Blog

  • रोटरी क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस के मौके पर कुष्ठाश्रम में फल,बिस्कुट व जूस वितरित किया

    रोटरी क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस के मौके पर कुष्ठाश्रम में फल,बिस्कुट व जूस वितरित किया

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने रोटरी सिग्रेचर प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कुष्ठाश्रम कोटला खुर्द में परिवारों को फल,बिस्कुट व जूस वितरित किया। क्लब के प्रधान बलदेव चंद,सचिव ई.संजीब अग्निहोत्री, वित्त सचिव संजीब पुरी, पूर्व प्रधान एचएन चीटू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजिंद्र सिंह गोल्डी, पूर्व प्रधान नरेंद्र कपिला, सुमित अरोड़ा, जगदीश राव व अन्य ने कुष्ठाश्रम में रह रहे 22 परिवारों के 80 के करीब सदस्यों को फल व जूस वितरित किए।

    रोटरी क्लब प्रधान बलदेव चंद ने कहा कि रोटरी क्लब ऊना की नव गठित टीम वर्ष भर के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब के सिग्रेचर प्रोजेक्टस के अलावा स्थानीय स्तर पर भी रोटरी क्लब विभिन्न समाज सेवा के कार्यो को करेगी तथा जनसहयोग से रोटरी मूवमेंट को आगे बढ़ाएगी।

  • जालंधरः बहन की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार

    जालंधरः बहन की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। देहात थाना करतारपुर की पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नतीश कुमार पुत्र ब्रिज लाल महाको निवासी पाड़ा पिंड करतारपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि मोहम्मद सुबान पुत्र मोहम्मद रुबल निवासी पुराना खिंगरा डोरी किशनगंज जिला बिहार ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह बिहार से पत्नी रितू संग गांव विश्रामपुर निवासी ध्यान सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह के पास रहता है और वह खेतों में काम करता है। पीड़ित ने कहा कि उसका प्रेम विवाह करीब 7 माह पहले रितु नाम की एक लड़की से बिहार में ही हुआ था व उसके बाद गांव बिश्रामपुर में निर्मल सिंह की हवेली में बगल के कमरे में अपनी पत्नी के साथ रहता था। 

    मोहम्मद सुभान ने बताया कि गत 29 जून की रात उनका साला नितीश कुमार हमसे मिलने के लिए आया। उन्होंने बातचीत करने के बाद साथ में बैठकर खाना खाया। उसके बाद वह अपने साले के साथ बाहर सो गया और रितु अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह 5 बजे वह अपने काम पर चला गया और सुबह करीब 5.45 बजे खेत से वापस आया जब उसने देखा कि उसका साले नितीश ने उसकी पत्नी रितु का गला घोंट कर फिर पानी में फैंक दिया। इस पर पुलिस ने कारवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज करके 24 घंटे के अंदर आरोपी नितिश को गिरफ्तार लिया।

  • ऊना जिला में मतदाना सूचियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम आरंभ

    ऊना जिला में मतदाना सूचियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम आरंभ

    ऊना/सुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 अक्तूबर, 2022 की अहर्ता तिथि के आधार पर जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की माह जुलाई, 2022 से अक्तूबर, 2022 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि पुनरीक्षण 2 जनवरी से 1 अक्तूबर, 2022 तक 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मलित किये जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण/पुनव्यवस्था के कार्य हेतू मतदान केंद्रों की सूचियों के प्रारूप प्रकाशन की तिथि 7 जुलाई, प्रकाशित मतदान केंद्रों की सूचियों पर आम जनता के सुझाव प्रस्तुत करने की अवधि 7 से 13 जुलाई, प्रकाशित मतदान केंद्रों की सूचियों पर आम जनता और अन्य से प्राप्त सुझाव व अभ्यावेदनों पर निर्णय लेने की तिथि 14 जुलाई, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आम जनता और अन्य सुझााव व अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श करने की तिथि 15 जुलाई, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावनाओं पर विचार विमर्श करने हेतू तिथि 16 व 18 जुलाई, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के परामर्शानुसार प्रस्तावनाओं पर निर्णय लेने की तिथि 19 जुलाई व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार समेकित प्रस्तावनाओं को तैयार करके निर्वाचन विभाग मुख्यालय में प्रस्तुत करने की तिथि 20 व 21 जुलाई निर्धारित की गई है।

    उन्होंने जिला ऊना के समस्त नागरिकों व राजनैतिक दलों का आहवान किया है कि वे मतदान केंद्रों में संशोधन या युक्तिरण के संबंध में यदि कोई व्यक्ति अपना परामर्श प्रस्तुत करना चाहता हैं तो वह जिला निर्वाचन अधिकारी तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष 13 जुलाई तक अपना परामर्श प्रस्तुत कर सकते हैं।

  • ऊना में मनाया गया जीएसटी दिवस

    ऊना में मनाया गया जीएसटी दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: बचत भवन ऊना में आज जीएसटी दिवस मनाया गया, जिसमें आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी, औद्योगिक संस्थान व संघ, व्यापार मंडल तथा अन्य हितधारक शामिल हुए। कार्यक्रम में जीएसटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और हितधारकों ने जीएसटी को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। अधिकारियों ने उपस्थित व्यक्तियों की शंकाओं का निवारण भी किया। कार्यक्रम में एक सौ से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया।

  • ऊना सदर के पूर्व विधायक व मौजूदा विधायक आमने सामने

    ऊना सदर के पूर्व विधायक व मौजूदा विधायक आमने सामने

    पूर्व विधायक सतपाल सत्ती ने की कल की घटना की निंदा

    मौजूदा विधायक ने कसा तंज, कहा बीजेपी के नेता बदलते है रंग

    ऊना/सुशील पंडित: कल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊना दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा ग़ांधी खेल परिसर के बाहर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखने को लेकर भायुमो कार्यकर्ताओं की कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई थी उसी घटना कर्म को लेकर, दोनों नेताओं ने प्रेसवार्ता कर अपना अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा।

    ऊना के विश्राम गृह में बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पत्रकार वार्ता के दौरान कल हुई घटना की निंदा की है और कहा है कि मुख्यमंत्री सिर्फ बीजेपी के नही है वो पूरे प्रदेश के है अगर इस प्रकार से उनका अपमान किया जाएगा तो ये कदापि नही सहन किया जाएगा, उंन्होने कहा कि कांग्रेस मौजूदा समय मे घटिया राजनीति कर रही है जिस से उनको कुछ भी हासिल नही होने वाला, उंन्होने कहा कि जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री थे तब हम उनको भी गुड़िया कांड को लेकर काले झंडे दिखा सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नही किया।

    वहीं ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कल की घटना को लेकर पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सतपाल सिंह सत्ती पर आरोप लगाया कि इस सारी घटना के पीछे सत्ती का हाथ है।उंन्होने कहा कि आज मैं सतपाल सत्ती की पत्रकारवार्ता सुन रहा था, जिस मे इन्होंने अपने रंग बदले है, ये आज के युवाओं को ज़मीन में गाड़ने की बात कर रहे है । विधायक रायजादा ने कहा कि मैं इनसे पूछना चाहूंगा कि जो सरकार की नीतियों के खिलाफ है या जो इन बीजेपी के नेताओं से परेशान है ओर जो अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहा है किन- किन को ज़मीन में गाड़ोगे।

  • युवा कॉंग्रेस ने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का पुतला फूंका

    युवा कॉंग्रेस ने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का पुतला फूंका

    ऊना/अम्ब/सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल की घटना को लेकर आज पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का पुतला अम्ब चौक में फूंका ओर ज़ोरदार नारेबाजी। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पुतला जलाने से रोकने का प्रयास भी किया लेकिन युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन स्थल से थोड़ी दूर ही पुतले को जला दिया। इस मौके पर दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे, युवा कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं का ये कहना था कि कल काले झंडे मुख्यमंत्री को दिखाने के दौरान उन्होंने युवा कार्यकर्ता को ज़मीन में गाढ़ने की धमकी दी थी उसी के फलस्वरूप हमने सतपाल सत्ती का पुतला जलाया है उन्होंने कहा कि सरकार का तानाशाही रवैया युवा कांग्रेस हिमाचल में नहीं चलने देगी।

  • एकमे एचआर मोहाली में भरे जाएंगे 40 पद

    एकमे एचआर मोहाली में भरे जाएंगे 40 पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ एकमे एचआर कंसल्टिंग हैड आफिस सी-88, इंडस्ट्री एरिया मोहाली में मैनेज़र, लीड जनरेशन मैनेज़र, टेलीकाॅलर व सहायक स्टाफ के महिला व पुरूष वर्ग में 40 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 4 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन और कम्पयुटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। इसके अलावा इन पदों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थी को 11 से 15 हज़ार रूपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9015011073 पर सम्पर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • जालंधर: नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर: नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: थाना रामामंडी की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान संतोषी नगर मौजूद थी तभी काजी मंडी की ओर से एक महिला आती दिखाई दी जिसके हाथ में एक लिफाफा पकड़ा हुआ था। पुलिस ने जब महिला को काबू कर लिफाफे की तलाशी ली तो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिला की पहचान सीमा पत्नी सुनील वासी भीम नगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः विजिलेंस ब्यूरो ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते किया काबू

    पंजाबः विजिलेंस ब्यूरो ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते किया काबू

    होशियारपुरः जालंधर रेंज के विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेने के मामले में पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए जालंधर रेंज के विजिलेंस ब्यूरो के सीनियर कैप्टन पुलिस ने बताया कि सुखविंदर सिंह, डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट, होशियारपुर, की निगरानी में इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह 1 जुलाई को सुषमा देवी सरपंच ग्राम चंगरवां पत्नी विनोद कुमार निवासी ग्राम चंगारवां, तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार, पंचायत सचिव, ग्राम चंगारवां ब्लॉक तलवाड़ा, कार्यालय बीडीपीओ तलवाड़ा जिला होशियारपुर को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

    आरोपी तलवाडा में बीडीपीओ दफ्तर में ऑडिट दौरान मांगा पीड़ित से खर्चा

    वर्ष 2021-22 का ऑडिट करने के लिए एक टीम आई थी। ऑडिट टीम ने कार्यालय बीडीपीओ तलवाडा में ऑडिट किया। जहां शिकायतकर्ता खुद भी तलवाडा स्थित ब्लाॅक कार्यालय में जाती रही। अनिल कुमार, पंचायत सचिव, ऑडिट की शुरुआत से ही कहता रहा कि ऑडिट टीम को खर्चा पानी देना है, आप 15 हज़ार रुपए दें नहीं तो आडिट टीम आबजैकशन लगा देगी और फिर आप चंडीगढ़ के चक्कर लगाते रह जाओगे। शिकायतकर्ता अपने पास पैसे न होने का बहाना लगा कर पंचायत सचिव अनिल कुमार को टालती रही। ऑडिट टीम ऑडिट करके चली गई, लेकिन पंचायत सचिव अनिल कुमार शिकायतकर्ता से पैसे मांगता रहा और कहता रहा कि बाकी पंचायतों ने भी पैसे दिए है, आप भी दो क्योंकि मैंने आपके हिस्से का पैसा अपनी ओर से खर्च किया है।

    पहले 15 हजार रुपए मांगे, लेकिन 10 हजार रुपए में बनी बात

    29 जून को पंचायत सचिव अनिल कुमार शिकायतकर्ता के घर गया और उसने शिकायतकर्ता से ग्राम अनुदान के संबंध में यूसी प्रमाण पत्र के बारे में भी बात की और हिस्सा देने के बारे में बात करने लगा और कहने लगा कि पहले पहले आडिट वाला खर्चा दो। शिकायतकर्ता ने कहा कि आप जो पहले 15,000 रुपये कह रहे हैं वह बहुत ज्यादा है। तब पंचायत सचिव अनिल कुमार ने कहा बाकी से 15-15 हजार रुपए लिए गए हैं, आप 10 हजार रुपए दें। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर पंचायत सचिव अनिल कुमार कहते रहे हैं कि यह पहले से ही बहुत कम है। शिकायतकर्ता ने कहा कि अब अनिल कुमार ने शुक्रवार तक 10,000 रुपये देने को कहा है और साथ ही कहा कि हम बाद में यूसी की गणना करेंगे।

  • जालंधर: पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर: पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरव कपिला पुत्र संजीव कुमार वासी कोट किशन चंद, अनमोल गाबा, नवजोत गाबा दोनो पुत्र अशोक कुमार वासी सैदा गेट, बाबुक शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा वासी बस्ती गुजा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि बस्ती बावा खेल के प्रभारी परमिंदर सिंह की देखरेख में एएसआई सुखदेव चांद और उनकी टीम ने बाबा बुड्ढा जी पुल पर नाकाबंदी की हुई थी इसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी 08 ई.क्यू 2611 आती दिखाई दी, जिसमें चारों आरोपी सवार थे। गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।