Home Chandigarh क्रिकेटर Yuvraj Singh के पिता Yograj के खिलाफ SSP को शिकायत, देखें वीडियो

क्रिकेटर Yuvraj Singh के पिता Yograj के खिलाफ SSP को शिकायत, देखें वीडियो

0
क्रिकेटर Yuvraj Singh के पिता Yograj के खिलाफ SSP को शिकायत, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता एवं एक्टर योगराज सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि वेब सीरीज में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक डायलॉग को लेकर विवाद गरमाया है। ऐसे में उनके खिलाफ 2 एडवोकेट ने SSP चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। चंडीगढ़ के 2 एडवोकेट ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप को इसका आधार बनाया है। यह शिकायत उनकी एक सीरीज़ के वायरल क्लिप में कथित तौर पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर है, जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वकील उज्ज्वल भसीन द्वारा दायर इस शिकायत में योगराज सिंह के साथ-साथ इस कंटेंट को बनाने, निर्देशित करने और प्रसारित करने में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायत में कहा गया है कि यह कथित टिप्पणी महिलाओं के प्रति अपमानजनक है। उनका आरोप है कि वीडियो में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसमें योगराज सिंह कह रहे हैं- जनानी दिन में चूल्हे पे, रात को @#$% पे। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ : https://encounternewspaper.com/punjab/complaint-filed-against-yograj-singh-with-chandigarh-police-controversy-erupts-over-remarks-about-female-police-officer/ शिकायतकर्ताओं ने एसससपी से मांग की है योगराज सिंह और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का हनन है। बता दें कि यह वीडियो क्लिप अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई 2026 को रिलीज हुई हिंदी वेब सीरीज लुक्खे के एक एपिसोड से काटी गई है। इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है और इसी वेब सीरीज में बोले गए डायलॉग को आधार बनाकर दोनों एडवोकेट ने योगराज सिंह और अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। इस पर अभी योगराज सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here