Blog

  • घर के बाहर खड़ी बहनों को कार में मारी टक्कर, 3 माह के बच्चे की मौत

    घर के बाहर खड़ी बहनों को कार में मारी टक्कर, 3 माह के बच्चे की मौत

    कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार की टक्कर से देर रात 3 माह के एक बच्चे की मौत हो गई। मामले की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि देर रात चरवा थाना क्षेत्र के महगाव निवासी आदिल की पत्नी वाजिदा (22) और उसकी बहन नसीमा (18) घर के बाहर खड़ी थीं। वाजिदा की गोद में उसका तीन माह का बेटा भी था।

    सिंह के मुताबिक, प्रयागराज की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने घर के बाहर खड़ी दोनों बहनों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि वाहिदा, उसके बेटे और नसीमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान वाहिदा के बच्चे की मौत हो गई। सिंह के अनुसार, हादसे के लिए जिम्मेदार कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

    कार जिला अस्पताल में तैनात एक महिला डाक्टर की बताई जा रही है। वह कौशांबी से प्रयागराज जा रही थीं। पुलिस ने घायलों को भर्ती करा दिया है। परिजनों ने अस्पताल में डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। कार में बैठी महिला मौके से फरार हो गई।ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ड्राइवर ने लोगों को बताया कि गाड़ी जिला अस्पताल की महिला डाक्टर सुरभि प्रकाश की है। जिन्हें वह कौशांबी से प्रयागराज लेकर जा रहा था। अचानक ब्रेक फेल होने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घायल महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा। परिजनों ने अस्पताल में महिला डाक्टर सुरभि प्रकाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर हंगामा किया।

    पिता आदिल ने बताया कि डाक्टर की लापरवाही से उसके मासूम बच्चे की मौत हुई है। 2 महिलाएं घायल हैं। वह बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता, लेकिन पुलिस जबरन उनके बच्चे की लाश को कब्जे में ले रही है। वह पुलिस को तहरीर देकर डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। चरवा एसएचओ आलोक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। बच्चे की मौत हुई है। पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।

  • 25 वर्षीय जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

    25 वर्षीय जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

    मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। शामली के अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने वीरवार को बताया कि बुधवार को कुछ लोगों ने जिम संचालक विष्णु दत्त (25) को उसके घर से बाहर बुलाया और गंगोह मार्ग पर उन्न कस्बे में ले जाकर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    सिंह के मुताबिक, इस मामले में झिंझाना के थाना अध्यक्ष हरीश राजपूत को लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है।

  • कोरोना को लेकर केंद्र अलर्ट, पीएम मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

    कोरोना को लेकर केंद्र अलर्ट, पीएम मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

    नई दिल्लीः देश में एक बार फिर से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन बीएफ.7 सामने आने के बाद दहशत का माहौल बन गया है। केंद्र सरकार पूरी तरह से सतर्क दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आज यानि वीरवार को कोरोना को लेकर एक रिव्यू मीटिंग करने जा रहे हैं। हाई लेवल मीटिंग के दौरान पीएम मोदी कोरोना से संबंधित तैयारियों को लेकर बात करेंगे। केंद्र सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमण को रोकने के लिए विदेश से आने वाले यात्रियों को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए हैं। देश भर के हवाईअड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। 

    पीएम मोदी दोपहर को एक उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोविड-19 से संबंधित स्थिति और संबंधित पहलुओं की समीक्षा करेंगे। इससे पहले बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्र सरकार ने ओमिक्रोन के नए वैरिएंट से संक्रमण को लेकर लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सोशल दूरी बनाए रखने के साथ ही मास्क लगाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव के नमूने INSACOG जीनोम सीक्वेंसिंग लैब में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

    चीन समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए नरेंद्र मोदी की सरकार अलर्ट है। देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट सामने आने के बाद इसके खतरे को वक्त रहते रोकने के लिए सरकार प्रयास में जुट गई है। इसे लेकर जरूरी परीक्षण किए जा रहे हैं। वहीं, राज्यों की सरकारें भी काफी सतर्क दिख रही हैं। गौरतलब है कि गुजरात और ओडिशा में अक्टूबर-नवंबर में ओमिक्रोन के बीएफ.7 और बीएफ.12 वैरिएंट से संक्रमित तीन मरीज सामने आए थे।

  • कपूरथलाः विवादों में आई सेंट्रल जेल, 5 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद

    कपूरथलाः विवादों में आई सेंट्रल जेल, 5 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद

    कपूरथला: जेलों में मोबाइल मिलने के मामले को लेकर भले सरकार की ओर से सख्ती किए जाने के दावे किए जा रहे है, लेकिन सच यह है कि जेलों में अभी भी मोबाइल मिलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं अब कपूरथला सेंट्रल जेल में कुछ मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैटरीयां आदि बरामद हुए हैं। यह बरामदगी जेल प्रशासन द्वारा औचक तलाशी के दौरान हुई है।

    जिस दौरान जेल प्रशासन ने 5 मोबाइल फोन, 3 बैटरियां और 4 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जिसमें से 3 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड व 1 बैटरी लावारिस हालत में मिले है। जबकि बाकी सारी बरामदगी जेल में बंद हवाला से हुई है। उधर इस संबंध में जेल प्रशासन ने 2 अज्ञात आरोपियो समेत 2 हवालातियों कुल 4 आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में 52-A Prison Act के तहत 4 अलग-अलग मामले दर्ज करवाए हैं।

  • क्या एक बार फिर भारत में  कहर बरपाएगा कोरोना ? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स 

    क्या एक बार फिर भारत में  कहर बरपाएगा कोरोना ? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स 

    नई दिल्ली : पिछले कई दिनों से चीन में लाखों लोगों को अपना शिकार बना चुके कोविड-19 के नए वैरिएंट Omicron BF.7 ने भारत में भी दस्तक दे दी है। यह वैरिएंट बेहद खतरनाक माना जा रहा है और इससे संक्रमण की रफ्तार बेहद तेजी से बढ़ सकती है। अब लोगों को एक बार कोरोना के कहर की चिंता सता रही है। नए खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार भी एक्टिव हो गई है और इससे निपटने के उपाय किए जा रहे हैं। अब सवाल उठता है कि क्या कोविड-19 का नया वैरिएंट भारत में कोरोना की नई लहर ला सकता है? क्या इससे हालात एक बार फिर भयावह हो सकते हैं? इस पर हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय जान लेते हैं।

    नया वैरिएंट तेजी से फैल सकता है

    नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रीवेंटिव हेल्थ डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत कहती हैं कि कोरोनावायरस समय-समय पर म्यूटेट हो रहा है और नए वैरिएंट निकलकर सामने आ रहे हैं। कोरोना का नया वैरिएंट ज्यादा तेजी से फैल सकता है और सीवियर इलनेस की वजह बन सकता है। भारत में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन हो चुका है, इसलिए नए वैरिएंट के घातक होने की संभावना कम है।  फिलहाल सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

    फिर आ सकती है कोरोना की लहर

    दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और एनडीएमसी के रिटायर्ड सीएमओ डॉ. अनिल बंसल की मानें तो नए वैरिएंट ने भारत में कोरोना की नई लहर के खतरे को बढ़ा दिया है। आजकल इंटरनेशनल ट्रैवलिंग की वजह से एक देश से दूसरे देश में वायरस आसानी से पहुंच जाता है। शुरुआत में 5-7 दिनों तक इसके लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन यह लोगों को संक्रमित करता रहता है। वैक्सीन की बात करें तो नए वैरीएंट पर वैक्सीन का असर काफी कम हो जाता है, लेकिन इसका सही अंदाजा रिसर्च के बाद ही लग सकेगा। 

    सावधानियों से ही टल सकता है खतरा

    एक्सपर्ट्स की मानें तो लोगों को नए वैरिएंट को लेकर अभी से सावधानी बरतनी होगी, वरना हालात खराब हो सकते हैं। अगले कुछ दिनों में क्रिसमस और नए साल की पार्टी होंगी, जिनमें भीड़भाड़ से वायरस फैलने का खतरा ज्यादा है. इससे बचने के लिए लोगों को मास्क लगाना होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहना होगा। पहले की तरह कोविड नियमों का सख्ती से पालन करके नई लहर को रोका जा सकता है। अगर इन चीजों में लापरवाही बरती गई, तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

  • पंजाब: महिला सरपंच अमनदीप कौर गिरफ्तार

    पंजाब: महिला सरपंच अमनदीप कौर गिरफ्तार

    2 मनरेगा अधिकारियों और एक निजी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज 

    तरनतारन: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान महिला सरपंच, दो मनरेगा अधिकारियों और एक निजी व्यक्ति के खिलाफ 2,16,510 रूपए मनरेगा के फंड में गबन करने का केस दर्ज किया है। इस मामले में ग्राम पंचायत कोट जसपत, जिला तरनतारन की सरपंच अमनदीप कौर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

    यह जानकारी देते हुए विजीलैंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमनदीप कौर सरपंच, जोधवीर सिंह ग्राम रोजगार सहायक मनरेगा, तरुणप्रीत सिंह तकनीकी सहायक मनरेगा, ग्राम पंचायत कोट जसपत, जिला तरनतारन और प्रेम सिंह एक निजी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। जिन्होंने सरकारी धन को हड़पने के लिए साठगांठ की है।

  • 3 बेटियों की मां ने  दिया 3 बेटों को जन्म

    3 बेटियों की मां ने दिया 3 बेटों को जन्म

    नई दिल्ली : बेटे की चाहत में एक महिला ने 3 बेटियों के बाद एक साथ 3 बेटों को जन्म दिया, लेकिन जन्म के बाद कमजोर पैदा हुए बच्चों को कई तरह की तकलीफ होने लगी। 25 दिन तक तीनों बच्चे अस्पताल में भर्ती रहे। डॉक्टर से लेकर नर्सिंग स्टाफ ने बच्चों की देखभाल और इलाज किया। इससे बच्चे अब पूरी तरह ठीक हो गए और आज छुट्टी दे दी गई।

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल सागवाड़ा के डॉ. इस्माइल दामड्डी ने बताया कि 25 दिन पहले 26 नवंबर को एक महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। जयंतीलाल ने बताया कि उसके पहले से 3 बेटियां हैं। डॉक्टर ने बदी की डिलिवरी करवाई। बदी ने थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में 3 बेटों को जन्म दिया।

  • पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं गुरशरण कौर रंधावा

    पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं गुरशरण कौर रंधावा

    चंडीगढ़ः गुरशरण कौर रंधावा को पंजाब महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंजाब और मिजोरम के लिए महिला कांग्रेस के अध्यक्ष के नामों की घोषणा की है। इसके साथ ही सुश्री गुरशरण कौर रंधावा को पंजाब महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

  • राशिफल (वीरवार 22 दिसंबर 2022)  जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 22 दिसंबर 2022)  जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे।

    वृषः शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मिथुनः परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है।

    कर्कः व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।

    सिंहः धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।

    तुलाः अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिकः धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे।

    धनुः यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    मकरः धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है।

    कुंभः भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें। जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    मीनः जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।

  • बदलते मौसम में संक्रामक बिमारियों से बचाव के लिए प्रतिबद्ध: सांसद स्वास्थ्य सेवा

    बदलते मौसम में संक्रामक बिमारियों से बचाव के लिए प्रतिबद्ध: सांसद स्वास्थ्य सेवा

    जिला ऊना मे साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने की 210 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    ऊना/सुशील पंडित: बदलते मौसम के मिज़ाज के साथ बिमारियों और संक्रामक रोगों की समस्या आम है, ऐसे में सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू की गई।

    सांसद स्वास्थ्य सेवा की मोबाइल यूनिट द्वारा आम जनमानस के रोगों की मुफ्त जांच और दवाइयों के वितरण से लोगो को इस कडकडाती ठंढ में भी बहुत ज्यादा राहत मिल रही हैI

    केंद्रीय मंत्री एवं साँसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के विभिन विधानसभा क्षेत्रों गगरेट, चिंतपूर्णी व हरोली में बुजुर्गों, महिलाओं एवम बच्चों की नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच मोबाइल मेडिकल यूनिट्स द्वारा की गई। 

    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम (प्रीति,रुचि,रोहित) ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे गाँव एवं ग्राम पंचायत ईसपुर  मे जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 

    इस दौरान बजुर्गों,महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई।
    स्वास्थ्य शिविर मे 87 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 32 लोगों की रक्तजांच भी की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया। 17 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 08  मरीज उच्च रक्तचाप, 06  मरीज मे मधुमेह एवं 54 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए।

    गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मा मे डॉ प्रियंका के नेतृत्व में साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने 73 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जबकि 24 लोगों की रक्तजांच भी की। मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी किया। 10 लोगों मे हड्डियों से संबंधित बीमारी पाई गई जबकि 09 लोगों मे मधुमेह, 08 मरीज उच्च रक्तचाप, 16 महिलाओ को गायिनी संबंधित रोग, 05 लोग त्वचा रोग एवं 25 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए।

    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की चिंतपूर्णी टीम ने डॉ शशांक के नेतृत्व मे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम एवं ग्राम पंचायत मुबारिकपुर जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
     
    इस दौरान बजुर्गों,महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं रक्तजांच नि: शुल्क की गई।

    स्वास्थ्य शिविर मे 50 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच एवं 36 लोगों की रक्तजांच की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि: शुल्क किया। 04 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 04  मरीज उच्च रक्तचाप, 06  मरीज मे मधुमेह एवं 36 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए।