जालंधरः बहन की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। देहात थाना करतारपुर की पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नतीश कुमार पुत्र ब्रिज लाल महाको निवासी पाड़ा पिंड करतारपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि मोहम्मद सुबान पुत्र मोहम्मद रुबल निवासी पुराना खिंगरा डोरी किशनगंज जिला बिहार ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह बिहार से पत्नी रितू संग गांव विश्रामपुर निवासी ध्यान सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह के पास रहता है और वह खेतों में काम करता है। पीड़ित ने कहा कि उसका प्रेम विवाह करीब 7 माह पहले रितु नाम की एक लड़की से बिहार में ही हुआ था व उसके बाद गांव बिश्रामपुर में निर्मल सिंह की हवेली में बगल के कमरे में अपनी पत्नी के साथ रहता था। 

मोहम्मद सुभान ने बताया कि गत 29 जून की रात उनका साला नितीश कुमार हमसे मिलने के लिए आया। उन्होंने बातचीत करने के बाद साथ में बैठकर खाना खाया। उसके बाद वह अपने साले के साथ बाहर सो गया और रितु अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह 5 बजे वह अपने काम पर चला गया और सुबह करीब 5.45 बजे खेत से वापस आया जब उसने देखा कि उसका साले नितीश ने उसकी पत्नी रितु का गला घोंट कर फिर पानी में फैंक दिया। इस पर पुलिस ने कारवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज करके 24 घंटे के अंदर आरोपी नितिश को गिरफ्तार लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *