Fifa World Cup के फाइनल से पहले Lionel Messi का Emotional Post, टीम का किया धन्यवाद

Written by

in

खेल: स्पेन के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले से पहले अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने पूरी टीम के नाम एक भावुक संदेश शेयर किया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने ट्रॉफियों से ज्यादा उस सफर और रिश्तों को खास बताया है जो उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ बिताए हुए हैं।

मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ मिला

लियोनेल मेसी ने लिखा है कि – ‘इन सालों की सबसे खूबसूरती बात सिर्फ खिताब नहीं रहे हैं बल्कि यह पूरा सफर रहा है। इस टीम के साथ हर दिन बिताना साथ में मिलकर संघर्ष करना, मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देना और हर पल का आनंद लेना सबसे खास रहा है’। इसके अलावा लियोनेल मेसी ने कोचिंग स्टाफ और पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है। मेसी के अनुसार, पूरी टीम एक परिवार की तरह से है और यही एकजुटता अर्जेंटीना की लगातार सफलता का सबसे बड़ा कारण रह चुकी है। उन्होंने आगे लिखा कि – ‘मेरे सभी साथियों, कोचिंग स्टाफ और उन सभी लोगों का धन्यवाद जो हर दिन उस राष्ट्रीय टीम को एक परिवार बनाए रखने के लिए काम करते हैं’।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Leo Messi (@leomessi)

टीम के सफर की बात

इसके अलावा फाइनल से पहले लियोनेल मेसी ने जीत-हार से ऊपर उठकर टीम के सफर की बात की है। मेसी के अनुसार, परिणाम चाहे जो भी हो। यह टीम पहले ही इतिहास रच चुकी है। मेसी ने अपने संदेश में लिखा कि – ‘कल जो भी हो इस टीम ने ऐसी कहानी लिख दी है जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे और जिसे कोई मिटा नहीं सकेगा’।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संदेश

लियोनेल मेसी का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुनियाभर के फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कई लोगों ने इसे उनके अंतरराष्ट्रय करियर से संभावित विदाई का संकेत भी माना है। मेसी की पत्नी एंटोनेला रोकुजो भी इस पोस्ट को पढ़कर भावुक हो गई है और उन्होंने इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं शेयर की हैं। यदि अर्जेंटीना स्पेन को हराकर वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहता है तो यह मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का यादगार और ऐतिहासिक विदाई पल भी बन सकता है। यदि अर्जेंटीना स्पेन को हराकर वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहेगा तो यह मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का यादगार और ऐतिहासिक विदाई पल भी बन सकता है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *