सूचना पाकर डायल-112 पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसी दौरान सूझबूझ और सावधानी से अजगर को काबू में कर लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर किया शेयर वीडियो अजगर के रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से साझा किया जा रहा है।
Blog
-

Haryana News: Girls Hostel के पास निकला विशाल अजगर, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
पंचकूलाः शहर के सेक्टर-23 स्थित एनआईएफटी कॉलेज और गर्ल्स हॉस्टल के बीच खाली पड़े क्षेत्र में एक विशाल अजगर निकलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अजगर निकलने का जैसे ही लोगों को पता चला वैसे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। -

Punjab News: लापता व्यक्ति का नहर से शव बरामद, रो-रोकर परिवार का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो
गुरदासपुर: पिछले 5 दिनों से लापता हुए व्यक्ति का नहर में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह के तौर पर हुई है। वह करीबन पांच दिनों से घर से लापता था। परिवार की ओर से न लापता होने की रिपोर्ट थाना में दर्ज करवाई गई थी।
परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने जानकारी देते हुए हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस थाना डेरा बाबा नानक की टीम ने अधिकारियों के साथ मिलकर नहर में से शव निकालकर जांच शुरु कर दी है।नहर विभाग उपमंडल अलीवाली के अंतर्गत आने वाले राजबाहा उदोवाली के पास पिंड पड्डा से 45 साल के व्यक्ति का शव बरामद होने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ गोरा पिता लक्षा सिंह निवासी पिंड कोट खजाना के तौर पर हुई है।
इस मौके पर पारिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों जगदीप सिंह और गज्जन ने बताया कि सुरजीत सिंह गोरा करीबन पांच दिन से लापता था। 17 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना अलीवाली में दर्ज करवाई गई थी। व्यक्ति को खोजने के लिए अलग-अलग स्थानों पर तलाश की जा रही थी। जिसकी लाश पिंड पड्डा की नहर से मिली है। परिवार की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार भी लगाई है। मौके पर पहुंचे हुए थाना डेरा बाबा नानक के अधिकारी अशोक कुमार ने परिवार और आस-पास के लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
-

Jalandhar News: सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए Chirag Paswan, निरंजन दास से की मुलाकात, देखें वीडियो
जालंधर (Ens) : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग कुमार पासवान दोपहर डेरा सचखंड बल्ला में पहुंचे। वह डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए और फिर उन्होंने संत निरंजन दास से मुलाकात की। चिराग कुमार पासवान ने बताया कि वह अमृतसर के बाद जालंधर में पहुंचे है। वह संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं और जहां मेरे नानके हैं मेरी मां सरदारनी है। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी राम विलास पासवान की सोच रही है कि उनकी पार्टी का विस्तार पंजाब में भी हो। धीरे धीरे आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी पंजाब में विस्तार करना चाहती है।
https://youtu.be/EJJctcAxKF0
उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक दृष्टि और पार्टी की दृष्टि से नहीं बल्कि आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जैसे बिहार राज्य में उनकी पार्टी का विस्तार हुआ है और पार्टी के कई नेता चुनकर सांसद और विधानसभा तक पहुंचे है। वैसी ही सोच उनकी पंजाब के लिए भी है। उन्होंने कहा – ‘मैं आधा सरदार और पंजाबी हूं इसलिए मेरी जिम्मेदारी पंजाब के परिवार की ओर भी बनती है। वहीं सोच को पूरा करने की चाह की उम्मीद में वह आए है’। -

Ludhiana में सावन की हुई पहली बारिश, लोगों को मिली राहत, देखें वीडियो
लुधियाना: शहर में लंबे समय से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद रविवार को बारिश हुई। इस बारिश के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। कई दिनों से गर्मी और उमस के चलते लोग घरों के अंदर बंद हो गए थे ऐसे में सावन की पहली बारिश के बाद घरों से बाहर निकले और ठंडी हवाओं का आनंद लिया है।
शहर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली वहीं ज्यादातर लोगों ने बारिश का स्वागत करते हुए इसे राहत भरी एक फुहार बताया है। बारिश से जुड़ी कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें सड़कों पर पानी भरा देखा जा सकता है। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था।View this post on Instagram -

Jalandhar News : छोटे हाथी के निचे घुसी Activa,चालक पर नशे के लगे आरोप, देखें Live
जालंधर (ens) : किशनपुरा चौक के पास स्थित मेट्रो अस्पताल के सामने सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगो के मुताबिक सड़क पर खड़ी एक्टिवा को छोटे हाथी चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की जान बाल-बाल बच गई।
देखें Live:- https://www.facebook.com/share/v/19LfXhXaUV/
मौके पर मौजूद लोगो ने आरोप लगाया कि छोटे हाथी चालक नशे की हालत मे था और उसकी जेब से आपतिजनक सामान भी बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 के ASI राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और एक्टिवा चालक को राउंडअप कर लिया।
पुलिस के अनुसार एक्टिवा चालक अवतार नगर मे हांडा हवा नामक कंपनी मे ड्राइवर का काम करता है। मौके पर मालिक को बुलाकर ड्राइवर की हालत भी दिखाई गई, लेकिन उसने ड्राइवर के नशा करने की हामी नहीं भरी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
-

Fifa World Cup के फाइनल से पहले Lionel Messi का Emotional Post, टीम का किया धन्यवाद
खेल: स्पेन के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले से पहले अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने पूरी टीम के नाम एक भावुक संदेश शेयर किया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने ट्रॉफियों से ज्यादा उस सफर और रिश्तों को खास बताया है जो उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ बिताए हुए हैं।मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ मिला
लियोनेल मेसी ने लिखा है कि – ‘इन सालों की सबसे खूबसूरती बात सिर्फ खिताब नहीं रहे हैं बल्कि यह पूरा सफर रहा है। इस टीम के साथ हर दिन बिताना साथ में मिलकर संघर्ष करना, मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देना और हर पल का आनंद लेना सबसे खास रहा है’। इसके अलावा लियोनेल मेसी ने कोचिंग स्टाफ और पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है। मेसी के अनुसार, पूरी टीम एक परिवार की तरह से है और यही एकजुटता अर्जेंटीना की लगातार सफलता का सबसे बड़ा कारण रह चुकी है। उन्होंने आगे लिखा कि – ‘मेरे सभी साथियों, कोचिंग स्टाफ और उन सभी लोगों का धन्यवाद जो हर दिन उस राष्ट्रीय टीम को एक परिवार बनाए रखने के लिए काम करते हैं’।View this post on Instagramटीम के सफर की बात
इसके अलावा फाइनल से पहले लियोनेल मेसी ने जीत-हार से ऊपर उठकर टीम के सफर की बात की है। मेसी के अनुसार, परिणाम चाहे जो भी हो। यह टीम पहले ही इतिहास रच चुकी है। मेसी ने अपने संदेश में लिखा कि – ‘कल जो भी हो इस टीम ने ऐसी कहानी लिख दी है जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे और जिसे कोई मिटा नहीं सकेगा’।सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संदेश
लियोनेल मेसी का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुनियाभर के फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कई लोगों ने इसे उनके अंतरराष्ट्रय करियर से संभावित विदाई का संकेत भी माना है। मेसी की पत्नी एंटोनेला रोकुजो भी इस पोस्ट को पढ़कर भावुक हो गई है और उन्होंने इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं शेयर की हैं। यदि अर्जेंटीना स्पेन को हराकर वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहता है तो यह मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का यादगार और ऐतिहासिक विदाई पल भी बन सकता है। यदि अर्जेंटीना स्पेन को हराकर वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहेगा तो यह मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का यादगार और ऐतिहासिक विदाई पल भी बन सकता है। -

Facebook-Instagram का Server हुआ Down, एक्स पर भड़के यूजर्स, Meta से पूछे सवाल
टेक्नोलॉजी: अगर आपका भी फेसबुक नहीं चल रहा है तो इसमें घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि इस समस्या से सिर्फ आप ही नहीं करोड़ों फेसबुक के यूजर्स भी जूझ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भारी संख्या में लोगों को दिक्कतों का सामना कर रहा है। यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके भी बताया है कि उन्हें प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में मुश्किलें आ रही है। इसके अलावा कुछ लोगों ने मेटा की ओर से सर्विस इंस्टाग्राम को लेकर भी परेशान जाहिर की है।एक्स पर यूजर्स ने किया पोस्ट
19 जुलाई को अचानक से फेसबुक से जुड़ी शिकायतों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कई यूजर्स ने एक्स समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि फेसबुक की सेवाएं सामान्य तौर पर काम नहीं कर रही हैं।फेसबुक नहीं हो रही लॉग इन
यूजर्स के अनुसार, अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह की परेशानियां हो रही हैं। कुछ लोगों को फेसबुक लॉग इन करने में मुश्किल आ रही है। इसके अलावा कुछ के लिए वेबसाइट या ऐप सही से लोड नहीं हो पा रही है। कई लोगों ने यह भी बताया कि News Feed भी अपडेट नहीं हो रही है हालांकि ज्यादातर यूजर्स ने यह कहा है कि उन्हें दिक्कत सिर्फ ऐप ही नहीं बल्कि वेब प्लेटफॉर्म पर भी आ रही है।डाउन डिटेक्टर के चलते बढ़ी मुश्किल
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Down Detector पर भी फेसबुक से जुड़ी शिकायतों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, समस्याओं की शुरुआत अमेरिकी समय के अनुसार, 3:34 AM ET के करीब हुई और भारत में दोपहर में 1:00 बजे के करीबन शुरु हुई है।मेटा ने नहीं दिया बयान
हालांकि अभी तक इस पर मेटा का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे मामलों में कंपनी आमतौर पर समस्या की जांच करने के बाद ही पूरी जानकारी शेयर करते हैं। -

Engineer तेजस्विनी की मौत मामलाः नग्न अवस्था में पहुंची थी मंदिर, मूर्ति लेकर तालाब में लगाई छलांग
हैदराबादः एक सॉफ्टवेयर इंजीनयिर तेजस्विनी का शव कुछ दिन पहले पीरजादीगुड़ा के एक तालाब में मिला था। पुलिस ने तेजस्विनी की मौत की गुत्थी सुलझा ली है और इस मामले में हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। एक मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में पाया गया है कि तेजस्विनी नग्न होकर मंदिर में पहुंची थी और उसने वहां से मूर्ति उठा ली।
इसके बाद मूर्ति के साथ ही वह तालाब में कूद गई। मेडिपल्ली पुलिस इन सारी घटनाओं के तार जोड़ने की कोशिश कर रही। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों के चलते उसने खुदकुशी की।
शुरुआती जांच के मुताबिक तेजस्विनी कपड़े उतारकर मंदिर में गई और वहां से अण्मावारू की मूर्ति उठा ली। इसके बाद मूर्ति लेकर वह तालाब की तरफ चली गई। पुलिस का कहना है कि तेजस्विनी मूर्ति लेकर तालाब में कूद गई और उसकी जान चली गई। पुलिस का कहना है कि तालाब में उसके कूदने का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। वहीं तालाब में मूर्ति की तलाश की जा रहा है। अगर तालाब में मूर्ति मिलती है तो इससे इस मामले में बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
जांच के दौरान कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। तेजस्विनी किराए के जिस फ्लैट में रह रही थी, उसके लिए वह रोज 3500 रुपए का भुगतान करती थी। इस हिसाब से महीने का एक लाख रुपये से भी ज्यादा होता है। जिस अपार्टमेंट में वह रहती थी उसके ऊपर की दो मंजिलों में लॉज चलता था। वहां तरह-तरह के लोगों का आना-जाना रहता था। जांच अधिकारियों ने पूरे अपार्टमेंट की जांच की है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
पुलिस हर ऐंगल से इस केस की जांच कर रही है। डेथ डिक्लेरेशन, पैसों के लेनदेन और आसपास रहने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेजस्विनी ने खुदकुशी क्यों की। पुलिस ने तेजस्विनी की मां अरुणा से भी पूछताछ की है।
-

Punjab News: स्कूल जा रही छात्रा पर सुए से हमला
पटियालाः दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा पर तेजधार सुए से हमला कर देने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ये घटना बिशन नगर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक छात्रा स्कूल जा रही थी। तभी पीछे से एक युवक दौड़ता हुआ आया और लड़की के सुआ मारकर भाग गया। चोट से घायल लड़की गली में ही चीखकर बैठ गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने वारदात की सूचना लड़की के परिजन को दी।
पुलिस का कहना है कि हमलावर को हिरासत में लिया गया है। वहीं आरोपी के परिजनों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। लड़की को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टर ने उसकी मरहम पट्टी कर उसे छुट्टी दे दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
-

सोशल मीडिया पर Reels-Video बनाने के शौकीन लोगों को मिलेंगे 3 लाख रुपये, इस राज्य की सरकार ने किया ऐलान
ऩई दिल्ली: अगर आप सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाने के शौकिन हैं और आपके कई फॉलोअर्स हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। बिहार की सरकार ने अब कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के लिए एक खास प्रतियोगिता शुरु की है। इस प्रतियोगिता में शानदार वीडियो या रील बनाने वाले क्रिएटर्स को 3 लाख रुपये तक का कैश प्राइज मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं दूसरे विजेताओं को भी नकद पुरस्कार और गिफ्ट्स भी मिलेंगे। इस पहल का उद्देश्य यह है कि देश-दनिया में श्रावणी मेला 2026 और कांवड यात्रा की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बढ़ावा देना है।ये लोग ले सकते हैं हिस्सा
श्रावणी मेला 2026 से जुड़ी हुई इस प्रतियोगिता में भारत का कोई भी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हिस्सा ले पाएगा परंतु इसके लिए भी कुछ शर्तें पूरी करनी पड़ेगी। इसमें जैसे कि आपके इंस्टाग्राम, यूट्य़ूब, फेसबुक या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम से कम 25,000 फॉलोअर्स होने चाहिए जो भी हिस्सा ले रहे हैं वो भारतीय नागरिक होने चाहिए। इसके साथ ही वीडियो या रील खुद की बनाई हुई होनी चाहिए। कंटेंट पूरी तरह से श्रावणी मेला और कांवड़ यात्रा पर ही आधारित होना चाहिए।वीडियो बनाने के लिए ये होंगे नियम
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आपको वीडियो बनाते समय ध्यान देना चाहिए। वीडियो की 30 सैकेंड में 2 मिनट के बीच में हो। सिर्फ इतना ही नहीं वीडियो HD Quality में रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो के कंटेंट में श्रावणी मेला, कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं की यात्रा, धार्मिक परंपराएं, स्थानीय संस्कृति या पर्यटन स्थलों को भी दिखाया जा सकता है। इसके साथ ही वीडियो में किसी भी तरह का भ्रामक, आपत्तिजनक या फिर कॉपी किया हुआ कंटेंट नहीं होना चाहिए। इसके अलावा एआई से बने हुए वीडियो या रील स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ‘इतनी मिलेगी इनाम की राशि
पहला पुरस्कार जीतने वाले को 3 लाख रुपये मिलेंगे। दूसरा पुरस्कार जीतने वाले को 2 लाख रुपये मिलेंगे। तीसरा पुरस्कार जीतने वाले को 1 लाख रुपये मिलेंगे। दो प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेंगे। इसके अलावा पांच प्रतिभागियों को 25-25 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार और गिफ्ट्स भी मिंलेगे।13 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
बिहार पर्यटन विभाग के अनुसार, प्रतियोगिता में आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 तय की गई है। इसके बाद कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा। विभाग सभी जमा किए गए हैं। इसके अलावा कंटेंट की करीबन 45 दिनों तक निगरानी भी की जाएगी ताकि नियमों का उल्लंघन न किया जाए।इस वजह से शुरु हुई प्रतियोगिता
बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल करते हुए श्रावणी मेला और कांवड़ यात्रा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। सरकार यह चाहती है कि युवा कंटेंट क्रिएटर्स अपनी क्रिएटिविटी से इस धार्मिक आयोजन की भव्यता, संस्कृ,ति और पर्यटन स्थलों की दुनिया तक पहुंचा दें। इसी कारण से इस बार प्रतियोगिता में बड़े कैश प्राइज और कई गिफ्ट्स भी रखे गए हैं।