Blog

  • भाजपा की कथनी और करनी में अंतर: विजय डोगरा

    भाजपा की कथनी और करनी में अंतर: विजय डोगरा

    राजबहादुर प्रकरण पर सेहत मंत्री पंजाब को दी नसीहत 

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा ने आज प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी कि हिमाचल प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार पर कई सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताया उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है चाहे वह किसान बागवान हों, बेरोजगार युवाओं, गृहणीयां हो और महंगाई का मुद्दा हो। 

    विजय डोगरा ने कहा की पिछले साढे 4 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में कौन सा ऐसा थे वर्ग है जो अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर नहीं उतरा हो लेकिन प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनकर देखती रही उसका कोई हल व समाधान नहीं ढूंढा अब जबकि प्रदेश के किसान बागवान 5 अगस्त को होने वाले आंदोलन में सरकार को घेरेंगे तो सरकार अब यह कह रही है कि किसान वागवानों के लिए हमने नई नीति बनाई है जिसके तहत हम उन से चर्चा करने जा रहे हैं इस सरकार द्वारा जितने भी फैसले लिए गए वह तुरंत पलट दिए गए इससे यह साबित होता है की सरकार की करनी और कथनी में कितना अंतर है वहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी संसद के अंदर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के ऊपर जिस तरह का अभद्र व्यवहार किया है वह बड़ा खेद जनक व दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा की स्मृति ईरानी जब यूपीए सरकार  में कहीं ₹5 सिलेंडर की कीमत भी बढ़ती थी तो सड़कों पर उतर कर कांग्रेस को कोसने का काम करती थीं लेकिन आज जिस तरह से घरेलू गैस के दाम बढ़े हैं रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े हैं वह इस पर बोलने से कतरा रही हैं । इस से यह साबित होता है कि भाजपा की करनी और कथनी में कितना अंतर है।

    स्वास्थ्य मंत्री पंजाब जौड़ेमाजरा को दी नसीहत

    प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि डॉ राज बहादुर एक कुशल चिकित्सक ही नहीं अपितु कुशल प्रशासक भी हैं वह हिमाचल की शान के साथ-साथ हमारे देश की धरोहर भी हैं उनके साथ जिस तरह का अभद्र व्यवहार पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने किया है वह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने इस प्रकरण की निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह किया इस सारे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच की जाए व अपने दोषी मंत्री पर अंकुश लगाया जाए।

  • जालंधरः निगम प्रशासन के खिलाफ परमजीत सिंह रायपुर ने लगाया धरना, कहा सारी रिपोर्ट तैयार मगर अफसर नहीं बंद करवा रहे काम

    जालंधरः निगम प्रशासन के खिलाफ परमजीत सिंह रायपुर ने लगाया धरना, कहा सारी रिपोर्ट तैयार मगर अफसर नहीं बंद करवा रहे काम

    जालंधर, (अनिल वर्मा): कूल रोड पर स्थित विवादित इमारत का काम रुकवाने के लिए आज कांग्रेसी नेता परमजीत सिंह रायपुर ने निगम दफ्तर के बाहर दो घंटे धरना लगा कर ईओ कम सहायक कमिशनर राजेश खोखर के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। रायपुर ने आरोप लगाया कि वह पिछले कई दिनों से नगर निगम के चक्कर लगा रहे है और कूल रोड पर उनके प्लाट में भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ धक्केशाही करके निर्माण कर रहे हैं कई बार निगम कमिशनर को शिकायत दी और मौके पर चल रहे काम की तस्वीरें दी गई मगर निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर काम रुकवाने नहीं पहुंच रहा।

    इस मामले में बीते दिनों लोकल बॉडी मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर से भी मुलाकात की गई थी उन्होने निगम कमिशनर को खुद फोन करके कानूनी कारवाई करने के लिए कहा था जिसके बाद चार बार कमिशनर दविंदर सिंह को मिलने पहुंचे मगर उन्होने हर बार ईओ कम सहायक कमिशनर राजेश खोखर को मिलने के लिए कहा। रायपुर ने आरोप लगाया कि राजेश खोखर लोकल बाडी मंत्री की भी बात नहीं मान रहे और न ही मौके पर काम बंद करवाया जा रहा है। 

    परमजीत सिंह रायपुर ने कहा कि उनकी फर्म टी.एम.एस रीयल एस्टेट प्राईवेट लिमिटेड ने कूल रोड पर खसरा नंबर 18/19/1(2-2) का चौथा हिस्सा साढ़े दस मरले खरीदा है इसमें सिर्फ दो मालिक दिलबाग सिंह ¼ तथा टी.एम.एस रीयल एस्टेट ¼ के मालिक है। मगर जगत प्रकाश सिंह गिल ने बैनामा में गल्त खसरा नंबर शामिल करके हमारे प्लाट में कब्जा किया है और वहां नगर निगम से नक्शा पास करवा कर कंस्ट्रक्शन करवाई जा रही है जबकि जिस जगह कंस्ट्रक्शन की जा रही है उसके खसरा मंजूरशुदा नकशे में शामिल नहीं है इस मामले में कई शिकायतें करने के बावजूद बिल्डिंग विभाग के अधिकारी काम बंद नहीं करवा रहे।

    रायपुर ने कहा कि अभी भी वहां पर काम जारी है। आज निगम दफ्तर के बाहर परमजीत सिंह रायपुर अपने साथियों सहित धरना प्रदर्शन करने पहुंचे मगर कमिशनर दविंदर सिंह जालन्धर में नहीं थे जिसके कारण परमजीत सिंह रायपुर अपने साथियों सहित ईओ कम सहायक कमिशनर राजेश खोखर के दफ्तर पहुंचे जहां रायपुर ने खोखर को खूब खरी खोटी सुनाई और कहा कि आप जानबूझ कर मामले को लटका रहे हो जबकि आपके दफ्तर में पूरी फाईल है जिसमें सारी रिपोर्टे बनी हुई है उसके अनुसार जो कारवाई बनती है वह क्यों नहीं कर रहे। ज्वाब देते हुए राजेश खोखर ने कहा कि उन्हे एक सप्ताह का समय दिया जाए इसी दौरान मामले का हल कर दिया जाएगा। इस मामले में भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ से संपर्क नहीं हो सका।

  • पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने दिया इस्तीफा,  इस पार्टी में होंगे शामिल

    पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने दिया इस्तीफा,  इस पार्टी में होंगे शामिल

    चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को सौंप दिया है। वह गुरुवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने चंडीगढ़ में कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुझे इस्तीफा देने की चुनौती दी थी और मैंने उनकी चुनौती स्वीकार की। मैं उन्हें आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने और जीतने की चुनौती देता हूं। कल बीजेपी ज्वाइन करूंगा। आप से निवेदन है कि आप दिल्ली के बीजेपी हेड ऑफिस पहुंचे।

    आदमपुर से मौजूदा विधायक बिश्नोई (53) ने विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंपा। बिश्नोई के इस्तीफे के बाद अब हिसार जिले की आदमपुर सीट पर उपचुनाव कराना होगा। कांग्रेस ने जून में हुए राज्यसभा चुनाव में बिश्नोई के ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था।

    चार बार के विधायक और दो बार के सांसद पहले से ही पार्टी से नाराज चल रहे थे। इस साल की शुरुआत में उन्हें कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख पद पर नियुक्त ना किए जाने के बाद उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए थे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई दूसरी बार कांग्रेस से नाता तोड़ रहे हैं। पार्टी से अलग होने के बाद करीब छह साल पहले ही वह दोबारा कांग्रेस से जुड़े थे।

  • मतदाता अपने वोटर कार्ड को आधार संख्या से करवाएं लिंक: राघव शर्मा

    मतदाता अपने वोटर कार्ड को आधार संख्या से करवाएं लिंक: राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र को उनके आधार संख्या से जोड़ने हेतु अभियान आरंभ किया गया है जोकि 31 मार्च, 2023 तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से आधार संग्रह का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में प्रत्येक मतदाता की प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण करके उन्हें भविष्य में बेहतर चुनावी सेवाएं प्रदान करना है।
    राघव शर्मा ने बताया कि सभी नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें अपना आधार नंबर अपने वोटर कार्ड के साथ आॅफलाईन/आॅनलाईन लिंक करवाना होगा। इसके लिए फाॅर्म 6बी का इस्तेमाल होगा जोकि भारत निर्वाचन आयोग के एनवीएसपी पोर्टल व वोटर हेल्पलाईन मोबाईल ऐप (वीएचए) पर आॅनलाईन उपलब्ध है। इसके अलावा जिला के प्रत्येक मतदान केंद्र पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर भी मतदाताओं से फाॅर्म 6बी में उनकी आधार संख्या एकत्र की जाएगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करें।
  • स्‍कूटी सवार दो शख्स को बस ने कुचला, एक की मौत

    स्‍कूटी सवार दो शख्स को बस ने कुचला, एक की मौत

    नई द‍िल्‍लीः देश की राजधानी द‍िल्‍ली में सुबह के वक्‍त एक बड़ी बुरी खबर सामने आई है। द‍िल्‍ली के द्वारका मोड इलाके में दिल्ली परिवहन निगम की कलस्‍टर बस से स्कूटी सवार दो व्यक्ति को कुचलने का मामला सामने आया है। बस के स्‍कूटी से टकराने से एक शख्‍स की मौके पर ही मौत हो गई है ज‍िसकी उम्र 33 साल बताई गई है। दूसरे शख्‍स को घायलावस्‍था में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना एनएसयूटी के सामने की बताई गई है।

    इसके बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। घटना की सूचना म‍िलते ही मौके पर पीसीआर की कई गाड़‍ियां पहुंच गई हैं। इस मामले में अभी फ‍िलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्‍ध हो पाई है। बताया जाता है क‍ि यह कलस्‍टर बस 764 रूट की है जोक‍ि नेहरू प्‍लेस टर्म‍िनल के ल‍िए संचाल‍ित होती है। इस बस का नंबर DL-1P-D3229 दर्ज क‍िया गया है। मौके पर पहुंची पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

    इस मामले में द्वारका डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लस्टर बस से स्कूटी की टक्कर हुई थी जिसमें एक शख्स की मौत हुई है, जिसकी उम्र 33 साल के आसपास है। फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने स्कूल स्टूडेंट की मौत से इनकार किया है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • CWG 2022 : रजत पदक विजेता विकास ठाकुर को लेकर CM Mann ने किया ऐलान

    CWG 2022 : रजत पदक विजेता विकास ठाकुर को लेकर CM Mann ने किया ऐलान

    चंडीगढ़ : बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में पंजाब के लुधियाना  के वेट लिफ्टर विकास ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल हासिल किया हैं। भारत के हैवीवेट भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने मंगलवार को यहां 96 किग्रा वर्ग में रजत पदक के साथ राष्ट्रमंडल खेलों का एक और पदक अपने नाम किया।

    इस दौरान सीएम भगवंत मान ने उनको बधाई दी और इनाम के तौर पर 50 लाख रुपये देने का ऐलान किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, लुधियाना के विकास ठाकुर ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारोत्तोलन में रजत पदक जीता। पंजाब सरकार की खेल नीति के मुताबिक विकास को 50 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। मेरी सरकार पंजाब के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

  • जालंधरः कांग्रेसी नेता मेजर सिंह के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी, जानें मामला

    जालंधरः कांग्रेसी नेता मेजर सिंह के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी, जानें मामला

    जालंधर, (वरुण): कांग्रेसी नेता व पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह और आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह के साथ चल रहे मामले में को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दोनों के बीच चल रहे विवाद को लेकर कोर्ट ने खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए है। हालांकि यह आदेश कोर्ट की  ओर से 19 जुलाई को ही जारी हो गए थे। बता दें कि कांग्रेसी नेता पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह और आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह के बीच हुए 16 दिसंबर को पुडा दफ्तर के पास विवाद हुआ था।

    मेजर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 325 व 34 के तहत क्रॉस केस दर्ज

    जिसमें थाना नई बारादरी में दर्ज (एफआईआर नंबर 212) ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी के केस में आरोपी बनाए गए सिमरनजीत की मेडिकल रिपोर्ट पर सामने आया कि उसकी नाक की हड्डी टूट गई थी। मेडिकल बोर्ड ने कहा कि हड्डी खुद नहीं तोड़ी जा सकती। इस आधार पर पुलिस ने मेजर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 325 व 34 के तहत क्रॉस केस दर्ज किया था।

    अब स्टेट वर्सेज मेजर सिंह व अन्य के मामले में ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की अदालत ने मामले की सुनवाई में दूसरी बार हाजिर न होने पर ये आदेश जारी किया है। आर्डर के मुताबिक पहली सुनवाई में मेजर सिंह ने कहा था कि वह बिमार हैं। कोर्ट ने उन्हें मेडिकल रिकार्ड पेश करने का आदेश देते हुए अगली तारीख 19 जुलाई दी थी। 19 जुलाई को मेजर सिंह के वकील ने कहा कि वह नहीं आ सकते क्योंकि उनकी मां बिमार है। वह उनकी तिमारदारी में लगे हैं। आरोप है कि मेजर सिंह विदेश में है। कोर्ट ने मेडिकल रिकार्ड न पेश करने और गैर हाजिर रहने के कारण मेजर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। थाना नई बारादरी ने मेजर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने के ले कहा है। 

    यह है मामला

    16 दिसंबर को पुडा दफ्तर के पास पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह व आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह के बीच हुए विवाद हो गया था। मेजर ने आरोप लगाया था कि सिमरन ने उसे ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपए मांगे थे। पुलिस ने मेजर की शिकायत पर सिमरन के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया था। सिमरन ने भी पुलिस को शिकायत दी थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत चला गया तो 28 जनवरी तक उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई। सिमरन की मेडिकल जांच करवाई गई थी क्योंकि उसने आरोप लगाया था कि मेजर ने हमला किया है। एक चोट नाक पर आई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि सिमरन की नाक की हड्डी टूटी है। पुलिस ने विवाद से बचने के लिए मेडिकल बोर्ड से पूछा था कि नाक की हड्डी कैसे टूटी। मेडिकल बोर्ड ने रिपोर्ट में नाक की चोट को सही बताया।

    मेजर सिंह के दाना-पानी रेस्टोरेंट की दो मंजिला सील

    वहीं दूसरी ओर मेजर सिंह का दाना-पानी रेस्टोरेंट सील कर दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले एक्साइज डिपार्टमेंट ने दाना-पानी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई भी की थी। दरअसल, लंबे समय से शिकायतें झेल रहे माडल हाउस के रेस्टोरेंट दाना पानी पर नगर निगम ने यह कारवाई की है। दाना पानी रेस्टोरेंट की ऊपरी दो मंज़िलों की नाजायज बने होने की शिकायत पर नगर निगम ने वीरवार सुबह कारवाई करते हुए ऊपरी दो मंज़िलों को सील कर दिया है। शिकायतकर्ता ने नगर निगम में शिकायत दर्ज करवाई हुई थी कि माडल हाउस में बनी दाना पानी रेस्टोरेंट की बिल्डिंग के ऊपरी दो मंज़िल नाजायज है जिस पर निगम ने पिछले लंबे समय से जांच के नाम पर दाना पानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी कि अब उन्होंने इसकी दो मंज़िलों को सील कर दिया है।

    बस्ती दानिशमंदा में कांग्रेसी नेता की कोलोनी पर कार्रवाई

    वहीं नगर निगम ने शिवाजी नगर बस्ती दानिशमंदा में भी कांग्रेसी नेता की नाजायज कोलोनी पर कारवाई कर उसका काम रोक दिया है। आने वाले दिनों में उस नाजायज कोलोनी में बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं लैथर कांपलेकस में भी कोलोनी को नाजायज बनने पर कारवाई की जाएगी।

  • जालंधरः डीसी के आदेश पर पुलिस ने दो कामरेड नेताओं समेत 3 पर दर्ज  किया मामला

    जालंधरः डीसी के आदेश पर पुलिस ने दो कामरेड नेताओं समेत 3 पर दर्ज किया मामला

    जालंधर, (वरुण): शाहकोट में स्टाफ को बंदी बनाकर उनके साथ हुई बदसलूकी के विरोध में हड़ताल पर जाने का फैसला किया। इस मामले को लेकर डीसी के आदेश पर कर्मचारियों को बंदी बनाने के मामले में दो कामरेड नेताओं समेत तीन पर मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आज जो डीएसपी आफिस शाहकोट के बाहर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था उसे भी रद्द कर दिया गया है। सभी कर्मचारी दफ्तरों में लौट आए हैं।

    बता दें कि कर्मचारियों ने पहले हड़ताल का फैसला मंगलवार को शाहकोट में स्टाफ को बंदी बनाकर उनके साथ हुई बदसलूकी के विरोध में लिया था। कर्मचारियों ने डीसी से मांग की थी कि बदसलूकी करने वाले संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। डीसी ने पिछले कल ही कर्मचारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दे दिया था। 

    एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में आकर कर्मचारियों को बनाया बंदी

    कर्मचारी यूनियन के प्रधान पवन कुमार ने कहा कि शाहकोट में एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में आकर जहां स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया वहीं उनके साथ बहसबाजी की और उन्हें दफ्तर में बंदी बनाकर भी रखा। जब से नई सरकार आई है, दफ्तरों में खौफ, दहशत का माहौल बना हुआ है। कोई भी उठता है औऱ सरकारी दफ्तरों में जाकर किसी को भी धमकाना शुरू कर देता है।

    डीसी के आदेश पर कामरेड चरणजीत और सैदपुरी पर मामला दर्ज

    डीसी के आदेश पर शाहकोट पुलिस ने जॉइंट प्लेटफार्म आफ नेशनल लेवल एग्रीकल्चर एडं रुरल वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन के कामरेड चरणजीत सिंह और ज्ञान सैदपुरी और एक अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। तीनों पुलिस ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने और परिसर में घुसकर बंदी बनाने का भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 506, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल में नशे के आरोप में एएसआई काबू

    पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल में नशे के आरोप में एएसआई काबू

    फरीदकोट: फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल नशे को लेकर पहले भी कई बार मामले सामने आए है। वहीं आज एक बार फिर से नशे को लेकर चर्चा में आ गई है। इस बार मोबाइल या सिम की बरामदगी नहीं बल्कि जेल में 50 ग्राम नशीला पदार्थ पहुंचाने के मामला सामने आया है।

    इस संबंध में मोगा जिला पुलिस का एक एएसआई राज सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक एएसआई पर पेशी से वापिस लौट रहे हवालातियों के जानकार से नशा लेकर उपलब्ध करवाने का आरोप लगा है। इसका खुलासा जेल प्रशासन के हवालातियों की तलाशी के दौरान हुआ। वहीं पूछताछ के बाद एएसआई व दोनों हवालातियों खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है।

  • जालंधरः रिश्तेदार के साथ 1 साल के बच्चे का शव लेकर थाने पहुंची महिला, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, जानें मामला

    जालंधरः रिश्तेदार के साथ 1 साल के बच्चे का शव लेकर थाने पहुंची महिला, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, जानें मामला

    जालंधर, (वरुण/ हर्ष) : महानगर के थाना रामामंडी में पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने का मामला सामने आया है। दरसअल, देर रात महिला अपने एक साल के बच्चे के शव को लेकर थाना रामामंडी में पहुंची। महिला का आरोप है कि बच्चे की हत्या उसके पति ने की है। इस मामले को लेकर वह थाना रामामंडी आई है। महिला ने आरोप लगाया है कि थाना रामामंडी की पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इस दौरान बच्चे के शव को लेकर महिला के साथ आया उसका रिश्तेदार गोद में लेकर देर रात घूमता रहा। 

    बेटे की हत्या करके फरार हुआ पति

    थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। थाने में बच्चे का शव लेकर पहुंची महिला गांव चौहकां निवासी निमिशा ने बताया कि उसकी लवली के साथ शादी हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। उसके बाद उनके घर बच्चा पैदा हुआ, जिसका नाम जीत रखा। महिला ने अपने पति पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी अभी फरार चल रहा है। जांच जारी है जल्द आरोपी को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएंगी।

    आरोप- शक के चलते पति ने की बेटे की हत्या 

    महिला का कहना था कि उसकी दो बेटियां भी हैं। महिला का आरोप था कि उसके पति लवली ने बेटे जीत की हत्या कर दी है और फरार हो गया है। उसने बताया कि पति उस पर शक करता था, जिस कारण उसने बेटे की हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

    थाने में दो गाड़ियां मौजूद, फिर भी शव को बाइक पर भेजा

    बता दें कि, घटना की जानकारी मिलते ही थाने में प्रभारी के अलावा मौके पर पहुंचे एसीपी की भी गाड़ी खड़ी थी। थाने में दो-दो गाड़ियां खड़ी होने के बावजूद भी बच्चे के शव को बाइक पर अस्पताल भेजा गया। थाने के एएसआइ ने बच्चे के रिश्तेदार को बाइक के पीछे बिठाया और शव को अस्पताल ले गया।