मौत

    कबीरधाम: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया हैं। बता दें कि सवारी से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी पुलिस को दी ई जिसके बाद मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया हैं।

    जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले के मध्य प्रदेश स्टेट हाईवे पर पोलमी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हो गए। बताया जा रहा हैं कि सभी अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज गए थे। वहां से सभी कार में रायपुर लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी ई जिसके बाद मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है।

    पुलिस के अनुसार, कबीरधाम जिले में तड़के एक कार खाई मे जा गिर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा किस समय हुआ इसकी जानकारी नहीं है लेकिन कहा जा रहा हैं कि ग्रामीण ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी।  प्राथमिक जांच में पता चला कि सभी लोग प्रयागराज से अस्थि विसर्जन  करके रायपुर लौट रहे थे।  हादसे में बेमेतरा के कुसमी गांव निवासी फागू यादव (60) कौशल्या (70), सिमगा के दामाखेड़ा निवासी सती बाई (35) और रायपुर के भनपुरी निवासी मालती (45) सहित आठ लोगों के रूप में हुई हैं।

  • जालंधरः 3 अवैध कालोनियों पर निगम ने चलाया पीला पंजा

    जालंधरः 3 अवैध कालोनियों पर निगम ने चलाया पीला पंजा

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम अवैध कालोनियों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं आज निमग कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेशों पर बिल्डिंग ब्रांच के एमटीपी नीरज भट्टी और एटीपी सुखदेव ने टीम के साथ जालंधर के कैंट में 3 अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया।

    जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई सुबह दशमेश स्पोर्ट्स क्लब के नजदीक न्यू डिफेंस कालोनी की नई कालोनी और टुट ब्रदर्स के पीछे की निगम टीम की ओर से की गई है। मामले को लेकर एटीपी ने कहा कि अवैध रूप से काटी गई कालोनियों की शिकायत के बाद इनको नोटिस भेजा गया था लेकिन कार्रवाई पर रोक ना लगाए जाने की शिकायत पर आज यह कार्रवाई की गई है। 

    बता दें कि दीप नगर में जहां नगर निगम की बिल्डिंग आज अपनी पहली डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है, वहां खेत में कॉलोनी डेवलप की जा रही थी। खेत में मिट्टी डालकर सड़क बनाने की तैयारी चल रही थी। बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने बनाई जा रही सड़क को खुद मौके पर खड़े होकर मशीन से खुदवा डाला। यहां पर जो सीवरेज-वाटर सप्लाई डालने का काम चल रहा था वह भी तहस-नहस कर डाला।